HomeUncategorizedमहासमुंद मे 815 नग नशीली कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद मे 815 नग नशीली कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 815 नग नशीली कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और चार मोबाइल फोन सहित कुल 72,321 की संपत्ति भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बाइक क्रमांक सीजी 04 एन डब्लू 3525 पर सवार तीन युवक ओडिशा के केसिंगा से नशीली दवाइयों की खेप लेकर रायपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कोमाखान पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पुलिस पूछताछ में बाइक सवारों ने अपना नाम पता साहू कलर लैब श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर निवासी गोविन्द शर्मा पिता (37)वर्ष , अंकाक्षा अपार्टमेंट के पास श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर निवासी राकेश जंघेल (31) वर्ष और डब्लू.आर.एस.कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर निवासी कमलेश कुमार (37) वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 815 नग नशीली कैप्सूल, अनुमानित कीमत 9 हजार 321 रूपये तस्करी में प्रयुक्त बाइक कीमत 30 हजार रूपये, 4 मोबाइल फोन, कीमत 33 हजार रूपये कुल जब्त संपत्ति की कीमत: 72 हजार 321 रूपये बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कैप्सूल केसिंगा ओडिशा से खरीदी गई थीं और उन्हें स्वयं सेवन करने के साथ-साथ रायपुर में खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES