HomeUncategorizedमहासमुंद.बसना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में चल रही थी अवैध...

महासमुंद.बसना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, 200 लीटर महुआ शराब जब्त

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 01 स्थित एक घर में छापेमारी कर 200 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसना के वार्ड नंबर 01 स्थित एक मकान में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना बसना की टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर के आंगन में बड़ी मात्रा में महुआ शराब के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर 27 बड़े प्लास्टिक ड्रमों में भरा हुआ महुआ लाहन भी मिला, जिससे भारी मात्रा में शराब तैयार कर खपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर ही पूरे लाहन को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने आरोपी सान्ताबाई मधुकर (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, बसना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

जब्त सामग्री

200 लीटर महुआ शराब, अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये

2 एलपीजी सिलेंडर

1 गैस स्टोव

शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन

पुलिस के अनुसार जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 68 हजार रुपये आंकी गई है। जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES