HomeUncategorizedअग्रवाल नर्सिंग होम में 25 जून को यूरोलॉजी एवं मानसिक रोग विशेषज्ञों...

अग्रवाल नर्सिंग होम में 25 जून को यूरोलॉजी एवं मानसिक रोग विशेषज्ञों का परामर्श शिविर..

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 25 जून गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत दो विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूरोलॉजी एवं मानसिक रोग संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शाम 5 बजे से आयोजित यूरोलॉजी कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे मरीजों का परीक्षण करेंगे। शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, मूत्र संबंधी समस्याएं, पुरुष बांझपन, मूत्र नली के संक्रमण, किडनी एवं प्रोस्टेट कैंसर सहित विभिन्न यूरोलॉजिकल बीमारियों की जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर की जांच फीस मात्र 700 रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

वहीं शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर में मरीजों को सेवाएं देंगे। शिविर में तनाव, अवसाद, अनिद्रा, घबराहट, याददाश्त की कमी, नशे की लत, व्यवहार संबंधी समस्याएं तथा यौन रोगों से जुड़ी परेशानियों का विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि दोनों शिविरों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक मरीज समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES