RKBHARATNEWS – हर खबर पर नजर मुख्य समाचार | 10 जून 2026 | बुधवार
✍️ संपादक: आर. एल. कुलदीप
📱 6267855263 | 9479083919
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ महासमुंद में चर्चित ‘चाऊरवाले बाबा’ गिरफ्तार दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्षेत्र में मचा हड़कंप।
गिरफ्तारी के बाद मीडिया से चर्चा करते ‘चाऊरवाले बाबा’ तथा पुलिस कार्रवाई का दृश्य।
महासमुंद ब्यूरो
महासमुंद जिले में ‘चाऊरवाले बाबा’ के नाम से चर्चित आचार्य नरेंद्र नयन को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राप्त शिकायत एवं जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में चर्चा का विषय
गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद जिले भर में इस मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
अन्य प्रमुख समाचार ▪ बस्तर में महुआ फूल संग्रहण का सीजन चरम पर
▪ कापसी क्षेत्र में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान
▪ सुशासन तिहार कार्यक्रमों का आयोजन जारी आज होगी अंतिम।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🌐 RKBHARATNEWS “हर खबर पर नजर”
✍️ संपादक: आर. एल. कुलदीप 📱 6267855263 | 9479083919

