Home Blog Page 18

*“सही दवा–शुद्ध आहार” अभियान: बीजापुर में सघन निरीक्षण, एक्सपायरी कॉस्मेटिक नष्ट, 24 कोटपा चालान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*“सही दवा–शुद्ध आहार” अभियान: बीजापुर में सघन निरीक्षण, एक्सपायरी कॉस्मेटिक नष्ट, 24 कोटपा चालान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर

“सही दवा–शुद्ध आहार–यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत औषधि प्रकोष्ठ बीजापुर द्वारा विकासखंड भोपालपटनम सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मेडिकल दुकानों के साथ-साथ कॉस्मेटिक एवं फैंसी दुकानों के विक्रय परिसरों की भी गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी कॉस्मेटिक उत्पादों को तत्काल नष्ट कराया गया तथा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। मेडिकल दुकानों में औषधियों के भंडारण, अभिलेख संधारण एवं क्रय-विक्रय प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। क्रय-विक्रय बिलों का सत्यापन, दवाओं की लेबलिंग (निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर) एवं भंडारण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकांश प्रतिष्ठानों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ स्थानों पर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।
विक्रेताओं को केवल लाइसेंसधारी स्रोतों से ही प्रसाधन सामग्री क्रय करने तथा नकली एवं डुप्लिकेट उत्पादों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
इसी क्रम में शासकीय अस्पतालों में वैक्सीन के उचित कोल्ड चेन की जांच जिला वैक्सीन सेंटर, टीकाकरण केंद्र बीजापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भी की गई।
जन जागरूकता अभियान के तहत जिला अस्पताल में डॉ. राहुल राठौर की उपस्थिति में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग (मिसयूज) एवं एडवर्स ड्रग रिएक्शन की रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 5 थोक एवं 5 रिटेल मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में नारकोटिक एवं GLP-1 श्रेणी की औषधियां नहीं पाई गईं, लेकिन इनके नियमों के संबंध में दुकानदारों को जागरूक किया गया।
कोटपा (COTPA) अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूलों के आसपास खुलेआम सिगरेट एवं तंबाकू बेचने एवं सेवन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 चालान बनाए गए, जिससे 4800 रुपये की वसूली की गई।
इस अभियान मे कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. मनोज लंबाड़ी बीएमओ डॉ. के. चेलापति राव एवं जिला अस्पताल से डॉ. राहुल राठौर थाना प्रभारी श्री जीवन लाल जांगड़े सहित औषधि निरीक्षक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

*सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री नीलम गणपत राव को भावभीनी विदाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री नीलम गणपत राव को भावभीनी विदाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,

शासकीय सेवा में अपने उत्कृष्ट योगदान के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक श्री नीलम गणपत राव को कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने उनके लंबे एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) भेंट किया।
विदाई समारोह के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री राव के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन एवं एपीसी जाकिर खान एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी श्री नीलम गणपत राव के कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान!*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,,,,,

0

*नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान!*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,,,,,

_बीजापुर में भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल जन-आक्रोश रैली, कर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया

बीजापुर:,,,,,,,,,,,,,, प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज बीजापुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा _विशाल जन-आक्रोश महिला रैली_ एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृशक्ति का यह हुजूम बता रहा है कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट हैं।

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी _नारी शक्ति वंदन अधिनियम_ के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को _33% आरक्षण_ देकर देश की आधी आबादी को संसद में प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं। परंतु कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने इसका विरोध कर एक बार फिर नारी शक्ति का अपमान किया है।

_“बीजापुर की बहनें पूछ रही हैं कि महिलाओं को हक देने से विपक्ष क्यों डरता है?”_ – यह सवाल रैली में गूंजता रहा।

रैली अटल सदन कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया।

*इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती माया झाड़ी जी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती पुष्पा सिन्हा जी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती उर्मिला तोकल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पांडे जी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा पोंदी जी, भैरमगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दसरी कोरसा जी, उसूर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलम जी, श्रीमती रुक्मणि कावरे जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जामुना सकनी जी, पार्षद श्रीमती बसन्ती लिंगम जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

प्राचार्य पी.एम.श्री सेजस धरमपुरा का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न

0

पी.एम. श्री सेजस धरमपुरा में प्राचार्य एस.के. देवराजन के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन पूरे सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.के. देवराजन स्वयं रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी बालिराम बघेल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एस.एम.सी. के अध्यक्ष मानिकराम पंत भी उपस्थित रहे।

विशेष उद्बोधन श्रीमती अंबिका ध्रुव, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती जुलिता तिग्गा, श्रीमती कविता नेताम एवं श्रीमती विभा द्वारा दिया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री देवराजन के लंबे कार्यकाल, उनके अनुशासन, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं विद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन में दिए गए अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री देवराजन सर जी का कार्यकाल सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती उमा साहू एवं श्री निलेश साहू द्वारा किया गया। अभिनंदन पत्र में प्राचार्य महोदय के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं विद्यालय विकास में उनके योगदान को विस्तार से उल्लेखित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती मंजू सिंह द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया। श्रीमती मंजू, श्रीमती हेमलता, श्रीमती सिया ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किया! इस कार्यक्रम में श्री सुशील साहू सर का विशेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती यास्मीन नेताम एवं श्रीमती सरला रथ के द्वारा कुशलता एवं गरिमा के साथ किया गया

कार्यक्रम की सफलता में श्री हेमंत वाल्दे , श्री ओमेश ठाकुर ,श्री विकास बोरकर ,श्री प्रदीप झा ,श्री युधिष्ठिर पांडे, श्री मनोज माथुर ,श्रीमती दीपाली बर्मन, श्रीमती उर्मिला ठाकुर ,सुश्री स्मृति कश्यप श्रीमती होलेद्री भंडारी ,श्रीमती पुष्पलता नाग, श्रीमती सरिता सिंह , श्रीमती परवीन महतो, नेहा बघेल,शेरोन खलको,सीमा राय, श्री आदित्य देव मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शाला परिवार का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। 

समारोह के अंत में प्राचार्य श्री एस.के. देवराजन ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने सभी को सदैव अनुशासन, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित…विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा हुए शामिल, हितग्राहियों को विभिन्न योजना अंतर्गत लाभ वितरित

0

राहुल भोई महासमुंद…

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने की।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, श्री माखन पटेल, श्री रूपरेला, श्री अरविंद प्रहरे, श्री शरद मराठा, श्री राजू चंद्राकर सहित अंचल के सरपंचगण, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अक्षा गुप्ता एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री मंडावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शिविर में 16 ग्राम पंचायतों—बिरकोनी, अछरीडीह, घोडारी, मुढेना, बेलसोडा, नांदगांव, बड़गांव, बरबसपुर, चिंगरौद, बम्हनी, बरोंडाबाजार, भलेसर, लाफिनखुर्द, लाफिनकला, खरोरा एवं साराडीह से प्राप्त कुल 1166 आवेदनों के निराकरण हेतु समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से 548 का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष 618 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही समय सीमा में की जाएगी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विधायक श्री सिन्हा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन-प्रशासन द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से एक एक गांव का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, वात्सल्य योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आमजन सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

विधायक श्री सिन्हा ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 9.26 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 से 15 पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। संवाद के माध्यम से ही समग्र समाधान संभव है। उन्होंने पेयजल, शिक्षा एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि बहमनी क्षेत्र में किसानों को रबी सीजन में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भविष्य में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा।

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का सरल एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान बजट में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को बैंक लोन का चेक , आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अभिनंदन पत्र एवं सुपोषण टोकरी वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति अभियान की शपथ भी दिलाई गई तथा पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

अगर आपको या बच्चो को भी है चेस्ट मे समस्या तो तत्काल पहुंचे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना..

0

बुजुर्ग हो या बच्चे हर वर्ग के लोगो को आज चेस्टसम्बंधित समस्याओ से परेशान होना पड़ रहा है समय पर बीमारी का पहचान ना हो सके तो गंभीर निमोनिया जैसी बीमारी से ग्रसित होना पड़ता है..ऐसे मे बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल और चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर श्री रजनी द्वारा दी जाती है बेहतरीन ईलाज और परामर्श की सुविधा…

अस्पताल के संचालक व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल ने एक पीड़ित बच्चे को देखते हुए बताया की अग्रवाल किसी भी बच्चे या बुजुर्ग को सांस लेने मे दिक्कत हो या पसलिया चढ़ने लगे तो तत्काल अस्पताल पहुंचे…

 

अतिसंवेदनसील क्षेत्र के एक मध्यम वर्ग परिवार का हिमांचल टांडिया बारही में 90%लाकर जिले का बढिया मान।

0

अतिसंवेदनसील क्षेत्र के एक मध्यम वर्ग परिवार का हिमांचल टांडिया बारही में 90%लाकर जिले का बढिया मान,

कांकेर /दुर्गूकोंदल:-

ग्राम पर्रैकोडो से हिमांचल टांडिया पिता मनोज टांडिया माता नीलिमा टांडिया गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बारवी (कोरर) विकासखंड भानुप्रतापपुर जिला कांकेर ने

कक्षा 12th बायोलॉजी 2025-26 90% प्रथम, स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व समाज व स्कुल सहित क्षेत्र का बढाया मान। वनांचल एवं पिछड़ा क्षेत्र का रहने वाला छात्र शानदार शाफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं

शत-प्रतिशत सफलता के साथ मेड़ों स्कूल बना मिसाल, छात्रों ने लहराया प्रतिभा का परचम।

0

दुर्गूकोंदल के मेड़ों विद्यालय ने रचा इतिहास, 100% परीक्षा परिणाम से चमका नाम

*शत-प्रतिशत सफलता के साथ मेड़ों स्कूल बना मिसाल, छात्रों ने लहराया प्रतिभा का परचम*

दुर्गूकोंदल,

विकासखंड दुर्गूकोंदल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ों ने शिक्षा सत्र 2025-26 में एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय ने लगातार दस वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 10वीं के सभी 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस कक्षा में कुमारी शालिनी कोमरा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। डोमेश ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा नवीन ने 84 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

कक्षा 12वीं कला संकाय में सभी 18 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस संकाय में पुष्पा सिन्हा ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुष्मिता 74 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सरस्वती 73 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञान संकाय में भी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। करिश्मा कोमरे ने 87 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना ने 83 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा भावेश्वरी ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

वाणिज्य संकाय में भूमिका कोमरा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विकासखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। जिगेश्वर ने 72 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा कुमारी भूमिका ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पण को दिया। उन्होंने बताया कि “हमर लक्ष्य” योजना के अंतर्गत अवकाश अवधि में संचालित उपचारात्मक कक्षाएं, समाधान क्लास, ब्लूप्रिंट आधारित तैयारी और तनाव प्रबंधन जैसी पहलों ने विद्यार्थियों को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्यारे लाल कोमरा, सरपंच रमशिला कोमरा सहित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि संस्था का परिणाम पिछले दस वर्षों से लगातार शानदार रहा है और आने वाले समय में इससे भी बेहतर उपलब्धियां देखने को मिलेंगी।

भोपालपटनम नगर पंचायत में सीएमओ की मनमानी! 1.88 करोड़ के 23 कार्यों में नियमों की अनदेखी, कांग्रेस पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0

भोपालपटनम नगर पंचायत में सीएमओ की मनमानी! 1.88 करोड़ के 23 कार्यों में नियमों की अनदेखी, कांग्रेस पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत भोपालपटनम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ-साथ नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर नियमों को दरकिनार कर मनमानी तरीके से ठेके देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे स्थानीय ठेकेदारों के साथ खुला भेदभाव हो रहा है। मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया के ही डेंटर के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है और आवेदन प्रक्रिया को इस तरह संचालित किया जा रहा है कि स्थानीय ठेकेदार इसमें भाग ही नहीं ले पा रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा करीब 23 निर्माण कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी कार्यों को एक ही पसंदीदा ठेकेदार को देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जो गंभीर अनियमितता और पक्षपात को दर्शाता है।
नरसिंह रेड्डी का कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली न केवल नियमों की अवहेलना है बल्कि यह स्थानीय ठेकेदारों के अधिकारों का भी हनन है।उन्होंने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भोपालपटनम नगर पंचायत के 15 वार्डों में अधिकांश पार्षद कांग्रेस के हैं तथा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी कांग्रेस दल से संबंधित हैं। इसके बावजूद इस पूरे मामले में उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि जनप्रतिनिधि जनता के हितों की रक्षा करने में असफल रहते हैं और इस प्रकार की अनियमितताओं पर मौन साध लेते हैं तो यह उनकी भूमिका पर भी संदेह उत्पन्न करता है। मंडल अध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के साथ-साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और नियमसम्मत निविदा प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने चिन्हांकन शिविर आयोजित.आयोजित शिविरों में 130 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन..

0

राहुल भोई महासमुंद …

भारत सरकार की एडिप योजना तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विकासखण्ड स्तरीय चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित शिविरों में दिव्यांगजनों का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। जिसमें 24 अप्रैल को जनपद पंचायत सरायपाली में आयोजित शिविर में कुल 44 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें 17 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार 27 अप्रैल को जनपद पंचायत बसना में आयोजित शिविर में 27 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें से 18 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। 28 अप्रैल को विकासखण्ड पिथौरा में आयोजित शिविर में कुल 29 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 13 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। वहीं 29 अप्रैल को जनपद पंचायत बागबाहरा में आयोजित शिविर में कुल 34 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें से 26 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत परिसर महासमुंद में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 92 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 56 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया।

प्रथम चरण में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित शिविरों में कुल 226 दिव्यांगजन सम्मिलित हुए, जिनमें से 130 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकित हितग्राहियों को आगामी चरण में आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे

नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की राजीव भवन कांकेर में होगी अहम बैटक।

0

नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की राजीव भवन कांकेर में होगी अहम बैटक।

कांकेर:-

नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सम्मान समारोह संगठनात्मक विषय

पर चर्चा दिनांक – 03/05/2026 दोपहर 12:00 बजे रविवार

स्थान- राजीव भवन कांकेर

समस्त सम्मानीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला एवं ब्लॉक को सूचित किया जाता है कि

नवनियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान सहारोह एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा आयोजित किया गया है

उपरोक्त कार्यक्रम में अदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक, बिन्द्रानवागढ़ मान. जनक घु

जी, मान. श्रीमती सवित्री मनोज मंडावी, जी, मान. बिरेश ठाकुर जी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेट

जिला अध्यक्ष, मान. बसंत यादव जी जिला अध्यक्ष जिला कांकेर प्रदेश पदाधिकारीगण एवं पू

विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष, जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी, निर्वाचि

जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच, पार्षद, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्

अध्यक्ष पार्षद गण, जिला लघुवनोपज अध्यक्ष, सदस्यगण, सहकारी समिति, अध्यक्ष, सदस्यग

पदाधिकारियों से सादर निवेदन है कि दिनांक- 03/05/2026 दिन रविवार को समय 12:00 बजे

स्थान- राजीव भवन कांकेर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

(टीप:- कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था की गई है ।)

प्रतिलिपि:-

1. जिला कांगेस कमेटी कांकेर को सूचनार्थ ।

2. प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी को सूचनार्थ ।

सुनाराम तेता

अध्यक्ष

आदिवासी कांग्रेस कमेटी कांकेर (छ.ग.)

*अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को बीजापुर जिला अस्पताल की SNCU में मिला नया जीवन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को बीजापुर जिला अस्पताल की SNCU में मिला नया जीवन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर 30 अप्रैल 2026

जिला अस्पताल बीजापुर के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है।

ग्राम कोरसागुड़ा कोरसागुड़ा, बासागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल 2026 को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। जांच में शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है। यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की। उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं। शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया। इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे। साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. आर. पुजारी एवं सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के मार्गदर्शन में उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उपलब्धि में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन एवं सतत प्रशासनिक सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में मदद मिली।

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह सफलता दर्शाती है कि अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और जिला अस्पताल बीजापुर का SNCU क्षेत्रवासियों के लिए आशा का केंद्र बनकर उभर रहा है।

*तेंदूपत्ता सीजन 2026: हड़ताल के बीच शासन का बड़ा फैसला, सेवाएं घोषित हुईं आवश्यक*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*तेंदूपत्ता सीजन 2026: हड़ताल के बीच शासन का बड़ा फैसला, सेवाएं घोषित हुईं आवश्यक*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर 30 अप्रैल 2026

बीजापुर,तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले ही वन विभाग और संबंधित समितियों में हलचल तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल अंतर्गत तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 01 मई 2026 से प्रारंभ किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही कर्मचारियों और प्रबंधकों द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का संकेत दिया गया था।

इस संभावित हड़ताल से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य प्रभावित होने और शासन को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने त्वरित कदम उठाते हुए 29 अप्रैल 2026 को अहम आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार:

तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2026 में संलग्न सभी कर्मचारी एवं प्रबंधक अब अत्यावश्यक सेवाओं के अंतर्गत माने जाएंगे।

किसी भी कर्मचारी या प्रबंधक द्वारा सौंपे गए कार्य के निष्पादन से इंकार करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह आदेश राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से आगामी 3 माह तक प्रभावी रहेगा।

इस निर्णय के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को हर हाल में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

*“मनवा पुलिस मनवा नाटे” के तहत जन-संवाद एवं चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*“मनवा पुलिस मनवा नाटे” के तहत जन-संवाद एवं चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 29  अप्रैल 2026

 

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिन्‍गेर में “मनवा पुलिस मनवा नाटे” अभियान के अंतर्गत जन-संवाद कार्यक्रम एवं चलित थाना का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए, जिनसे पुलिस द्वारा सीधा संवाद स्थापित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि गांव अथवा जंगल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अन्जान व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को सूचना दें। जिस पर ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा मूवमेंट नहीं होने की जानकारी दी गई।

 

इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को बच्चा चोरी से संबंधित अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने हेतु जागरूक किया गया।

 

यातायात जागरूकता के तहत ग्रामीणों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एवं वाहनों का बीमा (इंश्योरेंस) कराने हेतु प्रेरित किया गया।

 

साइबर जागरूकता के अंतर्गत ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए समझाइश दी गई।

 

कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों एवं बच्चों को साड़ी, टी-शर्ट, नेकर, चप्पल, बर्तन, खेल सामग्री (क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट, लूडो) तथा बच्चों को कॉपी, पेन एवं चॉकलेट, बिस्किट वितरण किया गया।

 

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है ।

*एड़ापल्ली में जुटेगा रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज: 1 मई को सांस्कृतिक और वैचारिक महासंगम, अशोक तलांडी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*एड़ापल्ली में जुटेगा रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज: 1 मई को सांस्कृतिक और वैचारिक महासंगम, अशोक तलांडी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 29 अप्रैल 2026

बीजापुर: बस्तर की रुढ़ी जन्य परंपरागत पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता को सहेजने के उद्देश्य से रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा नेशनल पार्क क्षेत्र सेंड्रा के ग्राम एडापल्ली में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

 

आगामी 1 मई 2026, शुक्रवार को बीजापुर के एड़ापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के अशोक तलांडी द्वारा एक विशाल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक आमसभा का आयोजन निश्चित हुआ है।

 

रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ प्रमुख बिंदु और सामाजिक संदेश:

* सांस्कृतिक जड़ों का संरक्षण :इस आमसभा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करना और युवा पीढ़ी को अपनी वैचारिक विरासत से जोड़ना है*

*क्षेत्रीय नेतृत्व का समन्वय: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित समाज के पारंपरिक प्रमुखों— पटेल, पेरमा और गायता ने कमान संभाल ली है*

तलांडी ने कहा इनका मार्गदर्शन आयोजन को वैधानिक और पारंपरिक मजबूती प्रदान कर रहा है।

*रणनीतिक चर्चा: सूत्रों के अनुसार, इस सभा में नेशनल पार्क क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं और उनके संवैधानिक अधिकारों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है*

 

*एकजुटता की अपील रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी *

समाज अध्यक्ष अशोक तलांडी और प्रतिनिधियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संदेश जारी कर भावुक अपील की है।

उन्होंने कहा:यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि हमारी पहचान का उत्सव है।

 

तलांडी ने कहा हम अपील करते हैं कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में एड़ापल्ली पहुँचकर इस वैचारिक क्रांति का हिस्सा बने और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाए।”

 

तैयारियां जोरों पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज आयोजन को लेकर एड़ापल्ली और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

 

रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के समिति  सदस्य घर-घर जाकर लोगों को न्योता दे रहे हैं ताकि 1 मई को होने वाली यह सभा ऐतिहासिक रूप ले सके।

*सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष बने अरविन्द अवस्थी, श्रमजीवी पत्रकार संघ का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* रायपुर से दीपक मरकाम की खबर*   

0

*सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष बने अरविन्द अवस्थी, श्रमजीवी पत्रकार संघ का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* रायपुर से दीपक मरकाम की खबर*

रायपुर,  दिनांक 29 अप्रैल 2026,

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। इस दौरान संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अरविन्द अवस्थी को लगातार सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी राम साहू एवं राजकुमार यादव ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। पूरे चुनाव में किसी भी पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी, सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ विश्वदीपक राई को महासचिव, अनिल पवार को कोषाध्यक्ष तथा राजेश मिश्रा को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर हरबंस अरोरा, अब्बास अली, मनोज मिश्रा, मोहन तिवारी, भरत योगी एवं निर्मल सलूजा निर्वाचित हुए।

प्रदेश सचिव के रूप में रेनू मिश्रा, छगन साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन दास मानिकपुरी, विनोद शर्मा एवं रवि शुक्ला को जिम्मेदारी मिली।

वहीं सह सचिव के रूप में भूपेंद्र धर दिवान, हरिश तिवारी एवं साखन दर्वे का चयन किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष ताम्रकार, राज कुमार दरयानी, नूतन गुप्ता, पारस शर्मा, मनमोहन नेताम एवं अनिल मानिकपुरी को शामिल किया गया।

सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रदेश संरक्षक ब्रजेश चौबे एवं प्रदेश सलाहकार राम अवतार तिवारी सहित संगठन के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुने जाने से अरविन्द अवस्थी के नेतृत्व पर संगठन की मजबूत एकजुटता और विश्वास साफ झलकता है।

*1 मई को सैंड्रा में गूंजेगी आदिवासी समाज की आवाज, पारंपरिक अधिकारों को लेकर विशाल जनसभा ,ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से न्याय की मांग करेगी सर्व आदिवासी समाज, अशोक तलांडी* * बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*1 मई को सैंड्रा में गूंजेगी आदिवासी समाज की आवाज, पारंपरिक अधिकारों को लेकर विशाल जनसभा ,ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से न्याय की मांग करेगी सर्व आदिवासी समाज, अशोक तलांडी*

* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर दिनांक 29  अप्रैल 2026

बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के ग्राम सैंड्रा (एडापल्ली) में 1 मई 2026 को रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष अशोक तलांडी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम को विधिवत सूचना दे दी गई है।

तलांडी ने बताया कि विज्ञप्ति के अनुसार, यह जनसभा रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के पारंपरिक हक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों को लेकर आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिले से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपेंगे।

रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के आयोजकों ने बताया कि इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन का ध्यान आदिवासी समाज की समस्याओं एवं अधिकारों की ओर आकर्षित करना है।

 

तलांडी ने कहा कि रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था और अधिकारों की रक्षा के लिए यह पहल की जा रही है।

 

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं और रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के लोगों में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिर गांव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।_ लड़कियों ने मारी बाजी। नवमी 75% तथा 11वीं 96%

0

आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितीरगांव जगदलपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने छात्र-छात्रा की उपस्थिति में घोषित किया। परीक्षा परिणाम में कक्षा 9वी में कुल 88 छात्र में से 76 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 66 छात्र उत्तीर्ण हुए। 07 छात्र पूरक रहे। केवल 03 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल परीक्षा फल 75 प्रतिशत रहा। जिसमें कुमारी इशिका नागे 86% के साथ प्रथम, कुमारी अमृता यादव 84.5% के साथ द्वितीय तथा कुमारी भारती साहू 84.3 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही।

 इसी प्रकार कक्षा ग्यारहवीं में कुल दर्ज 87 छात्र-छात्रा में से 81 छात्र परीक्षा में सम्मिलित रहे तथा पूरे 81 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल परीक्षा फल 96% रहा। जिसमें कुमारी श्रेया यादव 91.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही। कुमारी सविता गौतम 62.5% के साथ द्वितीय तथा युवराज निषाद 60.9% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

 प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा पूरक प्राप्त विद्यार्थियों को ग्रीष्म अवकाश में अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सावित्री कश्यप, गजेंद्र श्रीवास्तव, रितु सिंह ,अपर्णा राजपूत, सरिता कश्यप, चंद्रिका सिंह राज, सुरभि बाजपेई, नीलम झा, रूपा यादव, डीकेश साहू ,अजय मरकाम तथा परीक्षा प्रभारी बेबी रानी महापात्र उपस्थित रहे।

“दस्तावेज़ नहीं… तो बहन का कंकाल ही लेकर पहुंच गया बैंक!”मजबूरी इतनी बढ़ गई कि उसने बहन की कब्र खोदकर अवशेष (कंकाल) निकाले और उन्हें लेकर बैंक पहुंच गया…।

0

“दस्तावेज़ नहीं… तो बहन का कंकाल ही लेकर पहुंच गया बैंक!”

ओडिशा:-

ओडिशा के क्योंझर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।

एक गरीब व्यक्ति अपनी मृत बहन के बैंक खाते से करीब ₹20,000 निकालने के लिए बैंक के चक्कर काटता रहा।

बैंक ने नियमों के तहत डेथ सर्टिफिकेट या वैध दस्तावेज़ मांगे।

लेकिन गरीबी और जानकारी के अभाव में उसके पास कोई कागज नहीं था।

मजबूरी इतनी बढ़ गई कि उसने बहन की कब्र खोदकर अवशेष (कंकाल) निकाले और उन्हें लेकर बैंक पहुंच गया… ताकि मौत साबित कर सके!

सवाल सिस्टम से…

क्या गरीबों के लिए प्रक्रिया इतनी कठिन होनी चाहिए?

क्या बिना दस्तावेज इंसान की बात की कोई कीमत नहीं?

आखिर जिम्मेदार कौन — सिस्टम या हालात?

बैंक की सफाई

बैंक का कहना है कि उन्होंने नियमों के अनुसार दस्तावेज़ मांगे, किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया।

असली मुद्दा

सिस्टम v/s जागरूकता की कमी

गरीबों के लिए जटिल प्रक्रिया

मानव संवेदना बनाम नियम

Rkbharatnews की अपील

“जरूरत है सिस्टम को आसान बनाने की, ताकि किसी को अपने अपनों की हड्डियां लेकर दर-दर न भटकना पड़े।”

 

 

*प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर जोर*,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर जोर*,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,, 24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खुले प्राकृतिक वातावरण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पेड़ों की छांव में आयोजित इस सभा में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
सभा के दौरान महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं, संकट की स्थिति में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में ये सेवाएं उनके लिए कैसे सहारा बन सकती हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा से संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्रामीणों को महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग और महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सखी केंद्र में उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे NICU & PICU अनुभवी नर्सिंग स्टॉफ की आवश्यकता है..। इच्छुक जल्द ही करें संपर्क..।

0

अस्पताल  मे Neonatal & Pidiatric care अनुभवी स्टॉफ की अवश्यकता है…

👉🏻 अनुभव के अनुसार सैलरी..

संपर्क करे या अस्पताल मे खुद आकर मिल सकते है

📳7773086100 पर।

दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजे तक

केवल अनुभवी स्टॉफ ही संपर्क करे..।

 

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के भरोसेमंद डॉक्टर्स की टीम के द्वारा निशुल्क दंत रोग जाँच एवं परामर्श शिविर मे क्षेत्र के मरीज ले रहे लाभ

0

MDS डाक्टर्स के साथ अंचल के सबसे भरोसेमंद डेंटल की टीम अब पीड़ितों के सेवा मे 24*7 उपलब्ध है..l

जहाँ मिलता है दांतो से जुडा हर समस्याओ का ईलाज. और आधुनिक सुविधा और सर्जरी..

जहाँ मिलता है दांतो से जुडा हर समस्याओ का ईलाज. और आधुनिक सुविधा और सर्जरी..

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के भरोसेमंद डॉक्टर्स की टीम के द्वारा निशुल्क दंत रोग जाँच एवं परामर्श शिविर मे क्षेत्र के मरीज ले रहे लाभ..।

0

MDS डाक्टर्स के साथ अंचल के सबसे भरोसेमंद डेंटल की टीम अब पीड़ितों के सेवा मे 24*7 उपलब्ध है..l

जहाँ मिलता है दांतो से जुडा हर समस्याओ का ईलाज. और आधुनिक सुविधा और सर्जरी..

जनगणना 2026 में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने सर्व आदिवासी समाज का आह्वान,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

जनगणना 2026 में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने सर्व आदिवासी समाज का आह्वान,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर और महासचिव तिमोथी लकड़ा ने सभी समाजों से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की

जगदलपुर/ बीजापुर। सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर और महासचिव तिमोथी लकड़ा ने वर्ष 2026 की प्रस्तावित जनगणना में आदिवासी समुदाय की विशिष्ट पहचान दर्ज कराने को लेकर सभी समाजों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इस संबंध में बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र में गोंड, कोया, ध्रुव गोंड, हल्बा (18गढ़, 32गढ़, 36गढ़), मुरिया, भतरा, धुरवा, दोरला, गदबा, परजा, परधान, उरांव, कंवर, सौरा, ओझा, माड़िया, अबुझमाड़िया, दण्डामी माड़िया, पारधी, कंडरा, मुंडा, कमार, सोनझर और नागरची समाज के अध्यक्षों एवं सचिवों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई है।

प्रकाश ठाकुर और तिमोथी लकड़ा ने कहा कि आगामी जनगणना आदिवासी समाज के अस्तित्व, पहचान और भविष्य के अधिकारों के निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। समाज लंबे समय से अपनी विशिष्ट संस्कृति, परंपरा और प्रकृति-पूजक जीवन शैली के अनुरूप पृथक ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने की मांग करता रहा है।

पत्र में समाज के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे ग्राम स्तर पर बैठकों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें और जनगणना प्रपत्र के धर्म कॉलम में किसी अन्य धर्म के बजाय स्पष्ट रूप से ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। साथ ही पढ़े-लिखे युवाओं को स्वयंसेवक के रूप में तैयार कर गणना के दौरान बुजुर्गों एवं कम पढ़े-लिखे लोगों की सहायता करने पर भी जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की विशिष्ट पहचान ही जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा का आधार है। इसलिए सभी समाजों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनगणना 2026 में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित..अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने किया निलंबित..चौथी कक्षा के प्रश्नपत्र मे कुत्ते का नाम शेरु या राम विवाद पर विभागीय लापरवाही और विभागीय लेखाओं के अंकेक्षण में गंभीर अनियमितताओं के चलते की गयी कार्यवाही कार्रवाई..

0

राहुल भोई महासमुंद…

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विजय कुमार लहरे पर परीक्षा प्रश्नपत्र विवाद, विभागीय कार्यों में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं जैसे कई गंभीर आरोप लगे है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 8 जनवरी 2026 को एक समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने का मामला सामने आया। प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल किया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी, लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई।

इन कारणों से हुई कार्रवाई

परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने में गंभीर लापरवाही

आपत्तिजनक सवाल से धार्मिक भावनाओं को ठेस

हाईकोर्ट से जुड़े मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करना

विभागीय आदेशों की अवहेलना

लेखा परीक्षण (ऑडिट) में गंभीर अनियमितताएं उजागर

शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए, सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में विजय लहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है। निलंबन के बाद अब बी.एल. देवांगन (उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय) को महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पूरे मामले को शासन ने विभाग की छवि धूमिल करने वाला और गंभीर कदाचार मानते हुए सख्त कदम उठाया है।


*छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर,से दीपक मरकाम की खबर*

0

*छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर,बीजापुरसे दीपक मरकाम की खबर*

 

*प्रादेशिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया*

 

रायपुर 26 अप्रेल 2026

रविवार को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में छ.ग. सनातन गोस्वामी समाज ने आद्य जगद्गुरु श्री आद्य शंकराचार्य की जयंती समारोह का कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया |

कार्यक्रम में अतिथि सवरूप दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद सरस्वती, श्री शंकराचार्य आश्रम सलधा, जिला बेमेतरा तथा श्री विवेक गिरी जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री थानापति गौर कापा आश्रम, जिला मुंगेली तथा डॉ. महंत रामसुन्दर दास, दूधाधारी मठ, रायपुर एवं श्री सच्चिदानंद गिरी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा दिल्ली मंच पर विराजमान रहे |

कार्यक्रम में गोस्वामी समाज के प्रांतीय अध्यक्ष मोहनपुरी गोस्वामी , वीरेंद्र पुरी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संरक्षक चित्रसेन गिरी जी एवं लिल्लार पुरी जी , महंत श्री हरभूषण गिरी कंकाली मठ रायपुर, महंत श्री सुरेन्द्र पुरी सोरर, महंत श्री किशोर पुरी मुंगेली, संस्थापक गण ओंकार पुरी , प्रभाकर बन , योगेंद्र पुरी, नारायण गिरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रितम गिरी , कुबेर प्रकाश गिरी , कोमल पुरी ,जिलाध्यक्ष वेदपुरी गोस्वामी रायपुर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भारती बिलासपुर,संतोष पुरी बेमेतरा, पप्पुपुरी मुंगेली, आंनद गिरी महासमुंद, नीलम बन एवं विजय पुरी धमतरी , डॉ संजय गिरी ,सुधीर बन योगेंद्र पुरी ,रमेश पुरी ,सुरेंद्र गिरी ,अश्वनी बन ,अशोक गिरी ,महेश पुरी ,डॉ हस्तजीत हेमंत बन ,टेकेश्वर पुरी, राजपुरी प्रचार समिति एवं कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र पुरी जी के द्वारा किया गया साथ ही समाज के मातृ शक्ति की विशाल उपस्थिति रही l

मंच पर गोस्वामी समाज के भागवत कथा व्यास श्री दिनेश भारती जी पामगढ़ भी उपस्थित थे |

कार्यक्रम का शुभारंभ आद्य जगद्गुरु श्री शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माल्यार्पण, मंत्रोचारण एवं आरती से किया गया ।

तदोपरांत समाज के युवाओं ने बैनर पोस्टर के साथ बाइक रैली द्वारा शोभायात्रा निकाली, जो रायपुर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर शहीद स्मारक आकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में गोस्वामी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए बंधुओं एवं भगिनियों का अभिनंदन किया गया |

इसके अलावा विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय प्राप्त किया गया |

अतिथि उद्बोधन के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया तथा प्रत्येक जिले के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया |

समाज मे आये अतिथियों का आभार वेदपुरी गोस्वामी जिलाध्यक्ष रायपुर द्वारा किया गया l

बस्तर की प्राकृतिक संपदा की रक्षा हेतु राजनीतिक इच्छाशक्ति, पारदर्शिता और कानून आधारित कार्रवाई आवश्यक : नवनीत चाँद

0

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा है कि बस्तर की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा केवल संसाधन नहीं, बल्कि यहां की जनता के भविष्य, अधिकार और क्षेत्रीय विकास की आधारशिला है। इन संसाधनों की रक्षा के लिए केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, संवैधानिक प्रतिबद्धता और कानून सम्मत प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यदि शासन चाहे तो अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग, रॉयल्टी चोरी, दस्तावेजी अनियमितता, वेब्रिज गड़बड़ी, निजी एवं शासकीय रेक पॉइंटों से संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल रोक लग सकती है। आवश्यकता केवल निष्पक्ष नीयत और सख्त अमल की है।
नवनीत चाँद ने कहा कि बस्तर अनुसूचित क्षेत्र है, इसलिए यहां संविधान की पाँचवीं अनुसूची, PESA कानून, वनाधिकार अधिनियम, MMDR Act, पर्यावरण संरक्षण कानून, मोटरयान अधिनियम तथा अन्य लागू प्रावधानों का पालन करना शासन-प्रशासन की बाध्यकारी जिम्मेदारी है। ग्रामसभा की सहमति, स्थानीय समुदाय की भागीदारी और पारदर्शिता के बिना किसी भी संसाधन उपयोग को जनहित नहीं कहा जा सकता।


उन्होंने शासन से मांग की कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में खनिज परिवहन, रॉयल्टी रिकॉर्ड, चालान, ई-वे बिल, GPS रिकॉर्ड, वजन पर्ची, रेलवे साइडिंग, वेब्रिज, स्टॉक यार्ड एवं लोडिंग-अनलोडिंग केंद्रों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों पर FIR, जब्ती, दंडात्मक कार्यवाही और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई हो।


उन्होंने कहा कि वर्षों से यदि शिकायतें सामने आ रही हैं तो यह केवल प्रशासनिक कमजोरी नहीं, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी का संकेत है। अब समय आ गया है कि सरकार स्पष्ट करे—वह बस्तर की जनता के साथ है या संसाधनों की लूट करने वाले तंत्र के साथ।
नवनीत चाँद ने कहा कि बस्तर की संपदा का पहला अधिकार स्थानीय जनता, आदिवासी समाज, क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संतुलन का है। यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से जनजागरण अभियान, ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम चलाएंगे।


उन्होंने अंत में कहा कि बस्तर बिकाऊ नहीं है, बस्तर की संपदा पर पहला हक बस्तरवासियों का है और इसका उपयोग कानून, संविधान और जनहित के अनुरूप ही होना चाहिए। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला पदाधिकारी के रूप में मेहताब सिंह नीलांबर भद्रे बनमली बघेल संतु कश्यप शिव कश्यप निहारिका सिंह प्रिया यादव आकाश जॉन बलिराम बघेल कमल गुड्डू अलका नादान हिमांशु आनंद श्रीमती सरकार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

गोटा परिवार के शादी समारोह का नेवता देने पहुंचे सांसद के निज निवास अंतागढ़ पहुंचे,,राजेश गोटा और जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो दीपक पुड़ो।

0

गोटा परिवार के शादी समारोह का नेवता देने पहुंचे सांसद के निज निवास अंतागढ़ पहुंचे,राजेश गोटा और जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो दीपक पुड़ो।

 

अंतागढ़:-

गोटा परिवार के शादी समारोह का नेवता देने पहुंचे सांसद के निज निवास अंतागढ़।से राजेश गोटा और जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो दीपक पुड़ो ने की आत्मीय मुलाकात।

इस दौरान आगामी विवाह कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और सांसद जी को ससम्मान आमंत्रित किया गया। मुलाकात के दौरान स्थानीय विषयों पर भी संक्षिप्त बातचीत हुई।

ग्राम गुरवंडी में परिणय उत्सव में पहुंचीं विधायक सावित्री मनोज मंडावी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

0

ग्राम गुरवंडी में परिणय उत्सव में पहुंचीं विधायक सावित्री मनोज मंडावी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

 

राजेश्वरी गोटा के विवाह समारोह में शामिल होकर विधायक ने दी सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

 

*जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ समारोह*

 

दुर्गूकोंदल, 27 अप्रैल 2026। विकासखंड दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम गुरवंडी में आयोजित परिणय उत्सव में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विशेष रूप से समारोह में शामिल हुईं। ग्राम गुरवंडी निवासी राजेश गोटा की बहन राजेश्वरी गोटा के विवाह समारोह में पहुंचकर विधायक ने नववधु राजेश्वरी को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

विवाह समारोह में विधायक श्रीमती मंडावी का ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों और आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। विधायक ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र संस्कार है, जो केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों, संस्कारों और रिश्तों का मिलन होता है। उन्होंने नवदंपति को जीवन में प्रेम, विश्वास, सहयोग और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आज भी पारिवारिक परंपराएं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को जिस प्रकार संजोकर रखा गया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा, लोकरीति और उल्लासपूर्ण वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। विवाह आयोजन में सामाजिक सहभागिता और पारिवारिक आत्मीयता की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर गोपी बढ़ाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, धनेश नरेटी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल, शोपसिंग आंचला पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल, हुमन मरकाम विधायक प्रतिनिधि, सियाराम पोटाई, रसालू राम गावड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने राजेश गोटा एवं परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं। ग्राम गुरवंडी का यह परिणय उत्सव लंबे समय तक लोगों के स्मरण में रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों ने विधायक सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ समारोह को सफल बनाया।

 

रिपोर्ट

Rkbharatnews

गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत भोपालपटनम में ज्ञापन सौंपा गया,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत भोपालपटनम में ज्ञापन सौंपा गया,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,
भोपालपटनम में गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत आज सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस अभियान के अंतर्गत ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों से गायत्री परिवार के सदस्य, गौसेवक, महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में नगर के शिव मंदिर में एकत्रित हुए। वहां से सभी ने रैली निकालते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय तक पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
बताया गया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शासकीय दौरे पर होने के कारण ज्ञापन हितेंद्र पामभोई को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के पश्चात सभी गौसेवक पुनः रैली के रूप में शिव मंदिर लौट आए।
इस अवसर पर गौसेवक अनकारी सुधाकर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को गौमाता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। यदि कहीं गौमाता अस्वस्थ या घायल अवस्था में दिखाई दे तो उनके उपचार हेतु हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि गौसेवा में अपनी सहभागिता निभाए।
यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों में चलाया गया, जहां गौसेवकों द्वारा तहसील एवं राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पिछले दो महीनों से गायत्री परिवार की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में खेमिन बाई साहु की विशेष भूमिका रही, जिनकी मेहनत की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में शांता मरकाम, नीला लम्बारी,संतोष अग्गि, कविता कोरम, उमेश गुज्जा, आलोक गुरला, टी गोवर्धन, पी राजू, भवानी कोंडरा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और गौसंरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

*जनगणना 2026 में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने सर्व आदिवासी समाज का आह्वान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*जनगणना 2026 में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने सर्व आदिवासी समाज का आह्वान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर और महासचिव तिमोथी लकड़ा ने सभी समाजों से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की*

 

जगदलपुर ,बीजापुर 27 अप्रैल 2026

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर और महासचिव तिमोथी लकड़ा ने वर्ष 2026 की प्रस्तावित जनगणना में आदिवासी समुदाय की विशिष्ट पहचान दर्ज कराने को लेकर सभी समाजों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इस संबंध में बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

 

जारी पत्र में गोंड, कोया, ध्रुव गोंड, हल्बा (18गढ़, 32गढ़, 36गढ़), मुरिया, भतरा, धुरवा, दोरला, गदबा, परजा, परधान, उरांव, कंवर, सौरा, ओझा, माड़िया, अबुझमाड़िया, दण्डामी माड़िया, पारधी, कंडरा, मुंडा, कमार, सोनझर और नागरची समाज के अध्यक्षों एवं सचिवों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई है।

 

प्रकाश ठाकुर और तिमोथी लकड़ा ने कहा कि आगामी जनगणना आदिवासी समाज के अस्तित्व, पहचान और भविष्य के अधिकारों के निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। समाज लंबे समय से अपनी विशिष्ट संस्कृति, परंपरा और प्रकृति-पूजक जीवन शैली के अनुरूप पृथक ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने की मांग करता रहा है।

 

पत्र में समाज के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे ग्राम स्तर पर बैठकों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें और जनगणना प्रपत्र के धर्म कॉलम में किसी अन्य धर्म के बजाय स्पष्ट रूप से ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। साथ ही पढ़े-लिखे युवाओं को स्वयंसेवक के रूप में तैयार कर गणना के दौरान बुजुर्गों एवं कम पढ़े-लिखे लोगों की सहायता करने पर भी जोर दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की विशिष्ट पहचान ही जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा का आधार है। इसलिए सभी समाजों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनगणना 2026 में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराने के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया है।

*बीजापुर जिले में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गौ भक्तों ने रैली निकालकर, दिया महामहिम राष्ट्रपति ,माननीय प्रधानमंत्री ,माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर जिले में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गौ भक्तों ने रैली निकालकर, दिया महामहिम राष्ट्रपति ,माननीय प्रधानमंत्री ,माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 27  अप्रैल 2026

जिला बीजापुर के धर्मप्रेमी राष्ट्र प्रेमी भाइयों एवं बहनों द्वारा गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत पूरे जिले भर में 11000 से अधिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ माता को सेवा,सुरक्षा, और सम्मान दिलाने हेतु बड़े ही ही संख्या में गौ भक्तों के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से रैली का आयोजन कर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया ।

पूरे देश के 5000 तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत गौ माता के प्रति सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूकता रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

इसी कड़ी में बीजापुर में भी तहसीलदार SDM एवं अन्य उच्च अधिकारियों से ज्ञापन देकर आग्रह एवं निवेदन किया गया कि हमारी बातों को सरकार तक पहुंचाए एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें इस हेतु आज गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में गौ माता का आवाहन एवं पूजन कर पूरे नगर का भ्रमण रैली के माध्यम से किया गया।

भारत में गाय को “राष्ट्र माता” का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर “गौ माता राष्ट्रमाता आंदोलन” और “गौ सम्मान आह्वान अभियान” चलाया जा रहा है।

समर्थकों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था का केंद्र और पोषण का आधार है, जिसे माँ का दर्जा मिलना चाहिए।

बीजापुर जिले के सभी तहसील में विगत 1 माह से लगभग 20000 के हस्ताक्षर अभियान घर घर, मंदिर देवालय में करवाया गया है।

आज बड़ी खुशी हुई कि हमारी गो माता हमारे गांव माता के लिए सेवा सुरक्षा सम्मन के सभी भक्तों ने आगे आए और SDM सर को प्रार्थना पत्र सौंपे।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग एवं उपस्थिति रहा जयपॉल सिंह राजपूत , श्रीमती ख़ेमिनी यादव , अर्चना सिंह, मोहिनी साहू, श्री शंकर कुड़ियम , विजय बहादुर राजभर , अर्जुन वेको ,राहुल गुप्ता , राजू गांधी  कैलाश एवं अन्य श्रद्धावान परिजनों की उपस्थिति रही जो इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए 🙏🏻 इसी क्रम में भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर तहसील में भी ज्ञापन दिया गया जिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

संजीवनी कैंसर केयर अस्पताल के रक्त संबधित विकार एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता 29 अप्रेल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे रहेंगे उपलब्ध..।

0

29 अप्रेल दिन गुरुवार को संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संयुक्त तत्वाधान में रक्त संबंधित विकार एवं कैंसर रोगों का जाँच एवं परामर्श होगा…जहाँ संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर आदम्य गुप्ता अपनी सेवाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक देंगे..

अगर आपको भी..

खून की कमी

बार बार खून चढ़ाना

प्लेटलेट्स की कमी

सिकलीन. थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर

बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं एवं रक्त सम्बंधित समस्याएं है तो जल्द ही मिले डॉ आदम्य गुप्ता से अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे जो आपको देंगे सही जाँच सलाह एवं परामर्श…

स्थान -अग्रवाल नर्सिंग होम बसना जिला महासमुंद..

संपर्क -7773086100–8461811000-7770868473

———————————————————

 

दुर्गूकोंदल में अवैध शराब का खेल बेखौफ: दुकान से निकलकर गांवों में बिक रही महंगी शराब, पुलिस बेखबर…?

0

दुर्गूकोंदल में अवैध शराब का खेल बेखौफ: दुकान से निकलकर गांवों में बिक रही महंगी शराब, पुलिस बेखबर…?

 

दुर्गूकोंदल-

दुर्गूकोंदल क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शराब दुकान से रोज बड़ी मात्रा में शराब बाहर निकल रही है, जो आसपास के गांवों में खुलेआम बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल बिना किसी डर के चल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में बीयर की कीमत 350 रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि “गोवा” नाम से बिकने वाली शराब 220 रुपये में बेची जा रही है। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल कर लोगों को खुलेआम लूटा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि या तो प्रशासन पूरी तरह अनजान है या फिर जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध शराब बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांवों का माहौल खराब होने से बचाया जा सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक चलता रहेगा यह अवैध खेल और कब जागेगा प्रशासन?

 

कोया पुनेम कार्यशाला का समापन, परंपरा-संस्कृति और संवैधानिक जागरूकता पर जोर,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

कोया पुनेम कार्यशाला का समापन, परंपरा-संस्कृति और संवैधानिक जागरूकता पर जोर,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 350 प्रतिभागी हुए शामिल, युवा पीढ़ी को मूल पहचान से जोड़ने की अपील

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुसालूर चौक स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित पांच दिवसीय कोया पुनेम संवैधानिक कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यशाला में जिले भर से करीब 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक आस्था, संस्कृति और जीवन दर्शन को समझने के साथ-साथ युवाओं को अपनी मूल पहचान से जोड़ना रहा।

कार्यशाला के दौरान केबीकेएस (कोया बूमकाल क्रांति सेना) कांकेर के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पारंपरिक सामाजिक संरचना, प्रकृति आधारित जीवन शैली, संगठनात्मक व्यवस्था और सामुदायिक जीवन मूल्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में पारंपरिक त्योहारों, बोली-भाषा, सामाजिक रीति-रिवाजों और समुदाय आधारित निर्णय प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही पेसा कानून, रूढ़िजन्य पारंपरिक ग्राम सभा की भूमिका तथा संवैधानिक अधिकारों को लेकर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

गोंडवाना समन्वय समिति के बीजापुर जिला अध्यक्ष अमित कोरसा ने कहा कि कोया पुनेम आदिवासी समाज की संपूर्ण जीवन पद्धति है, जिसमें प्रकृति संरक्षण, सामूहिकता, समानता और पारंपरिक न्याय व्यवस्था जैसे मूल तत्व शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना जरूरी है, ताकि सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके।

समापन कार्यक्रम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने अनुशासन और सीखने की जो भावना दिखाई है, वह समाज को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोया पुनेम, संवैधानिक जागरूकता, रोजगार के अवसर, जल-जंगल-जमीन और पेसा कानून को लेकर जागरूकता आवश्यक है। इस प्रशिक्षण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति से जनप्रतिनिधियों के लिए भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में अश्विनी कांगे, नारायण मरकाम, संदीप सलाम, जगत मरकाम, विष्णु देव पदा, धन्नू सलाम, ललित होड़ी, तुलसी ठाकुर और अंबिका कचलामे ने प्रशिक्षण दिया। वहीं कुमारी मावली बस्तर बूमकाल दल ने लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को परंपरागत मूल्यों से अवगत कराया।

समापन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी, अशोक तालांडी, धीरज राना, तुलसी मांडवी, कामेश्वर दुब्बा, कुंवर सिंह मज्जी, लालू राठौर, नरेंद्र बुरका, वाल्वा मदनैया, मरपल्ली किस्टैया, कमलेश पैंकरा, शिव पुनेम, बी. नागेश, वीरैया धुर्वा, जितेंद्र कुमार वट्टी, पांडुराम तेलाम सहित बस्तर संभाग के सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्व. श्री राजू पुजारी की आत्महत्या की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

स्व. श्री राजू पुजारी की आत्महत्या की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जिला-बीजापुर के अंतर्गत चेरपाल निवासी स्व. श्री राजू पुजारी, प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ थे। स्व. श्री राजू पुजारी अपने कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के लिये पूरे क्षेत्र में सम्मानित थे।
विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि परिजनो के कथनानुसार प्राथमिक शाला पालनार का निर्माण लगभग 20 लाख 30 हजार रूपये की लागत से किया जा रहा था और निर्माण एजेंसी शाला प्रबंधन समिति थी। निर्माणाधीन स्कूल भवन को ठेकदार और इंजीनियर द्वारा बहुत ही घटिया और गुणवत्ताहीन तरीके से किया जा रहा था। निर्माणाधीन स्कूल भवन की राशि के भुगतान को लेकर काफी मानसिक रूप से परेशान थे। जिसकी शिकायत उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों से किया किन्तु अधिकारियों ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और निर्माणाधीन स्कूल भवन की राशि जबरन ठेकेदार को देने दबाव बनाया जा रहा था और ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारी द्वारा शिक्षक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन निर्माणाधीन स्कूल भवन की पूरी राशि निकालकर देने का दबाव डाले जाने के कारण तंग आकर आत्माहत्या करने को मजबूर हो गये और दिनांक 22/04/2026 को उन्होने सुसाइड नोट लिख कर आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर लिया। सुसाइड नोट पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पेटी ठेकेदार के नाम उल्लेखित है एवं जागर लक्ष्मैया, ठेकदार, निवासी बीजापुर का नाम सरकारी दस्तावेज (शाला प्रबंधन समिति पंजी) के अनुसार चेक देना, चेक पंजी में उल्लेखित है और ठेकेदार जागर लक्ष्मैया के कहने पर ही पेटी ठेकेदार को राशि आहरण कि लिये चेक प्रदान किया गया है जो कि अत्यन्त गंभीर प्रतीत होता है। स्व. श्री राजू पुजारी, प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला पालनार के आत्महत्या में भ्रस्टाचार एवं बड़े अधिकारियों की भूमिका एवं संलिप्ता है जिसके लिये उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है। इसलिए इस मामले पर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए।

*कोया पुनेम कार्यशाला का समापन, परंपरा-संस्कृति और संवैधानिक जागरूकता पर जोर*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*कोया पुनेम कार्यशाला का समापन, परंपरा-संस्कृति और संवैधानिक जागरूकता पर जोर*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 350 प्रतिभागी हुए शामिल, युवा पीढ़ी को मूल पहचान से जोड़ने की अपील*

 

बीजापुर दिनांक 26  अप्रैल 2026

बीजापुर जिले के मुसालूर चौक स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित पांच दिवसीय कोया पुनेम संवैधानिक कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ।

22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यशाला में जिले भर से करीब 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक आस्था, संस्कृति और जीवन दर्शन को समझने के साथ-साथ युवाओं को अपनी मूल पहचान से जोड़ना रहा।

कार्यशाला के दौरान केबीकेएस (कोया बूमकाल क्रांति सेना) कांकेर के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पारंपरिक सामाजिक संरचना, प्रकृति आधारित जीवन शैली, संगठनात्मक व्यवस्था और सामुदायिक जीवन मूल्यों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में पारंपरिक त्योहारों, बोली-भाषा, सामाजिक रीति-रिवाजों और समुदाय आधारित निर्णय प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही पेसा कानून, रूढ़िजन्य पारंपरिक ग्राम सभा की भूमिका तथा संवैधानिक अधिकारों को लेकर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

गोंडवाना समन्वय समिति के बीजापुर जिला अध्यक्ष अमित कोरसा ने कहा कि कोया पुनेम आदिवासी समाज की संपूर्ण जीवन पद्धति है, जिसमें प्रकृति संरक्षण, सामूहिकता, समानता और पारंपरिक न्याय व्यवस्था जैसे मूल तत्व शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना जरूरी है, ताकि सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके।

समापन कार्यक्रम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने अनुशासन और सीखने की जो भावना दिखाई है, वह समाज को नई दिशा देगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोया पुनेम, संवैधानिक जागरूकता, रोजगार के अवसर, जल-जंगल-जमीन और पेसा कानून को लेकर जागरूकता आवश्यक है।

इस प्रशिक्षण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने आयोजन समिति से जनप्रतिनिधियों के लिए भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में अश्विनी कांगे, नारायण मरकाम, संदीप सलाम, जगत मरकाम, विष्णु देव पदा, धन्नू सलाम, ललित होड़ी, तुलसी ठाकुर और अंबिका कचलामे ने प्रशिक्षण दिया।

वहीं कुमारी मावली बस्तर बूमकाल दल ने लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को परंपरागत मूल्यों से अवगत कराया।

समापन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी, अशोक तालांडी, धीरज राना, तुलसी मांडवी, कामेश्वर दुब्बा, कुंवर सिंह मज्जी, लालू राठौर, नरेंद्र बुरका, वाल्वा मदनैया, मरपल्ली किस्टैया, कमलेश पैंकरा, शिव पुनेम, बी. नागेश, वीरैया धुर्वा, जितेंद्र कुमार वट्टी, पांडुराम तेलाम सहित बस्तर संभाग के सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

*स्व. श्री राजू पुजारी की आत्महत्या की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*स्व. श्री राजू पुजारी की आत्महत्या की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक- 26  अप्रैल 2026

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि जिला-बीजापुर के अंतर्गत चेरपाल निवासी स्व. श्री राजू पुजारी, प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ थे।

स्व. श्री राजू पुजारी अपने कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के लिये पूरे क्षेत्र में सम्मानित थे।

विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि परिजनो के कथनानुसार प्राथमिक शाला पालनार का निर्माण लगभग 20 लाख 30 हजार रूपये की लागत से किया जा रहा था और निर्माण एजेंसी शाला प्रबंधन समिति थी।

निर्माणाधीन स्कूल भवन को ठेकदार और इंजीनियर द्वारा बहुत ही घटिया और गुणवत्ताहीन तरीके से किया जा रहा था।

निर्माणाधीन स्कूल भवन की राशि के भुगतान को लेकर काफी मानसिक रूप से परेशान थे।

जिसकी शिकायत उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों से किया किन्तु अधिकारियों ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और निर्माणाधीन स्कूल भवन की राशि जबरन ठेकेदार को देने दबाव बनाया जा रहा था और ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारी द्वारा शिक्षक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन निर्माणाधीन स्कूल भवन की पूरी राशि निकालकर देने का दबाव डाले जाने के कारण तंग आकर आत्माहत्या करने को मजबूर हो गये ।

दिनांक 22/04/2026 को उन्होने सुसाइड नोट लिख कर आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर लिया।

सुसाइड नोट पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पेटी ठेकेदार के नाम उल्लेखित है एवं जागर लक्ष्मैया, ठेकदार, निवासी बीजापुर का नाम सरकारी दस्तावेज (शाला प्रबंधन समिति पंजी) के अनुसार चेक देना, चेक पंजी में उल्लेखित है ।

ठेकेदार जागर लक्ष्मैया के कहने पर ही पेटी ठेकेदार को राशि आहरण कि लिये चेक प्रदान किया गया है जो कि अत्यन्त गंभीर प्रतीत होता है।

स्व. श्री राजू पुजारी, प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला पालनार के आत्महत्या में भ्रस्टाचार एवं बड़े अधिकारियों की भूमिका एवं संलिप्ता है जिसके लिये उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है।

इसलिए इस मामले पर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए।

पिछेकट्टा जलाशय में जल्द शुरू होगी बोटिंग सुविधा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

0

पिछेकट्टा जलाशय में जल्द शुरू होगी बोटिंग सुविधा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भानुप्रतापपुर।

विकासखंड के ग्राम मुल्ला के आश्रित ग्राम पिछेकट्टा स्थित जलाशय में क्षेत्रवासियों के लिए जल्द ही बोटिंग सुविधा शुरू की जाएगी। इस पहल से न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन का नया साधन मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से यह योजना अब अमल के करीब पहुंच चुकी है। बोटिंग सुविधा शुरू होने के बाद यहां आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों का आना-जाना बढ़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

 

इस योजना को साकार करने में विधायक सावित्री मंडावी, कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरीश मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं जनपद पंचायत सदस्य कोमल हुपेंडी एवं विष्णु कचलाम के प्रयास भी सराहनीय बताए जा रहे हैं।

बोटिंग सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आसपास के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में पिछेकट्टा जलाशय क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है।

सुरूगदोह में मरकाम परिवार में नव दम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ग्रामीणों से भी की आत्मीय मुलाकात।

0

सुरूगदोह में मरकाम परिवार में नव दम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ग्रामीणों से भी की आत्मीय मुलाकात।

*दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़-* कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग रविवार को सुरूगदोह मरकाम परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने नव दम्पति को शुभाशीष देकर उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम में सांसद की उपस्थिति से समारोह का महत्व और बढ़ गया। गांव के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं सहित कई विषयों पर चर्चा भी की।

सांसद भोजराज नाग ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का एक पवित्र संस्कार है, जो केवल दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों के मिलन का प्रतीक होता है। उन्होंने नव दम्पति से जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और समर्पण बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की मजबूती ऐसे ही संस्कारों से बनी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों से भी मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुछ मुद्दे भी रखे, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना उनकी प्राथमिकता है।

सुरूगदोह में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि जिसमे महामंत्री रामचंद्र कल्लो, अशोक जैन, बहादुर तुलावी, सहित परिजन मौजूद रहे। सांसद के आगमन से पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने उनके सहज व्यवहार की सराहना की। स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संबंध का उदाहरण बताया।

अभिलंब संसद में कानून लाकर भारत देश के अंदर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दें….। चन्द्रमौली मिश्रा

0

अभिलंब संसद में कानून लाकर भारत देश के अंदर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दें….। चन्द्रमौली मिश्रा

रायपुर:-

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे प्रदेश) छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत देश में गौ हत्या बंद कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग किया गया है। विदित हो कि भाजपा द्वारा 2014 के पहले अपने संकल्प पत्र में यह कहा गया था कि जब हम सरकार में आएंगे तो गौ हत्या बंद करेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देंगे ।आज पूरे देश भर में अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है। और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बैठी हुई है। देश की अधिकांश जनता भी सरकार से मांग कर रही हैं। चाह रही हैं कि भारत देश में गौ हत्या बंद हो ।तो आखिर क्या परेशानी है कि केंद्र की सरकार देश में गौ हत्या पर रोक नहीं लगा पा रही है ।और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दे पा रही है। शिवसेना द्वारा पूर्व में देश में गौ हत्या बंद करने। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर धरना, प्रदर्शन आंदोलन भी किया जा चुका है।शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) देश के प्रधानमंत्री से मांग करती है कि वह अभिलंब संसद में कानून लाकर भारत देश के अंदर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दें।

सुरूंगदोह में आज ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुछ मुद्दे भी रखे।सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

0

सुरूंगदोह में आज ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुछ मुद्दे भी रखे।सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

सुरूगदोह में मरकाम परिवार में नव दम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ग्रामीणों से भी की आत्मीय मुलाकात।

 

दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़-

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग रविवार को सुरूगदोह मरकाम परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने नव दम्पति को शुभाशीष देकर उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम में सांसद की उपस्थिति से समारोह का महत्व और बढ़ गया। गांव के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं सहित कई विषयों पर चर्चा भी की।

सांसद भोजराज नाग ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का एक पवित्र संस्कार है, जो केवल दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों के मिलन का प्रतीक होता है। उन्होंने नव दम्पति से जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और समर्पण बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की मजबूती ऐसे ही संस्कारों से बनी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों से भी मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुछ मुद्दे भी रखे, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना उनकी प्राथमिकता है।

सुरूगदोह में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि जिसमे महामंत्री रामचंद्र कल्लो, अशोक जैन, बहादुर तुलावी, सहित परिजन मौजूद रहे। सांसद के आगमन से पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने उनके सहज व्यवहार की सराहना की। स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संबंध का उदाहरण बताया।

एक साल से अधूरा टाऊन फीडर कार्य, बिजली समस्या से जूझ रहे लोग ….खड़ा है ‘हाथी खंभा पर तार गायब — हादसे को खुला न्योता!

0

एक साल से अधूरा टाऊन फीडर कार्य, बिजली समस्या से जूझ रहे लोग ….खड़ा है ‘हाथी खंभा पर तार गायब — हादसे को खुला न्योता!

छोटे कापसी /बडेकापसी क्षेत्र

एक वर्ष पहले लगाए गए बिजली के हाथी खंभे आज भी अधूरे पड़े हैं, जिससे टाऊन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, बडेकापसी पावर हाउस से नयापारा (छोटे कापसी) तक टाऊन फीडर को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह कार्य अधूरा ही पड़ा है।

इस लापरवाही के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जिम्मेदार अधिकारी कर रहे टालमटोल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी जवाब देने में भी टालमटोल कर रहे हैं।

व्यापारी संघ अध्यक्ष का बयान

छोटे कापसी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश साहा ने बताया कि टाऊन फीडर से जुड़े लोग लगातार बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। जब अधिकारियों को इस बारे में बताया जाता है, तो वे जिम्मेदारी से बचते हुए कहते हैं कि “हमें जानकारी नहीं, कांकेर जाकर पता लगाओ।”

 

सवाल उठता है:

आखिर कब पूरा होगा यह अधूरा कार्य? और कब मिलेगी लोगों को स्थायी बिजली व्यवस्था?

बडी खबर बालोद जिला से जहाँ शादी में शामिल होने आया था युवक की मौत।शादी घर में भी पसरा मातम।

0

बडी खबर बालोद जिला से जहाँ शादी में शामिल होने आया था युवक की मौत।शादी घर में भी पसरा मातम।

बालोद |

जिले के अर्जुदा स्थित देशी शराब दुकान में एक दर्दनाक घटना सामने आई।शराब खरीदने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे 40 वर्षीय युवक की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में शामिल होने आया था, लेकिन अचानक हुई इस घटना से मटिया और करेला पटना गांव में शोक की लहर है। शादी वाले घर में पसरा मातम।जानकारी के मुताबिक मृतक करेला पटना गांव का रहने वाला था और मटिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अर्जुदा स्थित देशी शराब दुकान पर शराब लेने पहुंचा। काउंटर के सामने कतार में खड़े-खड़े अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे

मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में डॉक्टरों ने मौत की आशंका भीषण गर्मी और लू लगने से जताई है। बालोद में आज तापमान 42 डिग्री के पार है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुदा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

*मोहला-मानपुर NH-930 पर दर्दनाक सड़क हादसा*

0

मनीष कौशिक

मोहला-मानपुर/खड़गांव थाना क्षेत्र।नेशनल हाईवे 930 पर बीटेझर और पैंदुर के बीच रविवार सुबह एक मालवाहक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। इस भीषण दुर्घटना में 13 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला।

*कैसे हुआ हादसा?*

मौके पर मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक को अचानक झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ़्तार के चलते पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। वाहन में सभी लोग राजनांदगांव में आयोजित उर्स से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

*घायलों की स्थिति चिंताजनक*

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल** रेफर किया गया है।अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।

*स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता*

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस भी खड़गांव थाना से घटनास्थल पर पहुंची और पूरी स्थिति पर नियंत्रण किया।

*प्रशासन अलर्ट मोड पर*

स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन चालक सहित घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

*सड़क सुरक्षा फिर सवालों में*

NH-930 पर हाल के दिनों में लगातार दुर्घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अत्यधिक थकान में ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

* शिक्षक की आत्महत्या मामले में गरमाया माहौल, कर्मचारी फेडरेशन ने निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

* शिक्षक की आत्महत्या मामले में गरमाया माहौल, कर्मचारी फेडरेशन ने निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 25  अप्रैल 2026

बीजापुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला बीजापुर ने प्राथमिक शाला मंझारपारा पालनार के प्रधान पाठक और सीएसी श्री राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में मोर्चा खोल दिया है।

फेडरेशन ने इस दुखद घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

*सुसाइड नोट में ‘नामजद’ आरोपों का जिक्र*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को शिक्षक राजू पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मृत्यु के कारणों का उल्लेख करते हुए कुछ लोगों पर नामजद आरोप लगाए हैं। इस खुलासे के बाद जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

*फेडरेशन की प्रमुख मांगें:

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

निष्पक्ष जांच: पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए और सुसाइड नोट में उल्लेखित दोषियों पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उचित मुआवजा: मृतक शिक्षक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

अनुकंपा नियुक्ति: परिवार के किसी एक आश्रित सदस्य को सम्मानजनक पद पर जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

प्रशासनिक हलचल:

यह पत्र 24 अप्रैल 2026 को बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा गया है।

पत्र पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे।

फिलहाल, पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि की जा रही है।

🔄 *प्रधान पाठक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज।* ,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

🔄 *प्रधान पाठक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज।* ,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

🔄 *आत्महत्या के दुष्प्रेरण में शामिल 01 आरोपी गिरफ्तार।*

बीजापुर,,,,,,

🔳 *दिनांक 22/04/2026 को पालनार स्कूल के प्रधान पाठक, निवासी चेरपाल श्री राजू पुजारी द्वारा ग्राम चेरपाल क्षेत्र के खेत-जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई।*

🔳 *सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मौके पर पहुंचकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।*

🔳 *पंचनामा के दौरान मृतक के पास से हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया था।*

🔳*प्रारंभिक जांच में यह मामला शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से शाला भवन निर्माण कार्य जो ठेकेदार देवाशीष मंडल द्वारा कराया जा रहा था, जिसमें लगभग 40% राशि का भुगतान हो चुका था। शेष भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है।*

🔳 *जांच में मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था तथा निर्माण कार्य के भुगतान हेतु कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव डालकर गलत कार्य कराने एवं फंसाने की आशंका से भयभीत था।*

🔳 *अब तक की जांच में पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या के दुष्प्रेरण (Abetment to Suicide) का संज्ञेय अपराध के घटित होने की पुष्टि हुई है।*

🔳 *प्रकरण में समस्त पहलुओं की सूक्ष्मता से विवेचना की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा FIR पंजीबद्ध कर अपराध की पुष्टि उपरांत फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार देवाशीष मंडल, पिता निरांद मण्डल, उम्र 36 वर्ष, निवासी डारापारा बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की पता-तलाश जारी होने के साथ प्रकरण में और साक्ष्य पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे है। साक्ष्य मिलने अनुसार प्रकरण में आगे कार्यवाही की जाएगी।*

*प्रधान पाठक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर* 

0

*प्रधान पाठक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*आत्महत्या के दुष्प्रेरण में शामिल 01 आरोपी गिरफ्तार *

 

दिनांक 22 अप्रैल 2026,

बीजापुर जिले के पालनार स्कूल के प्रधान पाठक, निवासी चेरपाल श्री राजू पुजारी द्वारा ग्राम चेरपाल क्षेत्र के खेत-जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई।

 

सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मौके पर पहुंचकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई ।

 

पंचनामा के दौरान मृतक के पास से हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया था ।

 

प्रारंभिक जांच में यह मामला शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से शाला भवन निर्माण कार्य जो ठेकेदार देवाशीष मंडल द्वारा कराया जा रहा था, जिसमें लगभग 40% राशि का भुगतान हो चुका था। शेष भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है ।

 

जांच में मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था तथा निर्माण कार्य के भुगतान हेतु कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव डालकर गलत कार्य कराने एवं फंसाने की आशंका से भयभीत था ।

 

अब तक की जांच में पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या के दुष्प्रेरण (Abetment to Suicide) का संज्ञेय अपराध के घटित होने की पुष्टि हुई है ।

 

प्रकरण में समस्त पहलुओं की सूक्ष्मता से विवेचना की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा FIR पंजीबद्ध कर अपराध की पुष्टि उपरांत फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार देवाशीष मंडल, पिता निरांद मण्डल, उम्र 36 वर्ष, निवासी डारापारा बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य आरोपियों की पता-तलाश जारी होने के साथ प्रकरण में और साक्ष्य पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे है।

साक्ष्य मिलने अनुसार प्रकरण में आगे कार्यवाही की जाएगी।

दो वर्ष से अधिक खोदकर रख दिया बोरिंग लेकिन उपयोग के लायक नही लोग भारी गर्मी में पीने की पानी को तरस रहे है।

0

दो वर्ष से अधिक खोदकर रख दिया बोरिंग लेकिन उपयोग के लायक नही लोग भारी गर्मी में पीने की पानी को तरस रहे है।

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-

भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग,बोरिंग बिना फिटिंग बेकार

भानुप्रतापपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत पेवारी आश्रित ग्राम कुआंपानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 के सामने लगाया गया बोरिंग आज तक उपयोग में नहीं आ पाया है। कारण है – बोरिंग में अब तक आवश्यक फिटिंग कार्य नहीं किया गया है।

भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पीने के पानी की सख्त जरूरत है, वहीं यह बोरिंग सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्रशासनिक लापरवाही कहें या चुपी आज भी बोरिंग पुरीतर फिटिंग नही अधूरा काम, लोग परेशान।

2022 का बोरिंग आज भी अधूरा।

ना फिटिंग, ना पानी — ग्रामीणों को राहत नहीं,,2022 का बोरिंग अधूरा लापरवाही से बढ़ी परेशानी सवाल उठता है कि जब बोरिंग कराया गया तो उसे चालू क्यों नहीं किया गया?

सड़क नहीं बनने से आंगनबाड़ी पारा के लोग नाराज इसी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 (आंगनबाड़ी पारा) में सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।बरसात के समय यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है और गर्मी में धूल उड़ती है, जिससे छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मांग करने के बाद भी अब तक सड़क निर्माण नहीं किया गया।

ग्रामीणों की मांग

बोरिंग में तत्काल फिटिंग कर पानी की व्यवस्था की जाएआंगनबाड़ी पारा में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए।

वहीँ सरपंच डालन सिंह राना ग्राम पंचायत पेंवारी और ग्राम पटेल दान सिंह राना सेजनाथ भोयर सुरजा बाई राना कृष्णा पुजारी बाल्मीकि पुजारी ममता पुजारी दारून दिनेश पुजारी आदि ग्रामीण मौजूद थे

वर्जन

बोरिंग गोदा गया फिटिंग अभी अधुरा है यह मेरे कार्य काल का नही है इसका सामान जिसके पास है वह अभी गांव में नही है।

डालन सिंह राना

सरपंच ग्राम पंचायत पेंवारी

 

रिपोर्ट: Rkbharatnews, कांकेर