Home Blog Page 35

SIR की प्रक्रिया हेतु समयावधि बढ़ाए सरकार एक महीने का समय प्रयाप्त नहीं,नवंबर माह में किसान रहते हैं पूर्णतःव्यस्थ –सुशील मौर्य

0

बस्तर जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा SIR की प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार शिक्षको को एसआईआर काम में जुटा रही हैं। कई स्कूलों में तो 90 फीसदी शिक्षकों को बीएलओ बना दिया गया है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। स्कूलों में प्री बोर्ड, छमाही परीक्षाओं के अलावा दसवीं और बारहवीं के प्रैक्टिकल एग्जाम होने हैं लेकिन अब व्यवस्था डगमगाती नजर आ रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी ऐसे में छत्तीसगढ़ में कैसे सुधरेगी पढ़ाई-लिखाई, इसका जवाब भाजपा सरकार को देना चाहिए। वही SIR की प्रक्रिया के लिए समयावधि बढ़ाए सरकार, एक महीने का समय प्रयाप्त नहीं है,नवंबर माह में किसानों की धान कटाई का मुख्य माह होता है और समस्त किसान इस कार्य में पूर्णतःव्यस्थ रहते हैं। हमारी मांग है इसके लिए सरकार को SIR की प्रक्रिया के लिए समयावधि बढ़ाना चाहिए साथ ही स्कूलों के शिक्षक गैर शिक्षकों को SIR ड्युटी से हटाया जाए।

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई ,चार पनडुब्बियाँ जप्त..!

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद, 7 नवम्बर 2025 // कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज ग्राम बड़गांव स्थित महानदी रेत घाट में की गई कार्रवाई के दौरान नियम विरुद्ध रेत निकासी में प्रयुक्त चार पनडुब्बियाँ (नौकाएँ) मौके पर जप्त की गईं।

अवैध रेत उत्खनन में लिप्त खदान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत‘वंदे मातरम्’

0

जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत‘वंदे मातरम्

 कांकेर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आज सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले की सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी, महेश जैन, अनिरूद्ध साहू तथा जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, सहित गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ हमें राष्ट्र प्रेम की शिक्षा देता है। यह गीत हमारे देश की आजादी का नारा बन गया था। आज से 150 वर्ष पहले बंकिमचन्द्र चट्टोउपाध्याय ने ‘वंदे मातरम्’ को संस्कृतनिष्ठ बंगाली में रचा था। यह गीत उनके उपान्यास ‘आनंद मठ’ का एक अंश था, जो सबसे पहले धारावाहिक के रूप में बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास 1770 के दशक में हुए सन्यासी विद्रोह पर आधारित था, आनंद मठ बाद में 1882 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ। इस अमर गीत के रचयिता श्री बंकिम चटर्जी को स्मरण करते हुए विधायक श्री नेताम ने कहा कि हमारा देश समृद्ध हो और खुशहाल बनें, इसके लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय गीत हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है, हम सब अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए देश की विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी और श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां भारती को समर्पित देश भक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा यह गीत हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय गीत,वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण* *जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का किया सामूहिक गान*

0

*राष्ट्रीय गीत,वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण*
*जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का किया सामूहिक गान*

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले की सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि आज से 150 वर्ष पहले बंकिमचन्द्र चट्टोउपाध्याय ने ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी, जो कि एक गीत ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय चेतना और गौरव का प्रतीक है। स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों को इस गीत ने नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो विकसित भारत की संकल्पना की है, उसे पूरा करने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक हैं। जनपद अध्यक्ष श्री ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ 150 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास के बारे में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर श्री कुलवंत चहल, श्रीमती सुमन शुक्ला, श्रीमती सुष्मा खोब्रागडे, श्रीमती सती बघेल और सुश्री सोनामणि, एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान सहित अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

उद्योगपति को सामुदायिक भवन लीज़ पर दिया जाना अनुचित:- ताटी

0

भोपालपटनम :- पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी ने कहा कि भोपालपटनम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 मे स्थित शिव मंदिर समिति के स्वामित्व की भूमि मे निर्मित सामुदायिक भवन को ज़िला प्रशासन द्वारा एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए अबंटित किया जाना अनुचित है उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एवं धार्मिक प्रयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए किया गया था लेकिन अब इसकी मंशा के विपरीत इसे कोरंडम खदान के एक उद्योगपति को पांच वर्षो के लिए लीज पर दिया गया जो की उचित नहीं है उक्त आबंटन आदेश को तत्काल निरस्त किया जाना जनहित मे जरुरी है।

           ताटी ने कहा कि खसरा नंबर 249/2 की जिस भूमि मे सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है वह अध्यक्ष शिव मंदिर समिति के सवामित्व की भूमि है यह भवन शिव मंदिर के करीब बना होने के कारण इसका उपयोग सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक आयोजनो के लिए भी किया जाता है लेकिन अब उक्त भवन को ज़िला प्रशासन ने एक उद्योगपति को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिये आबंटित किया है ताटी ने उक्त आबंटन आदेश पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का आबंटन आदेश तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए ताकि इस भवन को पूर्ववत सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

खनिज शाखा, जिला बीजापुर द्वारा रेत उत्खनन हेतु ई-नीलामी की निविदा आमंत्रण सूचना जारी,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

खनिज शाखा, जिला बीजापुर द्वारा रेत उत्खनन हेतु ई-नीलामी की निविदा आमंत्रण सूचना जारी,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,, कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला बीजापुर श्री संबित मिश्रा द्वारा जिले में रेत (उत्खनन एवं परिवहन) के लिए छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत नियम, 2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से निविदा आमंत्रण सूचना जारी की गई है।

यह निविदा आमंत्रण 28 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 04 दिसम्बर 2025 सायं 05:30 बजे तक एमएसटीसी (MSTC) के ऑनलाइन पोर्टल https://mstcecommerce.com के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक आवेदक तकनीकी एवं वित्तीय बोली निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in तथा जिला बीजापुर की वेबसाइट https://bijapur.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही, कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला बीजापुर, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन में सूचना पट्ट पर भी विवरण देखा जा सकता है।

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बताया कि पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन की जा रही है। इससे जिले में रेत खनन कार्य सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित रूप से संचालित होगा।

इस निविदा आमंत्रण सूचना पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 07 नवम्बर 2025 को डिजिटल हस्ताक्षर किए हैं।

सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण**अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

0
Oplus_16908288

*सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण**अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

* सेन्ट्रल इंस्टिटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सिपेट) द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से कोर्स मशीन आपरेटर- प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मोल्डिंग इत्यादि कोर्सेस में हैदराबाद में 6 महीने के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उच्च अनुभवी विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा विभिन्न ऑडियो, वीडियो और नवीनतम तकनीक के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसमें 8 वीं पास अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो उक्त प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध रहेगी एवं हितग्राहियों को कोर्स से संबंधित सामग्री जैसे यूनिफॉर्म, एप्रन, पैंट, शर्ट, सुरक्षा जूते इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु 20 नवम्बर 2025 तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा रोड डोंगरीपारा कोण्डागांव में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
अतः इच्छुक हितग्राही अपने समस्त दस्तावेज (योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण) की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नंबर 7974131453 पर संपर्क कर सकते हैं।

सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण* अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

0

*सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण*

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

* सेन्ट्रल इंस्टिटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सिपेट) द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से कोर्स मशीन आपरेटर- प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मोल्डिंग इत्यादि कोर्सेस में हैदराबाद में 6 महीने के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उच्च अनुभवी विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा विभिन्न ऑडियो, वीडियो और नवीनतम तकनीक के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसमें 8 वीं पास अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो उक्त प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध रहेगी एवं हितग्राहियों को कोर्स से संबंधित सामग्री जैसे यूनिफॉर्म, एप्रन, पैंट, शर्ट, सुरक्षा जूते इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु 20 नवम्बर 2025 तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा रोड डोंगरीपारा कोण्डागांव में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
अतः इच्छुक हितग्राही अपने समस्त दस्तावेज (योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण) की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नंबर 7974131453 पर संपर्क कर सकते हैं।

बीजापुर जिला अध्यक्ष प्रकरण को लेकर पत्रकार के साथ हुई कथित घटना पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया

0

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में घटित उस कथित घटना की कड़ी निंदा करती है, जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष से संबंधित प्रकरण को लेकर पत्रकार श्री भरत दुर्गम के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप सामने आया है।

आम आदमी पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी हमेशा से पत्रकारों की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा की पक्षधर रही है। पार्टी पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानती है और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुराचार या दबाव अस्वीकार्य है।

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु पार्टी ने एक जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति समस्त तथ्यों की गहराई से जांच कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सभी पक्षों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता श्री समीर खान ने कहा कि “पार्टी इस मामले में पूर्ण निष्पक्षता बरतेगी। पत्रकार श्री भरत दुर्गम को न्याय मिलेगा और जिला अध्यक्ष श्री सतीश मांडवी को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सत्य और न्याय के आधार पर ही निर्णय होगा।”

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ यह विश्वास दिलाती है कि वह प्रदेश के हर पत्रकार के साथ खड़ी है।

बस्तर और समूचे छत्तीसगढ़ में पत्रकार अपने कार्य को निर्भय होकर कर सकें, इसके लिए पार्टी हर स्तर पर सहयोग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पार्टी इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।

वंदे मातरम के 150 वर्षः  राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव का शुभारम्भ..जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित किया गया।

0

राहुल भोई महासमुंद….।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पहले चरण में आज वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश देता है – विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद 7 नवम्बर 2025/ वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पहले चरण में आज कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंग ठाकुर, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ एक स्मरणीय अवसर के साथ राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी।

छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि भारत गीत की रचना के आज 7 नवंबर 2025 को 150 साल हो गए। वंदे मातरम् जो कभी देश की आजादी के आंदोलनकारियों का अमर वाक्य रहा, आज भी ये मातृभूमि के लिए हमारे अटूट प्रेम की ये निशानी है। वंदे मातरम् का पहली बार बंगदर्शन में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशन हुआ था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1882 में इसे आनंदमठ में प्रकाशित किया। एक कविता से राष्ट्रीय गीत बनने की वंदे मातरम् की यात्रा कभी न भूलने वाली है।

जिला स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि वंदे मातरम् के रचनाकार बंकिम चंद्र चटर्जी 19वीं सदी के बंगाल की सबसे मशहूर साहित्यकार थे। उपन्यास, कविता और निबंधों के जरिये बंगाली साहित्य के साथ उन्होंने राष्ट्रवाद की ऐसी अलख जगाई जो धीरे-धीरे सूरज की रोशनी की तरह फैलती गई। आनंदमठ, कपालकुंडला दुर्गेश नंदिनी और देवी चौधरानी भी उनकी रचना है, इसमें गुलामी के दौर की सामाजिक जकड़न को इलमें दिखाया गया हैं। कलकत्ता में अक्टूबर 1905 में देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए वंदे मातरम संगठन की स्थापना की गई। समुदाय के सदस्य हर रविवार वंदे मातरम् गाते हुए प्रभात फेरी निकालते थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सिन्हा, जगमोती भोई, श्री नैन पटेल, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री आनंद साहू, श्री रमेश साहू, श्री राजू चंद्राकर, श्री अरविन्द प्रहरे, श्री शरद मराठा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डीएमसी श्री रेखराज शर्मा द्वारा किया गया।

चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों की धुन पर प्रस्तुतियाँ दी जाएगी।

मध्यभारत के प्रख्यात लेप्रोस्कोपी एवं रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप दवे जिन्हें हैं 50 हजार से ज्यादा सर्जरी का अनुभव..अब मिलेंगे बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे 29 नवंबर को..

0

मध्यभारत के प्रख्यात लेप्रोस्कोपी एवं रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप दवे जिन्हें हैं 50 हजार से ज्यादा सर्जरी का अनुभव..अब मिलेंगे बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे 29 नवंबर को..

उपलब्ध सेवाएं……..

गॉल ब्लैडर एवं पथरी लिवर ऑपरेशन..

हर्निया ऑपरेशन, पेट संबंधी ऑपरेशन

गर्भाशय संबंधित ऑपरेशन न्यूनतम दर पर किया जाएगा..

सभी ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से किया जाएगा..

नोट– अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है..……

स्थान- अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना

कांटेक्ट नंबर-8461811000,7773086100

0

लोग झरिया का पानी पीने को मजबूर

आज तक गांव की मुसीबत को दूर करने वाला कोई भी सरकारी नुमाइंदा नहीं पहुंचे। आर,एल, कुलदीप की खास खबर।

*खुद ही प्यासी हूं.इसलिए मेरे साथ पूरा गांव पानी के लिए तरस रहा हैlआर, एल, कुलदीप की खास खबर:-*

*छत्तीसगढ़ में नल जल योजना की जमीनी हकीकत, पानी की टंकी बनीं शो पीस, नल से जल का इंतजार कर रहे ग्रामीण*

कांकेर/दुर्गूकोंदल:-

दुर्गूकोंदल ब्लॉक के

ग्राम पंचायत तराईघोटिया के आश्रित ग्राम रसोली की जनसंख्या लगभग 80 है में सौर प्लेट और पंप खराब, क्रेडा विभाग और जिला प्रशासन का ग्रामीणों को नहीं मिली मदद, इसलिए सितंबर महिने से नाले के पास झरिया बनाकर पानी पी रहे हैं, ग्रामीण।*

नागहुर की जनसंख्या लगभग 400 से अधिक है वहीं नेडगांव की मे बनीं पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए शो पीस ज्यादा कुछ नहीं है. पानी की टंकी बनीं तो थी ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए लेकिन आज खुद ही पानी के लिए तरस रही है.वहीं जिला प्रशासन जल्द ही इस समस्या को दूर करने का दावा कर रहा है.छत्तीसगढ़ में मौजूदा समय में मौसम खुशनुमा है. लेकिन बदरी छटते ही राज्य के कई जिलों में गंभीर जल संकट गहराएगा.भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए मेहनत करनी होगी.ऐसी ही कहानी कांकेर जिले की भी है.जहां के कई गांवों में आज भी पीने का साफ पानी नहीं पहुंचा है.जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की टंकियां और नल कनेक्शन तो आ गई हैं.लेकिन जीवन देने वाला जल अब भी कल के भरोसे है.

पानी की टंकी बनीं शो पीस :

कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत तराईघोटिया है.जहां के आश्रित गांव रसोली नागहुर नेडगांव में जल संकट की स्थिति बनी हुई है. गांव में केंद्रीय योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण तो कराया गया है.लेकिन ये टंकी महज शो पीस बनकर रह गई है.क्योंकि टंकी में अब तक जलभराव नहीं हो सका है.जिसके कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा. इस गांव में लोगों के घरों तक पाइप लाइन बिछाकर नल के कनेक्शन भी लगाए गए हैं.लेकिन पानी की टंकी सूखी होने के कारण पानी की जगह सिर्फ हवा ही लोगों के घरों तक पहुंच सकी है.

कहां से लाते हैं ग्रामीण पानी :

रसोली नागहुर नेडगांव में पानी नहीं होने के कारण यहां के लोग काफी परेशान हैं. जिला प्रशासन के अफसरों तक ग्रामीणों ने अपनी समस्या पहुंचाई है.लेकिन आज तक गांव की मुसीबत को दूर करने वाला कोई भी सरकारी नुमाइंदा नहीं आया.लिहाजा ग्रामीणों ने इसे अपनी किस्मत मानते हुए पुराने तरीके से ही पानी का इंतजाम करना जारी रखा है.गांव के कई लोग आसपास के इलाकों में जाकर एक ही हैंडपंप से पानी भरते थे लेकिन.जो हैंडपंप था वह भी खराब हो गया तो लोग नजदीक नदी में झरिया बनाकर बहने वाली नदी के पानी पर निर्भर हैं.निस्तारी के लिए ग्रामीण नदी जाते हैं,इसके बाद वहां से पानी भरकर घरों में स्टोर करते हैं

कितने दिन मिला टंकी से पानी ?:

ग्रामीणों की माने तो जब पानी की टंकी बनने के बाद नल कनेक्शन दिए गए तो बकायदा इसकी टेस्टिंग की गई थी. छ:सात दिनों तक ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नलों से मिला.ग्रामीणों ने सोचा कि एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है. लेकिन सात दिनों के बाद ना तो टंकी भरी और ना ही नलों से पानी आया.इसके बाद ग्रामीण पानी की समस्या से जूझने लगे.

कब आएगा पानी,अब भी यही सवाल :

लाखों रुपए खर्च करके पानी की टंकी गांव के सीने में खड़ी कर दी गई.लेकिन ये टंकी सिवाए शो पीस के कुछ नहीं.क्योंकि ये टंकी ग्रामीणों को रोजाना सुबह से लेकर शाम तक सिवाए चिढ़ाने के कुछ नहीं करती.टंकी ये बताने की कोशिश कर रही है कि देखों कथनी और करनी में कितना अंतर है. मैं बनीं तो थी दूसरों के प्यास को बुझाने के लिए लेकिन हालात ये है कि मैं खुद ही प्यासी हूं.इसलिए मेरे साथ पूरा गांव पानी के लिए तरस रहा है.

वर्जन

सरपंच ग्राम पंचायत

तराई घोटिया दुर्गूकोंदल

जबाय बाई नुरेटी

हमारे रसोली नेडगांव नागहुर में सालो लोग पानी के लिए तरस रहे है हमारे द्वारा कई बार आवेदन निवेदन किये लेकिन समस्या जस की तस है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पत्रकार को फोन पर मिली गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,आप जिलाध्यक्ष पर पत्रकरो ने की FIR की मांग।,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

पत्रकार को फोन पर मिली गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,आप जिलाध्यक्ष पर पत्रकरो ने की FIR की मांग।,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,- स्थानीय पत्रकार भरत दुर्गम ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बीजापुर जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी पर फोन के जरिए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।राज्योउत्सव कार्यक्रम की कवरेज बाद जान से मारने तक धमकी पत्रकार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी ने दी।इस संबंध में पत्रकारो ने कोतवाली थाने पहुँच लिखित शिकायत दर्ज कराई है और FIR की मांग की है।सारे पत्रकारो ने एफआईआर की मांग करते थानेदार को उचित कार्यवाही करने आवेदन दिया है।इस कृत्य के बाद पत्रकार जगत में रोष।पत्रकार भरत दुर्गम, जो बीजापुर के निवासी हैं, उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि दिनांक 4 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर सतीश मंडावी ने बार-बार कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि मंडावी ने फ़ोन पर अश्लील गाली गलौच करते मारने पीटने की धमकी दी है।पत्रकार का आरोप है कि यह धमकी उन्हें राज्य उत्सव की कवरेज को सोशल मीडिया पर खबरें और वीडियो पोस्ट करने के कारण दी गई है। उन्होंने बताया कि मंडावी ने फोन पर अपशब्द कहने के अलावा, लगातार मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की।

भरत दुर्गम ने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकारों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि साक्ष्यों के आधार पर सतीश मंडावी के खिलाफ FIR दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए। इसके पहले भी बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार की खबर लिखी थी जिसके बाद पत्रकार की नृशंस तरीके से हत्या हुई थी। सतीस मांडवी ने जो अपशब्द मेरे और मेरे परिवार के लिए इस्तेमाल किए और बार बार कॉल करके मुझे धमकी भरे लहजे में बुलाना दर्शाता है की वो मुझे हानि पहुंचाना चाहता है।

पत्रकार ने यह भी कहा कि घटना के समय मौजूद व्यक्तियों के बयान और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और वीडियो रिकॉर्ड को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।

पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भरत दुर्गम ने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

शिकायत पत्र पर बीजापुर कोतवाली पुलिस ने मुहर लगाते हुए आवेदन प्राप्त किया है।

सामुदायिक भवन के आवंटन पर विवाद तेज शिव मंदिर समिति ने निरस्तीकरण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

सामुदायिक भवन के आवंटन पर विवाद तेज
शिव मंदिर समिति ने निरस्तीकरण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,,, नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 15 स्थित सामुदायिक भवन के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय शिव मंदिर समिति ने इस भवन को छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को पांच वर्षों की अवधि के लिए कार्यालय उपयोग हेतु दिए जाने का विरोध करते हुए इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। समिति ने कलेक्टर बीजापुर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आवंटन रद्द करने की मांग की।
समिति ने बताया कि यह सामुदायिक भवन नगरवासियों के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए वर्षों से उपयोग में है। भवन निर्माण उस भूमि पर हुआ है, जिसे शिव मंदिर समिति ने स्वयं सामाजिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया था। राजस्व अभिलेखों में दर्ज खसरा नंबर 249/2, रकबा 0.51 डिसमिल की जमीन शिव मंदिर समिति की स्वामित्व भूमि है, जिसे जनहित में दिया गया था।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भवन के निकट स्थित शिव मंदिर परिसर में आगामी समय में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की भी योजना है। ऐसे में सामुदायिक भवन को सरकारी कार्यालय के रूप में बदल देना स्थानीय धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक हित के विपरीत है।समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम ने कहा कि यह भवन नगर का एकमात्र सामुदायिक आयोजन स्थल है। शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन सहित अन्य सामाजिक गतिविधियाँ यहीं आयोजित होती हैं। कार्यालय संचालन की स्थिति में आमजन के लिए स्थान का अभाव हो जाएगा।समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश वापस नहीं लिए जाने पर नगरवासी संगठित होकर आंदोलन की राह अपनाने के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम, उमेश गुज्जा, पी. आनंद, जी. मुरलीधर, आनकारी सुधाकर, तेजनारायण सिंह, गट्टू. सुधाकर, के. श्रीनिवास, राजाराम सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नक्सल मुक्त बस्तर में उद्योगपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है भाजपा सरकार- कांग्रेस ,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

नक्सल मुक्त बस्तर में उद्योगपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है भाजपा सरकार- कांग्रेस ,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

पुलिस ने रोका कांग्रेस जांच दल, तो पीड़ितों ने नदी पार कर सुनाई अपनी व्यथा

127 एकड़ जमीन कब्जा मामले में विधायक विक्रम मंडावी ने उद्योगपति गोयनका पर कार्रवाई की मांग की

बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,

भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैल, धरमा, मरकापाल और बड़ेपल्ली के ग्रामीणों की लगभग 120 एकड़ से अधिक निजी जमीनों पर रायपुर के उद्योगपति महेंद्र गोयनका द्वारा कब्जे का मामला संज्ञान में आने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति के संयोजक के रूप में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक संतराम नेताम को नियुक्त किया गया। अन्य सदस्यों में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक प्रत्याशी छवीन्द्र कर्मा, सुकमा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर तथा जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मौर्य शामिल हैं।
बुधवार को यह नौ सदस्यीय जांच दल प्रभावित ग्रामों के पीड़ितों से मिलने रवाना हुआ। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इंद्रावती नदी पार करने की अनुमति नहीं दी। परिणामस्वरूप पीड़ित ग्रामीण स्वयं नदी पार कर भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपार पंचायत स्थित उस्परी घाट पहुंचे और जांच समिति के समक्ष अपनी पूरी व्यथा रखी।
जांच समिति ने उस्परी घाट पर ही भैरमगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी को उद्योगपति महेंद्र गोयनका एवं उनकी पत्नी मीनू गोयनका पर कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की जमीनें वापस दिलाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समिति पीड़ितों एवं ग्रामीणों के साथ भैरमगढ़ थाने पहुंची और वहां भी गोयनका दंपति पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जमीनें वापस दिलाने हेतु आवेदन दिया।
संयोजक संतराम नेताम ने कहा कि वे स्वयं मौके पर जाना चाहते थे, किंतु पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बस्तर को नक्सल-मुक्त घोषित करती है, दूसरी ओर पीड़ितों से मिलने से रोकती है; यह सब खनिज संसाधनों की लूट और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए है।
पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि जिस रास्ते से नक्सली समर्पण कर लौटते हैं, उसी रास्ते से उद्योगपति जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्षेत्र में ऐसा क्या है जिसके लिए उद्योगपति जमीन खरीद रहे हैं।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि सरकार नक्सल-मुक्त बस्तर का दावा करती है, किंतु इंद्रावती नदी के उस पार उद्योगपति ने 127 एकड़ जमीन कैसे हथिया ली? किसने बिकवाई, किसके संरक्षण में? क्या ग्राम सभा एवं शासन से अनुमति ली गई? उन्होंने भाजपा सरकार पर उद्योगपति को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सभी तथ्यों की जांच और जमीनें वापस दिलाने की मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला खनिज न्यास निधि का उपयोग केवल 25 किमी क्षेत्र तक सीमित करना बीजापुर जैसे अति पिछड़े जिले के साथ अन्याय : सर्व आदिवासी समाज,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

जिला खनिज न्यास निधि का उपयोग केवल 25 किमी क्षेत्र तक सीमित करना बीजापुर जैसे अति पिछड़े जिले के साथ अन्याय : सर्व आदिवासी समाज,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

उग्र आंदोलन की चेतावनी, कहा शासन प्रशासन की होगी जिम्मेदारी

बीजापुर,,,,,,,,,,, सर्व आदिवासी समाज जिला बीजापुर ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के उपयोग को केवल खदान क्षेत्र से 25 किमी के दायरे तक सीमित रखने के निर्णय का विरोध करते हुए पूरे जिले में इसके उपयोग की मांग की है। समाज ने इसे बीजापुर जैसे अति पिछड़े, नक्सल प्रभावित और जनजाति बहुल जिले के साथ घोर अन्याय बताया है।

जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा कि बीजापुर जिला खनिज संपदा से समृद्ध होते हुए भी विकास की दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा का लाभ सिर्फ खदान क्षेत्र तक सीमित रखना तर्कसंगत नहीं है। जिले के भोपालपट्टनम, उसूर, भैरमगढ़, बीजापुर ब्लाकों सहित सुदूर ग्राम भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। DMF फंड का उपयोग पूरे जिले में समान रूप से होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि डीएमएफ की स्थापना का मूल उद्देश्य खनिज उत्खनन से प्रभावित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास और पर्यावरणीय क्षति की भरपाई करना था। जबकि वास्तविकता में इसका लाभ केवल चुनिंदा क्षेत्रों को ही मिल रहा है।
सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि बीजापुर की विशेष परिस्थितियों नक्सल प्रभावितता, जनजातीय बहुलता, और अविकसित आधारभूत संरचना को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन डीएमएफ नियमों में संशोधन करे और जिले की समस्त पंचायतों एवं विकासखंडों में निधि के उपयोग की अनुमति प्रदान करे।
समाज ने यह भी कहा कि यदि शासन ने मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो इसे लेकर व्यापक उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

डीएमएफ का उपयोग केवल 25 किमी क्षेत्र तक सीमित करना बीजापुर जैसे अति पिछड़े जिले के साथ अन्याय :- सर्व आदिवासी समाज

0

शासन नियम बदले, वरना किया जाएगा आंदोलन 

बीजापुर।सर्व आदिवासी समाज जिला बीजापुर ने जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के उपयोग को केवल खदान क्षेत्र से 25 किमी के दायरे तक सीमित रखने के निर्णय का विरोध करते हुए पूरे जिले में इसके उपयोग की मांग की है। समाज ने इसे बीजापुर जैसे अति पिछड़े, नक्सल प्रभावित और जनजाति बहुल जिले के साथ घोर अन्याय बताया है।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा है कि बीजापुर जिला खनिज संपदा से समृद्ध होते हुए भी विकास की दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा का लाभ सिर्फ खदान क्षेत्र तक सीमित रखना तर्कसंगत नहीं है। जिले के भोपालपट्टनम, उसूर, भैरमगढ़, बीजापुर ब्लाकों सहित सुदूर ग्राम भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। डीएमफ फंड का उपयोग पूरे जिले में समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने बताया कि डीएमएफ की स्थापना का मूल उद्देश्य खनिज उत्खनन से प्रभावित समुदायों के सामाजिक आर्थिक विकास और पर्यावरणीय क्षति की भरपाई करना है। जबकि वास्तव में इसका लाभ केवल चुनिंदा क्षेत्रों को ही मिल रहा है।

सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि बीजापुर की विशेष परिस्थितियों नक्सल प्रभाव, जनजातीय बहुलता, और अविकसित आधारभूत संरचना को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन डीएमएफ नियमों में संशोधन करे और जिले की समस्त पंचायतों एवं विकासखंडों में निधि के उपयोग की अनुमति प्रदान करे। समाज ने यह भी कहा कि यदि शासन ने मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बस्तर संभाग के शिक्षकों की मांग पर शासन ने जे डी को हटाया।

0

(जगदलपुर)_ बस्तर के शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जे डी को हटाने की एक सूत्रीय मांग पर अड़े बस्तर संभाग के सारे शिक्षकों ने सर्व शैक्षिक संगठन बस्तर संभाग के नेतृत्व में प्रस्तावित 7 नवंबर 2025 के एकदिवसीय संभाग स्तरीय आंदोलन को देखते हुए आखिरकार सरकार ने विवादास्पद जे डी की विदाई बस्तर से कर दी। तथा नए जे डी के रूप में श्री एच आर सोम की पदस्थापना कर दी है। जिससे संभाग भर के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी ।

कल संध्या 6:00 बजे स्थानीय कर्मचारी भवन कलेक्ट्रेड रोड जगदलपुर में सर्व शैक्षिक संगठन जगदलपुर की आपात बैठक बुलाकर जे डी हटाओ आंदोलन की समीक्षा करते हुए कुछ तथाकथित गिनती के शिक्षक संगठन के द्वारा जे डी के पक्ष में किए गए प्रचार की कड़ी शब्दों में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बस्तर के शिक्षा जगत में भय एवं डर का वातावरण निर्मित करने तथा शिक्षकों से दुर्व्यवहार करने वाले जे डी को बस्तर से हटाने जाने पर माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, माननीय मंत्री केदार कश्यप, माननीय भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव तथा माननीय सांसद महेश कश्यप एवं समस्त जनप्रतिनिधियों का सर्व शैक्षिक संगठन जगदलपुर ने हृदय से आभार व्यक्त किया है । तथा सर्वसम्मति से दिनांक 7 नवंबर को प्रस्तावित बस्तर संभाग स्तरीय शिक्षकों के आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की गई।

आज की बैठक में सर्व श्री गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, देवराज खूंटे, अजय श्रीवास्तव, आर डी तिवारी, पी जी राव, डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, डॉ लूदरसन कश्यप,चंद्रप्रकाश देवांगन, देवदास कश्यप, अनिल गुप्ता, गणेश्वर नायक ,तुलादास मानिकपुरी, राजेंद्र पांडे, मोहम्मद ताहिर शेख, मनीष ठाकुर, भूपेश पाणिग्रही आदि समस्त शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष तथा प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

 गजेंद्र श्रीवास्तव

    प्रदेश महामंत्री

भारतीय रेलवे में 55,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान… कैसे जानकारी ले पुरी खबर लिंक पर।

0

भारतीय रेलवे में 55,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

 

*भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर श्री शादाब आलम ने बताया कि रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए वे विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित करेंगे। इच्छुक उम्मीदवार उनसे मिलकर भर्ती का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी संबंधी दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।*

 

श्री आलम ने युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और पूरी निष्ठा के साथ तैयारी करें, क्योंकि रेलवे में करियर न केवल स्थायी है बल्कि सेवा और सम्मान से भी परिपूर्ण है।

 

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

भारतीय रेलवे ने 55,000 से अधिक विभिन्न पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती स्नातक, 12वीं पास तथा तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए की जाएगी।

 

भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसमें देश के किसी भी हिस्से से उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच जैसी प्रक्रियाएँ शामिल रहेंगी।

लगातार बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

0

जगदलपुर। बढ़ते बिजली बिलों और सरकार की जनविरोधी बिजली नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने दंतेश्वरी मंदिर के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार से जवाब मांगा।

समीर खान ने कहा कि 400 यूनिट मुफ़्त बिजली की नीति को समाप्त कर विष्णु देव सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर अब सरकार ने बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि “जब खाने-पीने की चीज़ें, पेट्रोल, गैस और दूध पहले ही महंगे हैं, तो आम जनता बढ़ते बिजली बिल कैसे चुका पाएगा? क्या यही दिन देखने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार को चुना था?”

जिला अध्यक्ष दनती पोयम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में गरीब जनता पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है। सब्सिडी बंद होने से बिजली बिल दोगुना-तीगुना हो गया है। गरीब परिवार कई-कई महीने बिल नहीं चुका पा रहे हैं और ऊपर से बिजली कटौती की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल बिजली सब्सिडी पुनः लागू करे और जनता को राहत दे।

धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान, अस्तुरम मंडावी, प्रेम सिंह पांडे,

दनती राम पोयम, आरती पटनायक, हरिश्चंद्र नाग, राकेश कश्यप, उमा कश्यप,खीरपति बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर पांडे, हीरा सिंह कश्यप नीलुराम मांडवी, सोनू, आशुतोष शुक्ला मुकेश लहरें, महेंद्र बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी, जिला बस्तर जगदलपुर

चिंगनार संरपच श्री सुखदेव सोरी के हाथो में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

0

*चिंगनार संरपच श्री सुखदेव सोरी के हाथो में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

कोण्डागांव जिला के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत चिंगनार में ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास की निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण चिंगनार में कैम्पस राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण संस्थान RSETI नारायणपुर द्वारा किया जा रहा है
इस प्रशिक्षण में ग्राम चिंगनार एवं आसपास क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा ,प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्माण कार्यों की तकनीकी जानकारी जैसे ईंट जोड़ाई माप जोख सीमेंट- रेत अनुपात प्लास्टरिंग दीवार निर्माण वाटर लेवल सेटिंग सुरक्षा उपाय एवं निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) जैसे शासन के महत्वपूर्ण योजना त्वरित निर्माण कराया जाना है आयोजन के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, प्रशिक्षण को शुभारंभ श्री सुखदेव सोरी के द्वारा किया गया साथ में RSETI, नारायणपुर के अधिकारी उपस्थित रहे

अगहन मास महालक्ष्मी व्रत कब से होगी से प्रारंभ,लक्ष्मी-तुलसी की संयुक्त पूजा से घर में स्थायी समृद्धि का वास माना जाता है।

0

अगहन मास महालक्ष्मी व्रत कब से होगी से प्रारंभ,लक्ष्मी-तुलसी की संयुक्त पूजा से घर में स्थायी समृद्धि का वास माना जाता है।

 

दुर्गूकोदल, 05 नवंबर 2025।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मार्गशीर्ष (अगहन) मास का शुभारंभ गुरुवार, 6 नवंबर 2025 से हो रहा है। यह पवित्र मास कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन आरंभ होकर 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ पूर्ण होगा। पंडित तामेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया है कि धार्मिक मान्यता है कि यह संपूर्ण मास जप, तप, ध्यान और लक्ष्मी-नारायण उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी मास में आने वाले सभी गुरुवार महालक्ष्मी व्रत के रूप में मनाए जाते हैं।

पहला अगहन गुरुवार व्रत 6 नवंबर 2025 को विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। इस दिन सुहागिन महिलाएँ विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना करती हैं। लक्ष्मी जी को विष्णु के श्रीचरणों में सदैव विराजमान माना गया है, इसलिए यह व्रत लक्ष्मी-नारायण की संयुक्त आराधना का प्रतीक है। मान्यता है कि इस व्रत से घर में धन, ऐश्वर्य, अन्न और सुख-शांति स्थायी रूप से बनी रहती है।

अगहन गुरुवार महालक्ष्मी व्रत के विशेष उपाय

बुधवार की रात घर की सफाई:

सुहागिन महिलाएँ बुधवार की रात घर की संपूर्ण साफ-सफाई कर लें और गुरुवार को श्रद्धा से पूजा करें। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर स्थायी रूप से घर में वास करती हैं।

धन का संयम:

व्रत के बाद सलाह दी जाती है कि घर की ‘लक्ष्मी’ अर्थात् धन-जमा और गृहव्यवस्था को बिना आवश्यकता के व्यय न किया जाए, ताकि घर में समृद्धि बनी रहे।दीपदान:

गुरुवार की शाम घर के द्वार पर दीप जलाकर रोशनी करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

शांत मन से पूजा:

श्रद्धा और पवित्र भाव से लक्ष्मी जी की उपासना करने से घर में खुशहाली और आनंद का आगमन होता है।. लक्ष्मी और तुलसी का संयुक्त पूजन:

मान्यतानुसार इस दिन तुलसी और लक्ष्मी की साथ में पूजा करने से स्थायी धन और सौभाग्य प्राप्त होता है।

लक्ष्मी चरण चिह्न:

सुबह घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाकर पूजा करने से घर में समृद्धि और शुभ फल की निरंतरता बनी रहती है।

178वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में लंगर कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

0

178वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में लंगर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

*सामुदायिक एकता, सेवा और सद्भाव का दिया संदेश*

 

दुर्गूकोंदल,

178वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल, दुर्गकोंडल में आज दिनांक 05 नवंबर 2025 को सामुदायिक सौहार्द एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने हेतु लंगर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट श्री शैलेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उप समादेष्टा श्री गुरु चरण सिंह, डॉ. रवि कुमार (मेडिकल ऑफिसर, 178वीं वाहिनी), निरीक्षक प्रहलाद यादव (थाना दुर्गूकोंदल) तथा निरीक्षक अच्युत चंद तिवारी (थाना बड़गांव) सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपनी उपस्थिति और सहभागिता के माध्यम से सामाजिक एकता, सहयोग और सामुदायिक सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आरंभ धार्मिक भजन, कीर्तन और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। भजन-कीर्तन ने वातावरण को आध्यात्मिक और शांतिमय बना दिया। इसके पश्चात उपस्थित सभी व्यक्तियों को लंगर प्रसाद वितरित किया गया। लंगर में स्थानीय नागरिकों और बल के कार्मिकों ने प्रेम, समानता और बंधुत्व की भावना के साथ एकसाथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इससे यह संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ कि सेवा, सद्भाव और समरसता ही समाज में स्थायी एकता का आधार हैं।

कार्यवाहक कमांडेंट श्री शैलेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि—

ऐसे आयोजन सुरक्षा बल और स्थानीय समुदाय के बीच पारस्परिक विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं। यह केवल भोजन करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकता, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्र सेवा की सोच को मजबूत करने,काअवसर है।

उन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल केवल सुरक्षा का कार्य ही नहीं करता, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवता आधारित गतिविधियों के माध्यम से समुदाय का भरोसा और संबंध भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की अखंडता, आपसी सहयोग और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

वार्ड 15 की पार्षद संजय ईश्वरी भोई ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर वार्ड विकास के लिए सौपा ज्ञापन..।

0

वार्ड नंबर 15 की पार्षद श्री मति ईश्वरी संजय भोई ने  माननीय कलेक्टर महोदय से भेंट कर वार्ड नंबर 15 की विगत कई वर्षों से यहां के लोगों की परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा की महासमुंद का हृदय स्थल होते हुए भी यहां पर विकास नहीं हो पा रहा है.. खल्लारी पारा मे कई वर्षो से संचालित आंगनवाड़ी जो आज पूरी तरह से जर्जर हो चूका है उसकी मरम्मत कराया जाए..पार्षद ने महामाया तालाब एवं सितला तालाब के चारो ओर सौंदर्य करण..पचरी निर्माण एवं बाजार वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कि.. जिसपर कलेक्टर महोदय ने पार्षद को यथासंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है…।.

 

*रजत महोत्सव 2025* *सौर ऊर्जा से बदल रही बीजापुर की तस्वीर*,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*रजत महोत्सव 2025*

*सौर ऊर्जा से बदल रही बीजापुर की तस्वीर*,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*सौर सुजला योजना और सोलर ड्यूल पंप से किसानों व ग्रामीणों को मिल रहा लाभ*

बीजापुर,,,,,,
बीजापुर जिले में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं ने ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया है। सौर सुजला योजना तथा सोलर ड्यूल पंप तकनीक के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है, जिससे न केवल सिंचाई और पेयजल की सुविधा बढ़ी है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

पहले जिले में सिंचाई के पर्याप्त साधन न होने के कारण किसानों को बोरवेल, कुआं या नदी-नालों से सिंचाई में कठिनाई होती थी। इससे कई बार पलायन, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। अब सौर सुजला योजना के अंतर्गत किसानों को सौर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनसे वे अपने जल स्त्रोतों का उपयोग कर पा रहे हैं।

अब किसान पारंपरिक धान फसल के साथ-साथ साग-सब्जी, दलहन और तिलहन की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है।
पिछले 25 वर्षों में जिले में कुल 4,090 सोलर पंप संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनसे लगभग 10,225 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जा रही है।

इसी प्रकार, सोलर ड्यूल पंप तकनीक ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में नई क्रांति लाई है। यह प्रणाली सोलर पंप और हैंडपंप दोनों का संयुक्त उपयोग करती है।
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1,558 सोलर ड्यूल पंप स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,147 पंप स्थापित हो चुके हैं। इनमें से 552 पंपों से ग्रामीण घरों में पेयजल आपूर्ति में सुधार हुआ है। इससे शौचालय उपयोग, स्वच्छता और समय की बचत में बढ़ोतरी हुई है तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार और मौसमी बीमारियों में कमी आई है।
विगत 25 वर्षों में जिले में कुल 1,699 सोलर ड्यूल पंप स्थापित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, क्रेडा विभाग द्वारा जिले के 25 वार्डों में 196 सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जिनसे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और आवागमन में सुविधा बढ़ी है।

सौर ऊर्जा के इन प्रयासों से बीजापुर जिले में न केवल किसानों और ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार आया है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

वनाधिकारी पट्टा की मांग को लेकर 6 गांव के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

वनाधिकारी पट्टा की मांग को लेकर 6 गांव के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

पीढ़ियों से निवासरत ग्रामीणों को सरकार दे वनाधिकार पट्टा- विक्रम मंडावी

बीजापुर ,,,,,,,,,,

मंगलवार को ग्राम वाडला, नल्लमपल्ली, पेटाबोगड़ा, गंगारम, लिंगापुर, पोलेम और गोखुर के लगभग 120 से अधिक ग्रामीणों ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी से मिले और वनाधिकार पट्टा दिलाए जाने की मांग करते हुए विधायक विक्रम मंडावी को 6 ग्राम के ग्रामीणों ने ज्ञापन भी सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि वे सभी पीढ़ियों से ग्राम वाडला, नल्लमपल्ली, पेटाबोगड़ा, गंगारम, लिंगापुर, पोलेम और गोखुर में रह कर खेती किसानी कर अपना जीवन यापन कर परिवार के साथ रह रहे है लेकिन आज पर्यन्त तक उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिला है जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है साथ ही अपने कृषि उपज सरकार को बेच भी नहीं पा रहे हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिए वनाधिकार पट्टा दिए जाय।
वहीं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जो ग्रामीण पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं और कृषि कार्य ही उनका मुख्य व्यवसाय है सरकार ऐसे लोगों को नियमानुसार वनाधिकार पट्टा दिया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी, पीसीसी सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, के. जी. सत्यम, मिच्छा समैया, भगत मलैया, कुंजाम मलैया, गुंडम सुबैया, दशरत चिड़ेम, लिंगम अशोक, कोरम शिवराम और जियल शंकरैया सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*बीजापुर में संचार क्रांति* *102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा, 69 ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*बीजापुर में संचार क्रांति*

*102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा, 69 ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,
बीजापुर जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई संचार क्रांति देखने को मिल रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तेजी से विस्तार पा रही है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो गई है।

वर्तमान में जिले की कुल 170 ग्राम पंचायतों में से 102 ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष 68 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क विस्तार का कार्य जारी है।

यूनीवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) परियोजना के अंतर्गत बीएसएनएल और जियो द्वारा जिले के 330 गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनमें से अब तक 69 ग्रामों में टावर स्थापना कार्य पूर्ण किया जा चुका है, और 8 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है।

इन पहलों से बीजापुर जिले के दूरस्थ, वनाच्छादित और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा का दायरा बढ़ा है। इससे ग्रामीणों को न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है, बल्कि ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल लेन-देन जैसी सेवाओं तक भी पहुंच सुलभ हो गई है।

प्रशासन का कहना है कि आगामी समय में जिले के सभी ग्रामों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बीजापुर डिजिटल रूप से सशक्त जिलों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

*बीजापुर में संचार*बीजापुर में संचार क्रांति* *102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा, 69 ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित*,,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,, क्रांति* *102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा, 69 ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित*,,,,,,,,

0

*बीजापुर में संचार क्रांति*

*102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा, 69 ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित*,,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,
बीजापुर जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई संचार क्रांति देखने को मिल रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तेजी से विस्तार पा रही है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो गई है।

वर्तमान में जिले की कुल 170 ग्राम पंचायतों में से 102 ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष 68 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क विस्तार का कार्य जारी है।

यूनीवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) परियोजना के अंतर्गत बीएसएनएल और जियो द्वारा जिले के 330 गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनमें से अब तक 69 ग्रामों में टावर स्थापना कार्य पूर्ण किया जा चुका है, और 8 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है।

इन पहलों से बीजापुर जिले के दूरस्थ, वनाच्छादित और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा का दायरा बढ़ा है। इससे ग्रामीणों को न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है, बल्कि ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल लेन-देन जैसी सेवाओं तक भी पहुंच सुलभ हो गई है।

प्रशासन का कहना है कि आगामी समय में जिले के सभी ग्रामों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बीजापुर डिजिटल रूप से सशक्त जिलों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

सुकमा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 में केशकाल विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव को नमन किया।,,

0

सुकमा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 में केशकाल विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव को नमन किया।

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य व रंगीन वेशभूषा ने मंच की शोभा बढ़ाई और वातावरण को छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर प्रियदर्शिनी प्रदर्शनी पंडाल का अवलोकन किया गया, जहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, ग्रामीण आत्मनिर्भरता, और जनकल्याणकारी योजनाओं की सजीव झलक देखने को मिली।
कृषि यंत्र, पशुपालन, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन विभाग के लघु वनोपज, तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखकर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर गर्व की अनुभूति हुई।

️ *माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी का उद्बोधन:*
माननीय श्री टेकाम जी ने अपने उद्बोधन में कहा —
“राज्योत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, परंपरा और प्रगति की जीवंत मिसाल है।
आज हमारे जनजातीय अंचल की संस्कृति, लोककला और ग्राम्य जीवन की झलक देखकर गर्व होता है।
हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव आत्मनिर्भर बने, हर किसान सशक्त हो और हर युवा को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।
जहाँ कभी संघर्ष की आवाजें थीं, वहाँ आज शिक्षा, संस्कृति और विकास की गूंज सुनाई देती है — यही नया बस्तर है, यही नया छत्तीसगढ़ है।”
️ राज्योत्सव के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, वन धन योजना सहित अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई — जो आमजन के जीवन में नई रोशनी ला रही हैं।
बस्तर अब विकास की नई राह पर अग्रसर है — जहाँ कभी लाल आतंक की गूंज थी, वहाँ आज शिक्षा, संस्कृति और रोजगार की आवाज़ सुनाई दे रही है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे जी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती दीपिका शोरी जी, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम जी, श्री विश्वराज सिंह चौहान जी, सहित सभी जनप्रतिनिधि, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*मोहला—रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन*

0

मनीष कौशिक

मोहला —छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय और सद्भावना को सुदृढ़ करना, तथा खेल के माध्यम से टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। सद्भावना मैच का शुभारंभ कलेक्टर तुलिका प्रजापति द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं सभी खिलाड़ियों को “बेस्ट ऑफ लक” कहकर किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस इलेवन टीम ने सभी विकेट खोकर 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह एवं एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य ने शानदार ओपनिंग की, जिसमें एसपी यशपाल सिंह और

एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य की बेहतरीन साझेदारी ने 38 रन बनाकर जिला प्रशासन की टीम को जीत दिलाई। मैच की मनोरंजक कमेंट्री और खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने दर्शकों का मन मोह लिया इसके पश्चात दूसरा मैच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के मध्य खेला गया।

टॉस जीतकर जिला प्रशासन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 76 रनों का लक्ष्य दिया। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ओपनिंग करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन बनाकर मैच जीत लिया कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने दोनों टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की। मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रशांत शर्मा को दिया गया इस अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा राज्योत्सव केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि यह हमारे आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता का प्रतीक है। सद्भावना मैच हमें टीम वर्क, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा सिखाते हैं कार्यक्रम के अंत में दोनों टीमों को बधाई देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष की भावना को खेल, उत्साह और एकता के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, पत्रकार, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*मोहला —कुपोषण उन्मूलन के क्षेत्र में “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम को राज्य उत्सव में मिला सम्मान*

0

मनीष कौशिक

मोहला—जिला प्रशासन मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी की अभिनव पहल हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम को राज्योत्सव 2025 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर एबिस ग्रुप से डॉ. पोलमी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से डॉ. अपर्णा देशपांडे एवं डॉ. महेंद्र प्रजापति, तथा एम्स रायपुर से श्री जॉन वरुण और श्री विष्णु पाण्डे को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पोषण समन्वयक श्री रूपेश चक्रधारी, ब्लॉक पोषण समन्वयक श्री सतीश साहू, सुश्री जसप्रीत कौर, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संपूर्ण टीम को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इस उपलब्धि कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का परिणाम है, जिसके अंतर्गत जिले में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम ने बाल पोषण एवं मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। कार्यक्रम के तहत पोषण पुनर्वास, सामुदायिक सहभागिता एवं तकनीकी नवाचारों के माध्यम से जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में सशक्त पहल की गई है, जिसे राज्य स्तर पर विशेष सराहना प्राप्त हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मिश्रा ने कहा यह सम्मान जिले की सशक्त टीम भावना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के निष्ठापूर्ण कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों, तथा सहयोगी संस्थाओं के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि जिले के पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार के सामूहिक प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सभी को कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयत्नशील रहने हेतु प्रेरित करती है।

 

*मोहला—जिला सेन समाज का जिला चुनाव हुआ संपन्न जिला अध्यक्ष पुनः बने राजहंस भरद्वाज समाज कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ संपन्न,*

0

मनीष कौशिक

मोहला—जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला मुख्यालय मोहला के चिलमटोला सेन भवन में जिला सेन समाज का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ इसमें सभी पदाधिकारियों को सर्वसहमति से चुने गए जिसमें राजहंस भरद्वाज जी को पुनः जिला अध्यक्ष बने जिला उपाध्यक्ष स्वर्ण कुमार शांडिल्य,जिला उपाध्यक्ष सुखदेव नागेश्वर,सचिव रोहित शांडिल्य, सहसचिव राजेश सेन, कोषाध्यक्ष खेमचंद शांडिल्य, ऑडिटर कृष्ण कुमार शांडिल्य,जिला संयोजक संतोष श्रीवास,निर्वाचित हुए। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया,प्रकोष्ठो का भी गठन किया गया जिसमें युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष पुनः मनीष कौशिक को बनाया गया, जिला उपाध्यक्ष नीलकंठ श्रीवास, सचिव योगेश सेन, सहसचिव पीतांबर भारद्वाज, वही महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती निधि ठाकुर, जिला संयोजक श्रीमती संतोषी श्रीवास,को बनाया गया।जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया जिला जिला अध्यक्ष जितेश ठाकुर, जिला संयोजक सुशील शांडिल्य को बनाया गया। वहीं जिला सेलून संघ का भी गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास को बनाया गया। उसी प्रकार जिला संदेश वाहक दीपक ठाकुर को बनाया गया।

महासमुंद के वार्ड 06 पर सुने मकान मे चोरो ने किया हाथ साफ.. परिजनों के अनुसार 13 लाख के ज्वेलर और 5 लाख 50 हजार ले उड़े चोर.. कोतवाली पुलिस जाँच मे जुटी…

0

राहुल भोई महासमुंद..

चोरी की यह पूरी घटना बीती रात 1 बजे की है ज़ब महासमुंद वार्ड 6 नयापारा निवासी असलम रजा अपने बहु को डिलवरी कराने अस्पताल ले कर गए थे इसी मौके का फायदा उठा कर चोरो ने सुना मकान देखकर धावा बोल दिया जहाँ परिजनों के बताये अनुसार 12 से 13 लाख के जवेलर्स और साढ़े पांच लाख नगद रुपयों को चोर उठा ले गए..जिसके बाद सुबह पड़ोसियों के बताने पर परिजन घर आये और इसकी सुचना पुलिस को दी जहाँ कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर जाँच मे जुटी हुई है…।

Rahul Bhoi

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मनाया स्थापना दिवस

0

जगदलपुर।

जगदलपुर नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की दिव्य और भव्य आरती कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रह्माचारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 25वां वर्ष विशेष है क्योंकि यह रजत वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और राज्य हर क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाने की आवश्यकता है, जिससे समाज में राज्य और छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति लोगों में विशेष जागरूकता और श्रद्धा की भावना जागृत हो सके।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें विभाग सह मंत्री श्रीनवास रेड्डी, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, जिला सह संयोजक सन्नी रैली, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह और रोहन घोस सहित संगठन के सभी दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकसभा स्तरीय “स्वदेशी मैराथन” 09 नवम्बर को सिरपुर में आयोजित होगी.इस मैराथन में लोकसभा महासमुंद अंतर्गत आने वाले धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिलों के महिला एवं पुरुष धावक भाग लेंगे..,

0

राहुल भोई महासमुंद..

लोकसभा महासमुंद स्तर पर आयोजित “स्वदेशी मैराथन” का भव्य आयोजन आगामी 09 नवम्बर 2025 (रविवार) को सिरपुर, जिला महासमुंद में प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा। इस मैराथन में लोकसभा महासमुंद अंतर्गत आने वाले धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिलों के महिला एवं पुरुष धावक भाग लेंगे।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं होगी। पुरुष एवं महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक धावकों के लिए पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

पुरस्कार राशि विवरण :

प्रथम स्थान – ₹25,000

द्वितीय स्थान – ₹20,000

तृतीय स्थान – ₹15,000

चतुर्थ स्थान – ₹10,000

पाँचवाँ स्थान – ₹7,500

छठवाँ से दसवाँ स्थान – ₹5,000 (प्रत्येक)

पुरस्कार राशि विजेताओं को चेक के माध्यम से प्रदाय की जाएगी।

भागीदारी के नियम :

मैराथन में केवल वे प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे जो लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के निवासी, अध्ययनरत या कार्यरत हैं अथवा जिनका वर्तमान निवास इसी क्षेत्र में है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागी दौड़ में भाग तो ले सकेंगे, परंतु उन्हें पुरस्कार की पात्रता प्राप्त नहीं होगी।

मुख्य अतिथि एवं आयोजन सहयोग :

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, लोकसभा महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिंहा, जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

आयोजन को सफल बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, पीएचई, परिवहन, आदिवासी विकास, वन विभाग सहित संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की गई है।

अन्य व्यवस्थाएँ : बाहरी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को आवश्यकता अनुसार आयोजन पूर्व रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों को पंजीकरण के दौरान संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।

यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी चेतना, खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

लोकसभा स्तरीय “स्वदेशी मैराथन” 09 नवम्बर को सिरपुर में आयोजित होगी..इस मैराथन में लोकसभा महासमुंद अंतर्गत आने वाले धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिलों के महिला एवं पुरुष धावक भाग लेंगे।

0

राहुल भोई महासमुंद..

लोकसभा महासमुंद स्तर पर आयोजित “स्वदेशी मैराथन” का भव्य आयोजन आगामी 09 नवम्बर 2025 (रविवार) को सिरपुर, जिला महासमुंद में प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा। इस मैराथन में लोकसभा महासमुंद अंतर्गत आने वाले धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिलों के महिला एवं पुरुष धावक भाग लेंगे।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं होगी। पुरुष एवं महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक धावकों के लिए पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

पुरस्कार राशि विवरण :

प्रथम स्थान – ₹25,000

द्वितीय स्थान – ₹20,000

तृतीय स्थान – ₹15,000

चतुर्थ स्थान – ₹10,000

पाँचवाँ स्थान – ₹7,500

छठवाँ से दसवाँ स्थान – ₹5,000 (प्रत्येक)

 

पुरस्कार राशि विजेताओं को चेक के माध्यम से प्रदाय की जाएगी।

भागीदारी के नियम :

मैराथन में केवल वे प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे जो लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के निवासी, अध्ययनरत या कार्यरत हैं अथवा जिनका वर्तमान निवास इसी क्षेत्र में है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागी दौड़ में भाग तो ले सकेंगे, परंतु उन्हें पुरस्कार की पात्रता प्राप्त नहीं होगी।

मुख्य अतिथि एवं आयोजन सहयोग :

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, लोकसभा महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिंहा, जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

आयोजन को सफल बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, पीएचई, परिवहन, आदिवासी विकास, वन विभाग सहित संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की गई है।

अन्य व्यवस्थाएँ : बाहरी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को आवश्यकता अनुसार आयोजन पूर्व रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों को पंजीकरण के दौरान संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।

यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी चेतना, खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

रजत महोत्सव की जगमगाहट में बीजापुर ने मनाया राज्योत्सव बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारंभ,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

रजत महोत्सव की जगमगाहट में बीजापुर ने मनाया राज्योत्सव बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारंभ,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर दी शुभ शुरुआत, लोकसंस्कृति और उत्साह से सराबोर रहा आयोजन

बीजापुर,,,,,,,,,,,,- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीजापुर के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन गरिमामय एवं उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक और पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बीजापुर के जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत महोत्सव को हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया।
अपने उद्बोधन में सांसद श्री महेश कश्यप ने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस राज्य की स्थापना की थी।
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था और आज यह 25 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा पूरी कर चुका है।
सांसद कश्यप ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरा प्रदेश रजत महोत्सव को गौरवपूर्ण ढंग से मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ तीव्र गति से “विकसित छत्तीसगढ़” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जलजीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुँचाया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की जा रही है।
राज्य की मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं तक पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप “हर व्यक्ति को पक्का आवास” देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक आवास स्वीकृत हुए हैं और निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। तेंदू पत्ता संग्राहकों से अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा के दर से उनके आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार।
सांसद कश्यप ने कहा कि बीजापुर जिले का गठन मई 2007 में हुआ, जो पूर्व में दंतेवाड़ा जिले का हिस्सा था। जिला बनने के बाद यहाँ के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। वर्तमान में बीजापुर में चार अनुभाग, छह तहसील एवं चार विकासखंड हैं, जिससे नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, मोबाईल नेटवर्क के विस्तार से बीजापुर जिले का स्वरूप अब बदल रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
उन्होंने बताया कि बीजापुर अब घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से सामान्य क्षेत्र की ओर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ शासन की ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत पुलिस सुरक्षा कैंपों की स्थापना से अंदरुनी क्षेत्रों में सड़क बिजली पानी राशन दुकान स्कूल अस्पताल आंगनबाड़ी बनाए जा रहे है नागरिक सुविधाओं की पहुंच सुगम हुई है।
अंत में उन्होंने कहा कि “बस्तर अब सुरक्षा, शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है।”
तीरंदाजी व्हालीबाल प्रतियोगिता भव्य आयोजन राज्योत्सव मैदान में हुआ जिसमें सांसद ने रोमांचक मैच देखे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ बदलते बीजापुर के विषय में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बीजापुर को प्राप्त हो रही उपलब्धियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम राना, श्री घासीराम नाग सहित कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चैबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी राज्योत्सव श्री नारायण प्रसाद गवेल सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

_आत्मानंद स्कूल की बडी़ लापरवाही छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रही मासूम छत्र… …… _कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की खबर

0

_आत्मानंद स्कूल की बडी़ लापरवाही छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रही मासूम छत्र… …… _कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की खबर

 

कांकेर ÷ जिला के आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला हरणगढ़ मे सोमवार को गंभीर लापरवाही का सामने आया है स्कूल के छुट्टी के बाद शिक्षकोंओर चपराची की लापरवाही के करण कक्षा पहली के छात्रा कक्षा मे ही बंद रह गई घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया हैं जानकारी के आनुसर ग्राम पी _8 निवासी गुंजन मंडल रोजाना रोज स्कूल बस से घर लौटती थी लेकिन सोमवार को जब वह घर नही पहूंची तो परिजानो को चिंता पढ़ गई उनहोने आसपास खोजबीन शुरु कर दी ओर शाम करिब पांच बजे स्कूल पहुंचे ।वहां स्कूल भावन के अंदर बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी सूचीन मिलने पर शिक्षिक ओर चपरासी मौके पर पहुंचे जिनहोने ताला खोलकार बच्ची को बाहर निकाला।

 

_नींद में रह गई गई छात्रा किसी, ने नही देॆखा_

 

बताया गया की स्कूल छुट्टी के दौरान बच्ची कक्षा मे सो गई थी किसी शिक्षक या चपरासी ध्याव नहीं दिया । और बिनी ही जांचे कक्षा मे ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया गया । प्रधानपाठिक दिक्षिक साहू ने बताया की घटना के जानकारी मिलते ही । उन्होंन चपरासी फोन कर ताला खुलवाया । बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे परिजनों को सैंप दिया गया।

 

_जांच की मांग और सुरक्षा पर सवाल_

 

स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा विभाग से इस मामले पर जांच कराने की मांग की है । लोंगो को कहना है की ऐसे मामलों मे जिम्मेदार शिक्षाकों और कर्मचारियों सख्त कार्रवाही होनी चाहिए ,भविष्य मे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।….

बस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज: जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने किया उद्घाटन

0

बस्तर

मधोता में जोन स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज हुआ। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 शंकुतला कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बस्तर ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जनपद सदस्य समली कश्यप, बस्तर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, मधोता 01 सरपंच कलावती नाग, मधोता 02 सरपंच ईस्पर मंडावी ,चमरू यादव, नड़गु नाग, जयदेव यादव, बड़े चकवा उपसरपंच पुरन कश्यप और संकुल समन्वयक प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बस्तर ओलंपिक मधोता जोन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत बोदरा, भैंसगाव, रोतमा, खोटलापाल, बडेचकवा नदी सागर, बोडनपाल-1, झारतरई, लामकेर, मधोता, कुंडगुडा, सालेमेटा और भोंड के प्रतिभागी व ग्रामीण प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।ओलंपिक खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क की भावना भी सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

शंकुतला कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं में कई विधाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है और खेल एक माध्यम है जो व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ नाम कमाने और रोजगार के अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।

ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

ओलंपिक के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कबड्डी संघ ने विभिन्न उप समितियों का किया गठन जिसमें बस्तर संभाग से रत्नेश बेंजामिन का चयन बीच कबड्डी के सचिव पद पर किया गया

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

छत्तीसगढ़ प्रदेश कबड्डी संघ ने अपने कार्यों को संपादित करते हुए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है जिसमें बस्तर संभाग से रत्नेश बेंजमिन का चयन बीच कबड्डी के सचिव के पद पर किया गया है इससे बस्तर संभाग के कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ियों में अपार हर्ष व्याप्त है रत्नेश बेंजामिन प्रारंभ से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और लगातार युवा खिलाड़ियों में खेल भावना का संचार कर रहे हैं और वर्तमान में वे बस्तर जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भी हैं

अध्यक्ष महोदय छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 हेतु उपसमिति का गठन 

आंदोलन के पहले दिन से हजारों शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

0

(जगदलपुर)__ संयुक्त संचालक, शिक्षा बस्तर संभाग के तानाशाही व हिटलर शाही व्यवहार से आक्रोशित शिक्षकों ने सर्व शैक्षिक संगठन बस्तर संभाग के नेतृत्व में आंदोलन का ऐलान करते हुए आगामी 7 नवंबर को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संभाग के सातों जिलों के शिक्षक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तथा जंगी रैली का ऐलान कर दिया है। तथा इससे पूर्व 3 नवंबर(सोमवार) से समस्त शिक्षक काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा मात्र से शिक्षकों का संयुक्त संचालक के ऊपर फूटा गुस्सा और हजारों की संख्या में शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं जो शिक्षक ओलंपिक में ड्यूटी कर रहे हैं वह भी खेल मैदान में ही काली पट्टी लगाकर संयुक्त संचालक का विरोध कर रहे हैं।

 इस प्रकार संयुक्त संचालक शिक्षा के विरुद्ध यह आंदोलन जन आंदोलन बनता जा रहा है यदि सरकार शीघ्र ही इसका निपटारा नहीं करती तो कहीं यह आंदोलन प्रदेश स्तरीय ना बन जाए।

 वैसे भी कल ही समग्र/ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा ने सरकार को चेताया कि संयुक्त संचालक बस्तर को तत्काल अन्यत्र हटाया जाए अन्यथा पूरे प्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन होगा।

 गजेंद्र श्रीवास्तव

  प्रदेश महामंत्री

आम आदमी पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन — जनता की आवाज़, बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ!

0

बस्तर जिला में लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। आम लोगों की समस्याओं और उनकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी अब सड़क पर उतरने जा रही है।

दिनांक: 4 तारीख

स्थान: सिहरासार चौक, जगदलपुर

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपूर्ण बस्तर संभाग में 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम होगा।

उन्होंने कहा “बिजली दरों की लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी त्रस्त है। हम जनता के हक की इस लड़ाई को सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे। अब समय आ गया है कि सरकार आम जनता की सुनवाई करे और बिजली दरों को कम करे।”

बस्तर जिले के सभी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह प्रण लिया है कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि बिजली के दाम कम हों और जनता को राहत मिले।

यह आंदोलन सिर्फ बिजली के दामों के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के हक की आवाज़ उठाने का प्रतीक है।

आइए, जुड़िए इस जनआवाज़ के साथ —

“अब बढ़ेगी जनता की बात, घटेगा बिजली का भार!”

अस्सीघर संवरा समाज के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुईं विधायक चातुरी नंद…भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख देने की घोषणा की*

0

 

ग्राम कलेण्डा में आयोजित था कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे संवरा समाज के नागरिकगण

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलेण्डा में अस्सीघर संवरा समाज द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं सामाजिक परिचर्चा समारोह में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने विधायक चातुरी नंद का गाम कलेण्डा पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया।

समारोह में उपस्थित समाजजनों ने पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक-संस्कृति से सुसज्जित कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी समृद्ध सामाजिक विरासत का प्रदर्शन किया।

विधायक चातुरी नंद ने दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “अस्सीघर संवरा समाज ने सदैव सामाजिक समरसता, भाईचारा और प्रगति की दिशा में कार्य किया है। जिस प्रकार यह समाज अपनी परंपरा को संजोए रखते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम सब मिलकर शिक्षा, संगठन और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें। समाज के युवाओं को तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे आने की अपील भी उन्होंने की।

विधायक चातुरी नंद ने समाज के लोगों की एकजुटता, अनुशासन और संगठन की सराहना भी की।

समाज के विकास और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए विधायक चातुरी नंद ने अस्सीघर संवरा समाज भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि देने की बड़ी घोषणा की। इस घोषणा से समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने विधायक महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विधायक चातुरी नंद का शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में योगदान हेतु विशेष रूप से सराहा और कहा कि “हर घर में जागरूक महिला समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।”

कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि मोहन लाल भोई, जनपद सदस्य सुमित्रा भोई सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

5100 दीपों की रौशनी में जगमगाया सॉफ्टबॉल ग्राउंड — एकादशी पर्व पर खिलाड़ियों ने पेश की ‘बस्तर ओलंपिक’ थीम ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

5100 दीपों की रौशनी में जगमगाया सॉफ्टबॉल ग्राउंड — एकादशी पर्व पर खिलाड़ियों ने पेश की ‘बस्तर ओलंपिक’ थीम

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांस्कृतिक मैदान के सॉफ्टबॉल ग्राउंड में एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे मैदान को 5100 दीपों की जगमगाती रौशनी से सजाया गया, जो देखते ही बन रहा था। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘बस्तर ओलंपिक’ रखी गई, जिसे बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से साकार किया।

कार्यक्रम में अकादमी की सभी खेल विधाओं के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। छोटे-बड़े खिलाड़ियों ने मैदान में आकर्षक रंगोली सजाई और शाम ढलते ही पटाखों की चमक से वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल एवं जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को एकादशी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन के दौरान मैदान का दृश्य अत्यंत मनमोहक था — चारों ओर दीपों की रौशनी, खिलाड़ियों का उत्साह,आतिशबाजी और बस्तर ओलंपिक की झलक ने पूरे परिसर को दिव्यता और ऊर्जा से भर दिया। बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा किया गया यह आयोजन धार्मिक आस्था, खेल भावना और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम साबित हुआ। उक्त आयोजन में सोपान कर्णेवार एवं उनके टीम का विशेष योगदान रहा।

आगामी 9 नवंबर को सरायपाली सुन्नी मुस्लिम जमात के मुतवल्ली का चुनाव मुतवल्ली हेतु 3 प्रत्याशी मैदान में

0
Oplus_16908288

सरायपाली। सरायपाली मुस्लिम समाज के मुतवल्ली चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को सूचना दिए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन वापसी के बाद एक नामांकन रद्द होने के बाद चुनावी 3 प्रत्याशी रह गए हैं।

मुस्लिम जमात के चुनाव समिति सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार यह चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के – मार्गदर्शिका 2022 अनुसार 9 नवंबर दिन – रविवार को मस्जिद की पार्किंग में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संपन्न कराया जायेगा। चुनाव समिति मुस्लिमजमात सरायपाली ने बताया की चुनाव की हर कार्यवाही की सुचना छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को दी जा रही है एवं जिला प्रशासन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को दे दी गई है।

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27/10/2025 तक थी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 29/10/2025 थी। नामंकन फार्म जमा करने वालो में 1-अब्दुल नईम लखानी पिता अब्दुल अजीज, 2- मोहम्मद अनीस साहिब पिता मोहम्मद युसूफ साहिब, 3 मोहम्मद जमील पिता मोहम्मद अमीर तथा 4 आबिद हुसैन पिता अहमद हुसैन ने अपना फार्म जमा किया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शिका 2022 का पालन करते हुए अब्दुल नईम लखानी, मोहम्मद अनीस साहिब मोहम्मद जमील पात्र पाए गए एवं आबिद हुसैन का फार्म निरस्त हो जाने के कारण अब 3 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। उक्त चुनाव मस्जिद परिसर के पीछे बने पार्किंग स्थल पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

आम आदमी पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन — जनता की आवाज़, बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ!

0

✍️ ओम मरकाम 

छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। आम लोगों की समस्या और उनकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी अब सड़क पर उतरने जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। आम लोगों की समस्या और उनकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी अब सड़क पर उतरने जा रही है।

दिनांक: 4 तारीख

स्थान: सिहरासार चौक, जगदलपुर

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपूर्ण बस्तर संभाग में 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम होगा।

उन्होंने कहा “बिजली दरों की लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी त्रस्त है। हम जनता के हक की इस लड़ाई को सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे। अब समय आ गया है कि सरकार आम जनता की सुनवाई करे और बिजली दरों को कम करे।”

बस्तर जिले के सभी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह प्रण लिया है कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि बिजली के दाम कम हों और जनता को राहत मिले।

यह आंदोलन सिर्फ बिजली के दामों के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के हक की आवाज़ उठाने का प्रतीक है।

आइए, जुड़िए इस जनआवाज़ के साथ —

“अब बढ़ेगी जनता की बात, घटेगा बिजली का भार!”

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता और अखंडता के संकल्प का किया गया स्मरण..सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज विविध कार्यक्रम*

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद, 31 अक्टूबर 2025/ भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को प्रदेश में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया जाएगा।

 

भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा इस दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिले के शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों में पूर्वान्ह 10.30 बजे राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता शपथ” दिलाई । इसी तरह अलग अलग शैक्षणिक संस्थान, आश्रम ,छात्रावास,महाविद्यालय और कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

 

इसके साथ ही “रन फॉर यूनिटी”, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, एकता पर आधारित प्रदर्शनियाँ, युवा रैलियाँ तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष भर अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी विभागों, जिलों और शासकीय संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि सरदार पटेल के आदर्शों और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-सामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।

माननीय श्री रुपसाय सलाम को छत्तीसगढ़ लघु वनोपज अध्यक्ष नियुक्त करने पर,, बड़े डोंगर मंडल महामंत्री एवं सरपंच भोंगापाल श्री रामसाय नाग ने बधाई दी

0

~*माननीय श्री रुपसाय सलाम को छत्तीसगढ़ लघु वनोपज अध्यक्ष नियुक्त करने पर,, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बधाई का संदेश सिलसिला है*

राजमन नाग

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नारायणपुर के श्री रुपसाय सलाम जी को छत्तीसगढ़ लघु वनोपज अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बधाई देने का सिलसिला जारी है उनकी नियुक्ति से निश्चित ही छत्तीसगढ़ के विकास में नई ऊंचाइयाँ प्राप्त होंगी। उनकी काबिलियत और अनुभव का लाभ राज्य को मिलेगा साथ ही जिला एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है हमें विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

*बड़े डोंगर मंडल महामंत्री एंव सरपंच भोंगापाल श्री रामसाय नाग जी**ने माननीय श्री रुपसाय सलाम जी को छत्तीसगढ़ लघु वनोपज अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि उनकी काबिलियत और अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा और वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पैतृक जमीन की लूट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप:,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनाराया सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

पैतृक जमीन की लूट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप:,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनाराया सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा!

विधायक विक्रम मंडावी ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और जमीनों की तत्काल वापसी की मांग सरकार से की है।

बीजापुर,,,,,,,,,
सलवा जुडुम के दौरान विस्थापितों की पैतृक जमीनें अब उद्योगपतियों की लालच का शिकार बन रहे हैं। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 109 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर निवासी उद्योगपति महेन्द्र गोयनका ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया, जबकि भूस्वामियों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। विधायक ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और जमीनों की तत्काल वापसी की मांग डबल इंजन की सरकार से की है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बने दो वर्ष होने को है तब से लगातार हम इस बात को कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में बस्तर के जल, जंगल और जमीनों को लूटने का काम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण उद्योगपतियों की नजर बस्तर के बहुमूल्य खनिज संसाधनों और बस्तर के जल, जंगल और जमीनों पर है, वर्तमान में इन सभी बातों को लेकर बस्तर की जनता और हम सब चिंतित हैं।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र से सटे बीजापुर जिले के ग्राम धर्मा, बैल, छोटेपल्ली और मरकापाल के निवासी सलवा जुडुम के दौरान अपने घर-गांव छोड़कर भैरमगढ़ राहत शिविरों में आकर रह रहे थे। इंद्रावती नदी के उस पार बसे इन गांवों की पैतृक जमीनें ही इनकी आजीविका का एकमात्र आधार थीं। लेकिन शिविरों में रहते हुए इन ग्रामीणों को यह भी पता नहीं चला कि उनकी बेशकीमती उपजाऊ भूमि को चोरी-छिपे बेच दिया गया।
विक्रम मंडावी ने आगे कहा “जब भूस्वामियों को इसकी जानकारी मिली तो वे पूछताछ करने लगे तो पता चला कि रायपुर का उद्योगपति महेन्द्र गोयनका ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर अपनी बातों में फंसाया और सारी जमीन खरीद ली। इनसे न कोई सहमति ली गई और ना ही किसी ने कोई जानकारी दी इन्हें धोखे में रखकर ग्रामीणों की जमीनों की ख़रीदी बिक्री की गई !”
विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में प्रभावित भूस्वामियों के नाम और उनकी जमीन का पूरा ब्यौरा दिया जो इस प्रकार है- चेतन नाग पिता संपत नाग ग्राम- धर्मा कुल भूमि- 12 एकड़, घस्सू राम पिता लक्षिन्दर ग्राम- बैल कुल भूमि- 29 एकड़, पीला राम, पिता गेटू- ग्राम- बैल कुल भूमि- 18 एकड़, लेदरी सेठिया ग्राम- छोटेपली कुल भूमि- 40 एकड़ और बीरबल पिता बेदे ग्राम-मरकापाल, कुल भूमि-10 एकड़ इस तरह कुल 109 एकड़ भूमि है।
मंडावी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, “ये सभी ग्रामीण अशिक्षित हैं। इन्हें न कानून की जानकारी है, न दस्तावेजों की समझ। कोई भी व्यक्ति अपनी जीवन भर की पूंजी को एक झटके में नहीं बेचता। पारिवारिक जरूरतों के लिए थोड़ी जमीन बेची जा सकती है, लेकिन पूरी पैतृक संपत्ति का सौदा? यह असंभव है, यह स्पष्ट धोखाधड़ी है।”
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इंद्रावती नदी पर पुल बनने से अबूझमाड़ क्षेत्र से लगे इन गांवों का जन-जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। ये ग्रामीण अपने मूल गांवों में लौटना चाहते हैं। लेकिन जब वे लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि उनकी जमीनें किसी और की हो चुकी हैं।
विक्रम मंडावी ने कहा “पुल बनने से रास्ता खुला, लेकिन घर लौटने का सपना टूट गया। यह सिर्फ जमीन का सौदा नहीं, जिले के मूल निवासियों के अस्मिता पर हमला है।”
प्रेसवर्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा कि बीजापुर जिले में ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ पांच परिवारों की बात नहीं पूरे क्षेत्र में चोरी-छिपे जमीनों की खरीद-फरोख्त हो रही है। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन करेगी साथ ही उन्होंने इन मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग सरकार से की है।”
प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने सरकार के समक्ष चार मांगे रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से
1.जमीनों की खरीद और बिक्री की उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन करने 2.प्रभावित परिवारों को जमीनों की तत्काल वापसी करने। 3.धोखाधड़ी में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने और 4.आदिवासी क्षेत्रों में भूमि हस्तांतरण पर सख्त निगरानी रखने जैसे मांगे प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रेसवर्ता के दौरान पीड़ित परिवार और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम,जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी,मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जनपद सदस्य मनोज अवलम,पार्षद बबिता झाड़ी,शहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर पुरुषोत्तम खत्री,वरिष्ठ कांग्रेसी वेणु गोपाल राव,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवीण डोंगरे,पुरुषोत्तम सल्लूर,बोधि ताती,ब्लाक अध्यक्ष रमेश यालम,अरुण वसम,युवा कांग्रेस एजाज खान,बसंत हपका,सुनील उद्दे,कलाम खान,विजय पाल शाह और लक्ष्मण कड़ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।