“नगर निगम की तानाशाही नहीं सहेगा रायपुर — विकास जैन मित्तल”

0
119

“नगर निगम की तानाशाही नहीं सहेगा रायपुर — विकास जैन मित्तल”

रायपुर।

भाजपा शासित रायपुर नगर निगम ने अपनी तानाशाही की सारी हदें पार करते हुए बिना किसी पूर्व नोटिस और वैधानिक प्रक्रिया के आम नागरिकों की दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। महापौर मीनल चौबे के इशारे पर हुई इस बर्बर कार्रवाई ने एक बार फिर भाजपा के जनविरोधी चरित्र को उजागर कर दिया है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई.टी. एवं सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष विकास जैन मित्तल ने इस तानाशाही कदम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा —

“भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर आम जनता के घर-दुकान उजाड़ने पर आमादा है। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए दुकानों पर बुलडोजर चलाना न केवल लोकतंत्र का अपमान है, बल्कि संविधान के खिलाफ सीधी बगावत है।”

 

विकास जैन मित्तल ने महापौर मीनल चौबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम अब जनसेवा का नहीं, जनता के शोषण का अड्डा बन गया है। भाजपा शासन में प्रशासन बेलगाम होकर आम जनता पर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित व्यापारियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और जल्द ही सड़कों पर उतरकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

उन्होंने कहा —

“जनता को डराने और दबाने का सपना देख रही भाजपा सरकार यह याद रखे कि जनता के सब्र का बाँध जब टूटेगा, तो सत्ता की दीवारें भी हिल जाएंगी। कांग्रेस हर मंच पर इस तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी।”

 

भाजपा सरकार की बर्बरता के खिलाफ पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया है कि अब चुप्पी नहीं, आर-पार की लड़ाई होगी। रायपुर नगर निगम की इस शर्मनाक कार्रवाई का जवाब भाजपा को जनता की अदालत में देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here