Homeछत्तीसगढ़*इंटरनेट सुविधा के अभाव में सड़क किनारे करनी पड़ी मलेरिया सीडिंग*सम्पादक आर,...

*इंटरनेट सुविधा के अभाव में सड़क किनारे करनी पड़ी मलेरिया सीडिंग*सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

*इंटरनेट सुविधा के अभाव में सड़क किनारे करनी पड़ी मलेरिया सीडिंग*सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सामने आई नेटवर्क की गंभीर समस्या*

कांकेर,

बड़ेपराली। ग्राम पंचायत मंगहूर के आश्रित ग्राम बड़ेपराली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ मलेरिया सीडिंग एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित ऑनलाइन कार्य भी किया जा रहा था।

 

लेकिन गांव में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर पुराने तालाब के पास सड़क किनारे बैठना पड़ा। नेटवर्क की तलाश में सड़क किनारे बैठकर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी ऑनलाइन कार्य किए जाने की तस्वीर ने गांव में व्याप्त डिजिटल सुविधा की कमी को उजागर कर दिया।

 

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। बीएसएनएल अथवा जियो का मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए पिछले पांच वर्षों से शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार आवेदन एवं निवेदन किया जा रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

 

नेटवर्क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, ऑनलाइन शासकीय योजनाओं, दस्तावेज संबंधी कार्य एवं अन्य जरूरी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्वास्थ्य शिविर के दौरान सड़क किनारे ऑनलाइन कार्य किए जाने की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ग्राम बड़ेपराली में जल्द से जल्द मोबाइल नेटवर्क टावर स्थापित कर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की ऑनलाइन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को गांव में ही मिल सके।

 

ग्रामीणों का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में जहां अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, वहीं नेटवर्क सुविधा के अभाव में उनका गांव अभी भी इन सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

 

इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच शंकर लाल तुलावी, वर्तमान उपसरपंच समारी तुलावी, ग्राम प्रमुख दुर्जन सिंह कुमेटी, सदान लाल महावे, दुकान राम नरेटी, कलाबाई महावे, रैमो नरेटी, सुरेश कोमरा, सम्पत लाल रामुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES