HomeUncategorizedमहासमुंद औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, कई फैक्ट्रियों में...

महासमुंद औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, कई फैक्ट्रियों में मिली सुरक्षा व श्रम नियमों की अनदेखी

राहुल भोई महासमुंद

महासमुंद औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, कई फैक्ट्रियों में मिली सुरक्षा व श्रम नियमों की अनदेखी

पीपीई, अग्निशमन व्यवस्था, श्रम कानून और विधिक मापविज्ञान नियमों में मिलीं खामियां, कई संस्थानों को नोटिस..

 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय लंगेह के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल ने बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र सहित घोड़ारी स्थित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम, परिवहन, पर्यावरण तथा विधिक मापविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग बिंदुओं पर निरीक्षण कर कई अनियमितताएं पाई, जिसके बाद संबंधित प्रबंधनों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने सबसे पहले श्री शांति संस उद्योग, बिरकोनी का निरीक्षण किया। यहां श्रमिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) उपलब्ध नहीं कराए जाने, पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं होने तथा केमिकल स्टोर में सुरक्षा संबंधी निर्देश प्रदर्शित नहीं होने की कमियां मिलीं। विधिक मापविज्ञान विभाग को टैंकर एवं मोबाइल डिस्पेंसिंग यूनिट के सत्यापन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। वहीं श्रम विभाग को सूचना बोर्ड और श्रम कानूनों का सारांश प्रदर्शित नहीं मिला, जिस पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसके बाद वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट प्रा. लि. में भी श्रमिक सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और केमिकल स्टोर की सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आईं। परिवहन विभाग को फैक्ट्री परिसर में बिना पंजीकरण के तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालित मिलीं। श्रम विभाग ने ओवरटाइम संबंधी अनियमितता और सूचना बोर्ड नहीं पाए जाने पर भी प्रबंधन को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की।

ड्राई केम इंडिया प्रा. लि. के निरीक्षण में भी श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाने, अग्निशमन व्यवस्था में कमी तथा बिना पंजीकरण के तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलने की पुष्टि हुई। विधिक मापविज्ञान विभाग ने फैक्ट्री के धर्मकांटे के सत्यापन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जबकि श्रम विभाग ने ओवरटाइम भुगतान में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने बंजारे स्टोन एंड क्रेशर इंडस्ट्रीज, घोड़ारी का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं जय बजरंग स्टोन, घोड़ारी में श्रमिकों के बयान दर्ज किए गए और संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है। हर्ष क्रेशर, घोड़ारी निरीक्षण के दौरान बंद मिला।

निरीक्षण दल में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिशा शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, पर्यावरण विभाग के एस.के. चौधरी, विधिक मापविज्ञान विभाग के निरीक्षक सिद्धार्थ दुबे तथा श्रम उप निरीक्षक अलीम अहमद नियाजी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।.

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES