Homeउत्तर बस्तर*कांकेर में गर्जा लोकतंत्र: 'वोट बचाओ–देश बचाओ' पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शीर्ष...

*कांकेर में गर्जा लोकतंत्र: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शीर्ष नेताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर टेक माथा*सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट,*

*कांकेर में गर्जा लोकतंत्र: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शीर्ष नेताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर टेक माथा*सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट,*

*संविधान प्रदत्त मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प; कांग्रेस का ऐलान—’वोट की चोरी और लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं’*

कांकेर

लोकतंत्र की बुनियाद ‘वोट के अधिकार’ की रक्षा और मतों की कथित हेराफेरी (वोट चोरी) के विरोध में आज उत्तर बस्तर कांकेर की सड़कें कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन और जन-हुंकार की साक्षी बनीं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांकेर में विशाल “वोट बचाओ–देश बचाओ” पैदल मार्च (पदयात्रा) का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए शीर्ष नेताओं, जनप्रतिनिधियों और हज़ारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

*बाबा साहेब को नमन, संविधान की रक्षा की शपथ*

पदयात्रा की शुरुआत में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहेब द्वारा दिए गए मताधिकार, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दृढ़ संकल्प दोहराया।

*दिग्गजों का जमावड़ा: मंच पर दिखी बस्तर से रायपुर तक की एकजुटता*

कांकेर में आयोजित इस महारैली और पदयात्रा में कांग्रेस संगठन और नेतृत्व की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। इस ऐतिहासिक मार्च में प्रमुख रूप से शामिल हुए:

श्री सुखदेव भगत जी (माननीय सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी),

श्री दीपक बैज जी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष)

डॉ. चरणदास महंत जी (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा),

श्री भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़),

श्रीमती फूलोदेवी नेताम जी (राज्यसभा सांसद),

श्री एस.ए. संपत जी, जरिता लैतफ्लांग जी एवं श्री विजय जांगिड़ जी (छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी),

श्री राजेश तिवारी जी (पूर्व AICC सचिव),

श्री बसंत यादव जी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर),

इसके अलावा बस्तर संभाग और आसपास के क्षेत्रों के विधायकगण, पूर्व विधायक, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम जनता व कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल हुए।

“*वोट का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा, छीनने नहीं देंगे”*

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र व राज्य की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि वोट देने का अधिकार किसी दल या सरकार की मेहरबानी नहीं, बल्कि बाबा साहेब के संविधान द्वारा दिया गया हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। जब-जब लोकतंत्र और जनमत को दबाने या वोट चुराने की साजिश होगी, कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक जनता की ढाल बनकर खड़ी रहेगी।

कांकेर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यह पदयात्रा आम नागरिकों के आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी रही। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की सुरक्षा और आम जनता के अधिकारों की बहाली के लिए यह संघर्ष यहीं थमने वाला नहीं है, बल्कि आगे और तेज होगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES