Homeजगदलपुरबस्तर संभागीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या...

बस्तर संभागीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का कर्मचारी संघ का आह्वान

जगदलपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे बस्तर हाई स्कूल, जगदलपुर में आयोजित बस्तर संभागीय सम्मेलन एवं नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बस्तर संभाग के सभी शासकीय कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

संघ के प्रदेश महामंत्री श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मेलन कर्मचारी एकता, संगठन की मजबूती एवं कर्मचारी हितों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों से कार्यक्रम में सहभागी बनकर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया।

बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री अतुल शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सम्मेलन में चर्चा की जाएगी तथा संगठन की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने सभी जिलों से अधिकाधिक कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

जिला अध्यक्ष श्री संजय चौहान ने बताया कि सम्मेलन में बस्तर संभाग के विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और इस सम्मेलन के माध्यम से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती नीलम मिश्रा ने महिला कर्मचारियों से विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका कर्मचारी हितों के संरक्षण एवं सशक्त संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में माननीय श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं विधायक जगदलपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पवन शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा की जाएगी।

संघ ने बस्तर संभाग के समस्त शासकीय कर्मचारियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा “एकता, समर्पण एवं कर्मचारी हितों के संरक्षण” के संकल्प को मजबूत करें।

गजेन्द्र श्रीवास्तव

प्रदेश महामंत्री

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES