Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर---तालाब किनारे सज रहा था जुए का फड़, औंधी पुलिस ने...

*मोहला मानपुर—तालाब किनारे सज रहा था जुए का फड़, औंधी पुलिस ने मारी दबिश,8 जुआरी गिरफ्तार, ₹25,510 नकद और ताश की पत्तियां जब्त*

मनीष कौशिक

औंधी— अलकनहार रोड स्थित तालाब के पास कथित तौर पर जुए का फड़ सजाकर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगा रहे 8 लोगों को औंधी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से कुल ₹25,510 नगद तथा ताश की पत्तियां जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी वाय.पी. सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को थाना औंधी प्रभारी उप निरीक्षक नवल साव को मुखबिर से सूचना मिली कि अलकनहार रोड औंधी स्थित तालाब के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही औंधी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 8 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹25,510 की नगदी और ताश की पत्तियां बरामद कर जब्त की पुलिस ने राजेश मेश्राम, मुकेश बाला (40), तरुण कुमार शेंडे, दलसाय गोंड, बुर्रा श्रीनिवास, नानेश्वर खोब्रागड़े, अजीत शाह और भूपेन्द्र नरोटे को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 दर्ज कर धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जुआ-सट्टे पर पुलिस की नजर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। कार्रवाई में थाना औंधी के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES