*नीट (यूजी) 2026 परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी*,,,,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा आगामी 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। बीजापुर जिले में परीक्षा का आयोजन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए केन्द्र प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा 21 जून को निर्धारित समयानुसार आयोजित होगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय अपना एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि), आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटो के अनुरूप दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ तथा निर्धारित प्रारूप में एक पोस्टकार्ड आकार का फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केन्द्र में केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से काफी पहले केन्द्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच एवं प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
केन्द्र प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, ईयरफोन, नोट्स, पुस्तकें, अध्ययन सामग्री, हैंडबैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पाए जाने पर अभ्यर्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
केन्द्र अधीक्षक एवं जिला समन्वयक ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर परीक्षा में सम्मिलित हों।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

