Homeक्राइम*मोहला--जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 75 लाख से...

*मोहला–जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 75 लाख से अधिक की अवैध शराब और ट्रक जब्त*

मनीष कौशिक

मानपुर–थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए इस जिले में अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र खपाने ले जाई जा रही लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया मुखबिर की सटीक सूचना पर मानपुर पुलिस ने एसडीएम कार्यालय के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहन CG 15 DZ 4515 को रोका। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम की फुर्ती और रणनीति के आगे उसकी एक न चली। आरोपी बलराम सिंह डांगी को दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया।

जांच में ट्रक से लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 50.28 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं जब्त ट्रक की कीमत 25 लाख रुपये है। कुल मिलाकर पुलिस ने 75.28 लाख रुपये की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई क्षेत्र से लोड कर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली बॉर्डर क्षेत्र में खपाने ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे बड़े तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुटी हुई है कभी हमने कहा था जहां कपिल देव चंद्रा रहेंगे, वहां अपराध का खत्म होना निश्चित है। मानपुर में उनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई ने एक बार फिर इस बात पर मुहर लगा दी है। अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी कर लें, कानून के लंबे हाथों से बच पाना अब मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता जा रहा है

*मानपुर पुलिस की इस ऐतिहासिक कार्रवाई ने अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा दिया है और जिले में कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES