HomeUncategorizedबसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होने में 12 जून को लगेगा जोड़ एवं...

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होने में 12 जून को लगेगा जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ का परामर्श शिविर..।

बसना में 12 जून को लगेगा जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ का परामर्श शिविर

बसना। जोड़ों के दर्द, गठिया और ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से जुड़े प्रदेश के उच्च प्रशिक्षित जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ (रूमेटोलॉजिस्ट) डॉ. नमन जैन आगामी 12 जून 2026 को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।

डॉ. नमन जैन एमडी (जनरल मेडिसिन) के साथ क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी में डीएनबी उपाधि प्राप्त विशेषज्ञ हैं। वे प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को बसना में उपलब्ध रहेंगे। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस दौरान जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, कमर व गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, पुराने एवं नए गठिया, ऑटोइम्यून बीमारियां, त्वचा संबंधी समस्याएं, लंबे समय से दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने वाले मरीजों के साथ-साथ SLE एवं Sjögren Syndrome जैसी जटिल बीमारियों से संबंधित जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है। अपॉइंटमेंट के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान : अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES