HomeUncategorizedबसना में पहली बार वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, मरीजों को...

बसना में पहली बार वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, मरीजों को मिलेगी बेहतर हृदय चिकित्सा सुविधा


बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में 27 जून को नारायणा हेल्थ एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी की विशेष हृदय रोग ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस ओपीडी के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श और उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में सीने में दर्द, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, हार्ट फेल्यर, हृदय वाल्व संबंधी बीमारियों सहित विभिन्न हृदय रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। इसके अलावा टीएमटी, 2D ईको जैसी विशेष जांचों तथा एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि हृदय संबंधी किसी भी समस्या के होने पर समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें और इस विशेष ओपीडी का लाभ उठाएं। मरीज दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना अपॉइंटमेंट भी बुक करा सकते हैं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES