Home Blog Page 36

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने ली राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक 4 नवंबर से घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे सत्यापन..

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद, 29 अक्टूबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री पोषण कुमार साहू सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर प्रदान करना तथा मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं अद्यतन बनाना है।
कलेक्टर ने बताया कि जारी कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्य, 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन, 9 दिसम्बर को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज किया जाएगा। 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
कलेक्टर ने इस अवसर पर राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। उन्होंने मीडिया को जनजागरण का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए पारदर्शी, शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्वाचन कार्यों में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए आम नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी व्यापक रूप से दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदान का अधिकार प्राप्त कर सकें।
कलेक्टर ने बताया कि बी.एल.ओ, (बूथ स्तरीय अधिकारी) नए मतदाता को शामिल करने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे और मिलान/लिंकिंग (आधार से जोड़ना) में सहायता करेंगे। मतदाता को ई.एफ. (इलेक्टोरल फॉर्म) भरने में मदद करेंगे उसे एकत्र करेंगे और ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को जमा करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर का कम से कम 3 बार दौरा करेंगे। मतदाता, विशेषकर शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, ई.एफ. ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान करेंगे । गणना चरण के दौरान ई.एफ. के अलावा, ई.एफ. के साथ कोई अन्य दस्तावेज एकत्र करने की आवश्यकता नहीं है। ईआरओ/एईआरओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक छूटा नहीं है; और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल नहीं है।

शतरंज प्रतियोगिता पिथौरा में दीपांशु ने प्रथम एवं प्रियांशु पटले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।*

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद – जी एस रायसोनी एवं जिला शतरंज संघ महासमुंद के तत्वाधान में एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन उजाला पैलेस पिथौरा में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया महासमुंद जिसमें मचेवा महासमुंद के प्रियांशु पटले ने 6 अंकों में से 5.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें ट्रॉफी व 7100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदाय किया गया वहीं दीपांशु पटले ने अंडर 15 वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रियांशु पटले एन आई टी रायपुर से बी टेक की पढ़ाई कर रहे है एवं दीपांशु पटले केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में नवमी कक्षा में अध्यनरत है। प्रियांशु व दीपांशु दोनों ही खिलाड़ी नेशनल आर्बिटर एवं ब्रिलिएंट चेश अकादमी के संचालक संदीप पटले एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद की कर्मचारी पूनम पटले के पुत्र हैं। बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में स्थान बनाने पर जिले के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद राठी, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, फीडे आर्बिटर राकी देवांगन, कमलकांत लोधी, सपना, अंकुर मेश्राम, संगीता, नीलेश सोनपिपरे, तिलक साव, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्या चंद्रिका विश्वकर्मा, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य व समस्त शिक्षक आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दीं।

 

शतरंज प्रतियोगिता पिथौरा में दीपांशु ने प्रथम एवं प्रियांशु पटले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।*

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद – जी एस रायसोनी एवं जिला शतरंज संघ महासमुंद के तत्वाधान में एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन उजाला पैलेस पिथौरा में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया महासमुंद जिसमें मचेवा महासमुंद के प्रियांशु पटले ने 6 अंकों में से 5.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें ट्रॉफी व 7100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदाय किया गया वहीं दीपांशु पटले ने अंडर 15 वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रियांशु पटले एन आई टी रायपुर से बी टेक की पढ़ाई कर रहे है एवं दीपांशु पटले केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में नवमी कक्षा में अध्यनरत है। प्रियांशु व दीपांशु दोनों ही खिलाड़ी नेशनल आर्बिटर एवं ब्रिलिएंट चेश अकादमी के संचालक संदीप पटले एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद की कर्मचारी पूनम पटले के पुत्र हैं। बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में स्थान बनाने पर जिले के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद राठी, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, फीडे आर्बिटर राकी देवांगन, कमलकांत लोधी, सपना, अंकुर मेश्राम, संगीता, नीलेश सोनपिपरे, तिलक साव, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्या चंद्रिका विश्वकर्मा, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य व समस्त शिक्षक आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दीं।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 29 अक्टूबर से 01 फ़रवरी तक चलेगा निशुल्क ऑपरेशन, जाँच, परामर्श शिविर..।

0

अग्रिम पंजीयन अनिवार्य..

बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड से उपलब्ध होगा निशुल्क ऑपरेशन।

पंचायत के कार्यो में लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित।

0

पंचायत के कार्यो में लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित।

कांकेर/नरहरपुर

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजनांतर्गत वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत कुम्हानखार अंतर्गत झुलनातेन्दु से नयापारा मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय की गई थी।

कुम्हानखार पुलिया निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार जांच की शिकायत सुनील मौर्य आर.टी.आई. (एक्टिविस्ट)ने किया थाउ क्त पुलिया निर्माण के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कार्यालयीन आदेश कमांक/13683/ जि.पं./ शिकायत जांच/758/2024-25 कांकेर दिनांक 21/03/2025 के द्वारा जांच समिति गठित की गई।

जांच समिति द्वारा जांच की कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत की गई।

जांच प्रतिवेदन में 04 मीटर स्पान का एक नग पुलिया निर्माण कराया गया है जबकि स्वीकृति प्राकल्लन में 02 नग स्पान पुलिया निर्माण स्वीकृति प्रदाय किया गया था।

संबंधित उपअभियंता द्वारा दिनांक 25/05/2024 को कार्य स्थल पर ले आउट प्रदान कर कार्य को प्रारंभ कराया गया।

पुलिया निर्माण लगातार दिनांक 05/01/2025 तक कराया गया।

उप अभियंता द्वारा दिनांक 05/01/2025 को टीप अंकित किया गया कि पुलिया निर्माण कार्य में त्रुटियां है एबटमेट, रिटर्निंग वाल में केक पाया गया है।

माप पुस्तिका में किसी भी प्रकार का माप अंकित नहीं किया गया।

पुलिया निर्माण में एबटमेंट के लिए मात्र 30 से.मी. की खुदाई कर एबटमेंट खड़ा कर दिया गया है।

जबकि प्राक्कलन अनुसार 1.80 मी. की खुदाई किया जाना था।

पुलिया की फाऊंडेशन ही नहीं बनाई गई है जिसके कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होना पाया गया।

पुलिया निर्माण कार्य हेतु निर्माण एजेंसी सरपंच/सचिव ग्राम पंचायत कुम्हानखार को बनाई गई थी।

उक्त निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी की देखरेख में गुणवत्ता पूर्वक बनाया जाना था, किंतु जांच में पुलिया निर्माण कार्य में लापरवाही बरतना पाया गया, जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हुआ।

इस प्रकार संबंधित सचिव श्री हीराराम नेताम द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरता गया, उक्त संबंध में संबंधित सचिव को कार्यालयीन पत्र कमांक/2128/जि.पं/पंचा. स.स्था./2025-26 कांकेर दिनांक 09/06/2025 एवं कार्यालयीन पत्र कमांक/919/उ.सं./पंचा.स.स्था. / 2025-26 कांकेर दिनांक 15/09/2025 के द्वारा अंतिम कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।

संबंधित सचिव द्वारा दिनांक 24/09/2025 को जवाब प्रस्तुत किया गया।

अनुशासनिक प्राधिकारी द्वारा जवाब का अवलोकन किया गया।

जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण निलंबन किए जाने का निर्णय लिया गया।

अतः पुलिया निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने से हीराराम नेताम सचिव ग्राम पंचायत कुम्हानखार जनपद पंचायत नरहरपुर को छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नरहरपुर में नियत किया जाता है।निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।),

विकास एवं जनहित मुद्दों पर बचेली में मुक्ति मोर्चा ने लगाई दहाड़

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जनता के मुद्दों पर प्रबंधन जाग जाए, विकास के मुद्दों से समझौता नहीं – नवनीत 

जगदलपुर।बस्तर विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों एवं विषयों को लेकर को लेकर बचेली मैं धरना स्थल से दहाड़ते हुए बस्तर बेटा श्री नवनीत चांद ने कहा कि उद्योग प्रबंधन सामने आए अनियमित एवं समस्याओं को लेकर समय रहते जाग जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले एवं जनता से जुड़े विषयों पर पारदर्शिता से कार्य करे क्योंकि दलाल किस्म के लोग है जो बस्तर के विकास को कुतर रहे हैं रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं ।

उद्योग प्रबंधन बचेली किरंदुल में जनहित एवं विकास के मुद्दों को लेकर जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्तिj मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के संयुक्त नेतृत्व में मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों की उपस्थिति में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया गया। खनिज अनियमित परिवहन भंडारण नियम जमाने के मामले निर्माण के दौरान मृतक कर्मचारी की मृत्यु पर न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने डीएमएफटी एवं एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा स्वयं खर्च राशि आवंटन की जानकारी सहित उद्योग प्रबंधन से जुड़ी विषय को लेकर दिए गए धरना प्रदर्शन के बाद अपने मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने अपनी जिन मांगों को लेकर धरना दिया वे मांगे निम्नलिखित है=

1) दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन पर खनिज अनियमता को लेकर छत्तीसगढ़ खनिज उत्खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के तहत 2024 में लगाए गए 1620 करोड रुपए के जुर्माने पर वर्तमान स्थिति में क्या कार्रवाई हुई है! उसे सार्वजनिक करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग

(2) वर्ष 2024 में एनएमडीसी किरंदुल परिसर में निर्माण के दौरान दुर्घटना में मृतक चार कर्मचारियों के मृत्यु के बाद जिला प्रशासनिक न्यायक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

(3) किरंदुल बचेली में, राज्य सरकार द्वारा एनएमडीसी को स्वीकृत, सभी लौह खदान डिपॉजिट के नक्शे खसरे, माइनिंग उत्खनन शर्त, माइनिंग सीमा निर्धारण, पर्यावरण अनापत्ति की शर्त एवं तमाम सरकारी कर भुकतान की जानकारी एनएमडीसी कार्यालय के बाहर पब्लिक सिटी बोर्ड के माध्यम से सार्वजनिक किए जाने की मांग

(4) एनएमडीसी किरंदुल एवं बचेली द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु जिला प्रशासन के प्रशासनिक खाते में जमा किए जाने वाले डी एम एफ एवं एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा स्वयं खर्च किए जाने वाले सी ए सार की राशि आवंटन एवं खर्च मद की जानकारी प्रतिवर्ष सार्वजनिक किए जाने की मांग 

(5) एनएमडीसी किरंदुल -बचेली के लौह खनिज लोडिंग साइट पर, जिला खनिज विभाग एवं जिला वन विभाग द्वारा विभागीय वेब्रिज स्थापना किये जाने एवं प्रत्येक 3 महीने में स्वीकृत खनन क्षेत्र के वास्तविक उत्खनन एवं परिवहन का भौतिक सत्यापन करते हुए,कर भुगतान लिए जाने की मांग 

(6) एनएमडीसी किरंदुल- बचेली प्रोजेक्ट के सभी डिपॉजिट और विशेष तौर पर डिपॉजिट 14 एवं डिपॉजिट एम जेड 14 उत्खनन विस्तारीकरण स्वीकृति हेतु एनएमडीसी द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण प्रबंधन योजना(ई एम पी ) के कार्यों की जांच, समीक्षा, क्षेत्रीय निगरानी समिति गठित कर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञों के माध्यम से,किए जाने की मांग 

(7) एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन के डिपॉजिट 14- एम जेड 14 के विस्तारीकरण के माध्यम से उत्पन्न 233 पदों पर सीधी भर्ती एवं अनुबंध भर्ती के चयनित उम्मीदवारों की सूची, भर्ती प्रक्रिया रिपोर्ट सार्वजनिक करने एवं संपूर्ण प्रक्रिया की जांच की मांग

(8) एनएमडीसी किरंदुल बचेली में उपयोग किए जाने वाले सभी वाहनों को अनुबंध करने हेतु पारदर्शी निविदा प्रक्रिया का परिपालन किए जाने, एनएमडीसी के अन्य खदान प्रबंधन डोलो मलाई द्वारा निर्धारित नये वाहन किराए दर – श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित ड्राइवर चालक सरकारी भत्ता लागु करने एवं एनएमडीसी कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य के नाम पर लगे हुए वाहन प्रक्रिया मैं बर्ती गई अनियमता के जांच की मांग 

(9) किरंदुल बचेली डिपॉजिट सहित 14,एम जेड 14 विस्तारीकरण स्वीकृति हेतु पर्यावरण प्रबंधन के अंतर्गत बजट प्रावधान 296 करोड़ में से 185 करोड़ के लागत से 791 हेक्टर भूमि पर,लगाए गए 17 लाख पौधे, 14 चेक डैम, गारलैंड नालिया,एवं केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला द्वारा धूल संरक्षण जल स्प्रे योजना, मिट्टी उर्वरक,भूमिगत जल नदी नालों जल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित, वन्य जीव जंतु संरक्षण परियोजना, लोग अपशिष्ट प्रबंधन योजना का निरीक्षण, शर्त समीक्षा एवं विशेषज्ञों की निगरानी समिति गठित कर जांच की मांग

(10) एनएमडीसी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के माध्यम से किरंदुल बचेली नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार व मूलभूत सुविधाओं एवं प्रति व्यक्ति आय की समीक्षा व विगत 5 वर्षों में किए गए निर्माण कार्य, सामाजिक – आर्थिक स्वास्थ्यगत पर्यावरण संतुलन उत्थान परियोजना की समीक्षा एवं जांच की मांग

(11) एनएमडीसी द्वारा किरंदुल बचेली क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल व्यवसायिक फर्म अपोलो के साथ किए गए अनुबंध एवं स्वास्थ्य व्यवस्था कार्यप्रणाली की समीक्षा व जांच एवं मुक्त इलाज प्रक्रिया सीमा को 10 किलोमीटर से बढ़कर 50 किलोमीटर तक किए जाने की मांग

(12) एनएमडीसी किरंदुल बचेली में स्थानीय रोजगार स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु गेस्ट हाउस कैंटीन एवं एनएमडीसी एरिया में संचालित कैंटीन मे स्थानीय श्रमिक यूनियन के प्रशिक्षित सदस्यों की समिति के माध्यम से एनएमडीसी के फुर्ड एवं राज्य सरकार फूड अधिनियम मापदंड के अनुसार कैंटीन संचालन के अनुमति एवं वर्तमान में कैंटीन संचालक इंडियन कॉफी हाउस एवं एनएमडीसी के निविदा अनुबंध शर्त,प्रति व विगत कई वर्षों से एक ही कैंटीन फर्म को कैंटीन संचालक हेतु बार-बार अनुबंध किए जाने की प्रक्रिया पर जांच की मांग

(13) बस्तर में बढ़ रहे लौह तस्करी व रेलवे लोडिंग अनलोडिंग ट्रैक पर ओवरलोड शॉर्टेज लो उत्पादन मिलने की घटनाओं के मध्य नजर किरंदुल बचेली एनएमडीसी लोडिंग पॉइंट पर लगे हुए रैपिड लोडिंग वेगन मशीन के ट्रक लोडिंग वेव ब्रिज कैलिब्रेशन एवं शॉर्टेज और ओवरलोडिंग की मात्रा की गड़बड़ी को जांच हेतु मोशन रेल वेइंग सिस्टम (rail -wim) मशीन सहित सभी उपकरण सहित केंद्र व राज्य सरकार एवं क्षेत्र वासियों को हो रही राजस्व हानि के चलते थर्ड पार्टी तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सहित विजिलेंस- सीबीआई-ई डी केंद्रीय जांच एजेंसीयों से जांच की मांग 

(14) केंद्र -राज्य और बस्तर क्षेत्र के विकास हेतु खनिज संपदा उत्खनन से मिलने वाली रॉयल्टी के चोरी के मध्य नजर प्रतिदिन वन विभाग खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम तैनात कर रेलवे परिवहन पास और ट्रांजिट परमिट, खनिज गुणवत्ता प्रमाण पत्र सहित वास्तविक,रेलवे वेगन-ट्रक लोडिंग प्रमाणीकरण क्षमता की जांच भौतिक सत्यापन सहित रॉयल्टी कर भुगतान की मांग 

(15) एनएमडीसी स्लरी पाइपलाइन परियोजना में बताए गए टेलिंग डेम निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन- क्षमता एवं निर्माण कार्य, अपशिष्ट पदार्थ पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हेतु की रही तकनीकी प्रबंधन जानकारी सार्वजनिक निरीक्षण करने एवं समीक्षा की मांग 

(16) बचेली स्लरी पाइपलाइन टेलिंग डेम के समीप वर्षों से बसे हुए क्षेत्र के मूल निवासियों वासियों को बिना पुनर्वास पैकेज के निर्णय के अनुविभागी अधिकारी कार्यलय- तहसील कार्यालय बचेली द्वारा जारी अतिक्रमण मुक्त नियम विरुद्ध पीड़ित पक्ष की बिना सुनवाई दिए गए नोटिस पर तत्काल प्रभाव से रोग की मांग 

(17) एनएमडीसी किरंदुल- बचेली परियोजना में सीधे तौर पर या ठेकेदार के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत कर्मचारी की स्थानीयता प्रमाण के साथ जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग 

(18) बस्तर क्षेत्र एवं राज्य के विभिन्न अतिथियों के खनिज संपदा क्षेत्र के निरीक्षण एवं क्षेत्र वासियों के संवैधानिक अधिकारों के पालन हेतु विभिन्न कार्यक्रम के लिए प्रवास पर रात्रि विश्राम हेतु होटल के अभाव के कारण,किरंदुल- बचेली में रुकने हेतु सरकारी गेस्ट हाउस निर्माण किए जाने अथवा निर्माण कार्य तक एनएमडीसी किरंदुल बचेली गेस्ट हाउस में निर्धारित कुछ कमरे जिला प्रोटोकॉल अधिकारी कार्यालय के नाम आरक्षित किए जानेकी मांग

(19) एनएमडीसी किरंदुल बचेली में एनएमडीसी द्वारा निर्मित आवासीय मकान में गैर एनएमडीसी वर्कर को आरक्षित मकान दिए जाने की प्रक्रिया व आवंटित मकान कर्ता के नाम एवं मकान आरक्षण के पश्चात भी महीनो से एनएमडीसी गेस्ट हाउस में रहने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों – गैर शासकीय व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक करने एवं शासकीय कर्मचारी को मिल रहे आवासीय भत्ता भुकतान की जांच की मांग 

(20) किरंदुल बचेली औद्योगिक क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा खर्च किए जा रहे हैं डी एम एम स्वीकृत राशि, कार्य एवं प्रशासनिक स्वीकृति एवं एनएमडीसी प्रबंधन किरंदुल बचेली द्वारा सी ए सार स्वीकृत राशि, स्वीकृत कार्य, भुगतान, तकनीकी स्वीकृति की समीक्षा एवं गुणवत्ता की जांच हेतु क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की संयुक्त निगरानी समिति गठित किए जाने की मांग दौरन जनता कोंग्रेस छत्तीसगढ़ जें एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मौर्चा के संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकाम कोंडागांव जिला महामंत्री उदय राम भंडारी , सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजु,, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, जगदलपुर शहर महामंत्री सुरेश नाग शिशुपाल पोयाम, कुर्सोराम मौर्य, बचेली किरंदुल यूनियन अध्यक्ष लखमा कोहराम,रमेश यादव, जयपाल यादव, हिड़मा पोडियम, सुभाष बिहार, विजय सुहानी, गीता नायक, संतोषी नायक,दिवान नायक, जगदीश नायक,बिमला मरकाम,प्रिया तामो, बकवन मंडल अध्यक्ष नोबी निषाद, कमलेश ठाकुर, नरप्ति बघेल, शंकर बघेल, ओम प्रकाश राजक वनमाली बघेल कमलेश कश्यप यूनियन सचिव खुरसु राम मौर्य, रमेश यादव, कन्हैया यादव यूथ अध्यक्ष हिम्मा पोयाम, महिला अध्यक्ष विमला मरकाम, अध्यक्ष प्रिया तम्बो, ग्रामीण यूथ अध्यक्ष कमल तंबो एवं अन्य पदादिकारी उपस्थित थे।

*मोहला के दबंग थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र ने किया कमाल, लूटेरों के हौसले हुए पस्त 90 हजार चोरी का किया खुलासा*

0

मनीष कौशिक

मोहला—–थाना मोहला पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग चोरों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से ₹35,700 नगद, कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

 

*घटना का विवरण*

 

थाना मोहला क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने पति के इलाज के लिए ₹90,000 नकद रकम (500-500 रुपये के नोटों में) घर की अलमारी में रखी थी। दिनांक 28 सितंबर 2025 को जब वह अपने पति का ऑपरेशन कराने दुर्ग गई और बाद में अलमारी खोली, तो पूरी रकम गायब मिली। अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की आशंका पर महिला ने थाना मोहला में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 102/25 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

*पुलिस की तत्परता से खुला मामला*

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने गांव के कुछ नाबालिग लड़कों पर नजर रखी। पुलिस ने पाया कि वे अचानक महंगे कपड़े, मोबाइल और पटाखे आदि पर अनावश्यक खर्च कर रहे थे। शक के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार किया।

 

पुलिस ने तीनों नाबालिगों से कुल ₹35,700 नगद, एक मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए। आगे की कार्रवाई के तहत तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायिक रिमांड पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल, एसडीओपी ताजेश्वर दीवान और थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में की गई।

 

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

 

इस सफल कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक ताज खान, प्रधान आरक्षक जयलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह, आरक्षक रामनारायण, आरक्षक चालक थामेन्द्र साहू और आरक्षक मुकेश ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही।

 

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने इस सफलता को टीमवर्क और त्वरित एक्शन का परिणाम बताया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रखी बड़ी नकदी की सुरक्षा सुनिश्चित करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

भोंगापाल की 6वीं सदी की मूर्तियों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों ने सीसी कैमरा के साथ सुरक्षा की मांग

0

भोंगापाल की 6वीं सदी की मूर्तियों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों ने सीसी कैमरा के साथ सुरक्षा की मांग

बस्तर कोडागांव जिला के भोंगापाल गांव में घने जंगल के साथ ही पौराणिक मान्यताओं और वर्षों पुरानी सभ्यताओं से जुड़ा हुआ बस्तर की भोंगापाल के जमीन में खनिज संसाधनों के साथ ही 6 शताब्दियों मूर्तियां स्थापित है
इन मूर्तियां को सहेजने का काम करने के लिए 1 जून को बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया था

कोंडागांव जिले के प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल भोंगापाल में एक बार फिर प्राचीन मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। अज्ञात लोगों ने देवी-देवताओं और गौतम बुद्ध सात रानियां की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सोमवार सुबह जब स्थानीय पटेल सहित भक्त पूजा के लिए पहुंचे तब यह जानकारी सामने आई। भोंगापाल को संरक्षित स्थल घोषित किया गया है। लेकिन यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है आये दिन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पिछले चार बार ऐसी घटना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था और इतिहास के प्रतीकों को बार-बार नष्ट किया जा रहा है।
प्राचीन मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा
दोषियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई जिसका परिणाम लगातार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है
ग्रामीणों का कहना है हम सिर्फ मांग करते जा रहे हैं लेकिन कोई उसका परिणाम नहीं मिल रहा है 1 जून को इतनी बड़ी कार्यक्रम जो बुद्ध महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आकर देखकर दर्शन कर जा चुके हैं लेकिन यहां का हालत जैहा था वैसा ही है ना कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं हुआ है लोगों की मांग है सबसे पहले सीसी कैमरा की

पुरातत्व विभाग ने केवल 6वीं शताब्दी की इस धरोहर का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया है। अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्राम पंचायत ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है। सरपंच रामसाय नाग ने मंदिर की सुरक्षा के लिए केयरटेकर नियुक्त करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

बड़ेडोंगर देवद्वार कॉलोनी में दो दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन*,,,,

0

*बड़ेडोंगर देवद्वार कॉलोनी में दो दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन*

राज्य स्तरीय दो दिवसीय डे नाईट प्रो.कबड्डी प्रतियोगिता प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ेडोगर देवद्वार कॉलोनी में लगातार दसवां वर्ष का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुरुवात सन 2016 में हुआ था ।इस वर्ष कुल 30 टीम भाग लिए जिसमें प्रथम स्थान – बोरावंड नारायणपुर , दूसरा स्थान – पीए.एम.टी. बॉयस कोंडागांव, तीसरा स्थान , चतुर्थ स्थान -मांझीआठगांव ,

मुख्य अतिथि श्री प्रशांत पात्र नगर पंचायत अध्यक्ष फरसगांव, विशिष्ट अतिथि श्री जयलाल नाग जिला सदस्य जिला कोंडागांव ,श्रीमती धनबती मंडावी जनपद सदस्य बड़डोंगर, श्रीमति चंद्रवती (केशर पुजारी) सरपंच ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर, श्री सुरेश समरथ उप सरपंच ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर, श्रीमती रमशिला नेताम ,श्री अजय मंडावी, श्री हुकुमचंद सेठी वार्ड पंच ,श्री दुलेंदर पात्र, श्री लछनसिंह कोर्राम, कंवल सिंह शोरी,आसमन नाग , वासुदेव नाग, गुलबीर सिंह चनप, अशोक तिवारी, ठगेस्वर नाग,धर्मेंद्र कुदराम,मेघराज पात्र, महेंद्र प्रधान, कमलेश नाग, जीवन नाग, कौशल मरकाम ,देवराज राना,धनेश्वर राना,दिलेश्वर प्रधान, लछमन सिंहा ,खगेंद्र बघेल, गज्जू राम,एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए ।

*मोहला मानपुर–मानपुर 108 वाहन के EMT डॉक्टर की इलाज के दौरान रायपुर में हुई मौत*

0

मनीष कौशिक

मोहला—जिला मोहला-मानपुर के बीहड़ वनांचल में बीते करीब डेढ़ दशक से अपनी सेवा समर्पित कर रहे 108 एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) घनश्याम साहू आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। जिनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 26 अक्टूबर कि सुबह 5 बजे उनकी मौत होने कि जानकारी प्राप्त हुई हैं।

 

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. गिरीश खोबरागढ़े ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए, बताया कि घनश्याम साहू बीते करीब 10 वर्षों से अधिक समय से मानपुर ब्लॉक में 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत थे। उन्होंने हमेशा दूसरों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर कोविड महामारी के समय में उनकी सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई थी। घनश्याम साहू मूल रूप से बालोद जिले के निवासी बताई जा रहे हैं जिनकी आयु 45 वर्ष कि थी। घनश्याम साहू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

 

*कैसे हुई घटना*

 

गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर की रात EMT घनश्याम साहू ड्यूटी पर थे और मानपुर अस्पताल से एक घायल मरीज को 108 एम्बुलेंस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में, मानपुर अस्पताल से लगभग 5-6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-930 पर खड़ी एक ट्रक से एम्बुलेंस जा भिड़ी।

 

इस हादसे में घनश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चालक सहित अन्य सवारों को हल्की चोटें आई थीं। घनश्याम को तत्काल रायपुर रेफर किया गया था, जहां वे तीन-चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे और 26 सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

सेवा और समर्पण की मिसाल

घनश्याम साहू अपने शांत स्वभाव और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग उन्हें “घनश्याम भाई” कहकर सम्मान से पुकारते थे। 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत से ही उन्होंने नक्सल प्रभावित मानपुर अंचल में लगातार सेवाएं दीं। चाहे सड़क हादसे हों, प्रसव पीड़ा हों या आपातकालीन मरीज —घनश्याम हमेशा तत्पर रहते थे।

क्षेत्र में शोक की लहर

उनके निधन की खबर से पूरे स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र के ग्रामीणों में शोक देखा जा सकता है।

*मोहला—27वीं बटालियन आई.टी.बी.पी द्वारा मानपुर के सुदूर मदनवाड़ा और नवागांव ग्राम में निशुल्‍क चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्‍सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन*

0

मनीष कौशिक

मोहला —-27वीं बटालियन आई०टी०बी०पी० द्वारा मदनवाड़ा और नवागांव में नि:शुल्क चिकित्सा एवं पशु चिकित्‍सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बल के डॉक्टर्स द्वारा ग्रामीणों और उनके पशुओं की चिकित्सा जांच की गई एवं प्राथमिक उपचार भी किया गया । डॉ० हरीश खान ए, चिकित्‍सा अधिकारी, 27वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० द्वारा चिकित्‍सा शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की मुफ्त चिकित्सा जाँच की गई । डॉ० मनोरंजन कुमार, मुख्‍य पशु चिकित्‍सा अधिकारी ने ग्रामीणों के पालतु पशुओं का निरीक्षण किया एवं दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया । शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों और उनके पशुओं की चिकित्सा की गई उक्त अवसर पर विवेक कुमार पाण्डेय, कमांडेंट, 27वीं बटालियन आई०टी०बी०पी० द्वारा ग्रामीणों को स्‍वच्‍छता एवं वृक्षारोपण अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया । उन्‍होंने ग्रामीणों से बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण पर बातचीत की, उन्‍होंने नशा मुक्ति अभियान की चर्चा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु सचेत किया । उन्होंने कहा कि इन कैंप्स का आयोजन पुलिस स्मृति दिवस और आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है इस अवसर पर मदनवाड़ा और नवागांव के गांव पटेल, सरपंच और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे ।

*आम आदमी पार्टी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेराजपुर ब्लाक के ( विश्रामपुरी ) में औचक निरीक्षण किया गया*

0

*आम आदमी पार्टी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेराजपुर ब्लाक के ( विश्रामपुरी ) में औचक निरीक्षण किया गया*

आज दिनांक – 25/10/2025 को आम आदमी पार्टी कोंडागांव के जिला अध्यक्ष *सुकूराम नाग* के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल खस्ता हालात को देखकर जिला अध्यक्ष ने कहा कि बड़ेराजपुर ब्लाक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही गम्भीर स्थिति में है ब्लाक के बड़ी अस्पताल का यह हालात है तो क्या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का क्या हालात होगी। इस क्षेत्र की आम जनता गरीब लोगों के लिए न ही कोई सुचारू रूप से 108 की सुविधा है , न ही 102 गाड़ी की सुविधा बड़ेराजपुर ब्लाक ( विश्रामपुरी ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 और 102 गाड़ी गम्भीर स्थिति व्हीलचेयर में पड़ा हुआ है इस ओर प्रशासन के अधिकारियों की कोई नजर नहीं है अधिकारी नजर अंदाज करके घी पीने में लगे हैं । इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न कोई बिस्तर का ठिकाना है, न दवाई का, मरीजों के लिए न ही कोई एक्सरे मशीन, न आक्सीजन व्यवस्था, यहां पर अस्पताल जर्जर हालात में यहां टायलेट और वाशरूम में न कोई साफ – सफाई है, न कोई दरवाजा, दरवाजा सब टूटा पड़ा हुआ है , न कोई नल में टोटी लगा है , न लाईट की व्यवस्था मरीज खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं, ऐसा हालात है सुशासन सरकार में , इस अस्पताल की व्यवस्था चरम पर है इस अस्पताल में सफाई कर्मचारी और वॉर्ड बाय , एक्सरे टेक्निशीयन , सोनोग्राफी टेक्निशीयन पदों पर लंबे अर्सों से खाली पड़ा हुआ है इस ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारी और इस क्षेत्र के विधायक के आंखो में पट्टी बंधा हुआ है, जनता के समस्याओं का कोई नजर नहीं दिखाई देता ।

डबल इंजन सरकार की इस क्षेत्र के विधायक और सासंद को खरी खोटी कहते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्यों को यहां के प्रतिनिधि और विधायक को दिखाई नहीं देती है कुंभ करण के निद्रा में लीन रहते हैं अपनी पेट पूजा करके घी खाकर कंबल ओड़कर एससी रूम में लिप्त हैं । इस क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उनके जिंदगी पर, गम्भीर मरीज लोगों को कोई गाड़ी की सुविधा उपलब्ध नहीं है , न अच्छे से ईलाज मिल पाती है, एक रिफर का जरिया बन गया है विश्रामपुरी का अस्पताल, इस अस्पताल से जनता की उम्मीद और विश्वास टूट सा गया है जाएं तो कहां जाए , अपने मन चिंतन में जनता बिखेर गई है। मरीजो से और अटेंडरों से यहां इस अस्पताल के भ्रष्ट चपरासी कर्मचारी दारू के नशे में लिप्त होकर लीन रहतें और अपनी रूतबा दिखाकर अपने आप को अधिकारी समझने लगते हैं ऐसा हालात है विश्रामपुरी अस्पताल की, अधिकारी के आंखों में पट्टी बंधी होती है ऐसा हालात और गम्भीर स्थिति है । ऐसे गदार कर्मचारियों और अधिकारियों से भ्रष्टाचार करवाकर यहां के विधायक फल फूल रहें हैं ।

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश संयुक्त सचिव *जुगल किशोर बोध* ने कहा कि बड़ेराजपुर ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी की व्यवस्था सुधार नही हुई तो आम आदमी पार्टी आगामी 15 दिनों के भीतर प्रदेश ब्यापी चक्का जाम विश्रामपुरी में होगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी की निरक्षण के दौरान आप पार्टी के जिलापदाधिकारीगण जिसमें जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बड़ेराजपुर रूपसिंह मरकाम, बड़ेडोंगर ब्लाक अध्यक्ष बिरजू राम सलाम , केशकाल विधान सभा उपाध्यक्ष सोनाराम नेताम एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*मोहला–किशोरियों के पोषण स्वास्थ्य और शिक्षा की दिशा में एक नई पहल*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम बरारमुंडी में किशोरियों के साथ प्रणव वात्सल्य परियोजना के माध्यम से किशोरी बालिकाओं के साथ रविवार चौपाल लगाने की पहल की गई।आज चौथे सप्ताह की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रणव के सचिव श्रीमती प्रतिभा साहू एवं उनके टीम द्वारा ग्राम की किशोरियों को किशोरावस्था में हो रहे हार्मोनल परिवर्तन के कारण होने वाले शारीरिक परिवर्तन, मूड स्विंग के विषय में समझाते हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के विषय में विस्तार से बताया गया। किशोरियों को भावात्मक कौशल (भावनाओं और तनाव प्रबंधन), सामाजिक कौशल( प्रभावी संवाद, समानुभूति/संवेदनशीलता व अन्तरवैयक्तिक संवाद/संबंध), विचारात्मक कौशल (रचनात्मक सोच,समालोचनात्मक चिंतन,निर्णय क्षमता, समस्या समाधान और स्वजागरुकता) के विषय में बताते हुए अपने व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के साथ साथ ,अपने आस पास के सहेलियों को शिक्षा पर ध्यान देने और स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने हेतु कृत संकल्पित किया गया। उन्हें बताया गया कि यह उम्र पढ़कर अपने आपको स्थापित करने का है,उन्हें कम उम्र में विवाह न करने हेतु अपने सहेलियों को समझाने के लिए भी प्रेरित किया गया इस दौरान बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता से संबंधित प्रश्न पत्र बालिकाओं को दिया गया। प्रथम तीन बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान संयुक्त रूप से मुस्कान कचलामे व वेदिका निषाद, द्वितीय स्थान पर हसीना साहू व कोमेश्वरी निषाद एवं तृतीय स्थान पर संगीता साहू एवं साधना साहू को संस्था सचिव श्रीमति प्रतिभा साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अभियान के सफल संचालन हेतु पूरे टीम का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण श्री दुर्गा शंकर नायक (पूर्व राज्य सलाहकार यूनिसेफ) द्वारा किया गया ।

रानी दुर्गावती राष्ट्र भक्ति और नारी शक्ति की प्रतीक थी संपत अग्रवाल..

0

राहुल भोई महासमुंद…

ग्राम भीथीडीह में रानी दुर्गावती जयंती के अवसर आदिवासी महासंघ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ एवं रानी दुर्गवती प्रतिमा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि बसना विधायक संपत अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भिखम ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा गोड़ समाज जिला अध्यक्ष मनराखन ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित धुरुव जनपद सदस्य सृष्टि धुरुव युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी सीताराम सिंहा पार्षद मन्नूलाल ठाकुर सरपंच प्रेमशीला चक्रधर ठाकुर प्रियरंजन कोसरिया सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा उपसरपंच सैलेन्द्र डड़सेना मनमोहन जैन सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती के प्रतिमा का अनावरण कर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि के आसंदी से बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने कहा कि देश भर में गोडवाना साम्राज्य की शासिका रानी दुर्गावती राष्ट्र भक्ति नारी शक्ति की प्रतीक है आज के दिन उनकी वीरता को पूरा देश याद करता है रानी दुर्गावती को ना केवल एक योद्धा के रूप में याद किया जाता है बल्कि एक लोक कल्याणकारी शासक के रूप में भी याद किया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौधरी ने रानी दुर्गावती की वीरता साहस और देश भक्ति पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भिखम ठाकुर ने कहा की भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पूरा देश मना रहा है उनकी जीवनी और गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के हरि नेताम रामकुमार ठाकुर प्रेम ठाकुर राम खड़िया पूर्व सरपंच सुनीता डड़सेना लाला राम डड़सेना अशोक डड़सेना रामाधीन सिंहा शिवलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

अग्रवाल नर्सिंग होम में निशुल्क जांच शिविर कल.. छाती व श्वास रोग संबंधित परेशानियों का इलाज हैदराबाद की प्रसिद्ध डॉ रजनी देंगी अपनी सेवा…

0

राहुल भोई महासमुंद..

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में कल 26 अक्टूबर को निशुल्क छाती व श्वास रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है.. इस शिविर में हैदराबाद की प्रसिद्ध डॉक्टर रजनी एमडी पलमोनोलॉजी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेगी… वह चेस्ट फिजिशियन के साथ-साथ क्रिटिकल केयर आईसीयू और कोविड रोग विभाग में भी दक्ष हैं..अस्पताल के संचालक डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि डॉ रजनी की सेवाएं अब बसा अग्रवाल नर्सिंग होम में प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी.. शिविर में रोगों का परामर्श निशुल्क होगा और जांच पर 30% छूट के सुविधा भी दी जाएगी..

लंबी खांसी,टीबि छाती में दर्द, सांस लेने में कठिनाई,सीओपीडी अस्थमा, दमा एलर्जी, इओसिनोफिलिया, छाती में पानी भरना, खर्राटे और नींद से जुड़ी समस्याओ (स्लिप ऐपनिया ) लोग इस शिविर मे जाँच करा सकते है.. विशेष सुविधा के तहत सीटी स्कैन ब्रांकोस्कोपी, अक्स रे और खून की जाँच पर भी 30 % तक की छूट उपलब्ध होंगी… शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है..।

जिला बस्तर शिक्षा विभाग घेराव कर प्रभारी प्राचार्य शा.ऊ.मा.वि जैबेल द्वारा भृत्य चतुर्थ श्रेणी पद पर पदस्थ श्री नीलम भारती के साथ मार पिट जाती सूचक गाली गलौच डराने के अपराधिक कृत्य पर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप तत्काल कार्यवाही का किया मांग और कार्यवाही नहीं जल्द करेंगे उग्र प्रदर्शन बर्दास्त नहीं यह यातनाए – विक्रम लहरे /जिलाअध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाती वर्ग

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जगदलपुर/बस्तर 

मामले मे सर्व अनुसूचित जाती वर्ग के बस्तर जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे नें बयान जारी कर जानकारी दिए हैँ की दिनांक 14/10/2025 को प्रतिदिन की भाँती नीलम प्रसाद भारती अपने कर्तव्य पर उपस्थित थे, प्रभारी प्रचार्य श्री लेखराज हीरवानी शा. उ. मा. वि. जैबेल 4 से 5 दिन तक स्वयं अवकाश मे थे, अवकाश से घटना दिनांक को ही लौटे थे एवं प्रातः 11:00 बजे लगभग स्कुल पहुंचे थे जैसे ही स्कुल पहुंचे वैसे ही नीलम प्रसाद भारती को बुलाकर पूछा गया की विद्यार्थियों को ऑनलाइन उपस्थिति भेजे जाने की जानकारी मांगी गई है! नीलम प्रसाद भारती द्वारा प्रभारी प्राचार्य के आदेश का पालन करते हुए कहा गया ठीक है ! सर अभी जाता हूं और लिख कर लाता हूं इतने में आग बबूला हो गए और नीलम प्रसाद भारती को साले भोसड़ी के मादरचोद चमार साले कहते हुए जातिगत गाली गलौज की और जूता पहने हुए जोर से एक लात मारते मारते वक्त स्कूल के कर्मचारी श्री रामप्रसाद बघेल भृत्य और श्री जोगेश कुमार कुंजाम उपस्थित थे ! नीलम प्रसाद भारती के साथ इस प्रकार का प्रभारी प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार किए जाने से वह शर्मिंदा हुए और वहां से बरामदा में बाहर निकलकर आंगन में चले गए, जब नीलम भारती बाहर आंगन में थे तो इस समय फिर से प्रभारी प्राचार्य लेखराज हिरवानी बाहर आए और नीलम प्रसाद भारती को गाली गलौज करते हुए उनकी पीठ पर चार से पांच थप्पड़ से खींचकर जोर-जोर से मारे, उस वक्त भी स्कूल के कर्मचारी श्री राम प्रसाद बघेल और जोगेश कुमार कुंजाम उपस्थित थे! प्रभारी प्राचार्य द्वारा नीलम प्रसाद भारती को मारते वक्त कहा गया दोबारा स्कूल आने पर बहुत मारूंगा इस डर से नीलम प्रसाद भारती भयभीत होकर दिनांक 15 -10 – 2025 को स्कूलप्रभारी प्राचार्य द्वारा नीलम प्रसाद भारती को मारते वक्त कहा गया दोबारा स्कूल आने पर बहुत मारूंगा इस डर से नीलम प्रसाद भारती भयभीत होकर स्कूल नहीं गए जब यह बात नीलम प्रसाद भारती के परिवार वालों को पता चला तो वह बहुत दुखी हुए और पूरा परिवार परेशान हो गया नहीं

वही श्री लहरे नें आगे कहा हैँ की यह कृत्य अपने आप मे शर्मनाक अमानवीय कृत्य हैँ जो अपने पद का दुरूपयोग करते हुवे मूलनिवासी के साथ भेदभाव करते हुवे उनके साथ मार पिट कर जातीसूचक गाली गलौच तक किये जो बेहद निंदनीय कृत्य हैँ, प्रचार्य हिरवानी के इस कृत्य पर तत्काल कार्यवाही किया जाना चाहिए जांच दल गठित किया जाए एवं गठित दल मे हमें भी सदस्य आमंत्रित किया जाए ताकि जांच पार दर्शिता से हो सके दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही करते हुवे प्राचार्य हिरवानी को बर्खास्त किया जाए ऐसा नहीं होने की स्थिति मे जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन स्वयं खुद होगा

वहीं जिला बस्तर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँच ज्ञापन लिए एवं मामले मे तत्काल जांच दल गठित कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया तो वही प्रदर्शन कर रहे श्री लहरे नें एक लाइन मे कहा की केवल 15 दिन का समय हम दें रहे हैँ कार्यवाही नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी नें त्वरित जानकारी दिया की जांच दल गठित हो गई कार्यवाही तय हैँ निश्चिन्त रहे

प्रदर्शन मे मुख्यरूप से उपस्थित…., 100 गावां सतनामी समाज एवं गुरु घासीदास धर्म सभा के प्रधान संयोजक लखमू राम टंडन मसीह युवा मोर्चा के संयोजक नरेंद्र भवानी अनुसूचित जाति वर्ग के महासचिव सतीश वानखेडे सर्व अनुसूचित जाति समाज के उपाध्यक्ष मनीष गढ़पाले, जगदलपुर सतनामी समाज की भंडारी राजू कोशले, विजय लहरे नीलम प्रसाद भारती करण गौरे, किशन कुमार जोगी भुवनेश्वर कश्यप कुबेर दास जोगी हरिदास पटेल गौतम मारकंडे डोमेश्वर लोकेश बिंदेश, देवेंद्र देहरी मायाराम कुर्रे हरिचंद बॉधे,हिमांशु मौर्य चैतन बघेल,मनोज डि, तारण कोसले तिरपति बघेल जोगेश्वर बघेल, मुस्लिम समाज से मोहसिन खान आदि महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे

*उसूर थाना क्षेत्रांतर्गत रात में माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*उसूर थाना क्षेत्रांतर्गत रात में माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*दिनांक 24/10/2025 की रात थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेलाकांकेर निवासी 1. रवि कटटम पिता कन्ना उम्र 25 वर्ष एवं 2. तिरूपति सोढी पिता नरसा उम्र 38 वर्ष की माओवादियों के द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या करने की सूचना थाना उसूर में प्राप्त हुई है।*

* सूचना पर थाना उसूर द्वारा घटना की तस्दीकी की जा रही है।*

रेबीज उन्मूलन हेतु जिला प्रशासन बीजापुर में की जा रही ठोस पहल,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

रेबीज उन्मूलन हेतु जिला प्रशासन बीजापुर में की जा रही ठोस पहल,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर 17 अक्टूबर 2025- रेबीज एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है, जो 100 प्रतिशत जानलेवा है, किन्तु समय पर उपचार से पूर्णतः रोकी जा सकती है। भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बीजापुर में विभिन्न गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है।
एंटी रेबीज वैक्सीन एवं सीरम की उपलब्धता- जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्तर तक एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, गंभीर (कैटेगरी- III) मामलों में एंटी रेबीज सीरम देने हेतु मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में संदर्भित करने की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर तक वैक्सीन एवं सीरम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मरीजों को सुरक्षित रूप से रेफर करने हेतु 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया जाएगा।
घाव धुलाई की सुविधा- सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साबुन एवं बहते पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एंटी रेबीज क्लीनिक (ARC) में घाव धोने हेतु निरंतर साफ चलने वाले नल के पानी की व्यवस्था की जा रही है। वाशिंग एरिया में मानक संचालन प्रक्रिया SOP के पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम- चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मितानिनों को रेबीज प्रबंधन और पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
जन-जागरूकता अभियान- जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूलों में तथा पंचायत एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से अस्पताल, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
अन्तर्विभागीय सहयोग- रेबीज नियंत्रण में पशुपालन, नगर निकाय, ग्रामीण विकास एवं शिक्षा विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सामूहिक रूप से लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।
डाटा साझाकरण एवं रिपोर्टिंग- सभी पशु-काटने, कुत्ता काटने एवं संदिग्ध रेबीज के मामलों की रिपोर्टिंग राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण पोर्टल पर समय-सीमा में की जा रही है। साथ ही, पशुधन विकास विभाग एवं पशु चिकित्सा सेवाओं के साथ आंकड़े साझा किए जा रहे हैं।
कुत्तों का सामूहिक टीकाकरण एवं नसबंदी- पशुपालन विभाग एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से कुत्तों के सामूहिक टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत पर नियंत्रण पाया जा सके।

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,, रेबीज एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है, जो 100 प्रतिशत जानलेवा है, किन्तु समय पर उपचार से पूर्णतः रोकी जा सकती है। भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बीजापुर में विभिन्न गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है।
एंटी रेबीज वैक्सीन एवं सीरम की उपलब्धता- जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्तर तक एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, गंभीर (कैटेगरी- III) मामलों में एंटी रेबीज सीरम देने हेतु मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में संदर्भित करने की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर तक वैक्सीन एवं सीरम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मरीजों को सुरक्षित रूप से रेफर करने हेतु 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया जाएगा।
घाव धुलाई की सुविधा- सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साबुन एवं बहते पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एंटी रेबीज क्लीनिक (ARC) में घाव धोने हेतु निरंतर साफ चलने वाले नल के पानी की व्यवस्था की जा रही है। वाशिंग एरिया में मानक संचालन प्रक्रिया SOP के पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम- चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मितानिनों को रेबीज प्रबंधन और पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
जन-जागरूकता अभियान- जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूलों में तथा पंचायत एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से अस्पताल, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
अन्तर्विभागीय सहयोग- रेबीज नियंत्रण में पशुपालन, नगर निकाय, ग्रामीण विकास एवं शिक्षा विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सामूहिक रूप से लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।
डाटा साझाकरण एवं रिपोर्टिंग- सभी पशु-काटने, कुत्ता काटने एवं संदिग्ध रेबीज के मामलों की रिपोर्टिंग राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण पोर्टल पर समय-सीमा में की जा रही है। साथ ही, पशुधन विकास विभाग एवं पशु चिकित्सा सेवाओं के साथ आंकड़े साझा किए जा रहे हैं।
कुत्तों का सामूहिक टीकाकरण एवं नसबंदी- पशुपालन विभाग एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से कुत्तों के सामूहिक टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत पर नियंत्रण पाया जा सके।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की तैयारी तेज़ – समर्थन मूल्य घोषित, खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की तैयारी तेज़ – समर्थन मूल्य घोषित, खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन बीजापुर की ओर से पूरी की जा रही हैं। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष औसत अच्छी किस्म (F.A.Q.) के धान के लिए समर्थन मूल्य धान कॉमन ₹2369 प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेगी। इस दौरान किसानों से नगद व लिंकिंग व्यवस्था के तहत धान की खरीदी की जाएगी। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की सीमा तय की गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली के तहत आवश्यक तैयारियाँ गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी की जा रही हैं। साथ ही, पुराने जूट बारदानों की व्यवस्था पीडीएस एवं मिलर्स के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। मिलर्स के पास उपलब्ध बारदानों का भौतिक सत्यापन और सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि का कार्य भी प्रगति पर है।

धान खरीदी केन्द्रों पर इस बार इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों के माध्यम से खरीदी की जाएगी। समितियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी तौल यंत्र कार्यशील स्थिति में हों।

धान संग्रहण स्थलों का चयन इस प्रकार किया जा रहा है कि वे नीची भूमि या जलभराव वाले क्षेत्र न हों, ताकि आकस्मिक वर्षा की स्थिति में धान सुरक्षित रह सके। साथ ही सभी केन्द्रों पर पॉलीथीन कवर, सीमेंट ब्लॉक/फ्लाई ऐश ब्रिक्स और डनेज सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

सभी उपार्जन केन्द्रों में आर्द्रतामापी यंत्र (Moisture Meter) रखे जाने और खरीदी प्रारंभ होने से पहले उनका कैलीब्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन केन्द्रों पर पुराने यंत्र उपयोग योग्य नहीं हैं, वहाँ नए यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक केन्द्र की चेकलिस्ट के अनुसार समीक्षा की जा रही है। कम्प्यूटर, प्रिंटर, जनरेटर एवं यू.पी.एस. की कार्यशीलता की जांच कर ली गई है। 28 अक्टूबर 2025 तक नोडल अधिकारी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और 31 अक्टूबर 2025 तक डेटा एंट्री पूर्ण कर ली जाएगी, जिससे ट्रायल रन में तैयारियों की समीक्षा हो सके।

इसके अलावा, सीमावर्ती जिलों में अन्य राज्यों से धान की अवैध आवक रोकने के लिए चेकिंग दल गठित किए जा रहे हैं। इन दलों में राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता, वन एवं परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

जिला प्रशासन बीजापुर ने बताया कि उपार्जन सीजन के लिए सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं।

बीजापुर में उज्जवला योजना का नया चरण शुरू — 16,388 महिलाओं को मिलेगा निशुल्क गैस कनेक्शन,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

बीजापुर में उज्जवला योजना का नया चरण शुरू — 16,388 महिलाओं को मिलेगा निशुल्क गैस कनेक्शन,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,, उज्जवला योजना के तहत जिले की बीपीएल महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन, डबल बर्नर गैस स्टोव और प्रथम रिफिल सिलेंडर निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन बीजापुर ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

जिला बीजापुर के लिए इस योजना के अंतर्गत कुल 16,388 नए उज्जवला कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष रूप से नियद नेल्लानार क्षेत्र के चिन्हांकित ग्रामों के हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों के पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

24 अक्टूबर 2025 से जिले में विशेष उज्जवला शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ पात्र महिलाओं से आवेदन पत्र (प्रपत्र-II) प्राप्त किए जाएंगे और वहीं पर ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि अगले 7 दिवसों के भीतर निर्धारित की गई है।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्जवला समिति का गठन किया गया है, जो योजना के सुचारू क्रियान्वयन, आवेदन पत्रों के परीक्षण, सत्यापन और समयबद्ध वितरण की मॉनिटरिंग करेगी। प्राप्त आवेदनों में से कम से कम 5 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन जिला समिति द्वारा किया जाएगा।

योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक ही आवेदक के आवेदन दो अलग-अलग गैस एजेंसियों में जमा न हों, ताकि पात्र लाभार्थी किसी भी प्रकार से योजना के लाभ से वंचित न रहें।

एजेंसी संचालकों, पंचायत सचिवों और उचित मूल्य दुकान संचालकों को आवेदन प्राप्त करने, केवाईसी कराने और पात्र हितग्राहियों को शिविर स्थल तक लाने-ले जाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में धुआँ-मुक्त रसोई सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष वितरण शिविरों में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।

अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “श्रेष्ठ योजना” के तहत निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “श्रेष्ठ योजना” के तहत निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संचालित श्रेष्ठ योजना (SHRESHTA – Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas) के तहत सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

महानदी भवन, अटल नगर, नया रायपुर से जारी पत्र के अनुसार, यह योजना अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (NETS) के माध्यम से कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए लगभग 3000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cdnbbs3.3w… पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को न केवल निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, बल्कि आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी दी जाएँगी। विद्यालयों को सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा वार्षिक शुल्क का 100 प्रतिशत वहन किया जाएगा।

बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद किसान परेशान। कोयलीबेडा से लक्ष्मण दर्रो की खबर।

0

बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद किसान परेशान।

कोयलीबेडा से लक्ष्मण दर्रो की खबर

कांकेर:-

कोयलीबेडा विकासखंड में बेमौसम बारिश के कारण धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। कोयलीबेडा कडमें हेतले पखांजूर बडेकापसी आलोर नया आलोर pv 56 छोटेकापसी,pv 120,122,34,35 जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश ने ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में धान की फसल को प्रभावित किया।

 

फसल पकने के करीब थी, ऐसे में बारिश से हुए नुकसान ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।किसान श्रीमती चामरो बाई गजेन्द्र नरेटी दुर्जन सिंह दर्रो सुकेश्वर नेताम रजेसिंह दर्रो कडमें निवासी ने बताये कि लगभग हमारा दस एकड अधिक का और वहीं pv 56 निवासी सुदीप राय चैतू हिडको मंगतू यादव संजय मंडल हरिदास पनका नेताम जैयलाल सलाम मनोज सलाम सीबू देहारी आदि किसानों ने बताया कि उन्होंने कई महीनों की कड़ी मेहनत से धान की फसल तैयार की थी। फसल पक चुकी थी, लेकिन बेमौसम बारिश और से वह खेतों में ही गिर गई।हम सब ने सरकार से कर्ज ले रखी है सरकार कर्जा माफ करे या हमे मुआवजा प्रदान करे जिससे हमारी आर्थिक स्तिथि सुधार हो।

 

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि खेतों में पानी भरा होने के कारण चावल के दाने सड़ने लगेंगे, जिससे उन्हें और अधिक नुकसान होगा। किसानों ने सरकार से इस नुकसान के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

 

उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान एवं रिकार्डिंग नृत्य का प्रतियोगिता आयोजन ।।

0

उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान एवं रिकार्डिंग नृत्य का प्रतियोगिता आयोजन ।।

भानुप्रतापपुर/ईरागांव

दूरस्थ और वनांचल गांव भानुप्रतापपुर ब्लाक का आखरी छोर ईरागांव में लगातार विगत चार वर्षों से दीपावली पर्व के गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में कक्षा 5/8/10/12 वीं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए एवं नवोदय ,एकलव्य ,प्रयास चयनित विद्यार्थीयों को प्रोत्साहन में मोमेंटो ,स्टेशनरी सामाग्री देकर सम्मान देने की रिवाज और सभी ग्रामवासियो और कलाप्रेमियों के लिए क्षेत्र स्तरीय रिकार्डिंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक के संस्थापक रोहित बघेल ने बताया कि जाति ,और धर्म की राजनीति से हटकर और ऊंच नीच की भावना को कोसो दूर रखकर ,जिससे एकता और समानता का भाव और सकारात्मक सोच के लिए युवा ,संस्कार, मर्यादा और जवाबदार ,और इंसानियत भावना तैयार करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।।क्योंकि ग्रामीण स्तर का माहौल अक्सर बच्चों को कभी कभी अपने प्रतिभा का प्रदरशन के लिए काफी नहीं होता है।जिससे अपने लक्ष्य के लिए बच्चे राह भटक जाते हैं।और अन्य गतिविधियों में अधिक समय देकर, सम्मिलित रहकर अपना भविष्य उज्जवल नहीं कर पाते हैं।माता पिता भी शिक्षा का महत्व सिर्फ सरकारी नौकरी करना हि ना समझें।घर और आसपास का माहौल को अच्छे और सकारात्मक रखें।सोच में परिवर्तन लाते हुए शिक्षा का उद्देश्य इक श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना समझें ‌।जिससे व्यक्ति जो भी कार्य करे वह कुशल और कामयाब पूर्ण हो सके।।हर बच्चे का सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे कार्य की प्रोत्साहन ,प्रतिभा का प्रदरशन ,सम्मान ,आयोजन ,

मोटिवेट स्पीच बहुत मायने रखता है।जिससे सही दिशा और दशा मिल सके।

विगत वर्ष में कक्षा दसवीं में 90% से उत्तीर्ण एक बच्चे को कांग्रेस किसान राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष नेता श्री अमर कचलाम के द्वारा 10000/- दस हजार राशि देकर प्रोत्साहन बढ़ाया था।जिससे बाकी बच्चों में भी पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है।और आयोजक को भी आयोजन के लिए बल मिला है‌।”

इस वर्ष सरपंच श्री मती नमिता नेताम के द्वारा आर्थिक सहयोग कर विशेष सहयोग किया गया।एवं सभी अतिथियों ने आर्थिक सहयोग देकर कार्यक्रम की सराहना करते हुए ,अपना भरसक आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम में ग्राम पटेल श्री प्रयाग सिंह कोरेटी,कोटवार अरविंद बघेल,जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अध्यक्ष श्री सुनाराम तेता ,जनपद सदस्य श्री मती प्रेमबती उसेण्डी ,कांग्रेस नेता अमर कचलाम ,देवराज आचला ,समुंद सिंह बघेल,राधेश्याम कैमरो,गणेश आचला,मनाराम कोरेटी,फगनू राम बघेल,मेघनाथ यादव, शिवचरण कौड़ो,अमृत कांगें,चैतूराम आचला भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ,सुखराम यादव,बालो बाई उसेण्डी,रुपाय कैमरों,लल्लेश्वरी बघेल,दशोन कड़ियाम,निर्मला विश्वकर्मा ,सत्यवती हिड़को,गोमती बघेल ,जयंत्री नेताम,रजयी आचला,कुमारी आचला ग्राम पंचायत ईरागांव के समस्त वार्डपंच,मितानीन और गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ‌।

आयोजक समिति के समस्त कर्मचारी संवर्ग में श्री सुखीराम कोरेटी,अंकाल सिंह कोरेटी, सुरेश कैमरों ,नरेश कावड़े,पीलाराम नेताम,सुलोचना,इंदिया तारम ,तिलोत्तमा एवं युवा साथी में कपिल देव कोरेटी ,प्रदीप उयके,पंचम दुग्गा,मोहनीश नेताम,मंगतू नेताम,पिंकी आचला,बबली नेताम,रुखी यादव,देश आचला,कुशल कोड़ो,राजेश गावड़े,दीनू सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरसक भूमिका निभायी।।

महासमुंद रायपुर रोड स्थित होटल बालाजी मे चल रहा था जुआ.. शहर के 17 नामचीन लोगो की हुई धर पकड़..52 पत्तियों के साथ 7 लाख कैश हुआ जप्त..।

0

राहुल भोई महासमुंद..

यह कोतवाली पुलिस की पूरी छापामार कार्यवाही बीती रात 11, 12 बजे की है ज़ब मुखबिर से सुचना मिली की रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल मे बड़ी संख्या मे शहर के नामचीन व्यक्तियों द्वारा 52 तास की पत्तियों के साथ लाखो रुपयों का दाँव लगा कर जुआ खेल रहे है..जिसपर महासमुंद कोतवाली पुलिस ने दल बल के साथ होटल मे दबीस दी जहाँ जानकारी के अनुसार जुआ खेल रहे 17 लोगो लोगो को किया गिरफ्तार किया गया है..इनके पास से 7 लाख रुपये से अधिक कैश और 52 पत्ती तास बरामद की गयी है..जुआरियों की बात करे तो शहर के नामचीन लोग शामिल है जिसमें नेता और व्यापारी शामिल है.. फिलहाल महासमुंद पुलिस अभी जांच और कार्यवाही मे जुटी हुई है..।

 

महासमुंद रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल मे चल रहा था जुआ. 17 नामचीन लोगो की हुई धर पकड़.52 पत्तियों के साथ 7 लाख कैश हुआ जप्त..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

यह कोतवाली पुलिस की पूरी छापामार कार्यवाही बीती रात 11, 12 बजे की है ज़ब मुखबिर से सुचना मिली की रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल मे बड़ी संख्या मे शहर के नामचीन व्यक्तियों द्वारा 52 तास की पत्तियों के साथ लाखो रुपयों का दाँव लगा कर जुआ खेल रहे है..जिसपर महासमुंद कोतवाली पुलिस ने दल बल के साथ होटल मे दबीस दी जहाँ  जानकारी के अनुसार जुआ खेल रहे 17 नामचीन लोगो लोगो की धर पकड़ की गयी है..इनके पास से 7 लाख रुपये से अधिक कैश और 52 पत्ती तास बरामद की गयी है..जुआरियों की बात करे तो शहर के नामचीन लोग शामिल हैजिसमें नेता और व्यापारी शामिल है.. फिलहाल महासमुंद पुलिस अभी जांच और कार्यवाही मे जुटी हुई है..।

दुर्घटना में अपना हाथ कटा चुकी शिक्षिका का कुशलक्षेम जानने पहुंचा फेडरेशन

0

(जगदलपुर)_ विगत माह शुभ लगन वाटिका जगदलपुर के पास शनिवार सुबह स्कूल जाते समय दुर्भाग्य जनक दुर्घटना में अपना दाया हाथ कटा चुकी शिक्षिका श्रीमती संतोषी बिसाई का कुशलक्षेम जानने आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी गण शिक्षिका के निवास स्थान ग्राम सरगीपाल (बकावंड)पहुंचे।

 सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी ने शिक्षिका श्रीमती संतोष बिसाई को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके स्वास्थ्य के बारे में परिवार जनों से विस्तृत चर्चा की तथा परिवार जनों को भरोसा दिलाया कि आगे भी आवश्यकता पड़ने पर शिक्षिका की सहायता किया जाएगा।

 ज्ञात हो कि जिस दिन शिक्षिका का दुर्घटना में दाया हाथ कटने की सूचना संगठन को ज्ञात हुआ और उन्हें तत्काल रायपुर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षिका के उपचार के लिए सहयोग की अपील जारी किया गया। जिसमें बस्तर जिले के समस्त शिक्षक/ कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए मात्र तीन दिनों के भीतर लगभग 200000/_ रुपए सीधे पीड़ित शिक्षिका व उनके भांजे के खाते में सहयोग राशि प्रेषित किया गया। जिसका की आज स परिवार जीवन भर ना भूलने वाली बात कहते हुए सभी शिक्षक) कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षिका संतोषी बिसाई से मिलने फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, सहसंयोजक अजय श्रीवास्तव, बकावंड ब्लॉक संयोजक संजय चौहान, जी एल यादव के साथ प्रधान पाठक अनिल सेठिया भी उपस्थित रहे।

 

 गजेंद्र श्रीवास्तव

अध्यक्ष

 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह का जन्मदिन पर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम,, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम दी बधाई,

0

केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह का जन्मदिन पर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम,, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम दी बधाई

राजमन नाग*

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह का जन्मदिन है , 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में जन्मे अमित शाह आज 61 वर्ष की हो गए हैं उनके जन्मदिन पर जहां देश-विदेश से बधाइयां दी जा रही है, तो वहीं केशकाल विधानसभा से विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी अपने सोशल मीडिया पर अमित शाह को शुभकामनाएं,,, जनप्रिय राजनेता कुशल संगठन श्रेष्ठ राजनीतिकार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं बहुत-बहुत शुभकामनाएं

भाजपा जिला अध्यक्ष कोंडागांव एवं पूर्व विधायक केशकाल श्री सेवक राम नेताम ने भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को शुभकामनाएं दी, राष्ट्र की सुरक्षा सुशासन और लोककल्याण के प्रति आपका अटूट समर्पण प्रेरणादायक है उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की है

पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

शहीद जवानों का बलिदान हमें कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की सतत प्रेरणा देता रहेगा – राज्यपाल रमेन डेका

पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर 21 अक्टूबर 2025. राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया तथा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलिस के अदम्य साहस, पराक्रम और त्याग को देश सदैव नमन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान चौबीसों घंटे तत्पर रहकर जिस निष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा दे रहे हैं, उसी के कारण आज नागरिकों के लिए शांति, सुरक्षा और विश्वास के वातावरण में अपना जीवन व्यतीत करना संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है—जहां एक ओर कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी पुलिस के प्रति सहयोग और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने दृढ़ संकल्प, साहस और निष्ठा के साथ नक्सलवाद की चुनौती का मुकाबला किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज इन क्षेत्रों में शांति और विश्वास का वातावरण सशक्त हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में राज्य पूर्णतः नक्सल समस्या से मुक्त होगा। राज्यपाल श्री डेका ने अंत में शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके सतत योगदान के लिए नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि 21 अक्टूबर वह दिन है जब हम देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस बल के जवानों का पुण्य स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच चौबीसों घंटे समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित होना संभव हो पाता है। यह दिवस न केवल उन जवानों के पराक्रम का स्मरण कराने का अवसर है, बल्कि उनके परिजनों के त्याग को भी श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया है और अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। नियद नेल्ला नार, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से सुदूर अंचल के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के उन्मूलन की लड़ाई और तेज हुई है तथा राज्य सरकार मार्च 2026 तक इसके पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और हमें कर्तव्य, अनुशासन एवं समर्पण की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे जवान अदम्य साहस एवं वीरता के साथ बस्तर में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतर संघर्षरत हैं। वे केवल नक्सलवाद से मुकाबला ही नहीं कर रहे, बल्कि बस्तर में विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद वीर जवानों की स्मृति को संजोए रखने और शहीद परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। श्री शर्मा ने बताया कि स्मारिका के माध्यम से शहीद जवानों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने शहीद परिवारों की सहायता हेतु आईजी एवं एसपी कार्यालयों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अंत में पुलिस जवानों की वीरता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, संभाग आयुक्त श्री महादेव कांवरे, आईजी श्री अमरेश मिश्रा सहित पुलिस के जवान और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी के केशकाल विधानसभा उपाध्यक्ष रैनू राम सलाम ने क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

0

आम आदमी पार्टी के केशकाल विधानसभा उपाध्यक्ष रैनू सलाम ने देश एंव क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपावली का प्रत्येक दीया आप सभी के घरों में उन्नति और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें

इसके अलावा, आप नेता बिरजू सलाम ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्मी नारायण नमः लक्ष्मी पूजा के शुभ उपलक्ष्य पर मेरी प्रार्थना है कि देश के हर घर में मां लक्ष्मी शिक्षा की तिजोरी भरें एवं सबको सुख-समृद्धि प्रदान करें

युवा कांग्रेस परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।,,, ललित सलाम

0
  • कांग्रेस परिवार की ओर से
    आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा लेकर आए।
दीयों की रौशनी आपके मार्ग को आलोकित करे,
हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और शांति का दीप प्रवाह हो

शुभ दीपावली!

ललित सलाम
युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष फरसगांव

0

दीपों का यह पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी,,, हेमचंद देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष

समस्त क्षेत्र वासियों को दीपों का यह पावन पर्व दीपावली आपके नई सपनों नई उम्मीद नई रास्तों और नई दृष्टिकोण को रोशन करें,,, आपके जीवन में हर अच्छी चीज की बरसात करें और हर दिन को खुशनुमा पलों से भर दे आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रोशनी के इस पावन और जगमगाते त्योहार पर दीपों की चमक आपके जीवन को रोशन करें और आपको आनंद समृद्धि और खुशियां प्रदान करें
माई दंतेश्वरी जी और माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर बनी रहे छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

,,,,, हेमचंद देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष

पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम ने दी दीपावली शुभकामनाएं संदेश

0

पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं संदेश

दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में
खुशियों की नई रोशनी सुख समृद्धि और सफलता लेकर आए आपका घर-आँगन सदा मंगलमय रहे,और हमेशा स्वस्थ रहे
और हर दिन दीपावली जैसी रौशनी से जगमगाता रहे।

माई दंतेश्वरी जी और माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर बनी रहे पुनः दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

जिले में 10 अवैध रेत भंडारण पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई..जप्त किए गए अवैध रेत की नीलामी से शासन को मिला 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व..

0

राहुल भोई महासमुंद…

जिले में अवैध खनन, परिवहन भंडारण पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह की सख्त कार्रवाई एवं पहल रंग लाई है। जप्त किए गए अवैध रेत की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 10 रेत ब्लॉकों की नीलामी से शासन को कुल 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह कार्रवाई जिले में खनिजों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई है।

 

ज्ञात है कि कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बरबसपुर, घोड़ारी, बड़गांव और बिरकोनी क्षेत्र में सरकारी एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया था। बाद में खनिज विभाग द्वारा एरियल ड्रोन सर्वे के माध्यम से मात्रा का सटीक निर्धारण कराया गया, जिसमें कुल 2,61,323 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

इसके पश्चात 4 जुलाई 2025 को समाचार पत्र के माध्यम से दावा-आपत्ति आमंत्रण जारी किया गया। परंतु भंडारणकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत दावे ड्रोन सर्वे में प्राप्त मात्रा से कम पाए जाने के कारण,

विभिन्न शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा सयुक्त रूप से जप्त किया गया। खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत के मात्रा के निर्धारण हेतु एरियल ड्रोन सर्वे कराया गया। सर्वे में जप्त की गई रेत भण्डारण की कुल मात्रा 261323 घनमीटर होना पाया गया।

खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत भण्डारण के संबंध में 04 जुलाई को समाचार पत्र के माध्यम से दावा आपत्ति का ईश्तहार प्रकाशन किया गया। अवैध रेत भण्डारणकताओं द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति में उनके द्वारा स्वीकारोक्ति उल्लेखित मात्रा एरियल ड्रोन सर्वे से प्राप्त मात्रा से कम होने की दशा में उन पर अधिरोपित अर्थदण्ड / समझौता राशि से शासन को प्राप्त होने वाले राजस्व का अपवंचन हानि होने के स्थिति में समस्त दावा आपत्ति आवेदन को खरिज किया गया।

कलेक्टर श्री लंगेह की पहल पर जब्त रेत को 10 अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित कर पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नीलामी की गई। इन ब्लॉकों में बरबसपुर-ए, बरबसपुर-बी, घोड़ारी-डी, बड़गांव-ई, बड़गांव-एफ, बड़गांव-जी, बिरकोनी-एच, बिरकोनी-आई और बिरकोनी-जे शामिल हैं। इनमें से 09 ब्लॉकों के सफल बोलीदाताओं ने 6,69,63,266 रुपए जमा किए हैं, जबकि बरबसपुर-सी ब्लॉक से 56,39,840 रुपए की नीलामी राशि प्राप्त होगी। आवेदन शुल्क 4,30,000 रुपए एवं जप्त कार्यपालन प्रतिभूति 10,72,600 रुपए जोड़ने पर शासन के खाते में कुल 7,41,05,706 रुपए का राजस्व पहुंचा है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने स्पष्ट कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसे कृत्य पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।खनिज विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर सतत जांच की जाएगी, ताकि खनिज संसाधनों का सुरक्षित और वैधानिक दोहन सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप की गई इस निर्णायक कार्रवाई से जिले को करोड़ों का राजस्व लाभ हुआ है और खनन नियंत्रण व्यवस्था में सख्ती व पारदर्शिता असर स्पष्ट परिलक्षित हुआ है।

 

जिले में 10 अवैध रेत भंडारण पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई.. जप्त किए गए अवैध रेत की नीलामी से शासन को मिला 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व.

0

जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह की सख्त कार्रवाई एवं पहल रंग लाई है। जप्त किए गए अवैध रेत की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 10 रेत ब्लॉकों की नीलामी से शासन को कुल 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह कार्रवाई जिले में खनिजों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई है।

ज्ञात है कि कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बरबसपुर, घोड़ारी, बड़गांव और बिरकोनी क्षेत्र में सरकारी एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया था। बाद में खनिज विभाग द्वारा एरियल ड्रोन सर्वे के माध्यम से मात्रा का सटीक निर्धारण कराया गया, जिसमें कुल 2,61,323 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

इसके पश्चात 4 जुलाई 2025 को समाचार पत्र के माध्यम से दावा-आपत्ति आमंत्रण जारी किया गया। परंतु भंडारणकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत दावे ड्रोन सर्वे में प्राप्त मात्रा से कम पाए जाने के कारण,

विभिन्न शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा सयुक्त रूप से जप्त किया गया। खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत के मात्रा के निर्धारण हेतु एरियल ड्रोन सर्वे कराया गया। सर्वे में जप्त की गई रेत भण्डारण की कुल मात्रा 261323 घनमीटर होना पाया गया।

खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत भण्डारण के संबंध में 04 जुलाई को समाचार पत्र के माध्यम से दावा आपत्ति का ईश्तहार प्रकाशन किया गया। अवैध रेत भण्डारणकताओं द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति में उनके द्वारा स्वीकारोक्ति उल्लेखित मात्रा एरियल ड्रोन सर्वे से प्राप्त मात्रा से कम होने की दशा में उन पर अधिरोपित अर्थदण्ड / समझौता राशि से शासन को प्राप्त होने वाले राजस्व का अपवंचन हानि होने के स्थिति में समस्त दावा आपत्ति आवेदन को खरिज किया गया।

कलेक्टर श्री लंगेह की पहल पर जब्त रेत को 10 अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित कर पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नीलामी की गई। इन ब्लॉकों में बरबसपुर-ए, बरबसपुर-बी, घोड़ारी-डी, बड़गांव-ई, बड़गांव-एफ, बड़गांव-जी, बिरकोनी-एच, बिरकोनी-आई और बिरकोनी-जे शामिल हैं। इनमें से 09 ब्लॉकों के सफल बोलीदाताओं ने 6,69,63,266 रुपए जमा किए हैं, जबकि बरबसपुर-सी ब्लॉक से 56,39,840 रुपए की नीलामी राशि प्राप्त होगी। आवेदन शुल्क 4,30,000 रुपए एवं जप्त कार्यपालन प्रतिभूति 10,72,600 रुपए जोड़ने पर शासन के खाते में कुल 7,41,05,706 रुपए का राजस्व पहुंचा है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने स्पष्ट कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसे कृत्य पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।खनिज विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर सतत जांच की जाएगी, ताकि खनिज संसाधनों का सुरक्षित और वैधानिक दोहन सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप की गई इस निर्णायक कार्रवाई से जिले को करोड़ों का राजस्व लाभ हुआ है और खनन नियंत्रण व्यवस्था में सख्ती व पारदर्शिता असर स्पष्ट परिलक्षित हुआ है।

प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ श्री रजनी और प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ वैभव धवली प्रतिदिन अग्रवाल नर्सिंग होम हॉस्पिटल बसना मे देंगे अपनी सेवाएं..।

0

चेस्ट (छाती ) सम्बंधित सभी तरह की परेशानी हो या ब्रेन और स्पाइन से परेशान हो तत्काल पहुंचे बसना नगर स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम.. यहां होता है सबसे बेहतरीन सफल ईलाज….

महासमुंद मे खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई जिले में खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, केडियाडीह में अवैध रैंप तोड़ा गया..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद, 18 अक्टूबर 2025//माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा पारित अंतरिम आदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग के निर्देशों के परिपालन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कठोर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा आज ग्राम केडियाडीह (तहसील महासमुंद) स्थित महानदी तट पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध उत्खनन के उद्देश्य से निर्माणाधीन रैंप पाया गया, जिसे तत्काल खनिज अमले द्वारा ध्वस्त किया गया।

खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत 2 से 5 वर्ष का दंडनीय अपराध है। इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दो से पाँच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने आगे बताया कि जिले के सभी खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को पूर्व में भी यह निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास के खनिज उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग की टीम द्वारा निरंतर जांच और कार्रवाई की जाएगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

 

जिला स्तरीय किसान मेला सम्पन्न* किसान हमारे अन्नदाता हैं, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ — सांसद रूपकुमारी चौधरी – किसानों को वितरित की गई आदान सहायता सामग्री..

0

राहुल भोई महासमुंद..

रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजना के अंतर्गत आज भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, संजय कानन के पास, बागबाहरा रोड, महासमुंद में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा रहे। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जिला पंचायत सदस्य श्री जुगनू चंद्राकर, श्री महेंद्र सिक्का सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

मेले में विभागीय प्रदर्शनी और उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी एवं योजनाओं की जानकारी देने हेतु आकर्षक स्टॉल लगाए गए। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जिले के उत्कृष्ट किसानों को कृषक आदान सहायता सामग्री प्रदान की गई। साथ ही आत्मा योजना अंतर्गत नवाचारों और कृषि में उपयोगी वैज्ञानिक विधियों की जानकारी भी साझा की गई।

*किसान हमारे अन्नदाता हैं* — सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों, आधुनिक कृषि उपकरणों और नवीन तकनीकों को अपनाना चाहिए, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को कृषि विकास की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि ऐसे मेले किसानों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

*कृषक मेला किसानों को तकनीकी मंच प्रदान करता है* — विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर नई योजनाएँ लागू कर रही है। यह किसान मेला किसानों को जानकारी, नवाचार और तकनीकी सहयोग प्रदान करने का एक सशक्त मंच है।

उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले के किसान मेहनती और नवाचारी हैं। यदि सभी किसान योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर आधुनिक तकनीक अपनाएं, तो महासमुंद जिले को कृषि नवाचार का केंद्र बनाया जा सकता है।

विभागीय सहभागिता और तकनीकी जानकारी

मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशु चिकित्सा, कृषि यंत्रीकरण, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं रेशम पालन विभाग के स्टॉलों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषक उपयोगी उत्पादों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, श्री संदीप घोष, श्री राजू चंद्राकर, श्री मुन्ना साहू, श्री प्रकाश शर्मा, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी विकासखंडों से आए बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

नायडू परिवार की बेटी शिवानी नायडू को मिला स्वर्ण पदक..पिथौरा क्षेत्र का नाम किया रोशन..

0

राहुल भोई महासमुंद..

पिथौरा की होनहार बेटी शिवानी नायडू ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में शिवानी नायडू को बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें 17 अक्टूबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिवानी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पिता श्री चन्द्रशेखर नायडू, माता श्रीमती रीता नायडू, संरक्षक श्री बलराज नायडू, श्रीमती देवी नायडू, तथा दादा श्री हनुमंत राव नायडू ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने कहा कि शिवानी की मेहनत, लगन और अनुशासन ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। अब शिवानी उच्च शिक्षा के माध्यम से अनुसंधान क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखती हैं।

 

पिथौरा क्षेत्र में भी शिवानी की इस सफलता को लेकर बधाइयों का तांता लगा है। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

शिवानी नायडू ने कहा पढ़ाई की प्रेरणा मेरी दादी से मिली है

फिलहाल IAS तैयारी कर रही और बायोटेक फ़ुड प्रोसेसिंग में रिसर्च केन्द्रीय निगरानी में कर रही है

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम.तीन दिवसीय पदयात्रा 6-8 नवम्बर तक.सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने ली प्रेस वार्ता..यात्रा का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद, 17 अक्टूबर 2025/ लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस कॉन्फेंस ंमें सांसद लोकसभा महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने मीडया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री येतराम साहू, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

प्रेस वार्ता में सांसद लोकसभा महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर तीन दिवसीय पदयात्रा 6 से 8 नवम्बर तक किया जाएगा। यह पदयात्रा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद में एक साथ आयोजित होगा। जिसके लिए रूट चार्ट का निर्धारण किया गया है तथा संचालन के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। कार्यक्रम का संयोजन सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी करेंगी। पदयात्रा सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। महासमुंद जिला अंतर्गत गांधी ग्राम तमोरा से शुभारम्भ किया जाएगा जो लोहिया चौक महासमुंद में समाप्त होगा। इसी तरह गरियाबंद जिले में सिरकट्टी आश्रम से प्रारम्भ होकर गरियाबंद मालगांव में समाप्त होगा। धमतरी में गांधीग्राम कुंडेल से प्रारम्भ होकर गांधी चौक धमतरी में समापन होगा। इस दौरान 2 रात्रि विश्राम भी किया जाएगा। पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज में अलग-अलग प्री इवेंट गतिविधियां, जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन एवं गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। इसके अलावा 30 अक्टूबर को एक दिवसीय पदयात्रा सिरपुर से प्रारम्भ होगा जो लगभग 11 किलोमीटर तक चलेगा।

इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। पी.डब्ल्यू.डी और नगर-निगम को समन्वय कर सड़को पर सफाई और रौशनी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। सरदार पटेल के उद्धरण और राष्ट्रीय एकता दिवस तथा आगामी पदयात्रा से संबंधित संदेशो वाले साइन बोर्ड लगाये जायंगे। यात्रा पथ पर सार्वजनिक सुविधा स्थल बनवाएँ जिसमें पानी, शौचालय, हल्का भोजन आदि मूलभूत सुविधाएं शामिल किया जाएगा। यात्रा के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता में सांसद खेल महोत्सव की भी जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि संकुल स्तरीय खेल महोत्सव 30 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, जो 23 नवम्बर तक चलेगा। विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव 13 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, गरियाबंद, धमतरी व महासमुंद के प्रभारी खेल अधिकारी श्रीमती अंजली बरमाल तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बागबाहरा: फल्ली चोर भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, देखें जब गांव के घर की छत पर चढ़ गया जंगली भालू..

0

राहुल भोई महासमुंद…

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलईदादर (लमकेनी) से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जंगली भालू गांव के खप्पर (टाइल्स) वाले घर की छत पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह भालू पिछले कई दिनों से प्रतिदिन गांव में आकर फली (मूंगफली) की तलाश में घरों और खेतों में घूम रहा है। बताया जा रहा है कि यह भालू घर में रखी मूंगफली को खाकर या बिखेरकर चला जाता है।गांव वालों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। भालू के रोजाना गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।भालू रात के समय घरों और बाड़ों के आसपास घूमता है और खाने की तलाश में खेतों की ओर निकल जाता है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भालू बिना किसी डर के घर की छत पर चढ़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल क्षेत्र में गश्त बढ़ाए और भालू को पकड़ने की व्यवस्था करे, ताकी उन्हें राहत मिले..।

Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही..22 लाख से ज्यादा का गांजा तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में..

0

राहुल भोई महासमुंद..

Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था..इसी बिच बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि पिकअप वाहन क्रमांक UP 65 CT 0136 मे अवैध मादक गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना बसना पुलिस के द्वारा पलसापली बेरियर आकर नाकाबंदी किया गया कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का एक UP पासिंग पिकअप आया जिसमे 02 व्यक्ति सवार थे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) अनिल कुमार पासवान पिता सीमरत पासवान उम्र 31 साल अर्रा थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुवा (बिहार) (02) अरूण सोलंकि पिता सुरेन्द्र सिंह सोलंकि उम्र 33 साल खानपुर थाना चोला जिला बुलंदशहर(उ0प्र0) का निवासी होना बताये…

 

टीम के द्वारा पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे लगातार पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डिक्की में एक गुप्त चेंबर में गांजा रखना स्वीकार किये.. आरोपीयों के द्वारा उक्त गांजा को उडिसा से उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने पर आरोपियो के कब्जे से 04 सफेद रंग के बोरी के अंदर भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम बोरी सहित कीमती 22,00000 रूपये, पीकअप वाहन क्रमांक UP65CT0136 कीमती 5,00,000 रूपये, एक नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये.. कुल किमती 27,06,000 रूपये को जप्त कर थाना बसना में अपराध धारा 20(ब) NDPS act. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है..।

भाजपा सरकार पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही: विक्रम मंडावी

0

बीजापुर 

भाजपा सरकार पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही: विक्रम मंडावी

बीजापुर के विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से मांग की है कि बस्तर संभाग में गौण खनिज रेत खदानों की ई-नीलामी की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति के अनुरूप रेत खदानों को ग्राम पंचायतों को आवंटित किया जाए, ताकि ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके।

विक्रम मंडावी ने गौण खनिज रेत खदानों की ई-नीलामी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बस्तर संभाग एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 (पेसा कानून) लागू है, जो ग्राम पंचायतों को प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रेत खदानों की ई-नीलामी की प्रक्रिया पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास है और यह पेसा कानून के प्रावधानों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने भाजपा पर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि “प्रदेश में जब से भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से भाजपा सरकार बस्तर संभाग के प्राकृतिक संसाधनों को बेचने का काम कर रही है, रेत खदानों के ई-नीलामी की प्रक्रिया भी रेत खदानों को बड़े उद्योगपतियों को बेचने का हिस्सा है, इससे शांतिप्रिय क्षेत्र में अशांति फैलेगी और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ेगी।”

कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों को कमजोर करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि रेत खदानों का आवंटन ग्राम पंचायतों को देने से न केवल पंचायतों का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों के कल्याण के लिए आवश्यक है। इसके विपरीत, ई-नीलामी के जरिए रेत खदानों को निजी हाथों में सौंपने से बड़े ठेकेदारों को फायदा होगा, जबकि स्थानीय समुदाय और पंचायतें आर्थिक नुकसान झेलेंगी।

कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रेत खदानों को ग्राम पंचायतों को सौंपकर एक ऐसी व्यवस्था स्थापित की थी, जिसमें स्थानीय समुदायों को प्राकृतिक संसाधनों का लाभ मिलता था। इस नीति ने पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया और ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार तत्काल ई-नीलामी की प्रक्रिया को रद्द करे और रेत खदानों को पुनः ग्राम पंचायतों को सौंपे, ताकि संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान हो और आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर सिरपुर में संपन्न हुआ..उद्घाटन सत्र में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं महाशिवीर ज्वाल में बसना विधायक डा संपत अग्रवाल जी मुख्य अतिथि रहे..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद ,16 अक्टूबर 2025//ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महानदी के किनारे तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ, जो कि महासमुंद के सासद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल , उपाध्यक्ष जिला पंचायत भीखम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर, जनपद पंचायत महासमुंद, देवकी पटेल सदस्य जिला पंचायत, संदीप दीवान सभापति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, श्रीमती पुष्पा माली सरपंच सिरपुर, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक, राजेश्वर खरे सदस्य प्रबंध करणी रेडक्रास, विश्वनाथ पाणिग्रही सदस्य, अंजली बरमाल सहा क्रीडा अधिकारी, श्रीमती उमा ठाकुर शिविर संचालक , विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सेवा भाव से मानवता का पाठ का संदेश दिया। पाणिग्रही जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु सभी विद्यार्थी को प्रेरित किया। जिला मास्टर ट्रैनर दिनेश साहू ने रेडक्रॉस के उद्देश्य, सिद्धांत, एवं मूलभूत सामाजिक दायित्व की जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल विकासखंड सचिव महासमुंद ने किया।

शिविर के द्वितीय दिवस में योग व्यायाम ध्वजारोहण के साथ साथ सेवा कार्य सिखाया गया। नेशनल मास्टर ट्रैनर डॉ यशवंत चंद्राकर एवं ट्रैनर दिनेश साहू के द्वारा प्राथमिक सहायता की ट्रेनिंग, जिसमें सीपीआर , विभिन्न दुर्घटनाओ जैसे कि रोड एक्सिडेंट, आग, पानी में डूबना, रक्तस्राव , फ्रैक्चर, जहर सेवन , सर्प दंश डॉग बाइट, मिर्गी , विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाड़, भूकंप, वज्रपात में घायल की सहायता हेतु ट्रेनिंग दिया गया। साथ ही रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, भ्रूण हत्या , नारी शिक्षा, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई। साथ ही महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम मुख्य अतिथि डा संपत अग्रवाल जी विधायक बसना के आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दिशा स्वरूप दीवान जी, स्वप्निल तिवारी ,सदीप दीवान डा अशोक गिरि गोस्वामी जी, सुखी राम हिरवानी, दुलरवा धिवर, निहाल सोनकर, राजेश ठाकुर उपसरपंच, सुमन दीवान, पुरुषोत्तम घृतलहरे जी, डॉ यशवंत चंद्राकर उपस्थित रहे, और जूनियर द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया गया।

अंतिम तृतीय दिवस 12 अक्टूबर कौनशिविर में शामिल 756 जूनियर एवं 95 काउंसलर सहित कुल 911 लोगों ने सिरपुर के अनेक ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का रैली के साथ भ्रमण किया और नगर भ्रमण भी किया । साथ ही सभी जूनियर का प्राथमिक सहायता एवं एवं जनरल नालेज का क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया।

अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप दीवान जी सभापति

उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में विद्यार्थीयों को समस्त ज्ञान की बातो को जीवन में अमल करने तथा सभी को शेयर करने की सलाह दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र राठौर उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, श्रीमती अनिता रावटे पूर्व सभापति रेडक्रास, प्रवीण दीवान, शोभा दीवान, थानवर यादव, गोपी ध्रूव प्रदीप साहू, प्रेम लाल पटेल, कावेरी वैशनव, धरम पटेल, मुकेश देशमुख,

श्री मति उमा ठाकुर र्शिविर संचालक , महासमुंद जूनियर रेडक्रास सचिव श्रीमती किरण पटेल , बागबाहरा जूनियर रेडक्रास सचिव परस राम सिन्हा, बसना सचिव जानकी जीवन प्रधान , सरायपाली सचिव यशवंत चौधरी , अंशुमन टांडी , कोमल ध्रुवंशी, चिंताराम अग्रवाल, नोबल ध्रुव, भोजन प्रभारी रघुनाथ सिन्हा, पंजीयन प्रभारी पटेल जी कार्यालय प्रभारी तेजलाल देवांगन, सहायक द्वारका जी उपस्थित रहे । रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संत अन्ना स्कूल सांकरा, द्वितीय आशिबाई गोलछा महासमुंद , तृतीय कन्या शाला बसना, रही । सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान हायर सेकंडरी स्कूल बढ़ईपाली पिथौरा , द्वितीय हायर सेकंडरी स्कूल दुर्गापली बसना एवं तृतीय हायर सेकंडरी स्कूल खोपली बागबाहरा रहा। वही क्विज़ कंपीटिशन में प्रथम जानवी देवदास कौहाकुडा, द्वितीय तृतीय साक्षी सोनवानी, नेहा साहू कोल्दा चतुर्थ सागर साहू बढ़ईपाली , पंचम अनुपमा यादव सुखीपाली रहा। अंत में डॉ अशोक गिरि गोस्वामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से महासमुंद-सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के लिए 14.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति..विधायक ने गडकरी, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का जताया आभार..l

0

राहुल भोई महासमुंद..

बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास और अधोसंरचना निर्माण को गति देने के लिए लगातार सक्रिय बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुंद जिले के अत्यंत महत्वपूर्ण सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के निर्माण के लिए 1430.50 लाख रुपये (चौदह करोड़ तीस लाख पचास हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय द्वारा यह स्वीकृति जिला महासमुंद के सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग क्रमांक 340) के लिए जारी की गई है। इस परियोजना को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था।

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क परियोजना महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने और मूलभूत न्यूनतम सेवा की पूर्ति के उद्देश्य से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस 6.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्वीकृति पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस स्वीकृति को बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को अपनी प्राथमिकता मानती है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विजन को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों की सौगात जनता को मिली है, जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ प्रगति पर हैं। उनकी सरकार न केवल बड़े प्रोजेक्ट्स पर, बल्कि स्थानीय जरूरतों को समझकर जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को भी प्राथमिकता दे रही है।

राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद के 34 खिलाड़ी होंगे शामिल।

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद – राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया गया है जिसमें आयु 14,17 ,19 वर्ष बालक एवं बालिका दिनांक 15 से 18 अक्टूबर तक संभाग रायपुर की टीम से शामिल होंगे।

महासमुंद जिले के 34 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग, सेजेश तुमगांव, पब्लिक स्कूल तुमगाव, नवजीवन मिशन तुमगांव, न्यू होलीफेथ स्कूल महासमुंद के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम में चयन होकर अपनी जगह बनाई ।

संभाग टीम के प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की बेसबॉल खेल का अभ्यास साल भर हाई स्कूल मैदान भोरिंग एवं तुमगांव खेल मैदान में होता हैं जिसमें आसपास ग्रामीण एवं नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल खेल की बारीकियों को सीखने के लिए आते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग के दल में जिले से डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, जगदीश धीवर न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद, डोलेश होता सेजेश तुमगांव, सेवन साहू भोरिंग, कमला मांझी बालक बालिका के प्रशिक्षक एवं मैनेजर के रूप में शामिल हैं। आयोजन में शामिल होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, अंजनी साहू, गणेश कोसरे खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

भोपालपटनम में पागल कुत्ते का कहर जारी — 30 से अधिक लोग घायल, क्षेत्र में दहशत,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

भोपालपटनम में पागल कुत्ते का कहर जारी — 30 से अधिक लोग घायल, क्षेत्र में दहशत,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,
भोपालपटनम नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक पागल कुत्ते का आतंक फैला हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 30 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घायल सभी व्यक्तियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम लाया गया है, जहाँ चिकित्सको के द्वारा आवश्यक एंटी रैबीज़ इंजेक्शन लगाकर उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। क्षेत्रवासियों ने तत्काल इस समस्या पर अंकुश लगाने की मांग की है

नगरवासियों ने बताया कि यह कुत्ता नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में लगातार लोगों पर हमला कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र कार्रवाई कर पागल कुत्ते को पकड़ा जाए और क्षेत्र में कुत्ता नियंत्रण अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

जनहित में अपील:
नागरिक सतर्क रहें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें। किसी को भी कुत्ते के काटने की घटना हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में उपचार अवश्य करये

शिक्षक संगठन ने कहा है कि इस तरह के व्यवहार से न केवल शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है बल्कि… आर, एल, कुलदीप की खबर…..।

0

शिक्षक संगठन ने कहा है कि इस तरह के व्यवहार से न केवल शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है बल्कि… आर, एल, कुलदीप की खबर…..।

 

 

सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों में रोष, आठ दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

 

*शिक्षकों ने लगाया दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, कहा गरिमा को ठेस और शिक्षण कार्य प्रभावित*

 

दुर्गूकोदल:-

विकासखंड दुर्गूकोदल में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) श्रीमती अंजनी मंडावी को तत्काल हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

इस संबंध में सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्गूकोदल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम तहसीलदार दुर्गूकोदल को आज ज्ञापन जारी करते हुए कहा है कि श्रीमती मंडावी पिछले 12 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, और इस दौरान उनका व्यवहार शिक्षकों के प्रति अत्यंत अनुचित एवं अपमानजनक रहा है।

 

 

शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि श्रीमती मंडावी द्वारा विद्यालय निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों से दुर्व्यवहार और अपमानजनक बातें की जाती हैं, जिससे शिक्षकों की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे दिव्यांग महिला शिक्षकों के साथ भी अनुचित व्यवहार करती हैं तथा निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग कर उच्च अधिकारियों को भेजकर बेइज्जत किया जाता है।

यह वीडियो और जानकारी अन्य सोशल मीडिया समूहों में साझा की जाती है, जिससे शिक्षकों की गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुँच रही है।

शिक्षक संगठन ने कहा है कि इस तरह के व्यवहार से न केवल शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है बल्कि अध्यापन कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित या हटाया जाए, ताकि शैक्षणिक वातावरण सामान्य हो सके।

संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 8 दिवस के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो शिक्षक वर्ग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में जिला अध्यक्ष निर्भय कोवांची, ब्लॉक अध्यक्ष देव प्रसाद महाबीर, श्यामकुमार कचलाम, बेदी लाल केमरो, गेंद सिंह रावटे, कुसुम, सारिका दरो, नरोत्तम सलाम, अरविन्द चौधरी, डॉ. धनाजूराम नरेटी, गजेन्द्र ठाकुर, दीपक साहू, बासत साहू, घेवरचंद मरकाम, रुपेश नेताम, कन्हैया ठाकुर, और संतोष रावटे सहित अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

संघ ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन शिक्षकों की भावनाओं को समझते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

भूपेश बघेल की विधायकी रहेगी या जायेगी ? हाईकोर्ट से किसी भी दिन आ सकता है फैसला, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

0

रायपुर 14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई पूरी कर ली है। दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो अब किसी भी समय सुनाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से जुड़ा हुआ है। दुर्ग लोकसभा सांसद और भाजपा नेता विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया और इस आधार पर उनके निर्वाचन को शून्य घोषित किया जाए।हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल की ओर से 16 बिंदुओं पर जवाब प्रस्तुत किया गया।

उनकी ओर से कहा गया कि यह याचिका कानूनी रूप से चलने योग्य नहीं है (non-maintainable) और इसे प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज किया जाना चाहिए।मंगलवार को दोनों पक्षों की विस्तृत बहस के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इसका अर्थ है कि अब अदालत किसी भी समय इस मामले में अपना निर्णय सुना सकती है।

क्या है याचिका का आधार:

यह चुनाव याचिका आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। आरोप लगाया गया है कि भूपेश बघेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया और इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई।याचिका में कहा गया कि ऐसे कार्य निर्वाचन कानून का उल्लंघन करते हैं और इसलिए उनके निर्वाचन को निरस्त किया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण के आदेशों की खुली अवहेलना, डॉ. राकेश गुप्ता ने वन मंत्री से की त्वरित कार्रवाई की मांग, कर्बला तालाब क्षेत्र में जारी है अवैध निर्माण

सुप्रीम कोर्ट में भी गई थी याचिका:

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्होंने हाईकोर्ट की उस कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी, जो उनके खिलाफ चल रही थी।

भूपेश बघेल ने सर्वोच्च न्यायालय से यह अपील की थी कि हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को रोका जाए, क्योंकि यह याचिका प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज होनी चाहिए थी। हालांकि, बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली, जिससे हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रही।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में भूपेश बघेल को यह स्वतंत्रता दी थी कि वे हाईकोर्ट में इस याचिका की मेंटेनबिलिटी (स्वीकार्यता) को चुनौती दे सकते हैं।अब जब दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं, हाईकोर्ट का फैसला इस पर अंतिम होगा कि चुनाव याचिका स्वीकार्य है या नहीं, और क्या भूपेश बघेल का निर्वाचन निरस्त किया जा सकता है।

राजनीतिक रूप से भी यह मामला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि भूपेश बघेल राज्य की राजनीति में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं। यदि अदालत इस मामले में कोई कठोर निर्णय देती है, तो इसका राज्य की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।हाईकोर्ट का निर्णय अब सभी की निगाहों में है — फैसला कभी भी आ सकता है।