Homeछत्तीसगढ़*डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान, बुवाई सीजन में बढ़ी चिंता*दीपक...

*डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान, बुवाई सीजन में बढ़ी चिंता*दीपक मरकाम की खबर,

*डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान, बुवाई सीजन में बढ़ी चिंता*दीपक मरकाम की खबर,

 

*सहकारी समिति में डीएपी खाद का स्टॉक शून्य, किसान लगा रहे चक्कर*

 

*सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी*

 

दुर्गूकोदल। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के किसानों को डीएपी खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुर्गूकोदल में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं और रोजाना खाद की तलाश में समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अनुपलब्धता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुर्गूकोदल के गोदाम में वर्तमान समय में डीएपी खाद का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। समिति प्रबंधन के अनुसार गोदाम में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है तथा निकट भविष्य में इसकी आपूर्ति होने की संभावना भी फिलहाल कम दिखाई दे रही है। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के सामने खेती-किसानी को लेकर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

किसानों का कहना है कि धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है। इस दौरान डीएपी खाद की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, क्योंकि यह फसलों की शुरुआती वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करती है। समय पर खाद नहीं मिलने से बुवाई कार्य प्रभावित हो सकता है और उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। किसानों का मानना है कि यदि जल्द खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इधर शासन एवं कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दुर्गूकोदल क्षेत्र की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो फिर सहकारी समिति के गोदाम खाली क्यों हैं और किसानों को खाद के लिए भटकना क्यों पड़ रहा है।

इस संबंध में सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के जिला प्रवक्ता श्री दीपक कल्लो ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बुवाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसानों को डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्काल खाद की व्यवस्था कर किसानों को राहत पहुंचानी चाहिए। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसानों के हित में आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

क्षेत्र के किसानों ने शासन, प्रशासन एवं कृषि विभाग से मांग की है कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि बुवाई कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES