Homeकापसी/पखांजूरहर खबर पर नजर....कापसी क्षेत्र में जियो नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान, बेहतर...

हर खबर पर नजर….कापसी क्षेत्र में जियो नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान, बेहतर सेवा की मांग।

हर खबर पर नजर….कापसी क्षेत्र में जियो नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान, बेहतर सेवा की मांग

कापसी, कांकेर |

कापसी क्षेत्र में जियो नेटवर्क की खराब सेवाओं को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि मोबाइल कॉल नहीं लग रही है, बार-बार कॉल कट जाती है तथा इंटरनेट की गति अत्यंत धीमी हो गई है। कई गांवों में नेटवर्क पूरी तरह से गायब रहने की शिकायत भी सामने आ रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि वे नियमित रूप से रिचार्ज करा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण सेवा नहीं मिल रही है। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग सेवाएं, सरकारी पोर्टल तथा दैनिक संचार कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

नागरिकों ने जियो कंपनी से मांग की है कि क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को तत्काल सुधारते हुए अतिरिक्त टावर और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उपभोक्ता मंच एवं संबंधित विभागों में सामूहिक शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।

क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कहा कि वे केवल बेहतर नेटवर्क, स्पष्ट कॉलिंग सुविधा और तेज इंटरनेट सेवा चाहते हैं। उपभोक्ताओं का मानना है कि नियमित भुगतान के बदले बेहतर सेवा प्राप्त करना उनका अधिकार है।

“हम उपभोक्ता हैं, भीख नहीं मांगते – हमें चाहिए बेहतर सेवा।”

✍️ संपादक: आर. एल. कुलदीप

📱 6267855263 / 9479083919

RKBHARATNEWS – हर खबर पर नजर

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES