HomeKankerउत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान एवं रिकार्डिंग नृत्य का प्रतियोगिता आयोजन ।।

उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान एवं रिकार्डिंग नृत्य का प्रतियोगिता आयोजन ।।

उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान एवं रिकार्डिंग नृत्य का प्रतियोगिता आयोजन ।।

भानुप्रतापपुर/ईरागांव

दूरस्थ और वनांचल गांव भानुप्रतापपुर ब्लाक का आखरी छोर ईरागांव में लगातार विगत चार वर्षों से दीपावली पर्व के गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में कक्षा 5/8/10/12 वीं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए एवं नवोदय ,एकलव्य ,प्रयास चयनित विद्यार्थीयों को प्रोत्साहन में मोमेंटो ,स्टेशनरी सामाग्री देकर सम्मान देने की रिवाज और सभी ग्रामवासियो और कलाप्रेमियों के लिए क्षेत्र स्तरीय रिकार्डिंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक के संस्थापक रोहित बघेल ने बताया कि जाति ,और धर्म की राजनीति से हटकर और ऊंच नीच की भावना को कोसो दूर रखकर ,जिससे एकता और समानता का भाव और सकारात्मक सोच के लिए युवा ,संस्कार, मर्यादा और जवाबदार ,और इंसानियत भावना तैयार करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।।क्योंकि ग्रामीण स्तर का माहौल अक्सर बच्चों को कभी कभी अपने प्रतिभा का प्रदरशन के लिए काफी नहीं होता है।जिससे अपने लक्ष्य के लिए बच्चे राह भटक जाते हैं।और अन्य गतिविधियों में अधिक समय देकर, सम्मिलित रहकर अपना भविष्य उज्जवल नहीं कर पाते हैं।माता पिता भी शिक्षा का महत्व सिर्फ सरकारी नौकरी करना हि ना समझें।घर और आसपास का माहौल को अच्छे और सकारात्मक रखें।सोच में परिवर्तन लाते हुए शिक्षा का उद्देश्य इक श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना समझें ‌।जिससे व्यक्ति जो भी कार्य करे वह कुशल और कामयाब पूर्ण हो सके।।हर बच्चे का सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे कार्य की प्रोत्साहन ,प्रतिभा का प्रदरशन ,सम्मान ,आयोजन ,

मोटिवेट स्पीच बहुत मायने रखता है।जिससे सही दिशा और दशा मिल सके।

विगत वर्ष में कक्षा दसवीं में 90% से उत्तीर्ण एक बच्चे को कांग्रेस किसान राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष नेता श्री अमर कचलाम के द्वारा 10000/- दस हजार राशि देकर प्रोत्साहन बढ़ाया था।जिससे बाकी बच्चों में भी पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है।और आयोजक को भी आयोजन के लिए बल मिला है‌।”

इस वर्ष सरपंच श्री मती नमिता नेताम के द्वारा आर्थिक सहयोग कर विशेष सहयोग किया गया।एवं सभी अतिथियों ने आर्थिक सहयोग देकर कार्यक्रम की सराहना करते हुए ,अपना भरसक आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम में ग्राम पटेल श्री प्रयाग सिंह कोरेटी,कोटवार अरविंद बघेल,जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अध्यक्ष श्री सुनाराम तेता ,जनपद सदस्य श्री मती प्रेमबती उसेण्डी ,कांग्रेस नेता अमर कचलाम ,देवराज आचला ,समुंद सिंह बघेल,राधेश्याम कैमरो,गणेश आचला,मनाराम कोरेटी,फगनू राम बघेल,मेघनाथ यादव, शिवचरण कौड़ो,अमृत कांगें,चैतूराम आचला भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ,सुखराम यादव,बालो बाई उसेण्डी,रुपाय कैमरों,लल्लेश्वरी बघेल,दशोन कड़ियाम,निर्मला विश्वकर्मा ,सत्यवती हिड़को,गोमती बघेल ,जयंत्री नेताम,रजयी आचला,कुमारी आचला ग्राम पंचायत ईरागांव के समस्त वार्डपंच,मितानीन और गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ‌।

आयोजक समिति के समस्त कर्मचारी संवर्ग में श्री सुखीराम कोरेटी,अंकाल सिंह कोरेटी, सुरेश कैमरों ,नरेश कावड़े,पीलाराम नेताम,सुलोचना,इंदिया तारम ,तिलोत्तमा एवं युवा साथी में कपिल देव कोरेटी ,प्रदीप उयके,पंचम दुग्गा,मोहनीश नेताम,मंगतू नेताम,पिंकी आचला,बबली नेताम,रुखी यादव,देश आचला,कुशल कोड़ो,राजेश गावड़े,दीनू सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरसक भूमिका निभायी।।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES