Homeछत्तीसगढ़पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज...

पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन , दीपक मरकाम की खबर,

पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन , दीपक मरकाम की खबर,

बीजापुर। पत्रकारों पर सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलों के विरोध में आज बीजापुर के पत्रकारों ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपत।

 

पत्रकारों ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत किसी भी पत्रकार के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। कानून के अनुसार पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जानी आवश्यक है, लेकिन कई मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।

 

उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून वर्ष 2023 से लागू है तथा इसका विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद कानून के प्रावधानों का पालन नहीं होने से पत्रकारों में असंतोष है।

 

राज्य सरकार से मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES