Home Blog Page 155

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव संघ के संरक्षक नवाज खान से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया…..पढ़े पूरी खबर…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव ने संघ के सरंक्षक नवाज खान से सौजन्य भेट कर आभार व्यक्त किया

डोंगरगढ़-छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव के प्रतिनिधियों ने आज स्थानीय नवीन विश्राम गृह डोंगरगढ़ में सौजन्य भेट कांगेस नेता व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव से भेंट किया व उनको अवगत कराया गया कि प्रदेश भर के समस्त कर्मचारी व अधिकारी अपने दो सूत्रीय मांग 34 प्रतिशत महगाई भत्ता व सातवे वेतन आयोग के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता के लिए आने वाले 22 अगस्त को अनिश्चित कालीन आंदोलन करने वाले हैं। ततसंबंध में माननीय नवाज खान जी से आग्रह किया गया कि हमारी दो सूत्रीय मांग को राज्य शासन तक पहुँचाकर मांग को पूरी करवा कर प्रदेश में होने वाले आंदोलन को स्थगित कराया जा सकता है। आज के प्रतिनिधि मंडल में श्री मुकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष स्वास्थ एवम बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ,डॉ विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ राजनांदगांव, विनोद टाडेकार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव, मुकेश साहू महामंत्री फेडरेशन डोंगरगांव,शशांक साहू ब्लॉक अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ डोंगरगांव, ललित महाजन, शत्रुघन तिवारी अध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन डोंगरगांव, गुलाब गावरे, साधुराम साहू, एम एच खान, राजेन्द्र वैष्णव, केशव राम गुणेंद्र, रूप राम देवांगन, शिवराम साहू, रामकुमार साहू, रमित पटिला, हितेश नायक आदि।

*13 अगस्त से अंतागढ़ से यात्री रेल सेवा समय हुआ घोषित….पढ़े पूरी खबर…..मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*13 अगस्त से अंतागढ़ से यात्री रेल सेवा समय हुआ घोषित*

 

*भानुप्रतापपुर*
*बहु प्रतीक्षित यात्री रेल सेवा अब अंतागढ़ में प्रारंभ होने वाली है*

*आगामी 13 अगस्त को सांसद मा मोहन मंडावी इसकी शुरुआत करेंगे*

*रेलवे प्रबंधन ने इस के परिचालन हेतु समय सारिणी भी जारी कर दी है*

*अब भानुप्रतापपुर से केवटी होते हुए ट्रेन दोपहर 1:25 बजे पंहुचेगी और अंतागढ़ से 1:35 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे भानुप्रतापपुर एवं बजे दुर्ग पहुंचेगी*

*दोपहर वाली यात्री गाड़ी का विस्तार किया गया है*

*अब इस सेवा के प्रारंभ होने से यात्री सुविधा एवं अन्य ट्रेनों के प्रारंभ होने की संभावना बढ़ गई है*

*DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं……पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

– DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं अपना जलवा, क्या विनर बनने की दौड़ में सबसे आगे?

– DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं अपना जलवा, जजों द्वारा मिल रहे शानदार कमेंस, विनर बनने की रेस में काफी नजदीक!

रायपुर। रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के नए सीजन में रोजमर्रा की दौड़ धुप के बाद अब सभी सुपर मॉम्स अपने परफोर्मेंस के साथ डीआईडी के स्टेज पर उतरी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। इनमे से ही एक छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट है अनिला राजन। जो अपने शानदार डांस से सबका दिल जीत रही है। वहीं उनकी प्यारी-प्यारी बाते सभी को अच्छी लगाने लगी है।

बात करे उनकी डांस की तो वो बहुत कमाल की परफोरमर है। उन्होंने अखिया मिलाऊ कभी अखिया चुराई, प्यार हुआ चुपके से, दगल-दगल जैसे कई गानों में अपने सुपर डांस से जजों को खुश कर रही है। वहीं उनके पति पर्दिस राजन भी उनका बखुभी साथ निभा रहे है। दोनों की जोड़ी डीआईडी सुपर मॉम्स के मंच पर बहुत चर्चे में है। पति-पत्नी के बीच हो रही नोक-छोक का मजा जजों के साथ दर्शक भी उठा रहे है।

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पढ़ें पूरी खबर… मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम*

*दुर्गुकोंदल मंडल स्तरीय बैठक संपन्न*
दुर्गुकोंडल 6 अगस्त 2022
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज मंडल स्तरीय बैठक मंडल दुर्गुकोंदल के सामुदायिक भवन में 5 अगस्त 2022 को संपन्न हुआ। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को संचालन करने की रूप रेखा एवम मुख्य जगहों पर तिरंगा ध्वजरोहण को सफल बनाने के विषय मे चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी महामंत्री फूलसिंह मंडावी युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन नेताम जोहन गावड़े, विजय पटेल, अशोक जैन, कृष्ण दुग्गा, शकुंतला नरेटी, शिरो कोमरे, अशोक गावड़े, मनोज दुग्गा, हेमनारायण सिंहा, मनशा राम कोवाची, आनंद राणा, एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*आदिवासी छात्र युवा संगठन का गठन किया गया…… पढ़ें पूरी खबर* … .*मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

दुर्गुकोंडल 6 अगस्त 2022 दुर्गूकोंदल ब्लॉक के सर्कल कोंडे मे आदिवासी छात्रा युवा संगठन का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष सुनील आँचला , उपाध्यक्ष दुर्गेश्वरी जुर्री और रामकुमार जाड़े सचिव नागेश धनेलिया सहा सचिव जगदीश पूड़ो मीडिया प्रभारी देवसिंह आचला कोषाध्यक्ष नमिता पूड़ो संगठन मंत्री फुलाशो आचला कलिता ढोहलालिया ,मोनिका नरेटी राकेश्वरि गावड़े को सर्व समति से मनोनीत किया गया गठन के समय प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के अध्यक्ष कुबेर दर्रो ,सर्कल अध्यक्ष शंकर पोटाई ,गोण्डवाना, समाज के उपाध्धक्ष प्रेम पुडो, आदिवासी युवा छात्र संघ ब्लॉक दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष मानसू आँचला, सचिव टीकेश्वर नरेटी तथा कोंडे सर्कल के छात्र छात्राएं तथा आसपास गांव के गायता पटेल एवं गांव के ग्रामवासी तथा विशेष रूप से कोइलीबेड़ा ब्लॉक के छात्र संघ के अध्यक्ष राजेश नुरूटी सचिव संगीता दुग्गा तथा गीता दुग्गा सोमा नुरूटी विनोद कुमेटी निखलेश नाग लक्ष्मण मंडावी ललित उसेंडी आदि उपस्थित थे ।

*बीमार बच्चों के इलाज के लिए 2 दिन से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पढ़े पूरी खबर…. मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

बीमार बच्चों के ईलाज के लिए एक अच्छी पहल- संसदीय सचिव श्री शोरी
बीमार एवं विकृति वाले बच्चों के इलाज के लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पहले दिन आज 470 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
160 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
कांकेर:-
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु टीम द्वारा विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों जैसे-जन्मजात विकृति, कटेफटे होंठ, तालू छेद, क्लबफुड, जन्मजात मोतियाबिन्द आदि गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों एवं मानसिक दिव्यांग व अन्य सभी दिव्यांग बच्चों सहित शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हांकित बीमार बच्चों का रायपुर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा एवं मेडिकल कॉलेज कांकेर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर एवं नरहरपुर विकासखण्ड से पहुंचे 470 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में सीएचडी के 37, क्लब पैर के 06, दृष्टि दोष के 31, न्यूरो मोटर हानि के 59, डाउन सिंड्रोम के 03, जन्मजात हिप विकृति के 04, भाषण एवं भाषा में देरी के 03, सीखने में देरी के 06, संज्ञानात्मक विलंब के 07, आटिज्म के 08, गुरदे की बीमारी के 09, रीढ़ की हड्डी की समस्या के 10, श्रवण दोष के 11, जन्मजात मोतियाबिन्द के 12, जन्मजात बहरापन के 13, समयपूर्वता की रेटिनोपैथी के 14, ऑर्थो संबंधित के 15, दांत से संबंधित के 16, त्वचा संबंधित के 09, गंभीर कुपोषित के 36, नाक-कान-गला के 07 और अन्य बीमारियों से संबंधित 154 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार मेगा स्वास्थ्य शिविर में किया गया।
मेगा स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। जिले के गंभीर कुपोषित बीमार एवं जन्मजात विकृति वाले 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उपचार किया जा रहा है तथा ऑपरेशन योग्य बच्चों के ईलाज भी जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन्मजात विकृति के कारण मॉ-बाप को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत चिंतित रहते हैं, पालक इन बच्चों को बोझ न समझें, इन बच्चों में कठिनाईयों से जूझने का जज्बा होता है, इन्हें अच्छा संसाधन एवं माहौल मिले तथा उनका उचित उपचार हो तो ये बच्चे भी आगे बढ़ सकते हैं। पालक अपने ऐसे बच्चों पर ध्यान दें, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव ने कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी शुरूआत है। बीमार बच्चों के निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। पालक अपने बच्चों का ईलाज जरूर करायें, जिनका ईलाज यहां संभव नहीं होगा, उनका रायपुर में ईलाज कराया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपने बीमार एवं दिव्यांग बच्चों के ईलाज कराने पहुंचे पालकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज यहां पर गंभीर कुपोषित, बीमार, जन्मजात विकृति, दिव्यांग बच्चों के ईलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयेजन किया गया है। जिन बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण की आवश्यकता महसूस कर रहे हों तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करायें। स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा पर ध्यान देने के लिए पालकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आप ध्यान दे ही रहे हैं, शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। यदि बच्चा मेहनत करता है और अच्छा पढ़ाई करता है तो वह जीवन में उच्च पद पर भी पदस्थ हो सकता है तथा अपने जीवन में उपलब्धि हासिल कर सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने मेगा स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 18 वर्ष तक के गंभीर बीमार, जन्मजात विकृति वाले बच्चों एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार किया जायेगा। जिनका उपचार केवल ऑपरेशन से ही संभव होगा, उनका निःशुल्क ईलाज चिरायु योजना के तहत् कराया जायेगा। निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य नरोत्तम पडोटी, नगरपालिका परिषद कांकेर के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन एम.एल. गर्ग सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
आज आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 160 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों से 342 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के 72, चारामा विकासखण्ड के 49, भानुप्रतापपुर के 125 और कांकेर विकासखण्ड के 96 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना शामिल है।

फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी भोपालपटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,

0

फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी भोपालपटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर ,, 05 अगस्त 2022ः- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित करने और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए पंजीकृत शत-प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क कर, आधार संख्या एकत्रित कर अपडेट किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण की पहचान करना है ताकि भविष्य में मतदाताओं को बेहतर चुनावी सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें। 1 अगस्त 2022 से आधार एकत्रीकरण का कार्य शुभारंभ किया जा चुका है। फोटो परिचय पत्र से आधार नंबर प्ररुप-6 ख, ERO-NET,Voter helplineapp, या फिर NVSP.in  में अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर कर लॉगिन कर आधार नंबर का मतदाता परिचय पत्र का लिंक किया जा सकता है।
फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक किये जाने में कोई भी समस्या आने पर जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर के सहायक प्रोग्रामर श्री मनीष बुराडे मो.नं.-7587269289, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री सुनिल कुमार पिल्ले मो.नं.-6260185349, एन्ट्री ऑपरेटर श्री तोकल उदय भास्कर मो.नं.-7067267157 एवं एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमति नंदनी देहारी मो.नं.-9399997512 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने नामजद अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

0

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने नामजद अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व ,,,भोपालपटनम से तेजनारायं सिंह की रिपोर्ट

बीजापुर 05 अगस्त 2022ः- स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिला स्तर के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपा है। जिसके अंतर्गत समारोह स्थल मिनी स्टेडियम बीजापुर में मंच/ध्वज स्तम्भ,व्यवस्था एवं मैदान समतलीकरण, वाटर प्रुफ टेन्ट शामियाना की व्यवस्था श्री बी.एल. धु्रव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं श्री फागेश सिन्हा डिप्टी कलेक्टर, समारोह स्थल पर ध्वज की व्यवस्था तथा ध्वज को लगाने एवं उतारने की व्यवस्था एवं सलामी (गार्ड आफ आनर) एवं राष्ट्रीय धुन हेतु बैण्ड पार्टी की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बीजापुर के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक बीजापुर के द्वारा, ध्वाजारोहण समिति अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) बीजापुर , रक्षित निरीक्षक बीजापुर, सम्पूर्ण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, शहीदों के परिवारों को आमंत्रित करना, सम्मानपूर्वक बैठाना एवं मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उन्हे सम्मानित करना श्री आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बांस बल्लियों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल में बेंच/कुर्सी के परिवहन हेतु वाहन व्यवस्था श्री अशोक पटेल, वनमण्डलाधिकारी, श्री बी.एल. धु्रव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, समारोह स्थल में माईक एवं जनरेटर की व्यवस्था श्री जी एस दुर्वासा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण (विद्युत यांत्रिकी) विभाग, समारोह स्थल में विद्युत की व्यवस्था श्री पी.आर. साहू कार्यपालन अधियंता छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, समारोह स्थल पर मंच संचालन श्री जाकिर खान खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं श्री जितेन्द्र कोण्ड्रा शिक्षक, गुब्बारे, दो कबूतर की व्यवस्था उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, गुलदस्ता एवं फूलमाला की व्यवस्था सहायक संचालक, उद्यान विभाग,मंच में प्रवेश द्वार/पंडाल पर समारोह का फ्लेक्सी श्री लुपेन्द्र महिनाग जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, निमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र मुद्रण श्री विजेन्द्र राठौर जिला परियोजना समन्वयक, निमंत्रण पत्र का वितरण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बीजापुर के मार्गदर्शन में संबंधित तहसीलदार के द्वारा किया जायेगा। सम्पूर्ण शहर में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था श्री बंशीलाल नुरेटी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सलामी (गार्ड आफ आनर)में शामिल जवानों को मिष्ठान की व्यवस्था श्री गणेश कुर्रे जिला खाद्य अधिकारी, सर्किट हाउस में मुख्य अतिथि का सत्कार व्यवस्था श्री बी.एल.ध्रुव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, समारोह स्थल पर मंच के अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों को स्वल्पाहार की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बीजापुर, पुरस्कार हेतु शील्ड एवं स्मृति चिन्ह आदि की व्यवस्था श्री सुरेश नागेश कार्यपालन अभियंता पी.एम.जी.एस.वाय विभाग, मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत करने श्री जाकिर खान खण्ड शिक्षा अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के संदेश की व्यवस्था श्री दिनेश नेताम सहायक संचालक जनसंपर्क, समारोह स्थल, मैदान में परेड एवं रेखांकन कार्य श्री प्रमोद ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी, एवं रक्षित निरीक्षक बीजापुर, शहर के मुख्य मार्ग पर देशभक्ति पूर्ण गीतों का ध्वनि विस्तार यंत्र से प्रसारण 13 से 15 अगस्त तक श्री जगदीश कुमार कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व श्री बंशीलाल नुरेटी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यक्रम अवधि में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बीजापुर एवं तहसीलदार बीजापुर े मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बीजापुर के द्वारा किया जावेगा। चिकित्सा व्यवस्था श्री डॉ. सुनील भारती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मीडिया गैलरी की बैठक व्यवस्था श्री बी.एल.ध्रुव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं श्री दिनेश नेताम सहायक संचालक जनसपंर्क एवं समारोह स्थल पर मास्क तथा सैनिटाईजर की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दायित्व दिया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रवि कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे और इनके सहायक नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बीजापुर, श्री फागेश सिन्हा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्री आशीष कुंजाम अनुविभागीय अधिकारी (पु.) बीजापुर रहेंगे।

0

विदेशी मदिरा दुकान के सेल्समैनो की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान विभाग बना मूकदर्शक

भोपालपटनम से तेजनारायन सिंह की रिपोर्ट

भोपालपटनम ,,,,,, भोपालपटनम तहसील में शासन के द्वारा संचालित विदेशी मदिरा दुकान में कार्यरत सेल्समैनो की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान है विदेशी मदिरा दुकान में कार्यरत सेल्समैनो के द्वारा बोतलों में शासन के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर लेकर मदिरा बेचा जा रहा है ग्राहकों के द्वारा इस मनमानी के बारे में पूछे जाने पर सेल्समैनो के द्वारा ग्राहकों को धमकाया जाता है शासन के द्वारा निर्धारित दर से प्रति पव्वा में 50 रुपये प्रति अददा में 70 रुपये और बोतल में 100 रुपये केन बियर में 50 रुपये बियर बॉटल में 30 से 40 रुपये अधिक दर से बेचा जा रहा है। दुकान के सूचना पटल पर रेट लिस्ट भी नही है। जब दुकान में मदिरा का स्टॉक आता है तब से एक दो दिन के बाद से ही ऊँचे दर के पव्वा अद्दा बोतल सबको ब्लेक कर आस पास के गांव के कोचियों और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र जहाँ मदिरा बन्द है। वहाँ के कोचियों को अधिक दरों से बेचा जाता है। यह घोरक धन्धा बड़े पैमाने पर चल रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर देख रहे है । जिसे देख यह महसूस होता है कि इस घोरक धन्धे में इन सेल्समैनो के साथ विभाग के अधिकारियों का कहि ना कहि से सांठगांठ हो सकता है कई बार समाचार पत्रों में खबर लग चुका है कि विदेशी मदिरा दुकान में सेल्समैनो के द्वारा मनमानी चल रहा है इसके बाद भी आबकारी विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही किया जाना कई सन्देह को जन्म देता है। जिसके परिणामस्वरूप यह गोरख धन्धा फल फुल रहा है। समय रहते जिम्मेदार अधिकारी इस गम्भीर विषय को संज्ञान में लेकर सेल्समैनो पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे की क्षेत्र के लोगो को इस मनमानी से राहत मिल सके।

*प्रधान पाठक ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय परिसर मे किया वृक्षारोपण…….पढ़े पूरी खबर….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

प्रधान पाठक ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय परिसर मे किया वृक्षारोपण…

 

बालोद–साँसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम, उक्त कहावत को चरितार्थ करते हुए, लोगो को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिटौद के प्रधान पाठक श्रीमान के. आर. साहू ने विद्यालय मे वृक्षारोपण किया, बच्चों और नागरिको को संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण की संतुलन और आक्सीजन के महत्व को समझाते हुए लोगो से वृक्षारोपण की अपील की l
इस शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिटौद के समस्त शिक्षकगण श्री पी. एल. गुरूपाराख, श्रीमती आर. गजेंद्र, श्रीमती के. एल. ठाकुर, श्रीमती आर. साहू, श्रीमान लोकेश कुमार साहू एवम ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच श्रीमती कुमारी बाई साहू और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री दिनेश सेन, एवम पंचायत प्रतिनिधि श्री निर्मल साहू उपस्थित थे, उपस्थित नागरिको ने प्रधान पाठक श्री के आर साहू शिक्षक की इस सराहनीय कार्य की तारीफ और प्रसंशा कीl

*आंगनबाड़ी मे मना वजन त्यौहार व विश्व स्तनपान दिवस…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*आंगनबाड़ी मे मना वजन त्यौहार व विश्व स्तनपान दिवस*

डोंगरगढ़ बच्चों में कुपोषण का स्तर जांचने और सुपोषण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नं.13 बुधवारी पारा के  आंगन बाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का सुरवात किया गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद अमित छाबड़ा और पालकों की उपस्थिति में आंगन बाड़ी में बच्चों का वजन और ऊंचाई लिया गया. इसके आधार पर बच्चों की उम्र उनके पोषण स्तर का निर्धारण किया गया किया जाता है 1 अगस्त से शुरू हुए वजन त्यौहार का आयोजन 13 अगस्त तक किया जाएगा.
सरकार द्वारा प्राइवेट प्ले स्कूलों के तर्ज पर
आंगनबाड़ी केन्द्र खोला गया हैं वही ग्रामीण क्षेत्र
हो या शहरी क्षेत्र आंगनबाड़ी को सरकारी व संकीर्ण मानसिकता के चलते लोग अपने बच्चों को प्राइवेट लिटिल किंडम प्ले स्कूल में भेजते है
जबकि प्रायवेट स्कूलों से कही सुविधाएं उपलब्ध
कराती हैं और प्रतिदिन अलग अलग व्यंजन पकवान अण्डे रेडी टू इट जैसे फूड पैकेट दिए
जाते हैं जिससे बच्चों में ग्रोथ बढ़ता और बच्चे
के स्वास्थ में पोषक तत्वों का बराबर मात्रा में उपलब्ध होता रहता है धात्री माताओं को भी पोषक तत्व दिया जाते है बच्चों के लिए खेल सामाग्री भी उपलब्ध होता हैं बच्चों के उचित शैक्षिक कार्य हेतु बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई हैं बच्चों के देखभाल हेतु आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की गई हैं। नगर के वार्ड वासियों से
निवेदन हैं कि ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चो को आंगनबाड़ी भेजने हेतु शासन प्रसासन के द्वारा प्रेरित किया जाना चाहिए । इस वजह त्यौहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना व सहायिका कुसुम
लता साहू के द्वारा नवजात शिशुओं के वजन और ऊँचाई का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ के दर का मूल्यांकन किया गया इस वजन त्यौहार के अंतर्गत वार्ड की मितानिन भी पूरे कार्यक्रम के
दौरान उपस्थित रही ।
वही आंगनबाड़ी क्षेत्रों के आसपास
साफ सफाई की भी आवश्यकता नजर आई और हम आपको बता दे वार्ड नं.13 बुधवारी पारा स्थित आंगनबाड़ी शहर के बीचों बीच बड़े नाले से से लगकर संचालित है जो कि वहाँ पर हिँसक जीव जन्तुओं से भय और खतरे का भी वातावरण बना रहता है लेकिन न महिला बाल विकास के अधिकारियों को दिखाई दे रहा हैं न ही नगर पालिका के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को, छोटे बच्चों की परवाह ही नही हैं ऐसे कह सकते।
बहरहाल आंगनबाड़ी केन्द्र को चारों ओर से सुरक्षित करने हेतु बाउंड्री वाल की आवश्यकता है अब देखना यह हैं कि आखिरकार कब तक इस ओर पहल करते है या नही।

*आंगनबाड़ी मे मना वजन त्यौहार व विश्व स्तनपान दिवस*

बच्चों में कुपोषण का स्तर जांचने और सुपोषण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नं.13 बुधवारी पारा के  आंगन बाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का सुरवात किया गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद अमित छाबड़ा और पालकों की उपस्थिति में आंगन बाड़ी में बच्चों का वजन और ऊंचाई लिया गया. इसके आधार पर बच्चों की उम्र उनके पोषण स्तर का निर्धारण किया गया किया जाता है 1 अगस्त से शुरू हुए वजन त्यौहार का आयोजन 13 अगस्त तक किया जाएगा.
सरकार द्वारा प्राइवेट प्ले स्कूलों के तर्ज पर
आंगनबाड़ी केन्द्र खोला गया हैं वही ग्रामीण क्षेत्र
हो या शहरी क्षेत्र आंगनबाड़ी को सरकारी व संकीर्ण मानसिकता के चलते लोग अपने बच्चों को प्राइवेट लिटिल किंडम प्ले स्कूल में भेजते है
जबकि प्रायवेट स्कूलों से कही सुविधाएं उपलब्ध
कराती हैं और प्रतिदिन अलग अलग व्यंजन पकवान अण्डे रेडी टू इट जैसे फूड पैकेट दिए
जाते हैं जिससे बच्चों में ग्रोथ बढ़ता और बच्चे
के स्वास्थ में पोषक तत्वों का बराबर मात्रा में उपलब्ध होता रहता है धात्री माताओं को भी पोषक तत्व दिया जाते है बच्चों के लिए खेल सामाग्री भी उपलब्ध होता हैं बच्चों के उचित शैक्षिक कार्य हेतु बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई हैं बच्चों के देखभाल हेतु आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की गई हैं। नगर के वार्ड वासियों से
निवेदन हैं कि ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चो को आंगनबाड़ी भेजने हेतु शासन प्रसासन के द्वारा प्रेरित किया जाना चाहिए । इस वजह त्यौहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना व सहायिका कुसुम
लता साहू के द्वारा नवजात शिशुओं के वजन और ऊँचाई का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ के दर का मूल्यांकन किया गया इस वजन त्यौहार के अंतर्गत वार्ड की मितानिन भी पूरे कार्यक्रम के
दौरान उपस्थित रही ।
वही आंगनबाड़ी क्षेत्रों के आसपास
साफ सफाई की भी आवश्यकता नजर आई और हम आपको बता दे वार्ड नं.13 बुधवारी पारा स्थित आंगनबाड़ी शहर के बीचों बीच बड़े नाले से से लगकर संचालित है जो कि वहाँ पर हिँसक जीव जन्तुओं से भय और खतरे का भी वातावरण बना रहता है लेकिन न महिला बाल विकास के अधिकारियों को दिखाई दे रहा हैं न ही नगर पालिका के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को, छोटे बच्चों की परवाह ही नही हैं ऐसे कह सकते।
बहरहाल आंगनबाड़ी केन्द्र को चारों ओर से सुरक्षित करने हेतु बाउंड्री वाल की आवश्यकता है अब देखना यह हैं कि आखिरकार कब तक इस ओर पहल करते है या नही।

विधायक विक्रम मंडावी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को किया मुआवज़ा वितरण

0

विधायक विक्रम मंडावी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को किया मुआवज़ा वितरण

भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

पहली बार बाढ़ पीड़ित गाँव पहुँचकर मुआवज़ा वितरण- विक्रम मंडावी

भोपालपटनम,,,,
03/08/2022
पिछले माह भोपालपटनम क्षेत्र में आए बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने मुआवज़ा वितरण किया है। सर्वे के आधार पर शासन ने 68 प्रकरणों की स्वीकृति देते हुए 31,22,000 रुपए की राशि आवंटन किया गया है। मुआवज़ा राशि वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “ ऐसा पहली बार हो रहा है की शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ से पीड़ित गाँव पहुँचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिल रहे है और बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवज़ा वितरण कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यह मुआवज़ा शासन के सर्वे के आधार पर स्वीकृत हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार सर्वे किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बाढ़ से सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए जाएँगे।”
इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कृषक कल्याण परिषद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, सीईओ ज़िला पंचायत बीजापुर रवि कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता चापा, बीजापुर ज़िला मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, जनपद अध्यक्षा भोपालपटनम श्रीमती निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, भोपालपटनम ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश पामभोई, सरपंच संघ अध्यक्ष मडे अशोक, सरपंच संघ उपाध्यक्ष सुनील उद्दे, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र चापा, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, कांग्रेस सेवा दल अनीस खान, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, अश्वनी अल्लेम, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, के. जी. सत्यम, सुनील गुरला, अरुण वासम, मिच्चा समैया, पी. नागेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

*भोडिया में नेहरू युवा केंद्र कांकेर द्वारा “हर घर तिरंगा”अभियान के तहत ग्राम पंचायत को तिरंगा वितरण किया गया।….पढ़े पूरी खबर….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*भोडिया में नेहरू युवा केंद्र कांकेर द्वारा “हर घर तिरंगा”अभियान के तहत ग्राम पंचायत को तिरंगा वितरण किया गया।*

ग्राम पंचायत भोडिया में नेहरू युवा केंद्र कांकेर के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा”आजादी का 75वी अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर माधव नेताम और युवा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत भोडिया को तिरंगा वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आग्रह किया है कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी अपने ऑफिस और घरों पर तिरंगा लगाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा देश 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहा है।

*गांव में युवा मंडल बनाकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।*
गांव में युवा मंडल बनाकर युवाओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसमें गांव की गली मोहल्ले चौक चौराहों पर साफ सफाई किया गया। स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसमें उपस्थित सरपंच राजकुमार दर्रो, वार्ड पंच देवेंद्र टेकाम, एन वाई के माधव नेताम,बीरेंद्र दीवान, प्रमोद दीवान, पंकज भुवार्य, हर्षवर्धन नेताम, शैलेश ठाकुर, हिमांशु मरकाम, गुलशन नेताम, जितेंद्र उयके, पूरन नेताम, हरप्रसाद उसेंडी, प्रेमीन नेताम वर्षा भुवार्य, कला भुवार्य, भूमिका उसेंडी, कविता उपस्थित थे।

*विधायक ने दिखाई मानवता….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*विधायक ने दिखाई मानवता*

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपनी पायलट वाहन से भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया।

अपने रायपुर प्रवास से वापस अंतागढ़ लौटते समय विधायक अनूप नाग को ग्राम रानवाही और भानबेड़ा के बीच सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में दिखाई दिया। सड़क दुर्घटना में घायल इस युवक की हालत बेहद नाजुक दिख रही थी। इस पर विधायक ने तुरन्त अपने स्टाफ के साथ घायल युवक को पायलट वाहन में लिटा कर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उनके द्वारा भानुप्रतापपुर के डॉक्टरों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। इसलिए घायल के अस्पताल पहुंचते ही उपचार शुरू हो गया।
इस दौरान पूरे समय विधायक खुद सारी बातों की मॉनिटरिंग करते रहे, और जब युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया तब कहीं जाकर वह अंतागढ़ की ओर रवाना हुए।
इस त्वरित कार्यवाही से युवक के जान बचाने की सम्भावना बढ़ गई है।
विधायक के इस कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की है।

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा

0

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा
धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा,,,,,,

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन हेतु चयनित कृषकों के खेत में कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण,,,,,

हीरापुर के किसानों को मिर्च की खेती को बढ़ावा देने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने किया आश्वस्त,,

भोपाल पटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर 04 अगस्त 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कृषि के क्षेत्र मंे किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों में कृषको से मिलकर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान सर्वप्रथम मुरकीनार पहँुचे जहां तीन किसानों द्वारा अपने निजी कृषि भूमि में धान के बदले अन्य फसल लेने का निर्णय लिया गया है। उक्त कृषको द्वारा धान के फलदार वृक्षारोपण एवं साग-सब्जी का उत्पादन किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रति 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10-10 हजार रूपये कृषि आदान सहायता के रूप में प्राप्त होगा । कलेक्टर श्री कटारा कृषकों से आवश्यक चर्चा करते हुए कहा कृषि के क्षेत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान के बदले अन्य फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले फसलो की जानकारी देते हुए आवश्यकय योजनाओ की जानकारी दी एवं इस दौरान किसानों के खेत में वृक्षारोपण का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने आम के पौधे का रोपण किया। किसानों को कोदो-कुटकी, रागी से आय में वृद्धि करने एवं सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मछली बीज प्रदाय करने, तालाब में सुलुस गेट निर्माण एवं कैनाल निर्माण की मांग की, कलेक्टर ने बताया मछली बीज तैयार हो रहा है। आगामी 10 तारीख तक वितरण शुरु की जाएगी। 1 करोड़ मछली बीज तैयार है। वहीं 50 लाख और स्पान निकलने वाला है। सुलुस गेट एवं कैनाल का निर्माण करने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिया गया।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत हीरापुर पहँुचे वहाँ के किसानों से मिलने उनके खेत गए, खेतों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कुछ किसानों द्वारा मिर्च की खेती की जाती है। जिससे धान से कहीं ज्यादा आमदनी हो जाती है किन्तु बिजली लाईन विस्तार खेतो तक नही होने से डीजल पंप के माध्यम से सिंचाई करना पड़ता है जो कि महंगा होता है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को मिर्च की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें किसानों ने सहमति व्यक्त की मौके पर उपस्थित कृषि विभाग अधिकारियों को कम से कम 100 एकड़ रकबा में मिर्च की खेती का कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। किसानों को सामूहिक रुप से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा एवं कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मिलकर चर्चा करे ताकि मिर्ची के खेती को बढ़ावा दिया जा सके। कलेक्टर ने सामूहिक तार फेन्सिग, ड्रीप, सिंचाई की व्यवस्था, उन्नत बीज, मल्चींग सहित विद्युत लाईन का विस्तार तथा विद्युत मोटर भी प्रदाय करने की बात कही ताकि किसानों की आमदनी के स्त्रोत बढ़ सके। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे, सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर, सीईओ जनपद पंचायत श्री एसबी गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा , धान के बदले, अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा ,,,,,,,

0

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा
धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा ,,,,,,

भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन हेतु चयनित कृषकों के खेत में कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण,

हीरापुर के किसानों को मिर्च की खेती को बढ़ावा देने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने किया आश्वस्त,

बीजापुर 04 अगस्त 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कृषि के क्षेत्र मंे किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों में कृषको से मिलकर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान सर्वप्रथम मुरकीनार पहुंचें जहां तीन किसानों द्वारा अपने निजी कृषि भूमि में धान के बदले अन्य फसल लेने का निर्णय लिया गया है। उक्त कृषको द्वारा धान के फलदार वृक्षारोपण एवं साग-सब्जी का उत्पादन किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रति 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10-10 हजार रूपये कृषि आदान सहायता के रूप में प्राप्त होगा । कलेक्टर श्री कटारा कृषकों से आवश्यक चर्चा करते हुए कहा कृषि के क्षेत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान के बदले अन्य फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले फसलो की जानकारी देते हुए आवश्यकय योजनाओ की जानकारी दी एवं इस दौरान किसानों के खेत में वृक्षारोपण का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने आम के पौधे का रोपण किया। किसानों को कोदो-कुटकी, रागी से आय में वृद्धि करने एवं सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मछली बीज प्रदाय करने, तालाब में सुलुस गेट निर्माण एवं कैनाल निर्माण की मांग की, कलेक्टर ने बताया मछली बीज तैयार हो रहा है। आगामी 10 तारीख तक वितरण शुरु की जाएगी। 1 करोड़ मछली बीज तैयार है। वहीं 50 लाख और स्पान निकलने वाला है। सुलुस गेट एवं कैनाल का निर्माण करने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिया गया।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत हीरापुर पहँुचे वहाँ के किसानों से मिलने उनके खेत गए, खेतों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कुछ किसानों द्वारा मिर्च की खेती की जाती है। जिससे धान से कहीं ज्यादा आमदनी हो जाती है किन्तु बिजली लाईन विस्तार खेतो तक नही होने से डीजल पंप के माध्यम से सिंचाई करना पड़ता है जो कि महंगा होता है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को मिर्च की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें किसानों ने सहमति व्यक्त की मौके पर उपस्थित कृषि विभाग अधिकारियों को कम से कम 100 एकड़ रकबा में मिर्च की खेती का कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। किसानों को सामूहिक रुप से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा एवं कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मिलकर चर्चा करे ताकि मिर्ची के खेती को बढ़ावा दिया जा सके। कलेक्टर ने सामूहिक तार फेन्सिग, ड्रीप, सिंचाई की व्यवस्था, उन्नत बीज, मल्चींग सहित विद्युत लाईन का विस्तार तथा विद्युत मोटर भी प्रदाय करने की बात कही ताकि किसानों की आमदनी के स्त्रोत बढ़ सके। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे, सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर, सीईओ जनपद पंचायत श्री एसबी गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*बिग ब्रेकिंग *Exclusive खबर…* *25 हाथियों के दल ने तोडा चार मकान । आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*बिग ब्रेकिंग *Exclusive खबर…*
*25 हाथियों के दल ने तोडा चार मकान ।
आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

राजनांदगांव:-हम बात कर रहे हैं राजनांदगांव जिला के अंतिम छोर गांव अंगारा जिसे द्वारघाट भी कहा जाता है हाथियों का झुंड अंगारा बस्ती में पहुंच चुकी है और वहां के कुछ किसानों की फसलों को क्षति पहुंचाते हुए बस्ती में घुस गए हैं साथ ही बता दूं कि चार मकानों को छतिग्रस्त पहुंचाए हैं जिसमें ग्रम्मीण अघन, छगन,सरस्वती,संजू मानसिंह,आदि लोगों का घर को क्षतिग्रस्त कर हाथी गांव में ही मौजूद हैं समाचार लिखे जाने तक सूचना प्राप्त हुआ जिसमें लगभग 25 हाथियों का झुंड बताया जा रहा है । लोग डर कर अपनी छतों पर चढ़ गए हैं घबराए हुए हैं दहशत का माहौल है।

राजनांदगांव – नवीन जिलो के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर – संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शुभारंभ और मुख्यमंत्री की आगमन की तैयारी का लिया जायजा

0

– सभा स्थल, हेलीपैड, नवीन जिला कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 04 अगस्त 2022। राजनांदगांव जिले के अलग होकर नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शीघ्र ही अस्तित्व में आ जाएगा। जिले के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर है। आज संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मोहला पहुंच कर जिला शुभारंभ की तैयारी का जायजा लिया। संसदीय सचिव व अधिकारियों ने यहां जिला कार्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय जिला कार्यालय के लिए चिन्हित भवन में व्यवस्था का आकलन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यहां मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल का मुआयना किया। कलेक्टर ने सभा स्थल, कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था सहित पार्किंग स्थल में पुख्ता इंतजाम करने कहा है। कलेक्टर ने बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रुफ मंच और सभा स्थल बनाने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। क्षेत्र की जनता को जिले की सौगात मिलने से बड़ी संख्या में जनसमूह के उपस्थित होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभास्थल पर व्यापक व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने जिले के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताते हुए सभी तरह की जरूरी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्माण, कानून व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में हर घर झंडा का शुभारंभ –
संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी व कलेक्टर और एसपी ने किया शुभारंभ –
बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लेकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प –
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में राज्य के साथ ही राजनांदगांव जिले में भी हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है। मोहला में बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगे झंडे के साथ रैली निकालकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेने के साथ ही अन्य नागरिकों को प्रेरित किया। नवीन जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज यहां हर घर झंडा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी, कलेक्टर श्री डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर वन विभाग के रेस्ट हाउस से मुख्य मार्ग होते हुए मिनी स्टेडियम मोहला में संपन्न हुआ। इस दौरान संसदीय सचिव श्री मंडावी, कलेक्टर व एसपी भी रैली में साथ-साथ चलकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। संसदीय सचिव ने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी की आन बान और शान है। हर नागरिक को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता का धेय्य है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हजारों वीर शहीदों की शहादत से हमें आजादी मिली है। आजादी की कृत संकल्प को अविस्मरणीय बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसमें हर नागरिक की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि संकल्प लेकर तिरंगे का सम्मान करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने कहा कि तिरंगे हमें अपने देश की आजादी में अपने प्राणों की निछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें देश की रक्षा, सुरक्षा के साथ ही तिरंगे का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर ओएसडी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस. जयवर्धन, ओएसडी पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम मोहला श्री ललीत आदित्य निलम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

डोंगरगांव: शहर सहित आसपास के ग्रामों में गाड़ियों की नयी व पुरानी बैटरी चोरी का मामला बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम चांदो का है, जहां से करीब एक हफ्ते पूर्व एक कृषक के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई थी। इसके संबंध में थाने में सूचना के आधार पर डोंगरगांव पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही थी। वहीं इस मामले में 4 अगस्त गुरुवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की ग्राम चांदो में एक व्यक्ति बैटरी बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उसने बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार ली है। इस मामले में इस्तगासा तैयार कर आरोपी आरोपी छत्रपाल साहू पिता रंजीत साहू उम्र 21 वर्ष निवासी चांदो कर विरुद्ध 41(1+4) जा.फ़ौ. के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

*हर घर झंडा अभियान’ 13 से 15 अगस्त तक हर घर में फहरेगा तिरंगा*…….*पढ़े पूरी खबर…* ..*राजेंद्र टेंबुकर के साथ मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*‘हर घर झंडा अभियान’ 13 से 15 अगस्त तक हर घर में फहरेगा तिरंगा*

कांकेर- आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार ज़िले में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। गत दिवस मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, कार्यालय, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। हर घर झंडा कार्यक्रम हेतु पुलिस विभाग, वन विभाग, महिला स्व-सहायता समूह, जिले के समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर, उचित मूल्य की दुकानों, ग्राम पंचायतों, गौठानों, स्वास्थ्य केंद्रों, धान खरीदी केंद्रों, शासकीय-गैर शासकीय बैंकों, आश्रम-छात्रावास, महाविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं सभी प्रतिष्ठानों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप ही कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण हेतु निर्देशित किया गया। हर घर झंडा कार्यक्रम हेतु तिरंगा झंडा की आपूर्ति जिले में बिहान योजना अंतर्गत गठित संकुल स्तरीय संगठन के महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर आपूर्ति केंद्र के रूप में महिला स्व सहायता समूह के संकुल स्तरीय संगठन का चिन्हांकन किया गया है। हर घर झंडा कार्यक्रम से न केवल जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी, अपितु आमजन में देशभक्ति की भावना का भी विकास होगा।

*प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांवसे को किया शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती की हुई शिकायत……पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांवसे को किया शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती की हुई शिकायत*

राजनांदगांव – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 के 2008 में भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती द्वारा लोकतंत्र के विश्वनीय चौथा स्तंभ प्रेस (पत्रकारों ) को लगातार डराने धमकाने,दबाने और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जहाँ एक ओर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट पत्रकार (संवाददाता) को कुछ भी लिखने की स्वतंत्रता से लोगो को अवगत कराते हैं, वही पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों को निर्भिक ,स्वतंत्र लेखन एवं जन संवाद को शाशन तक पहुँचाने से रोका जा रहा है।
गत दिनों राम जी भारती के धर्म पत्नी के द्वारा राजधानी रायपुर एवं डोंगरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र, न्यूज चैनल व वेब पोर्टल में यथावत लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त इसे नेशनल चैनल जी -न्यूज, न्यूज 18 , आई. एन.एच एवं अन्य प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ नाउ,आर जे न्यूज, सी ए आई,संकल्प न्यूज जैसे सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।किंतु उसके बाद सिर्फ डोंगरगढ़ के चुनिंदा पत्रकारों को बदले की भावना , मानसिक पीड़ा देने की उद्देश्यों से चिन्हाकित पत्रकारों को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का के रूप में 10 लाख एवं 15 लाख रु की मांग किया जा रहा है।
केवल यही नही पत्रकारों को और अधिक डराने के लिए अपने जाती का प्रभाव बताते हुए एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग किया जा रहा है,। जबकि जातीगत किसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग नही किया गया है। पति पत्नी की आपसी (पारिवारिक) लड़ाई को सुलझाने के बजाय पूर्व विधायक महोदय पत्रकारो को घसीट रहे हैं।जो कि अनुचित है,और ऐसे लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही *प्रेस विज्ञप्ति*

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 के 2008 में भाजपा के पूर्व विधायक विधायक श्री रामजी भारती द्वारा लोकतंत्र के विश्वनीय चौथा स्तंभ प्रेस (पत्रकारों ) को लगातार डराने धमकाने,दवाने और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जहाँ एक ओर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट पत्रकार (संवाददाता) को कुछ भी लिखने की स्वतंत्रता से लोगो को अवगत कराते हैं, वही पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों को निर्भिक ,स्वतंत्र लेखन एवं जन संवाद को शाशन तक पहुँचाने से रोका जा रहा है।
गत दिनों राम जी भारती के धर्म पत्नी के द्वारा राजधानी रायपुर एवं डोंगरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र, न्यूज चैनल व वेब पोर्टल में यथावत लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त इसे नेशनल चैनल जी -न्यूज, न्यूज 18 , आई. एन.एच एवं अन्य प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ नाउ,आर जे न्यूज, सी ए आई,संकल्प न्यूज जैसे सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।किंतु उसके बाद सिर्फ डोंगरगढ़ के चुनिंदा पत्रकारों को बदले की भावना , मानसिक पीड़ा देने की उद्देश्यों से चिन्हाकित पत्रकारों को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का के रूप में 10 लाख एवं 15 लाख रु की मांग किया जा रहा है।
केवल यही नही पत्रकारों को और अधिक डराने के लिए अपने जाती का प्रभाव बताते हुए एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग किया जा रहा है,। जबकि जातीगत किसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग नही किया गया है। पति पत्नी की आपसी (पारिवारिक) लड़ाई को सुलझाने के बजाय पूर्व विधायक महोदय पत्रकारो को घसीट रहे हैं।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को (प्रेस) को फंसाने, डराने ,धमकाने का कार्य किया जा रहा हैं। जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को (प्रेस) को फंसाने, डराने ,धमकाने का कार्य किया।
जिसके चलते प्रेसक्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर को शिकायत किया।

*भू अभिलेख शाखा के चैनमेन विजय कुमार पटेल को दिया गया भावभीनी विदाई…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

भू अभिलेख शाखा के चैनमेन विजय कुमार पटेल को दिया गया भावभीनी विदाई
कांकेर :- भू अभिलेख शाखा जिला कांकेर में चैनमेन के पद पर पदस्थ श्री विजय कुमार पटेल का सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे भू अभिलेख शाखा में 08 नवंबर 1996 से चैनमेन के पद पर पदस्थ थे 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत होने पर भू- अभिलेख शाखा की आर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधीक्षक भू-अभिलेख रामचंद्र मंडावी, आरआई ईश्वर प्रसाद नेताम, हरेश कुमार भूआर्य, संतोष कुमार नागरे, गिरधर कुरेशिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाना नेताम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

*बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे…..* *पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे
0 सुबह प्रतिमा स्थापना तथा शाम को हुआ विसर्जन
डोंगरगांव।
स्थानीय बीपीएस पैरेंट्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरियाली के शुभ अवसर पर बीते दिनों ग्रीन डे सेलिब्रेट किया गया। इसके अलावा हेड ब्वॅाय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वॅाय तथा वाइस हेड गर्ल का प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुनाव करवाया गया। जिसमें प्रतीक मेश्राम हेड ब्वॅाय, सपना साहू हेड गर्ल, नवीन सोनकर वाइस हेड ब्वॅाय तथा माही चंद्राकर वाइस हेड गर्ल पद पद निर्वाचित हुये।
ग्रीन डे के अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत फूड डेकोरेशन, क्लास डेकोरेशन,डांस कम्पीटिशन आदि रखा गया, जिसमें अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। पश्चात् स्कूल परिसर में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान मंथली टेस्ट के रिजल्ट घोषित किया और टॉप फाइव में आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
ग्रीन डे का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर गिरीश सोनी, डायरेक्टर बालकृष्ण सिन्हा, रेखा सोनी, समाजसेवी शांतनु वैष्णव थे। इस दौरान प्रभारी प्रिंसीपल ऐश्वर्या साहू ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेड मिस्ट्रेस नंदिनी साहू, नीतू रत्नाकर, हारिका पटेल, कीर्ति सागर, इलायची ठाकुर, नीलेश श्रीवास्तव, शिवराज शांडिल्य, ऐश्वर्या सिंह, लक्ष्मी शर्मा, यशोदा अमिला, शिव यादव, तामेश्वर साहू, दानबाई रावटे, सुमन साहू, माधुरी साहू, चंचल राजपूत, ललित डहरे, हनिश साहू, सूर्यकांत मेश्राम, सोनल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।
—————-

*मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता निर्णय का परिणाम राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत – वंदना राजपूत……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

*मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता निर्णय का परिणाम राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत – वंदना राजपूत*

रायपुर/03 अगस्त 2022। जुलाई माह में भी राज्य की बेरोजगारी की दर मात्र 0.8 प्रतिशत रहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व के कारण लगातार रोजगार के अवसर के द्वार खुल रहे है। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संतुलित करने वाली तथा रोजगार के नये अवसरों का सृजन करने वाली योजनाओं पर शासन का सर्वाधिक ध्यान रहा है। कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों को कर्ज से मुक्ति तथा लंबित सिंचाई कर की माफी से योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता निर्णय के कारण रोजगार तथा आय मूलक योजनाओं का लगातार विस्तार हुआ है। इसी क्रम में हाल ही में गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के साथ-साथ गोमूत्र की खरीदी की भी शुरुआत की है। खरीदे गए गोमूत्र से भी खाद तथा कीटनाशकों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नये अवसरों का सृजन हुआ है। गांव-गांव में निर्मित गौठानों में वृहद पैमाने पर जैविक खाद का निर्माण, सामूहिक डेयरी, सामूहिक सब्जी की खेती, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ-साथ सुगंधित तेल का आसवन, जैविक गुलाल, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, सुगंधित साबुन, सेनेटरी पैड निर्माण जैसी आय मूलक गतिविधियां महिला समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में तेल मिल, दाल मिल, मिनी राइस मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की गई हैं। गढ़बो नया छत्तीसगढ़ का विस्तार हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के समय 2018 में 22.3 प्रतिशत बेरोजगारी की दर थी। भाजपा ने 15 साल तक शासन किये और बेरोजगारी की दर में लगातार इजाफा हुए। नरेन्द्र मोदी के गलत नीति के कारण देश में बेरोजगारी की दर 6.9 प्रतिशत है। मोदी ने कहा था कि प्रतिवर्ष ढाई करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार दिया जायेगा ये भी सफेद झूठ निकला। मोदी हर मोर्चे पर फेल हुआ है।

वंदना राजपूत
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

*थाना खडगांव पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कारवाही किया गया… पढ़ें पूरी खबर ……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

थाना खडगांव पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के खिलाफ की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाही
मोटरसाइकिल में प्लास्टिक की बोरी में भरकर करते थे गांजा की तस्करी
गांजे का खरीदार आरोपी से करीबन साडे 5 किलोग्राम तथा तस्करों से लगभग साडे 10 किलोग्राम लगभग 16 किलोग्राम ₹128000 हुआ बरामद
आरोपी रामलाल तिरपुड़े के कब्जे से अपराध घटना में इस्तेमाल हुआ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08.एपी 3789 कीमती 35000 रूपये को किया जप्त
जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत की गई नशे के विरुद्ध कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं ओएसडी भा.पु.से. श्री अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर श्री पूपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खरगांव प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 1.8.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम फुलकोड़ो चोरियांपारा निवासी शामसाय कोटपरिया के घर में गांजा तस्कर मोटरसाइकिल में प्लास्टिक की बोरी में गांजा भर कर बिक्री हेतु तस्करी करने आए हैं कि सूचना पर से विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी श्यामसाय कोटपारिया पिता स्व.भरण सिंह कोटपारिया उम्र 70 साल सकिन चोरियापारा फुलकोडो थाना खडगांव जिला राजनांदगांव की मकान की तलाशी गवाहों के समक्ष लेने पर मकान के अंदर से दो संदिग्ध व्यक्ति रामलाल तिरपुड़े पिता केजू राम तिरपुड़े उम्र 35 साल साकीन घटिया थाना गैंदा टोला जिला राजनांदगांव एवं तुलसी राम हाड़मे पिता स्व..मनसा राम हाड़मे उम्र 70 साल सकिन मीरपेमेटा थाना चिलहटी जिला राजनांदगांव मिले जिन्हें उक्त स्थान पर उपस्थित रहने का वाजिब कारण पूछने पर जवाब नहीं दे पाए तथा उनमें से एक व्यक्ति के पास तुलसीराम हाडमे के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखे गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ बाद मकान तलाशी के दौरान मकान स्वामी आरोपी श्यामशाय कोटपारिया के मकान के एक कमरे में रखे प्लास्टिक की बोरी में गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ बाद अन्य संदेही रामलाल तिरपुड़े से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तुलसीराम हाडमे के साथ अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एपी 3789 से गांजा बिक्री करने श्यामसाय कोटपारिया के घर आना तथा अपने मोटरसाइकल क्रमांकसीजी 08 एपी 3789 मैं एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा मादक पदार्थ बांधकर रखा हूं बताने पर उसके कब्जे से बरामद किया गया है तथा गवाहों के समक्ष पहचान पंचनामा सब्रस पंचनामा तौल पंचनामा सैंपल पंचनामा की कारवाही बक्चात कुल गांजा मादक पदार्थ 16 किलोग्राम को पृथक पृथक आरोपी गणों से जप्त कर अपराध घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एपी 3789 को रामलाल तिरपुड़े से विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया एवं मौके पर विधिवत कार्यवाही किया गया

जिले में चल रहे निजात अभियान नारकोटिस एवं ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत की गई उक्त अवैध मादक पदार्थ सहन करने की कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगांव उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा आरक्षक 1291 संतोष ठाकुर आरक्षक 531 रवि साहू आरक्षक 1262राम नारायण चंदेल आरक्षक 189 राहुल सिंह एवं आरक्षक 1570 संजीवन राम की सराहनीय भूमिका रही

*पुलिस विभाग के द्वारा स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भावनो में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया गया……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

कोडेकुसे थानाअंतर्गत पुलिस विभाग के द्वारा स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भावनो में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया गया । दुर्गुकोंडल 3 अगस्त 2022 पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एसडीओपी भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा के निर्देशन पर थाना कोड़ेकुर्से क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था थाना कोड़े कुर्सी क्षेत्र के नदी नालों में बरसात के पानी बढ़ने बाढ़ की स्थिति निर्मित होने एवं 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों का विशेष सप्ताह होने पर एसडीओपी
भानुप्रतापपुर के द्वारा थाना प्रभारी कोड़े कुर्से डोमेंद्र सिन्हा को दिया गया विशेष सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश एवं समस्त बल को अलर्ट रहने निर्देशित किया गया है साथ ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी प्रशांत पैकरा द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामो में भ्रमण कर लगातार थाना स्टाफ के साथ पोदला उरस्कना ‌‌वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल भवन पंचायत भवन में पर्यावरण की दृष्टि से विभिन्न फलदार एवं 6000 पौधा का वृक्षारोपण किया जा रहा है।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग, साइबर क्राइम पास्को गुड टच बैंड टच पर कार्यशाला आयोजित किया गया था……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग, साइबर क्राइम पास्को गुड टच बैंड टच पर कार्यशाला आयोजित किया गया था* दुर्गुकोंडल 3 अगस्त 2022 *शॉ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम पास्को,गुड टच बेड टच पर कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03,08,22 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वागत उद्बोधन प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव ने संस्था का परिचय और कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। टी आई दुर्गुकोंदल सुशील पटेल मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में संस्था के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग के कार्य,हम आपके मित्र है,आप सबकी और समाज की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए साइबर क्राइम, ऑन लाइन ठगी, वाट्सउप,फेसबुक, सोसल मीडिया के प्रयोग,और पास्को के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में बालिकाओं और महिला शिक्षकों से आरक्षक सावली सिन्हा जी अलग से यौन उत्पीडन,गुड टच,बेड टच,घर परिवार कार्यक्षेत्र, आते जाते समय,अपने को सुरक्षित रखने के तरीके, और अपने विश्वसनीय चाहे परिवार के सदस्य, शिक्षक प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी शेयर करने की बात कही,किसी भी परिस्थिति में हमारा किसी भी प्रकार से कोई शोषण न हो,हम सुरक्षित रहे हमारे व्यक्तित्व का विकास हो इसका ध्यान रखे।*कार्यशाला के अंत में विद्यार्थी ने अपने प्रश्नों से जिज्ञासा शांत की।कार्यशाला आयोजन की स्मृति में पुलिस विभाग द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।संस्था के प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव ने कार्यशाला आयोजन पर टी आई दुर्गुकोंदल को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर श्रीमती उषा तारम,आशा टोप्पो,मधुलता चंद्राकर,अनिल साहू,सुरेश नाग व्याख्याता,राजमाला देवनाथ अतिथि शिक्षक,लक्ष्मीकांत साहू,लिपिक 02, राजमोती न दरों,कामेश सिन्हा,केसर सिन्हा वैकल्पिक शिक्षक उपस्थित रहे।*

मोहला:——मोहला घर के बाहर से कार चोरी कपड़े के सबसे बड़े व्यापारी के घर से चोरी करते सीसीटीवी कैमरा में कैद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…….पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक मोहला:—- मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहला में कपड़े के सबसे बड़े व्यापारी दिनेश साहू के घर में घर के बाहर से अज्ञात चोर कार चाेरी कर फरार हो गए। थाना मोहला पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर मोहला निवासी दिनेश साहू ने बताया कि 2 अगस्त की रात को अज्ञात लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

*गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी 10 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के साथ पकड़े गए*

दिनांक 02.08.2022 थाना गातापार जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
दिगर राज्य से छ0ग0 में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले आरोपीयो के उपर थाना गातापार पुलिस की बडी कार्यवाही 10 पेटी अग्रेजी गोवा व्हस्की शराब जुमला 90.00 बल्क लीटर कीमती 53,500.00 एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तमाली कार स्वीफ डिजायर सफेद कलर का क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख) को किया गया जप्त।
आरोपी – 01. सलीम खान उर्फ गोलू खान पिता रसीद खान उम्र 27 वर्ष ग्राम कोठीटोला थाना बागनदी ।
02 गामन निषाद पिता मोहल लाल निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी पारा डोगरगढ़
थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्रीमान बद्रीनाथ मीणा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार , तात्कालिक अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया के हमराह में जिले में चलाये जा रहे निजात अभियान मुहिम में दिनांक 02.08.2022 को अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी 01. सलीम खान उर्फ गोलू खान पिता रसीद खान उम्र 27 वर्ष ग्राम कोठीटोला थाना बागनदी । 02 गामन निषाद पिता मोहल लाल निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी पारा डोगरगढ़ थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.। के वाहन से 10 पेटी गोवा अग्रेजी मंदिरा जुमला 90.00 बल्क लीटर किमती 53500 एंव शराब परिवहन मे प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली कार स्वीफ डिजायर सफेद कलर का क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख) जुमला किमती 253500 (दो लाख त्रिपन हजार पांच सौ) रूपये को जप्त करने में सफलता मिली।
जरिये मुखबीर से सूचना मिली की सफेद रंग का स्वीफ डिजायर क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब भरकर रजेगांव बालाघाट म0प्र0 से थाना गातापार जिला राजनांदगांव की ओर ला रहा है कि सूचना प्राप्त हुआ सूचना मिलते ही उक्त सूचना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर तत्काल टीम बनाकर गातापार थाना हमराह स्टाफ के चेक पोस्ट गातापार मे जाकर घेराबंदी पाईंट लगाया पुलिस पाईट को देखकर आरोपी चालक पुलिस को चकमा दे कर भाग रहा था जिसे रेडकार्यवाही कर पकडा गया उक्त वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन में खाकी रंग के काटून मे समान भर हुआ था काटून को चेक करने पर 10 पेटी गोवा अग्रेजी शराब जुमला 90.00बल्क लीटर शराब परिवाहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली कार सफेद रंग का स्वीफ डिजायर क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख)रूपये जुमला किमती 253500(दो लाख त्रिपन हजार पांच सौ) रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना गातापार में अप.क्र. 51/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी योगिता देवांगन को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर म0आर0 81 शिव कुमार जगत के ओरापी के लोक लाज को ध्यान मे रखते हुए गिरफ्तार किया गया एवं मामला अजामनतीय होने से माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में. सउनि जयमल उईके, प्र0आर0 698 रमेश सिन्हा 806 गिरीश साहू ,944 नरेन्द्र ठाकुर, 1209 भगत सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही, कृषिक पशु परिवहन करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार*……..*राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही, कृषिक पशु परिवहन करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही*
दिनांक 02.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से. ), ओएसडी पुलिस अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा दिनांक 02.08.2022 को ग्राम बिडौरी में आरोपी चंद्रेश टण्डन, मेघनाथ वर्मा पशुओं को बिना चारापानी के निर्दयतापूर्वक हांकते हुये ले जा रहे थे जिसे मौके आरोपीगण 1. चंद्रेश टण्डन पिता कुलबुल टण्डन उम्र 30 वर्ष, 2. मेघनाथ वर्मा पिता स्व. परशुराम उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बिडैरी थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकडें जिसके कब्जे से गाय 52 नग, बैल 02 नग, बछडा 28 नग, बछिया 41 नग पशुओं को गवाह के समक्ष जप्त कर गोवर्धन गौशाला अमलीडीहकला को सुरक्षार्थ रखने हेतु दिया गया। आरोपीगण का कृत्य पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा 4, 6, का पाये जाने से थाना छुईखदान में अपराध क्र. 217/2022 अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 02.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई ज्ञानसिंह कोरेटी, प्र.आर. 731 गनपत नायक , चालक आरक्षक क्र. 1592 भूषण चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक 1778 अनिल नाथ योगी, आरक्षक क्र. 606 गजेन्द्र उमरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*आबकारी विभाग राजनांदगाँव के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही…….पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*आबकारी विभाग राजनांदगाँव की कार्यवाही*

1. कायम प्रकरण – 02
2.जप्त मदिरा – *7.20 +6.30=13.50 बल्क लीटर महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्रा )*
3.जप्त वाहन – सी. टी-100 दो पहिया वाहन क्रमांक CG 08 AB 4857 l
4.गिरफ्तार आरोपी – 02
5.गैर जमानती प्रकरण -02, धारा 34(2),36,59(क)

सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी सर के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त लिए आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा,दिनांक-02.08.2022 को दतरेंगा से गेंदाटोला जाने वाले मार्ग थाना गेंदाटोला मैं
(1)आरोपी परसादीराम पिता-बिसनाथ उम्र-52 वर्ष जाति – कंवर निवासी- गेंदाटोला,थाना- गेंदाटोला,जिला-राजनांदगांव से एक हरे रंग के थैले मैं भरकर रखें 40 नग पाव जिसमें देसी दारू संत्रा महाराष्ट्र राज्य निर्मित वैध लेबल लगा प्रत्येक पाव में180mL कुल मात्रा =7.20BL बरामद किया गया। तथा
(2) बूचाटोला से गैंदाटोला जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर आरोपी लक्षणं चंद्रवंशी पिता- नारद चंद्रवंशी -34 वर्ष जाति – कंवर निवासी- गैंदाटोला,थाना- गैंदाटोला,जिला-राजनांदगांव द्वारा -एक प्लास्टिक थेले मैं भरकर रखें 35 नग पाव जिसमें देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र राज्य निर्मित वैध लेबल लगा प्रत्येक पाव में180mL कुल मात्रा =6.30 BL बरामद किया गया। मोटरसाइकिल सी. टी-100 वाहन क्रमांक CG 08 AB 4857 l इस प्रकार कुल 13.50 बरामद किया गया l आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अन्य राज्य की मदिरा का धारण करना छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),36 एवं 59 (क) का दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही के दौरान अल्ताफ खान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त – डोंगरगांव/चीचोला एंव अनिल सिन्हा एवं भोजनारायान उईके उपस्थित रहे।

*डोंगरगांव के शिक्षक नामदेव साहू को सेवानिवृत होने पर बिदाई……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव के शिक्षक नामदेव साहू को सेवानिवृत होने पर बिदाई
डोंगरगांव
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करमरी के प्रधान पाठक नामदेव साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था श्री साहू ने ग्राम करमरी के स्कूल में 40 वर्ष तक सेवा दी है श्री साहू के विदाई समारोह में स्कूली बच्चे बैंड बाजा के साथ गांव भ्रमण करते हुए उनके निजी निवास मटिया डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में एक आयोजन कर उन्हें गरिमामय सम्मान समारोह कर सम्मानित किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम में एन डी साहू किशन लाल साहू गीताबाई ठाकुर लीला राम साहू आर एस लाठिया एम एल देवांगन पी आर देवांगन अरुण मेश्राम दशरथ साहू बृजभान सिन्हा दीनदयाल साहू जयंत साहू मोहन साहू नूतन हिरवानी पंचू साहू गोपाल सिंह कुशवाह वीरेंद्र ठाकुर पीआर देवांगन दामन साहू हिंसा ठाकुर के आर निषाद उत्तमसाहु किशुन गिरीश एवम शिक्षक गण व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

*डोंगरगांव के गुरुकृपा महिला मानस मंडली ने मनाया सावन उत्सव…..पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव के गुरुकृपा महिला मानस मंडली ने मनाया सावन उत्सव

डोंगरगांव
गुरु कृपा महिला मानस मंडली डोंगरगांव द्वारा सावन की तीज का उत्सव मनाया गया महिला मानस मंडली सावन झूला उत्सव प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें गुरुकृपा महिला मानस मंडली की टीम विजेता रही कार्यक्रम में गुरुकृपा महिला मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शांडिल्य सचिव श्रीमती चंद्रकांती साहू सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी साहू सरोज मानिकपुरी वीना साहू निशा पंजवानी मालती यादव पिंकी गुप्ता झमिता राणा कुसुम शिंदे संगीता गुप्ता रंजू रत्नाकर बिरझा साहू यूनिका साहू श्यामसुंदर उर्वशा धनेश्वरी साहू मोनिका चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

*स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल से प्रथम मेरिट सूची जारी…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल से प्रथम मेरिट सूची जारी* दस्तावेज के साथ प्रवेश के लिए छात्रों को बुलाया गया

दुर्गूकोंदल, 2 अगस्त 2022 शासकीय कगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022 23 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण में बीए, बीएससी, एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम अस्थाई प्रवेश मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी कर दी गई है छात्र-छात्राओं को दस्तावेज के साथ प्रवेश लेने बुलाया गया है मोबाइल फोन एवं अन्य मैसेज के माध्यम से सभी को महाविद्यालय प्रबंधन सूचित कर दिया है प्राचार्य डी. एल, बढ़ाई ने बताया है कि
समस्त नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु B.Sc, B.Com, B.A. प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट सूची आरक्षणवार आज दिनांक 30/07/2022 को जारी किया जाता है। सूची में सम्मिलित विद्यार्थी प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क व नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजो के साथ दिनांक 01 अगस्त 2022 से 06 अगस्त 2022 तक प्रवेश समिति के समक्ष महाविद्यालय में उपस्थित होवें । उक्त दिनांक के पश्चात जारी मेरिट सूची स्वत: ही निरस्त हो जाएगा और किसी भी प्रकार की दावेदारी स्वोकार नहीं की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी विद्यार्थी स्वयं होंगे।
प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेज:
1. ऑनलाईन प्रवेश आवेदन की हार्डकापी ।
2. स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति। 3. चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति ।
4. माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति ।
5. 10वीं की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
6. 12वीं की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति। (यदि नेट कॉपी है तो संबंधित संस्था के प्राचार्य द्वारा सत्यापित )
7. जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
8. निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
9. पात्रता प्रमाण पत्र की मूल प्रति (आवश्यक्तानुसार)
10. नि:शक्तता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति । (आवश्यक्तानुसार )
11. गैप प्रमाण पत्र की मूल प्रति। (आवश्यक्तानुसार)
12. अन्य प्रमाण पत्र (NSS/NCC/SCOUTS / SPORTS….etc) 13. आनलाईन एंटी रैगिंग शपथ पत्र की मूल प्रति जिसमें विद्यार्थी एवं अभिभावक का हस्ताक्षर हो।
14. दो पासपोर्ट साईज नवीनतम् फोटो।. प्रवेश के समय उपरोक्त दस्तावेजों को ‘आनलाईन प्रवेश आवेदन पत्र की हार्डकॉपी’ के साथ संलग्न करना अनिवार्य है अन्यथा प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
2. उपरोक्त समस्त स्वप्रमाणित छायाप्रति दस्तावेजों का मूल प्रति के साथ प्रवेशार्थी स्वयं पालक के साथ उपस्थित होवे ।
3. जाली प्रमाण पत्र, गलत जानकारी, जानबूझ कर छिपाए गए प्रतिकूल तथ्यों के साथ कोई विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं तो ऐसे विद्यार्थी का प्रवेश निरस्त करने का पूर्ण अधिकार प्राचार्य का होगा तथा उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
4. निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के पश्चात हीं विद्यार्थी का महाविद्यालय में प्रवेश माना जाएगा।
5. महाविद्यालय परिसर में कोविड- 19 नियमों का पालन करना अनिवार्य है। (मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग एवं सैनिटाइजर
का उपयोग ) एवं जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महाविद्यालय में संबंधित प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

*राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल का आयोजन 7 अगस्त को किया जा रहा है……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

काँकेर/दुर्गुकोंदल:- राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल का आयोजन 7 अगस्त को किया जा रहा है।प्रतियोगिता के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला से काँकेर योगासन स्पोर्ट्स असोसिएशन के अध्यक्ष संजय वस्त्रकार,सचिव कुश कुमार साहू,कोषाध्यक्ष उपेश्वर ठाकुर के साथ समस्त सदस्य मुलाकात कर इसकी जानकारी दिये। जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 7अगस्त रविवार को आयोजित होगा।प्रतियोगिता हेतु 31 मार्च 2022 की स्थिति में तीन आयु समूह जिसमे 9 से 14 वर्ष,14 से 18 वर्ष,18 वर्ष से अधिक वर्ष के योग खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।योगासन को पांच भाग में विभाजित किया गया है जिसमे से ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता मे प्रत्येक भाग से एक आसन कुल पांच आसन करने होंगे,आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता सिंगल,पेयर व
रिद्मिक योगासन प्रतियोगिता ( पेयर) में प्रत्येक भाग से दो कुल दस आसन करने होंगे जिसके लिए जिले से डिफिकल्टी जज,आर्टिस्टिक जज व टाइम जज नियुक्त रहेंगे। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में एक प्रभारी बनाया गया है जिन से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी संपर्क कर सकते हैं इनमें चारामा से दिनेश देवांगन जी 94063 93014,नरहरपुर से कुंदन लाल साहू 9406362034,काँकेर से कुश कुमार साहू 94242 95081,अंतागढ़ से परमानंद पाल 9685128474,भानुप्रतापपुर से योगेश्वर सिन्हा के 72250 12598 दुर्गुकोंदल से संजय वस्त्रकार 94255 93503, कोयलीबेड़ा से प्रणव कीर्तनिया 6266720660 से सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। मुलाकात करने वालों में कुंदन साहू,अनुपमा साहू,कुमार साहू,तीरथ बघेल,सविता मरकाम,नमेश्वरी नरेटी,नरसिंह तेता आदि उपस्थित थे।

*रायपुर,गैलेक्सी कॉलोनी में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव…..पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

रायपुर,गैलेक्सी कॉलोनी में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

रायपुर,गैलेक्सी कॉलोनी में महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन कर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सावन गीत प्रस्तुत कर पर्व मनाया।
इस सावन महोत्सव में सम्मिलित होकर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हमें अपनी संस्कृति अपनी धरोहर को संजोकर रखना है और ज्यादा से ज्यादा इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन करके एकजुटता का परिचय देना है और सावन महोत्सव के माध्यम से इस प्रकार का आयोजन महिलाओं के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजन किया बहुत ही भव्यता के साथ यहां पर सावन महोत्सव का कार्यक्रम कर एकजुटता का परिचय देता है साथ ही कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर में प्रमुख रूप से नीमा गुप्ता, दीपाली निगम, ममता गायकवाड़, सरोज सिंह, संगीता सिंह, नीलम सिंह, सुषमा तिवारी, श्रेया सिंह सहित भारी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रहे।

*थाना डोंगरगांव के पुलिस ने छात्र -छात्राओं को सायबर क्राइम और गुड टच- ,बेड टच में अंतर बताकर किया जागरूक*.. *पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनादगांव के ब्लॉक थाना डोंगरगांव के  पुलिस ने *छात्र -छात्राओं को सायबर क्राइम और गुड टच- ,बेड टच में अंतर बताकर किया जागरूक*

0 डोंगरगांव – क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुज्जी के शा. उच्च. माध्यमिक शाला में दिनांक 01 अगस्त 2022 को विधिक साक्षरता , सायबर क्राइम, एवं गुड टच – बेड टच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य रूप से श्री भरत बरेठ थाना प्रभारी डोंगरगांव उपस्थित थे।
0 थाना प्रभारी द्वारा शाला के बच्चो को विधिक जानकारी दी गई साथ ही बच्चो को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत होने वाले अपराध के संबंध में विस्तार से समझाया गया।
0 बच्चों को चलचित्र और कार्टून एनीमेशन के माध्यम से गुड टच और बैड टच में अंतर की जानकारी दी गई तथा ऐसा होने पर क्या करें ,इसके संबंध में भी जानकारी दिया। सोसल मीडिया पर बच्चे कैसे अनजान व्यक्ति के संपर्क में आ कर गलत कदम उठाते हैं, और अपने लक्ष्य से भटक रहे है इस पर भी विस्तार से जानकारी दिया।
0 साथ ही जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान निजात पर भी चर्चा कर बच्चों को नशे से दूर रहने एवं इसकी लत से कैसे बचें इस विषय पर भी गंभीरता से जानकारी दिया।
0 क्षेत्र में यह पहला अवसर था जब किसी थानेदार द्वारा ऐसा सराहनीय पहल किया गया।
0 श्री बरेठ सर ने बताया कि क्षेत्र के लोगो को सायबर और अनैतिक कृत्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ।
0 पूर्व में नशा मुक्ति अभियान व साइबर सुरक्षा के संबंध में भी जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है तथा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करने हेतु काम किया जाएगा।
0 इस अवसर पर थाना डोंगरगांव की टीम ,शा. उच्च. मा. विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका, बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं, ग्राम के सरपंच, वरिष्ठ नागरिक, और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*वजन तिहार और विश्व स्तन पान दिवस मनाया गया।और कब तक चलाया जायेगा यह अभियान पढें पुरी खबर।आर.एल.कुलदीप की खबर:-।*

0

*वजन तिहार और विश्व स्तन पान दिवस मनाया गया।और कब तक चलाया जायेगा यह अभियान पढें पुरी खबर।आर.एल.कुलदीप की खबर:-।*

कोरर/हेटारकसा
आज सोमवार को सेक्टर हाटकर्रा के अंतर्गत ग्राम हेटारकसा में सेक्टर स्तरीय वजन तिहार और विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडी उपाध्यक्ष सुन्हेर गजेंद्र थे अध्यक्षता ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय थे कार्यक्रम की शुरुवात सेक्टर सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग अनसूइया साहू द्वारा दोनो कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया कि यह कार्यक्रम किस वजह से मनाया जाता है इसके क्या लाभ है उसके बारे में जानकारी दिया गया उन्होंने आगे बताया कि विभाग द्वारा
वजन तिहार 1 अगस्त से 13 अगस्त एवं विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलाया जाएगा इसमे शिशुवती माता को सामान्य प्रसव के तुरंत पश्चात एक घंटे के अंदर स्तनपान के फायदे भी बताया गया ,ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय द्वारा कुपोषण के प्रकार एवं उसके बचाव के तरीके जैसे दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर,एक बच्चे के जन्म के समय ही अस्थाई विधि जिसमे कॉपर टी लगाने ,अंतरा इंजेक्शन एवं अन्य उपाय करने की सलाह दी गई जिससे बच्चे के सही पालन पोषण के लिए समय मिल सके नवजात बच्चे को 6 माह तक सिर्फ स्तनपान कराने बाहरी आहार का उपयोग न करने ,माँ के दूध में सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते है यह बच्चे के लिए बहुत जरूरी है 6 माह के पश्चात किन ऊपरी आहार का उपयोग करना चाहिए,जिससे बच्चे का सही विकास हो सके उसकी जानकारी दिया गया साथ ही समय समय पर वजन लेकर हम बच्चों के सही विकास की जानकारी ले सकते है और कुछ कमी होने पर हम उसका बचाव कर सकते है ,मंडी उपाध्यक्ष सुन्हेर गजेंद्र द्वारा सभी गर्भवती महिलाव को समय पर जांच कराने ,टीका लगाने,एवं आंगनवाड़ी में मिलने वाले रे डी टू ईट का सही उपयोग करने की सलाह दी गई ताकि जन्म लेने वाले बच्चे एवं भावी माँ दोनो स्वस्थ रहे इस दौरान डॉ नवीन पाण्डेय द्वारा कुपोषित बच्चों की जांच कर दवाई भी वितरित किया गया आभार प्रकट केस्वरी साहू द्वारा किया गया इस पूरे आयोजन में गर्भवती और शिशुवती माता ,ग्रामीण नारायण साहू,गोविंद साहू,सेक्टर हाटकर्रा के सभी आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे

*प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुवे पंकज वाधवानी ने कहा ..आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुवे पंकज वाधवानी ने कहा ..आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-
बता दें कि सवालों के जवाब कोई तब ही दे सकता है, जब वो साफ नियत वाला और ईमानदार हो।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

गांधी परिवार सवालों से नहीं डरता, लेकिन मोदी जी मे हिम्मत है तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, एक सवाल का जवाब दे कर दिखा दें।।
तो मै मान जाऊ….पंकज वाधवानी।

*भाजयुमो महंगाई कम करने व अग्निवीर जैसे युवाओं को छलने वाले योजना के खिलाफ लगाए पोस्टर:- वाधवानी*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*भाजयुमो महंगाई कम करने व अग्निवीर जैसे युवाओं को छलने वाले योजना के खिलाफ लगाए पोस्टर:- वाधवानी*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

*महंगाई की मार झेल रहा है युवा , छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.6 अन्य प्रदेशों से सबसे कम*

भुपेश है तो भरोसा हैं :- वाधवानी

कांकेर :- जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज राज वाधवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की भाजपा के पास मुद्दे नहीं रह गए इसलिए जनता का ध्यान महंगाई व युवाओं को छलने वाली योजना अग्निवीर जैसे बड़े मुद्दों पर से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए स्टंट पोस्टर बॉय वाले काम कर रहे हैं भाजयुमो देश के बेरोजगारी के आंकड़ों पर नजर डालना चाहिए  ।। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की उपलब्धि है कि पूरा देश जहां बेरोजगारी की मार झेल रहा है वहां छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर केवल 0.6 फीसदी है और सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पहले स्थान पर है।
जब की देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत रही।
वाधवानी ने आगे कहा की भुपेश सरकार के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्य प्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। दो अप्रैल वर्ष 2022 की स्थिति में सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक बेरोजगारी दर हरियाणा में 26.7 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 25-25 प्रतिशत, झारखंड में 14.5 प्रतिशत, बिहार में 14.4 प्रतिशत, त्रिपुरा में 14.1प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 12.1 प्रतिशत रही।

छत्तीसगढ़ में चल रही विभिन्न योजनाओं से जैसे कि सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बारी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, रूरल इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना, लघु वनोपजों के संग्रहण और वैल्यू एडिशन, उद्यमिता विकास जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, राज्य के विकास को गति मिल रही है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है।

*ठीक उसके विपरीत देश के बेरोजगारी दर और भाजपा शासित राज्यों का बेरोजगारी दर की तुलना भाजयुमो को करना चाहिए । देश आज महंगाई की मार झेल रहा है अगर भाजयुमो सही में देश के युवाओं का अच्छा सोचती है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से देश में महंगाई कम करने व अग्निवीर जैसे युवाओं को छलने वाले योजना के खिलाफ पोस्टर लगाकर अपने नेता से मांग करनी चाहिए छत्तीसगढ़ में आपको मुद्दे नहीं मिल रहे तो कम से कम अपने नेता से ही मांग कर ले*

*डोंगरगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करते एक युवक गिरफ्तार……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव  के थाना पुलिस ने *अवैध शराब की बिक्री करते एक युवक गिरफ्तार*
*30 पौव्वा देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) की कार्यवाही*

डोंगरगांव : जिले में अवैध शराब कारोबारी पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत आज पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा है ,,उनके पास से 30 पौव्वा देशी शराब बरामद किया गया हैं ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,, मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना डोंगरगांव के ग्राम खुज्जी में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए मुखबिर लगाकर, अवैध शराब विक्रेता संतोष निर्मलकर को घेराबंदी कर पकड़ने पर उसके कब्जे से 30 पाव देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2)की कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेजा गया।

*झलप बिजली वितरण केन्द्र के रामाडबरी गॉव में कभी भी गिर सकता है बिजली का खम्भा, शार्ट होने पर जा सकती है जान। आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*झलप बिजली वितरण केन्द्र के रामाडबरी गॉव में कभी भी गिर सकता है बिजली का खम्भा, शार्ट होने पर जा सकती है जान।
आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

महासमुंद:-
झलप बिजली वितरण केन्द्र के रामाडबरी गॉव में कभी भी गिर सकता है बिजली का खम्भा, शार्ट होने पर जा सकती है जान*


स्थानीय निवासियों का कहना है
रामाडबरी गॉव में लगा 11 kv बिजली का एक खम्भा किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। यह खम्भा जमीन के नजदीक बिलकुल खोखला हो चुका है। बार-बार बिजली विभाग को सूचित करने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया गया। चूंकि बरसात के दिन हैं तो कभी भी यह खम्भा गिर सकता है। बिजली की तारें शार्ट होने से किसी की जान पर बन सकती है। 11 kv मे करेंट की इतनी परचूर मात्र होती है की किसी पशु या मानव की एक झटके मे जान ले सकता है

इस पर अगर कोई भी बिजली विभाग का कर्मचारी तारों को ठीक करने के लिए चढ़ा तो हादसा तय है। इतना ही नहीं बरसात के दौरान पानी लगने और हवाएं चलने के कारण यह खम्भा कभी भी खेत में गिरकर हादसे का सबब बन सकता है। यह खम्भा पहले ही टेड़ा हो चुका है। बस अब हादसा होना बचा है

*बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन….पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
केंद्र सरकार की नीतियों को बताया गलत
रायपुर— बढ़ती महंगाई को लेकर रायपुर ग्रामीण के युवा कांग्रेसियों ने आज महंगाई की दुकान लगाकर अनोखा प्रदर्शन किया लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन काफी अनोखा रहा और उन्होंने विस्तृत रूप से बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों को जानकारी दी। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार महंगाई की मार जनता के ऊपर पढ़ रही है दही, पनीर जैसे चीजों पर जीएसटी लगाकर जनता को परेशान किया जा रहा है 10 रूपए की चीज जीएसटी लगने के बाद 13 और15 रूपए तक मिल रही है जिधर देखें उधर महंगाई की मार नजर आती है पहले गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ते गए और आदमी की पहुंच से बाहर होती नजर आई जीएसटी लगने के बाद कहीं ना कहीं खाद्य सामग्रियों में भी महंगाई का असर दिखने लगा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार कारपोरेट परस्त सरकार है इस सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा है जबकि गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है चाहे वह जीएसटी के माध्यम से हो या फिर दाम बढ़ाकर सभी तरफ हाहाकार मचा हुआ है और जनता परेशान नजर आ रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता विशाल शर्मा, मिलिंद गौतम, अशरफ हुसैन, पार्षद राजा बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा, सुरेश धीवर, तीरथ यादव, आस मोहम्मद, सजमन बाघ, आशुतोष मिश्रा सार्थक शर्मा, तीरथ साहू जागेश्वर ध्रुव सन्मुख जांगड़े राजेश साहू वरुण चटर्जी प्रियंका उपाध्याय विक्की पटाले सागर बाघमारे भरत छुरा मानसिंह गीलहरें नवाज खान प्रणव अनिमेष आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

*रायपुर,धरसीवां,विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया 15 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

रायपुर,धरसीवां,विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया 15 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माठ में अहाता निर्माण 10 लाख, सामुदायिक भवन 3 लाख और रंगमंच 2 लाख सहित कुल लगभग 15 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे भी पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,अश्वनी वर्मा ,ग्राम पंचायत सरपंच सुरेंद्र गेंडरे , वीरेंद्र वर्मा, बलदाऊ निर्मलकर अवध राम घीवर, मनसा यादव, धनेश्वरी धीवर, मुन्ना पाल, गोविंद विश्वकर्मा, दुखुराम पाल सहित भारी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*थाना औंधी पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल में क्लास लगा कर* *कानून के बारे में जानकारी दिया..पढ़े पूरी खबर ……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनादगांव के ब्लाक मानपुर के क्षेत्र थाना औंधी पुलिस ने
निजात कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला संबंधी अपराध पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच चाइल्डलाइन डायल 112 साइबर फ्रॉड अपराध, नशा के संबंध में कई महत्वपूर्ण की दी गई जानकारी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिले में चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय मानपुर श्री हरीश पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दरों के नेतृत्व में थाना औंधी पुलिस स्टाफ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी में निजात अभियान कार्यक्रम का आयोजन छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।

निजात कार्यक्रम आयोजन कर छात्र छात्राओं को महिला एवं बच्चों संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में जानकारी दी गई, एवं छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच चाइल्ड लाइन 1098 डायल 112 साइबर फ्रॉड अपराध, सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी, चिटफंड कंपनियों के धोखाधड़ी यातायात नियम एवं नशा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं बहुत ही उत्सुकतावस जानने का प्रयास किया और नई जानकारी प्राप्त कर छात्र छात्राओं में आत्म संचार हुआ एवं छात्र छात्राओं अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकर बहुत खुश दिखे इस प्रकार की कोई घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने बताया गया निजात कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल औंधी से 200 छात्र-छात्राएं स्कूल प्राचार्य श्री बाबूराम भंडारी अन्य शिक्षक शिक्षिका गण एवं थाना स्टॉप आरक्षक कमलेश कौशल, अशोक शोरी, दौलत पटेल, सुमन साहू उपस्थित थे।

*आदिवासी दिवस मनाने को लेकर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा जोरशोर तैयारी की जा रही है….पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

दुर्गूकोंदल।                                                                    विकास स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस 9अगस्त को ग्राम हाटकोंदल में मनाया जायेगा। विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा जोरशोर तैयारी की जा रही है। इसके लिए सर्व आदिवासी समाज, गोड़ समाज, हल्बा समाज के पदाधिकारियों की आपस में बैठक आयोजित कर तैयारी को लेकर चर्चा किया जा रहा है।  सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जगतराम दुग्गा, युवा प्रभाग अध्यक्ष कुबेर दर्रो, उपाध्यक्ष भीखम देहारी, सेवालाल चिराम ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस हमारे अपने विचार रखने, आपसी भाईचारा और एकता की मिशाल पेश करने के लिए अच्छा दिन है। इसीलिए हमारे आवाज और एकता की भावना देश के कोने कोने तक पहुंचे। इसके लिए गोंड़, हल्बा समाज के सभी लोग ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे। 31जुलाई को ब्लाक स्तरीय बैठक ग्राम हाटकोंदल में हुई। इस बैठक जगतराम दुग्गा, कुबेर दर्रो, महत्तम दुग्गा, रामचंद्र कल्लो, बाबूलाल कोला, झाड़ूराम उयका, रैनूराम दर्रो, बाबूलाल कोमरा, सेवालाल चिराम, शिवप्रसाद बघेल, गुलाब बघेल आनंद तेता सहित  बड़ी संख्या में सर्व‌ आदिवासी समाज के ब्लाक और क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए।

*कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोन्दल शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवप्रवेश हेतु।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोन्दल शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवप्रवेश हेतु।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

दुर्गूकोंदल:-
कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोन्दल शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवप्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि BSc प्रथम वर्ष, BA प्रथम वर्ष व BCom प्रथम वर्ष की अस्थायी प्रवेश मेरिट सूची दिनांक 01 अगस्त 2022 सोमवार को दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ-साथ महाविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। मेरिट सूची से संबंधित छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए दिनांक 01 अगस्त सोमवार दोपहर से आवश्यक दस्तावेजों व निर्धारित शुल्क के साथ महाविद्यालय में प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

महाविद्यालय का वेबसाइट पर विजिट करने के लिए लिंक👇🏻
http://www.govtcollegedurgukondal.in

 

*स्वामी आत्मानंद स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा
रायपुर — रायपुर ग्रामीण का प्रथम आत्मानंद स्कूल माना के में संचालित हो रहा है जिसमें आज शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय यादव ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा शामिल हुए छात्रों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में परिजनों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण शर्मा ने प्रांगण में मौजूद छात्र एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शासन की महत्वपूर्ण योजना है इसमें बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के जरिए अच्छी शिक्षा मिलेगी और वह एक नई ऊंचाइयों को छुएंगे उन्होंने अतिरिक्त कमरे बनाने घोषणा की जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के बच्चे अध्ययन करने के लिए माना स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंच रहे हैं और शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

*बूस्टर डोज अभियान में विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं ……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

: *कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में विकासखंड दुर्गुकोंडल 30 जुलाई को कोविड-19 टीकाकरण तिहार मनाया गया, दुर्गुकोंडल में अब तक 31851लोगों को बूस्टर डोज मिला, 22149 लोगों को लगाने का लक्ष्य है बूस्टर डोज अभियान में विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं अभियान 19 जुलाई 2022 से प्रारंभ है*। दुर्गुकोंडल 31 जुलाई 2022 विकासखंड दुर्गुकोंडल के अंतर्गत। 19 जुलाई 2022 से कोविड 19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने क्षेत्र में कोविड 19 टीकाकरण के बूस्टर डोज शत प्रतिशत आच्छादित करने के लिए निर्देश दिए है। इसी के परिपालना में एसडीएम मनीष साहू के दिशा निर्देश पर कोविड- 19 टीका लगाया।जा रहा है
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज किशोर ने बताया है कि
। कोविड- 19 संक्रमण की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए चलाया गया यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए
वैक्सीनेशन सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा नागरिकों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच देने के लिये टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान में दुर्गुकोंडल की जनता भी जागरूक होकर आगे आई है। दुर्गुकोंडल सरपंच पार्वती सोरी व्यापारी संघ अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा जनपद सदस्य जोहन गावड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला नरेटी ने नागरिकों को संदेश में कहा है कि कोविड महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। टीके की तीनो डोज से लगाने की अपील की गई।
टीकाकरण अभियान में अब तक 31851 हजार लोगों को मिला है बूस्टर डोज लगा है खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज किशोर ने लोगों से कहा है कि कोरोना के तीनो टीके लगवाने के लिए अपने मित्र, रिस्तेदार, परिवार के सदस्यों को प्रेरित करें। इस टीके के कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह टीका संक्रमण से अच्छे से बचाव करता है।
तहसीलदार आशीष कुमार देवहारी ने बताया आज के इस महाअभियान में विकासखंड दुर्गुकोंडल में अब तक 31851 हजार लगभग लोगों को टीका लगाया गया। वही 30 जुलाई 2022 को कोविड19 टीकाकरण तिहार के रूप में मनाया गया उन्होंने कोरोना वैक्सीन से बनने वाली इम्यूनिटी की जानकारी देते हुए कहा कि जिन व्याक्तियों को कोरोना का वैक्सीन लगा है, उनकी कोरोना से लड़ने की इम्यूनिटी बनती है। इसमें कोरोना से संक्रमित होने पर बीमारी की गंभीरता कम हो जाती है। टीकाकरण के महाअभियान में सभी
पूर्ण सुरक्षा मिलती है। टीकाकरण महाअभियान में सभी नगारिक टीकाकरण अवश्य करवाये। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि वैक्सीनेशन होने पर कोरोना संक्रमित नहीं होते। संक्रमित हो भी जाते हैं तब गंभीर बीमार नहीं होते। टीके के बाद भी जब तक कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं होता तब तक कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग नागरिक टीका अवश्य लगवाए। टीकाकरण अभियान में विकासखंड दुर्गुकोंडल के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज किशोरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे खंड शिक्षा अधिकारी केशव साहू तहसीलदार आशीष देवहारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास देव कुमारी परिहार बीआरसी रामरतन यादव, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मंडावी बीपीएम नंदनी दीवान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी इस अभियान में जुड़े हुए है लोगों को टीकाकरण अभियान में सफल बनाने में लगे हुए हैं साथ ही इस अभियान में प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक की जा रही है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम डॉक्टर ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एनएम, एवं अन्य कर्मचारी पूरी तरह से लगे हुए हैं।

*जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्षकल्याणक दिवस पर 1008 अट्ठम तप आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:- *

0

——–
*जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्षकल्याणक दिवस पर 1008 अट्ठम तप*

*विश्व शान्ति व अहिंसा परमो धर्म की भावना से दस लाख नवकार महामंत्र का जाप*

रायपुर। जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की पावन प्रेरणा से पार्श्वनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक 3, 4 और 5 अगस्त को मनाया जाएगा व मोक्षकल्याणक के अवसर पर सामूहिक अट्ठम (तेला) किया जाएगा। देशभर में 1008 से ज्यादा और राजधानी रायपुर में परम पूज्य साध्वी श्री निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा परम पूज्य साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी म.सा. आदि ठाणा – 7 की पावन निश्रा में 108 अट्ठम किया जाएगा अट्ठम के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से लोगों ने अपना पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी ने नवकार महामंत्र जाप से जलते नाग नागिन के जोड़े का उद्धार किया था। पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर विश्व शांति और अहिंसा परमो धर्म की भावना के साथ अट्ठम तप करने वाले भाई बहन 10 लाख नवकार महामंत्र का जाप करेंगे।
———————————– *सिर्फ ज्ञान प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं, ज्ञान का सार प्राप्त होना चाहिए: साध्वी श्री स्नेहयशाश्रीजी*

न्यू राजेंद्र नगर महावीर जिनालय में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान रविवार को साध्वी स्नेहयशाश्रीजी ने कहा कि ज्ञानसार में कहा गया है कि केवल ज्ञान प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है अपितु ज्ञान का सार प्राप्त होना अनिवार्य है। ज्ञानसागर में ज्ञान प्राप्ति की नहीं, ज्ञान को जीने की बात कही गई है। बहुत सारा भोजन खा लेने से ताकत नहीं मिलती बल्कि उसे पचाने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि वैसे ही ज्ञान का सार बहुत ज्ञान प्राप्त करने से नहीं बल्कि ज्ञान को जीने से प्राप्त होता है। ज्ञान सारभूत तभी होगा, जब हमारे भीतर विनय गुण विकसित होगा। जिस प्रकार हमें भोजन बाहर के रंग रूप से भी और अंदर के टेस्ट से भी सुंदर चाहिए उसी प्रकार ज्ञानी भगवान फरमाते हैं कि हमारा जीवन भी अंदर बाहर दोनों से सुंदर होना चाहिए तभी ज्ञान सार होगा। साध्वी जी ने आगे कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जिसके पास ज्ञान ना हो सबके पास ज्ञान है। भले ही किसी के पास सम्यक ज्ञान हो किसी के पास विपरित ज्ञान हो या चाहे वो अज्ञानी हो।

साध्वी जी ने आगे कहा कि ज्ञान तीन प्रकार के होते हैं। पहला सम्यक ज्ञान दूसरा विपरीत ज्ञान और तीसरा अज्ञान। इसने सबसे अच्छा सम्यक ज्ञान होता है। विपरीत ज्ञान हानिकारक होता है और विपरीत ज्ञान से तो अच्छा अज्ञानी होना होता है। विपरीत ज्ञान की अपेक्षा अज्ञान हो तो चलेगा पर विपरीत ज्ञान नहीं चलेगा। हमारे पास दूसरों का ज्ञान है परंतु स्वयं का ज्ञान हमारे पास नहीं है। साध्वीजी ने आगे कहा कि गुरु भगवंत को वंदन करने का उचित समय तब है जब वह प्रशांत मन से बैठे हो या आसन पर बैठे हो, मन शांत हो, आपको उत्तर देने के लिए उपस्थित हो तब बुद्धिशाली व्यक्ति आज्ञा लेकर वंदन करें, परंतु चलते-चलते नहीं। गुरु भगवंत जब आपके घर गोचरी में आते हैं तब गुरु भगवान दरवाजे के बाहर से ही धर्म लाभ कहते हैं। क्योंकि यह शिष्टाचार है, सभ्यता है। आज ज्यादातर लोग सिंगल फैमिली वाले हैं। उनकी वेशभूषा भी अजीब होती है उन्हें देखकर शर्म आ जाती है। कोई अभद्र वेशभूषा या अभद्र स्थिति में हो तो धर्म लाभ सुनते ही सभ्यता में आ जाए, इसीलिए हम गेट के बाहर से धर्म लाभ कहते हैं। आजकल की वेशभूषा को देखकर सर शर्म से झुक जाता है। हमें विचार करना है कि हम कहां जा रहे हैं, किस दिशा में बढ़ रहे हैं। आमेर के राजा ने अपनी पुत्री को कह रखा था कि मेरे सामने जब भी आओ स्वस्थ कपड़े पहन कर आना। उन्होंने स्वस्थ कपड़ा कहा स्वच्छ कपड़ा नहीं। अभद्र कपड़े हमारे विकारों को बढ़ाने में निमित्त है। आज हमारी बच्चियां क्या वस्त्र पहन रही है, यह आप लोग भी देख सकते हैं। जिस प्रकार लोहा घर के बाहर भी रखें तो कोई डर नहीं होता परंतु सोना घर के अंदर तिजोरी में ही सुरक्षित रखा जाता है, बाहर खुला नहीं छोड़ा जाता। हमारे बेटे लोहे के समान हैं और हमारी बेटियां सोने के समान है। अतः अपनी संस्कृतियों को ध्यान रखें उसे भूल कर कोई भी कार्य ना करें।

————————

*नेमिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव 2 को*

नेमिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव 2 अगस्त 2022 को प्रातः 8:00 बजे भव्य स्नान पूजा के साथ गुरुवर्याश्री की निश्रा में मनाया जाएगा। नेमिनाथ भगवान के माता-पिता बनने का रविवार को चढ़ावा बोला गया, जिसका लाभ श्रीमान सज्जन कुमार जी, शांति देवी, अजय जी, विजय जी, संजय जी कानूगा परिवार ने लिया। वहीं, 3, 4 और 5 अगस्त 2022 को पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के निमित्त अट्ठम का आयोजन रखा गया है। जिसका संपूर्ण लाभ श्रीमान शिवराज जी, सरोज देवी, जय जी, विजय जी बेगानी परिवार ने लिया है।