*दावा-आपत्ति सूचना*,,,,,,,
,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर ,,,,,/सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि :-
थाना तोयनार, जिला बीजापुर के अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 17, 40 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के अंतर्गत जप्त नकदी राशि ₹1,50,00,000/- (एक करोड़ पचास लाख रुपये मात्र) एवं थाना मोदकपाल, जिला बीजापुर के अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 148, 149, 150, 152, 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 तथा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के अंतर्गत जप्त नगद राशि ₹47,000/- एवं वाहन पिकअप CG04 LC-2692 के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रतिधारण की कार्यवाही की जा रही है।
यदि उक्त जप्त नगदी/वाहन के संबंध में किसी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य किसी पक्ष का कोई दावा, स्वामित्व अथवा आपत्ति हो तो वह अपने समस्त दस्तावेजों एवं प्रमाणों सहित दिनांक 30.06.2026 को समय अपरान्ह् 03:00 बजे अथवा उसके पूर्व सक्षम प्राधिकारी (श्री राम प्रसाद चौहान, उप सचिव छ0ग0 शासन गृह विभाग मंत्रालय रायपुर)के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है ।
निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

