*माँ के नाम रोपे गए जीवन के वृक्ष, मद्देंड़ में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प*दीपक मरकाम की खबर,
नारा, पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा,
*विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण*
बीजापुर मद्देंड़, 5 जून 2026
मद्देड़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय मद्देंड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का निःस्वार्थ भाव से पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय चुनौतियों, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों में श्री मती शारदा संड्रा सरपंच, उप सरपंच चि, श्याम बाबू,मिरंजा खान सचिव, जागर मोहनराव रोजगार सहायक, वार्ड के पंच गण उपस्थित रहे।
वन विभाग की ओर से प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी नक्का सुरेश, उप वनक्षेत्रपाल सुखदेव कश्यप, पी. गणपत राव , विभाग स्टाफ में वनरक्षक पी. संदीप, सुखलाल मांझी, नवल किशोर जब्बा,गोपाल यालम, वासुदेव अल्लुर, शैलेश कावटी, , कुमारी रोजारानी जब्बा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
साथ जन प्रति निधि, ग्रामीण जनो,पत्रकार बंधुओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

