Homeदुर्गूकोंदलअमर्यादित भाषा का उपयोग करने वाले जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को पद...

अमर्यादित भाषा का उपयोग करने वाले जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को पद से देना चाहिए इस्तीफा – स भाषा का उपयोग करने वाले जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को पद से देना चाहिए इस्तीफा – संतो दुग्गा

Rkbharanews हर खबर पर नजर

अमर्यादित भाषा का उपयोग करने वाले जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को पद से देना चाहिए इस्तीफा – स भाषा का उपयोग करने वाले जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को पद से देना चाहिए इस्तीफा – संतो दुग्गा

दुर्गुकोंदल। दुर्गुकोंदल मुख्यालय में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई द्वारा सार्वजनिक मंच से कर्मचारियों के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने पर भाजपा नेता संतो दुग्गा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

संतो दुग्गा ने कहा कि सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ऐसे मंच से किसी जनप्रतिनिधि द्वारा कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का उपयोग करना न केवल अनुचित है, बल्कि जनप्रतिनिधि पद की गरिमा के भी विपरीत है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना होता है। यदि किसी विभागीय कार्य को लेकर असहमति या शिकायत है तो उसे उचित मंच पर रखा जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से कर्मचारियों का अपमान किया जाए।

संतो दुग्गा ने कहा कि कर्मचारियों के प्रति अमर्यादित व्यवहार और भाषा का उपयोग करने वाले जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा कर्मचारियों और जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है, लेकिन मर्यादा और सम्मान की सीमा का पालन करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों के आचरण से समाज में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए, न कि विवाद और कटुता का वातावरण निर्मित होना चाहिए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES