* वन माफिया के हौसले बुलंद, क्षेत्र में आए दिन सागौन लट्टा, चिरान, फारा की तस्करी, तस्कर सक्रिय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*
** 50 नग सागोन चिरान फारा 30 नग सागोन कड़ी चौखट कुल 80 नग**
बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लाक के मददेड क्षेत्र अंतर्गत कोंगुपल्ली चौक तारलागुडा रोड के समीप सागौन फारा , चौखट कड़ी, चिरान मशीन जप्त*
बीजापुरः भोपालपटनम, मददेड,
भोपाल पटनम उपवन मंडल क्षेत्र अन्तर्गत मददेड वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नेताम के मार्गदर्शन एवं सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी व समस्त स्टाफ के नेतृत्व में दिनाँक 25/04/2025 को रात्रि गस्त के समय लगभग 9:30 बजे भोपालपटनम तहसील के अन्तर्गत मददेड के अंतिम छोर कोंगुपल्ली के पास एक पिकप वाहन को पकड़ा गया, महिंद्रा पिकप वाहन क्रमांक सी,जी, 20 के 3561,,(CG,20 K 3561) वाहन मालिक का नाम सुख राम साहनी , मांझी पारा जिला बीजापुर निवासी हैं,।
*पिकप वाहन का चालक और मालिक सुख राम साहनी हैं*
पिकप वाहन में चिरान सहित दो आरोपियों को भी पकड़ा गया, पद्दम महादेव, उम्र 36 वर्ष ग्राम कोंगुपल्ली बीजापुर जिला निवासी,
यालम शंकर उम्र 44 वर्ष ग्राम कोंगुपल्ली बीजापुर जिला निवासी के द्वारा रात्री के समय पिकप वाहन में सागोन चिरान तस्करी कर रहे थे जिससे मुखबिर आ सुचना पर रात्री गस्त के दौरान मददेड वन परिक्षेत्र अधिकारी मददेड के मार्ग दर्शन समस्त स्टाफ के द्वारा भारी मात्रा में सागोन चिरान पकड़ा गया हैं,।
मददेड रेंज के अधिकारी ,कर्मचारियों के सूज बुझ से पिकप, वाहन क्रमांक सी, जी, 20 के ,3561 को रोककर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन मे 50 नग चिरान फारा 30 नग चौखट कड़ी, कुल 80 नग सागौन चिरान जप्त किया जिसकी कुल राशि 1,10892 =00 रुपिए बताया गया।
तस्करों से पातासाजी करने पर उन्होंने बताया कि कोंगुपल्ली से बीजापुर जिले में मोटी रकम में बेचने के फिराक में वाहन मे ले जा रहे थे।
लकड़ी चिरान मशीन वन एच पी , जप्त किया गया जो फारा चीरने का कार्य करता ,अवैध रूप से रख कर फारा चिरान मशीन की कीमत लगभग 30 से 35 हजार आंका गया है,
वन विभाग द्वारा जप्ती कार्यवाही करते हुए चिरान मशीन सागोन चिरान फारा, कड़ी, पिकप वाहन को जप्त कर वन विभाग अपने कब्जे मे लिया है,।






