*बड़ेडोंगर में ‘मिशन कमल विकसित केशकाल कार्यशाला’ संपन्न, विकास एवं संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन*
राजमन, नाग
- फरसगांव :- क्षेत्र के बड़ेडोंगर में भाजपा द्वारा आयोजित “मिशन कमल विकसित केशकाल कार्यशाला” का सफल एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला में संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केशकाल विधानसभा के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित केशकाल का सपना तभी साकार होगा जब संगठन की मजबूती के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी श्री प्रशांत पात्र ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति युवा जोश के साथ सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर जोर दिया
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सलाम, भाजपा जिला मंत्री हेमचंद देवांगन, मंडल महामंत्री श्री परमेश्वर सेठिया श्री रामसाय नाग सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक विद्यासागर नायक तथा स्थानीय सरपंच श्रीमती चंद्रवती पुजारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केशकाल विधानसभा को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क अभियान और आगामी विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन सशक्तिकरण और विकसित केशकाल के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

