मनीष कौशिक
मोहला:–जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति के दिशानिर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर मांडवी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में 25 अप्रैल 2025 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मुख्यालय मोहला में मितानिनों के माध्यम से वृहद रैली का आयोजन एवं शासकीय कॉलेज मोहला में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का थीम हैं।
*मलेरिया हमारे साथ: पुनर्निवेश,पुनरकल्पना,पुनरजागृत*
है जिसका उद्देश्य समाज के लोगों में नवाचार के माध्यम से एवं क्रियाशील कार्यक्रम के द्वारा लोगों में जागरूकता एवं प्रचार प्रसार करना है वर्ष 2030 तक भारतवर्ष को मलेरिया मुक्त करने हेतु भारत सरकार प्रतिबद्ध है।
मलेरिया दिवस सभी राज्यों एवं जिलों में 25 अप्रैल को मनाया जाता है इसी तारतम्य में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया साथ ही साथ लोगों को मलेरिया से होने वाले लक्षण एवं बचाव के तरीके भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को बताया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गई।

