Homeउत्तर बस्तर*स्कूल जतन योजना और मुरुम सड़क के बाद अब टिन शेड के...

*स्कूल जतन योजना और मुरुम सड़क के बाद अब टिन शेड के नाम पर किया गया सबसे भ्रष्टाचार -वाधवानी* * सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

*स्कूल जतन योजना और मुरुम सड़क के बाद अब टिन शेड के नाम पर किया गया सबसे भ्रष्टाचार -वाधवानी*

* सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

 

*अधिकारियों व बाहरी ठेकेदारों की संलिप्त – यदु *

 

*बड़े नेताओं व अधिकारियों के करीबीयों को दिया गया है ठेका -रावटे *

 

भानुप्रतापपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी ने पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार और संबंधित विभागों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल जतन योजना और मुरुम सड़क के बाद अब टीन सेट के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

पंकज वाधवानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, लेकिन कई जगह विकास के नाम पर केवल टीन सेट लगाने को ही विकास का पर्याय बना दिया गया है। यदि टीन सेट के कार्यों में स्वीकृत राशि, वास्तविक लागत, गुणवत्ता और किए गए भुगतान में अंतर है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में टीन सेट के नाम पर स्वीकृत राशि, कार्यादेश, निर्माण स्थल, खरीदी के बिल, भुगतान की राशि और वास्तविक निर्माण की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही मौके पर भौतिक सत्यापन कर यह भी देखा जाए कि जिस कार्य के लिए सरकारी राशि जारी की गई, वह वास्तव में हुआ भी है या नहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार को केवल कागजों में पूर्ण बताए गए कार्यों के आधार पर अपनी पीठ थपथपाने के बजाय जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।

यूकां नेता हरेश रावटे ने मांग की कि टीन सेट से जुड़े सभी कार्यों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ऑडिट कराया जाए और जांच में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा—“ग्रामीण जनता को टीन की छत नहीं, गुणवत्तापूर्ण स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क, पानी और वास्तविक विकास चाहिए। विकास के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।”

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES