Homeकोयलीबेडाकोयलीबेड़ा धान खरीदी केंद्र मे 4633 क्विंटल धान का हिसाब गायब,,,,,,,,,,,कोयलीबेडा़ से...

कोयलीबेड़ा धान खरीदी केंद्र मे 4633 क्विंटल धान का हिसाब गायब,,,,,,,,,,,कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट÷

कोयलीबेड़ा धान खरीदी केंद्र मे 4633 क्विंटल धान का हिसाब गायब,,,,,,,,,,,कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट÷

कोयलीबेड़ा /

कोयलीबेड़ा धान खरीदी केंद्र में 4633 क्विंटल धान का हिसाब नहीं, 1.43 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता सामने आई है। रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण के मिलान में 4633.32 क्विंटल धान गायब पाया गया है। प्रारंभिक जांच में इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 43 लाख रुपये आंकी गई है।

खरीदी केंद्र में कुल 58,642.40 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज है।

इनमें से 38,700.48 क्विंटल धान मिलरों को और 15,308.60 क्विंटल धान संग्रहण केंद्र भेजा गया।

रिकॉर्ड के अनुसार 4,633.32 क्विंटल धान शेष होना चाहिए था, लेकिन सत्यापन के दौरान मौके पर धान नहीं मिला।

जांच में कमी सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य खरीदी केंद्रों का भी सत्यापन शुरू कर दिया है।,,,,,

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES