Homeछत्तीसगढ़*मोहला:--सोमाटोला के समीप टायर फटने से मारुति वैन पलटा, हादसे में दल्लीराजहरा...

*मोहला:–सोमाटोला के समीप टायर फटने से मारुति वैन पलटा, हादसे में दल्लीराजहरा निवासी पति पत्नी हुए घायल…. पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला :— मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत मोहला विकासखंड के सोमाटोला में वैन पलटने से पति पति घायल हो गए है। जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी आरदे परिवार अंबागढ़ चौकी में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए हुए थे और वैन में सवार होकर आज दल्लीराजहरा सोमाटोला के समीप चलती वैन का टायर अचानक फट गया और वैन पलट कर खेत में जा घुसा। वही हादसे में दल्लीराजहरा निवासी पति पत्नी राजकुमार आरदे और प्रमिला आरदे हादसे में घायल हो गए है जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में जारी है । जानकारी मिली है कि वैन में 9 लोग सवार थे बांकी 7 लोग हादसे में बाल बाल बच गए हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES