HomeUncategorizedपटेवा थाना क्षेत्र मे मिली अज्ञात महिला की लाश..जाँच मे जुटी पटेवा...

पटेवा थाना क्षेत्र मे मिली अज्ञात महिला की लाश..जाँच मे जुटी पटेवा पुलिस..।

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायतुम सड़क मार्ग पर तुरेंगा गांव के पास एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने सड़क किनारे स्थित खेत में महिला का शव देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला के सिर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

सूचना मिलते ही पटेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES