Homeकोण्डागांव*3 दिन से पोल गिरा पड़ा है, लाइट नहीं है, मरम्मत का...

*3 दिन से पोल गिरा पड़ा है, लाइट नहीं है, मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ। नतीजा – पूरे गांवो में पानी के लिए हाहाकार मच गया है*

*3 दिन से पोल गिरा पड़ा है, लाइट नहीं है, मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ। नतीजा – पूरे गांवो में पानी के लिए हाहाकार मच गया है*
नल-जल योजना का यही सबसे बड़ा दोष है – *”एक लाइन, एक विकल्प”* वाला सिस्टम बना दिया। पुराने हैंडपंप उखाड़ दिए, अब बिजली नहीं तो पानी नहीं। मोटर, पाइप, टंकी सब बिजली के भरोसे। बैकअप का कोई इंतजाम नहीं।

नल जल योजना बिजली पर टिकी है और पुराने हैंडपंप उकड़ चुके हैं तो विकल्प ही नहीं बच्चा लोग झरिया, तालाब का पानी पीने मजबूर है बीमारी का खतरा अलग

पानी की विकल्प के लिए प्रशासन से अपील हैंडपंप की मांग कि नल-जल के साथ साथ कमसे कम हर 200 मीटर पर 1 हैंडपंप अनिवार्य रूप से चालू रखा जाए। उखाड़ना बंद हो।
*लंबे समय का हल:*
सरकार को सोलर पंप + जनरेटर बैकअप देना चाहिए। कई गांवों में सोलर डुअल सिस्टम लगा है – लाइट रहे न रहे, पानी आता रहता है।
ये “महत्वकांक्षी योजना” तभी काम की है जब गांव भूखा-प्यासा न मरे। अभी तो हालत ये है कि योजना के चक्कर में पुराना भरोसे वाला हैंडपंप भी चला गया है
भीषण गर्मी में बिजली नही आने से पंखे-कूलर बंद हो जाते हैं और रात मे नींद टुट जाती है ,छोटे बच्चे गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते बुजुर्गों और बीमारों को पूरी रात गर्मी-उमस में गुजारनी पड़ रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES