Home Blog Page 37

ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

0

✍️ ओम मरकाम 

जगदलपुर के लिए गौरव का क्षण: 17 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) का शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति द्वारा दिए गए न्यौते को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, सदस्य श्री अखिलेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल और संस्था के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भेंटकर उन्हें शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है। 

विधायक श्री किरण देव ने इस अवसर को जगदलपुर के लिए “गौरव, सम्मान और अपार हर्ष” का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बना देगी। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी ने बताया कि विधायक श्री किरण देव के मार्गदर्शन में शताब्दी वर्ष समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह समारोह एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए विद्यालय से अध्ययन करने के बाद विभिन्न पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 17 नवंबर को होने वाला यह समारोह बस्तर हाई स्कूल के 100 वर्षों के शैक्षणिक यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा।

किरंदुल में जन समस्याओं को लेकर मुक्ति मोर्चा ने दिया धरना नहीं मिला न्याय तो बढ़ेगा आंदोलन

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

खनिज के दोहन के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा लाभ – नवनीत चांद

मांगों को प्रबंधन एवं प्रशासन गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ ले ,नहीं तो आंदोलन के लिए मजबूर होगी पार्टी – दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकाम, महामंत्री रामनाथ

किरंदुल।किरंदुल खनिज संपदाओं के दोहन के बाद भी स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिलने के चलते एवं वंचित लोगों को न्याय दिलाने आज किरंदुल में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा एक दिवसीयधरना दिया एवं प्रदर्शन किया गया। मुक्ति मोर्चा द्वारा क्षेत्रवासियों के हित में अपनी बात रखते हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद एनएमडीसी परियोजना अधिशासी निदेशक एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बचेली के नाम अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने पार्टी के मांगों को सामने रखते हुए जानकारी दिया है कि किरंदुल पर क्षेत्र की निवासियों को रोजगार एवं एनएमडीसी में ठेका श्रमिक लेबर सप्लाई कार्यों में स्थानियों को प्राथमिकता एवं उनके लिए अन्य सुविधा के साथ बचेली के वार्ड नंबर 9 एवं 12 में एनएमडीसी एवं तहसील द्वारा दिए गए नोटिस के आधार पर पुनर्वास नीति एवं आवश्यक सुविधा के साथ 2024 में बाढ़ के बाद जिला प्रशासन को प्राप्त राशि के साथ जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने ,2024 के बाढ़ में मलबा जिन घरों में घुस गया था उनके नुकसान की भरपाई को सार्वजनिक करने, एलएनटी में पहाड़ धसकने से हुए व्यक्ति की मौत उससे जुड़ी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने ,एनएनबीसी द्वारा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने सहित बचेली किरंदुल में बाहर से आए लोगों के पुलिस वेरीफिकेशन थानों में तत्काल रद्द करने एवं आगे से अन्य राज्यों के लोगों का वेरिफिकेशन न करने एवं अपोलो अस्पताल में आदिवासियों के साथ सभी इलाज एवं दवाई नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को मुफ्तदिए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 12 सूत्रीय मुद्दों को लेकर पार्टी ने आज प्रभावी तरीके से धरना देने के साथ प्रदर्शन किया और अपनी बात रखी है।

दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकाम एवं संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी ने कहा कि जनता कांग्रेस की मांगों को लेकर प्रशासन प्रबंधन संवेदनशीलता बरते और शीघ्र कार्रवाई करें। दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो एवं संभागीय महामंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर समय में कार्यवाही नहीं होती है तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होगी इसमें चक्का जाम एवं अन्य तरह के प्रदर्शन शामिल होंगे जिसका जिम्मेदार प्रबंधन एवं प्रशासन होगा। इस दौरन जनता कोंग्रेस छत्तीसगढ़ जें एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मौर्चा के रामनाथ नेगी,उदय राम बांडारी ,प्रसाद राजु,रैमोन मड़कामी, शिशुपाल पोयाम, कुर्सोराम मौर्य, लखमा कोहराम,रमेश यादव, जयपाल यादव, हिड़मा पोडियम, सुभाष बिहार, विजय सुहानी, गीता नायक, संतोषी नायक,दिवान नायक, जगदीश नायक,बिमला मरकाम,प्रिया तामो एवं अन्य पदादिकारी उपस्थित थे।

आज मर्दापाल ब्लॉक, जिला नारायणपुर में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती एवं क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से नारायणपुर जिले की जर्जर सड़कों, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता की उपेक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई गई।

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 नारायणपुर/मर्दापाल 

आज मर्दापाल ब्लॉक, जिला नारायणपुर में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती एवं क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से नारायणपुर जिले की जर्जर सड़कों, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता की उपेक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई गई

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री श्री समीर खान ने कहा कि “नारायणपुर जैसे अबूझमाड़ क्षेत्र में शासन-प्रशासन की पकड़ कमजोर होती जा रही है। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं, और सरकार आंख मूंदे बैठी है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि उन पर चलना जोखिम भरा हो गया है।” उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से निष्पक्ष जांच कराए और दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

लोकसभा अध्यक्ष बस्तर श्री नरेंद्र नाग ने कहा कि “पिछले दो वर्षों से नारायणपुर से गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें खस्ताहाल हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक और मंत्री केदार कश्यप इस ओर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। यह जनता के साथ सीधा धोखा है।”

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बल्लू भवानी ने कहा कि “लगातार सड़कें बिगड़ती जा रही हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इसके पीछे कुछ बड़ी कंपनियों का दबाव है। जब तक इस दबाव को नहीं रोका जाएगा, सड़क निर्माण संभव नहीं है। सरकार को चाहिए कि इन कंपनियों के प्रभाव को अस्थायी रूप से रोके और सड़कें ठीक कराए।”

संगठन मंत्री श्री समीर खान ने सवाल उठाया कि “अगर इन सड़कों पर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? भाजपा की सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, आम जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।”

जिला अध्यक्ष श्री परमिट दुर्गा ने स्वास्थ्य सुविधाओं की भी बात उठाई और कहा कि “लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में व्यस्त है। यह दोहरी इंजन वाली सरकार केवल दिखावे की सरकार बनकर रह गई है।

बैठक में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट रूप से मांग की कि:

नारायणपुर जिले की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

कंपनियों के अनावश्यक दबाव को समाप्त किया जाए।

स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता:

  • श्री समीर खान (प्रदेश संगठन मंत्री)
  • श्री बल्लू भवानी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • श्री नरेंद्र नाग (लोकसभा अध्यक्ष, बस्तर)
  • श्री परमिट दुर्गा (जिला अध्यक्ष, नारायणपुर)
  • श्री हरीश नाग, श्री मंकू राम कश्यप
  • श्री प्रदीप कुमार (ब्लॉक सचिव, मर्दापाल)
  • श्री रामदेव दुर्गा (जिला सचिव)
  • श्री राजाराम, श्री रामदेव, अन्य कार्यकर्ता

बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत बागमोहल‌ई में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0

बस्तर

बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत बागमोहल‌ई में स्व.श्री लखेश्वर मंडावी जी के स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नवरात्रि से चल रही इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप उपस्थित थीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने विजेता टीम घाटलोहंगा और उपविजेता टीम मधोता को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ी है।

श्रीमती कश्यप ने कहा कि खेल में हार जीत होते रहना आम बात है, लेकिन इससे खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन में रहकर खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए अवसर

श्रीमती कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे खेल का आयोजन करने से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इससे वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।उन्होंने आयोजकों को इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

फाइनल मुकाबला मधोता और घाटलोहंगा के बीच हुआ

फाइनल मुकाबला मधोता और घाटलोहंगा के बीच हुआ, जिसमें घाटलोहंगा की टीम ने मधोता की टीम को हराकर विजय प्राप्त की। घाटलोहंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मधोता की टीम को पराजित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलाराम कश्यप , भाजपा बस्तर मण्डल मंत्री गणेश बघेल , ग्राम पं. बागमोंहलई 01 सरपंच सोनदेई कश्यप , ग्राम पं.बागमोंहलई 02 सरपंच भारत मंडावी , ग्राम पटेल समरथ मंडावी , उपसरपंच फुलसिंग यादव ,सचिव , सहायक सचिव , पुजारी , कोटवार एवं क्रिकेट प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष लखीराम कश्यप , सचिव प्रवीर कश्यप ,सह सचिव गंगाराम नेताम , कोष्षाध्यक्ष नरेद्र कश्यप ,सह कोष्षाध्यक्ष विश्वनाथ कश्यप ,सदस्यगण युध्धिष्ठीर मंडावी , अजय ठाकुर ,देवीराम मंडावी ,चमरु राम मौंर्य , नरेश कुंजाम लैबान बघेल ,रुपधर नेताम ,माटाराम नेताम लच्छुराम मंडावी ,संतोष कश्यप एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

कृषि विभाग में 13 साल से अटैच एक कर्मचारी से प्रताड़ित अन्य सभी कर्मचारियों के विरोध के बाद उक्त क़ृषि विस्तार अधिकारी को आखिर कार विभाग ने हटा दिया…।

0

राहुल भोई महासमुंद…

कृषि विभाग में 13 साल से अटैच एक कर्मचारी से प्रताड़ित अन्य सभी कर्मचारियों के विरोध के बाद उक्त कर्मचारी को हटा दिया गया है। देर रात विभाग ने आदेश जारी कर उसे अपने मूल कार्यालय भेजा दिया गया। बता दें कि इस मामले को मिडिया ने जबरदस्त तरीके से उठाया था, जिसके बाद कृषि विभाग ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।..

महासमुंद जिले में पदस्थ सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के बैनर तले एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इन्होने उप संचालक कृषि को दिए आवेदन में कहा है कि जितेन्द्र पटेल संलग्न ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद द्वारा मैदानी कर्मचारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही भ्रामक जानकारी व उप संचालक कृषि का हवाला देकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।..

कर्मचारियों की पीड़ा को मिडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आए और जितेन्द्र पटेल को उनके मूल जगह पिथौरा भेजने का आदेश देर रात जारी किया। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के अध्यक्ष अविनाश चंद्राकर ने कहा कि एक तानाशाह का अध्याय समाप्त हुआ और सच्चाई की जीत हुई।

संशोधित समाचार  बीजापुर में गौण खनिज रेत खदानों के ई-नीलामी प्रशिक्षण का आयोजन अब कलेक्ट्रेट परिसर जगदलपुर में ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

संशोधित समाचार 
बीजापुर में गौण खनिज रेत खदानों के ई-नीलामी प्रशिक्षण का आयोजन अब कलेक्ट्रेट परिसर जगदलपुर में

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन अब ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में निविदा जारी करना, बोलीकर्ताओं का पंजीकरण, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया और अधिमानी बोलीदार का चयन जैसे समस्त कार्य पोर्टल के माध्यम से ही संपन्न होंगे।
जिलाधिकारी एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं/आवेदकों के लिए इस पोर्टल से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण संभाग स्तर पर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड, जगदलपुर के स्थान पर 16 अक्टूबर 2025 को प्रेरणा सभागार कलेक्ट्रेट परिसर जगदलपुर में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही – फर्जी सिम कार्ड जारी करने के तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार!

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 सिम कार्ड जारी करने के तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार!

 आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत कार्यवाही – मोबाइल, पीओएस सिम व फिंगरप्रिंट स्कैनर जब्त!

फर्जी सिम जारी करने वालों पर धमतरी पुलिस की सख्ती – 04 आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल!

◆ एसपी. धमतरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं थाना प्रभारी सिहावा पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

यह कार्यवाही साइबर अपराधों एवं फर्जी सिम जारी करने जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई

पहला मामला थाना सिटी कोतवाली धमतरी

अपराध क्रमांक 158/2025

धारा 319(2), 318(4) बी.एन.एस. एवं 42(3)(E) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट

आरोपी का नाम

● नागेन्द्र साहू पिता होमलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी गौरा चौरा, लालबगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी

संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी रविंदर सिंह अजमानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नागेन्द्र साहू ने मई-जून 2024 में उसका आधार कार्ड, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट एवं लाइव फोटो लेकर उसके नाम से एयरटेल कंपनी का फर्जी सिम (नंबर 7089353106) जारी किया।

◆ जांच में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी से जप्त सामान 

● 01 नग POS सिम (7415532227)

●01 नग वनप्लस टी मोबाइल

● 01 नग मंत्रा कंपनी की फिंगरप्रिंट मशीन

जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

दूसरा मामला थाना सिटी कोतवाली धमतरी

अपराध क्रमांक 84/2025

धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66(सी) आईटी एक्ट

आरोपियों का नाम :

●(01) उमेश साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम इर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

● (02) वासुदेव साहू उर्फ वासु साहू पिता उमाकांत साहू उम्र 28 वर्ष निवासी विद्यावासिनी वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

संक्षिप्त विवरण :

दोनों आरोपी पीओएस ऑपरेटर के रूप में कार्य करते हुए फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड जारी करने में संलिप्त पाए गए।

गवाहों के समक्ष पूछताछ व मेमोरेंडम कथन के आधार पर उनसे दो मोबाइल फोन जप्त किए गए।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

तीसरा मामला थाना सिहावा, जिला धमतरी

अपराध क्रमांक 30/2025

धारा 66(c) आईटी एक्ट एवं 42(3)(E) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023

आरोपी का नाम :

  ओनिल कुमार साहू पिता लिखन लाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी नवागांव वार्ड क्रमांक 8, थाना बोरई, जिला धमतरी

संक्षिप्त विवरण :

जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा बिना वैधानिक सत्यापन प्रक्रिया का पालन किए पहचान पत्रों के आधार पर POS फर्जी सिम कार्ड जारी किए जा रहे थे, जिससे दूरसंचार सुरक्षा व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

इस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट का उपयोग कैसे करते हैं -:

● साइबर धोखाधड़ी के मामलों में “म्यूल अकाउंट” और पीओएस एजेंटों द्वारा जारी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है।

अपराधी अब अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए म्यूल खातों (दूसरों के बैंक खातों) का सहारा ले रहे हैं। इन खातों का उपयोग वे अवैध लेनदेन, ठगी से प्राप्त धनराशि के ट्रांसफर, तथा मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कार्यों में करते हैं।

● इन अपराधों में सहायता के लिए फर्जी सिम कार्ड का व्यापक रूप से प्रयोग किया जा रहा है, जिन्हें कुछ पीओएस एजेंट बिना उचित सत्यापन प्रक्रिया का पालन किए जारी कर देते हैं। ये सिम कार्ड अपराधियों को फर्जी कॉल करने, ओटीपी चोरी करने और धोखाधड़ी वाले ऑनलाइन लेनदेन को अंजाम देने में मदद करते हैं।

● चिंता का विषय यह है कि कुछ एजेंट एक ही आधार कार्ड या बायोमेट्रिक जानकारी का बार-बार उपयोग करके कई सिम कार्ड सक्रिय कर देते हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी और साइबर अपराध को बढ़ावा देने वाला कृत्य है। बिना उपयोगकर्ता की अनुमति या उचित पहचान सत्यापन के जारी किए गए ऐसे सिम कार्ड वित्तीय अपराधों और पहचान चोरी के प्रमुख साधन बनते जा रहे हैं।

● ऐसी लापरवाही या जानबूझकर की गई गड़बड़ी से न केवल साइबर अपराधों में वृद्धि होती है, बल्कि निर्दोष नागरिकों की पहचान और बैंक खाते भी अपराध की चपेट में आ जाते हैं।

इसलिए आवश्यक है कि टेलीकॉम कंपनियां और एजेंट सत्यापन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करें, और नागरिक भी किसी अनजान व्यक्ति को अपने आधार या बायोमेट्रिक जानकारी देने से बचें।

धमतरी पुलिस की अपील व चेतावनी :

● फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी करना या लेना गंभीर अपराध है।

● सत्यापन के बिना सिम कार्ड जारी करने या उपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

● धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

● धमतरी पुलिस का संदेश :: 

● “साइबर और दूरसंचार अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति – फर्जीवाड़ा करने वालों पर अब सख्त कार्यवाही जारी।”

नक्सलियों के शीर्ष नेता सोनू दादा उर्फ़ वेणुगोपाल ने किया सरेंडर, इसी ने लिखा था शांतिवार्ता के लिए खत..

0

भाकपा/माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 60 माओवादी कार्यकर्ताओं के साथ हथियार डाल दिए।

अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे नक्सल संगठन को आज बड़ा झटका लगा है। नक्सलियों के शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू दादा उर्फ़ वेणुगोपाल राव ने सरेंडर कर दिया है। सोनू दादा के साथ ही 60 और माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।बताया जा रहा है कि, नक्सली अपने साथ 50 हथियार भी लेकर पहुंचे है।

बता दें कि, एक महीने पहले सोनू दादा ने छत्तीसगढ़ सरकार को शांतिवार्ता के लिए खत लिखा था। उन्होंने सशस्त्र और हथियारबंद संघर्ष को विराम देकर बिना हथियार के आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही थी। हालांकि नक्सल संगठन के दूसरे नेताओं ने भी पत्र जारी कर इस प्रस्ताव को सोनू दादा की निजी राय बताया था। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि, सोनू दादा पुलिस के संपर्क में है और कभी आत्मसमर्पण कर सकते है।

भाकपा/माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 60 माओवादी कार्यकर्ताओं के साथ हथियार डाल दिए। यह भाकपा/माओवादी के लिए एक बड़ा झटका है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश भर की राज्य सरकारों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियानों का परिणाम है। सितंबर में, सोनू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हथियार डालने का संकेत दिया था। उन्हें छत्तीसगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में माओवादी कार्यकर्ताओं के एक बड़े हिस्से से समर्थन मिला, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया”

वार्ड 15 की पार्षद श्री मति ईश्वरी संजय भोई ने स्कूली बच्चो से मुलाक़ात कर उनके माध्यम भोजन का किया निरिक्षण.प्रधान पाठक ने छोटी कमियों को दूर करने की कही बात..l

0

राहुल भोई महासमुंद..

वार्ड 15 की पार्षद श्री मति ईश्वरी संजय भोई ने स्कूली बच्चो से मुलाक़ात कर माध्यम भोजन का किया निरिक्षण..पीएम श्री उच्चतर प्राथमिक ब्रजराज स्कूल का बच्चों को खिलाए जाने वाली मध्यान भोजन का निरीक्षण करते हुए पार्षद जी ने स्वच्छता एवं गुणवत्ता विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाया जाना चाहिए पार्षद जी ने मध्यान भोजन संचालक एवं स्कूल की प्रधान पाठक जी से चर्चा किया और होने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का वादा किया इस मौके पर स्कूल स्टाफ एवं शिक्षक गण…पुष्प चंद्राकर.. संजय भोई उपस्थित थे…।

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही – भारी मात्रा में माओवादियों के द्वारा छुपा कर रखे गये विस्फोटक सामग्री बरामद।

0

 

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 एवं 196 की संयुक्त टीम द्वारा KGH Foothills क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अपरान्ह 15.00 बजे माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं बीजीएल बनाने की सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री का विवरण:-

  • ⭕ 51 नग जिंदा बीजीएल
  • ⭕ 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार
  • ⭕ स्टील पाइप 50 नग (बीजीएल निर्माण हेतु)
  • ⭕ भारी मात्रा में बिजली का तार
  • ⭕ 20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण हेतु)
  • ⭕ 40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण हेतु)

सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए 05 नग प्रेशर IED बरामद किए गए, जिन्हें बीडी टीम की मदद से सुरक्षित रूप से नष्ट (Demolished) किया गया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल किया है। बरामद की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं बीजीएल निर्माण सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि माओवादी सुरक्षा बलों को गंभीर क्षति पहुँचाने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं प्रभावी कार्यवाही से माओवादियों के मंसूबों को विफल किया गया। क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है।

जनता के समस्याओं को लेकर सुकमा में जनता कांग्रेस जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने लगाई हुंकार,दिया धरना

0

सुकमा

पार्टी एवं सुकमा वासियों के द्वारा राज्य सरकार एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से मांग, प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं एवं पी डब्लू डी के द्वारा निर्मित सड़को मे व्यपत भ्रष्टाचार पर ई डी के द्वारा जांच, , रेत माफियाओ पर प्रतिबंध एन एच 30के खस्ता हाल सड़कों पर तुरंत निर्माण कार्य को प्रारंभ- नवनीत चांद

सुकमा आवासीय क्षेत्र के आवास को पट्टा दे, डुबान क्षेत्र के पीड़ितों को सरकार के मुआवजा- पी प्रसाद राजू जिलाध्यक्ष

सुकमा।सुकमा में व्याप्त समस्या के लिए एवं जनता के समस्याओं को लेकर स्थानीय बस स्टैंड में जनता कांग्रेस जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने एक दिवसीय जंगी धरना दिया। इस अवसर पर जनता कांग्रेस के संभागीय पदाधिकारियों के साथ संभाग,जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जनता कांग्रेस ने धरना स्थल से स्पष्ट कर दिया कि बस्तर के साथ सुकमा के विकास सेवा सुविधा को लेकर किसी भी भ्रष्टाचार को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी एवं नहीं जनमुद्दों को लेकर किसी तरह का समझौता करेगी। धरने को सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया धरना के पश्चात सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ जनता ने कलेक्ट्रेट ज कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत ने कहा कि बस्तर में सुकमा के विकास की बिना श्रेष्ठ बस्तर का निर्माण संभव नहीं है , यहां दलाल पनप रहे हैं भ्रष्टाचार करने वाले स्वतंत्र घूम रहे सरकार जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रही है। वही जिलाध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने कहा ने कहा कि जनता कांग्रेस हर समस्याओं को लेकर सुकमावासियों के साथ है, बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला, रेत माफिया फल फूल रहे हैं । जरूरत था कि आम जनता ग्रामीण आदिवासियों कि प्रशासन और सरकार सुध ले।

अपने मांगों में जनता कांग्रेस ने सुकमा में जितने भी नगरीय आवास हैं उन्हें आवासीय पट्टा दिया जाएं, राम नगरी पूसामीपारा से कुम्हार रास बाईपास रोड और मस्तान पारा से पावारास तक 10 वर्षों हो गया हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए, पतेंदूपत्ता बोनस भुगतान राशि अपूर्ण है उसी दूर किया जाए संबंधित लोगों पर उचित कार्यवाही हो, सड़क, बिजली स्वास्थय विकास हो उसे बेहतर बनाया जाएं ,अंदरुनी क्षेत्र में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाए पोलावरम डेम निर्माण से सुकमा की कहीं क्षेत्रों में पानी भर रहा है ऐसे डूबान क्षेत्र के लोगों को मुआवजा प्रदान किया जाए, कौन सा चेक पोस्ट में वसूली रोकने रेत माफियाओं पर प्रतिबंध लगा कर ऐसी कार्य में लिप्त गाड़ियां राजसात हो जैसे सुकमा की हित विकास को लेकर सूत्री 11 सूत्री मांगों को लेकर अपनी बात रखी है। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी के रूप मेंइस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मौर्चा के पद अधिकारियों के रूप में चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल ब्लॉक अध्यक्ष गौतम दास कोषाध्यक्ष भूमित दास बघेल शिवराम कश्यप कुंवर मांडवी पकलू कश्यप मानसिंह बघेलकुरूसो राम मौर्य रामनाथ नेगी शिशुपाल पोयम दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमंन मरकाम सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू जगदीश ठाकुर देवेंद्र तेलाम उदय राम भंडारी इंद्रजीत व्यापारी जयदेव सरदारराहुल ध्रुव धर्मेंद्र सिंह कोई का नरेश कमल बघेल गौतम दास भूमि दास बघेल शिवराम कश्यप कुमार मंडावी पकलू कश्यप नरसिंह बघेलअंजू हुसैन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

दंतेवाड़ा जिला के कटेकल्याण ब्लॉक में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक संपन्न

0

दंतेवाड़ा/कटेकल्याण

आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और क्षेत्रीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना, आम जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना, और बस्तर में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति को सशक्त बनाना था।

संगठन मंत्री श्री समीर खान ने कहा कि जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश में नई राजनीति की स्थापना की है, उसी तर्ज पर अब बस्तर में भी आम आदमी पार्टी को घर-घर तक पहुँचाना है। पार्टी का उद्देश्य है कि आम जनता के हक और अधिकार की रक्षा हो तथा सरकार की नाकामी और लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार आम जनता के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। बस्तर जैसे आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी पार्टी आने वाले समय में इन भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों का पर्दाफाश करेगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी आने वाले हर चुनाव में बस्तर के हर क्षेत्र से मजबूती के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। पार्टी का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्थानीय रोज़गार पर रहेगा, जिससे बस्तर के नागरिकों को दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए न जाना पड़े।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू भवानी, संगठन मंत्री समीर खान, जिला अध्यक्ष रामेश्वर यादव, विधानसभा अध्यक्ष हरीश नाग, ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम, सहित जिला कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी बस्तर के लोगों को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने, और पारदर्शी शासन स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है.

रेशम पालन में अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन

0

रेशम पालन में अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञाप

रेशम पालन (सेरीकल्चर) विभाग में हो रही अनियमितताओं और किसानों की समस्याओं को लेकर बस्तर युवा कांग्रेस ने विभाग को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में सेरीकल्चर विभाग,जगदलपुर के अधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख मुद्दे:

  • 1.ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविरों की संख्या सीमित व जानकारी का अभाव।
  • 2.लाभार्थियों को रेशम बीज, पौधे एवं तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध नहीं।
  • 3.विभागीय उदासीनता से किसानों को आर्थिक नुकसान।
  • 4.योजनाओं का लाभ पात्र किसानों व युवाओं तक नहीं पहुँच रहा।

युवा कांग्रेस की प्रमुख माँगें:

  • 1.योजनाओं की जानकारी पारदर्शी रूप से दी जाए।
  • 2.प्रत्येक ब्लॉक में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित हों।
  • 3.गुणवत्तापूर्ण बीज व पौधे समय पर उपलब्ध कराए जाएँ।
  • 4.योजनाओं की निगरानी हेतु स्वतंत्र समिति का गठन हो।
  • युवा कांग्रेस ने आशा व्यक्त की है कि विभाग शीघ्र कार्रवाई करेगा ताकि किसानों और युवाओं को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
  • इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला सचिव विजय भारती, रामचंद्र एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा में 16 अक्टूबर को।

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद – 25 वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा जिला तीरंदाजी संघ, बागबाहरा महासमुंद के तत्वाधान में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को मिनी स्टेडियम सुनसुनिया बागबाहरा जिला महासमुंद में आयोजित किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी इस वर्ष पुनः जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद को मिली है। आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिले के खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, पुनेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, संजय पटेल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। खेल मैदान, खेल उपकरणों की उपलब्धता, जिलों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों, मैनेजर हेतु आवास ,भोजन, आवागमन की सुविधा, आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम बागबाहरा, टाऊन हॉल व आवास भवन आदि हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण संघ के पदाधिकारियों द्वारा तैयारी किया जा चुका हैं।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तीरंदाजी के तीनों विधाओं इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड को शामिल किया गया है, जिसमें प्रदेश भर जिले से जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जशपुर, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव, शक्ति, कोरबा, बीजापुर, सरगुजा, जगदलपुर, गरियाबंद, कोंडागांव, रायगढ़, महासमुंद जिले एवं खेलो इंडिया सेंटर, साईं सेंटर के जूनियर बालक एवं बालिका तीरंदाज शामिल होंगे। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा जिसमें खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के खिलाड़ी शामिल होंगे।राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा को लेकर आयोजक एवं नगर में काफी उत्साह हैं।

सरायपाली/महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विकास कुमार हुए प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित

0

सराईपाली/विश्वभाषा के प्रथम महाकाव्य रामायण के रचयिता एवं भारतीय संस्कृति के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को गोंडवाना भवन, धमतरी (छ.ग.) में एक भव्य प्रादेशिक सत्संग, प्रबोधन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया|
इस आयोजन में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में श्री विकास कुमार व्याख्याता शा.उ.मा. विद्यालय तोरेसिंहा, सरायपाली को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति योगदान के लिए प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य एवं साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुंदर दास मानिकपुरी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद नई दिल्ली ) अध्यक्षता श्रीमती सुशीला देवी जी प्रांतीय संरक्षक (समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य ) विशिष्ट अतिथि श्रीमती टोमिन बाई निषाद जी ( प्रसिद्ध पंडवानी लोकगायिका ) श्री जे . आर. बंजारे जी प्रांताध्यक्ष ( समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य) ने की तथा राज्यभर से आए कवि, साहित्यकार, शिक्षक एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में , राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।

इस सम्मान के लिए विकास कुमार ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान आगे समाजहित के कार्यों में और अधिक प्रेरणा देगा। उन्होने अपने चयन के लिए विद्यालय के प्राचार्य तथा अपने सहयोगी स्टाफ , शाला विकास समिति, पालक समिति एवं प्रेरणा देने वाले पिता श्री किशन लाल निषाद ,शिक्षक श्री लक्ष्मीधर प्रधान और श्री सुशील प्रधान जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

“ज्ञान ही शिवत्व है, संघर्ष ही शक्ति है”

महासमुंद/सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15-16 अक्टूबर कोकमरौद, झलप एवं नगर पालिका सरायपाली में होगा आयोजित

0

महासमुन्द/ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 चरण में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण 25 एवं शहरी 05 कुल 30 संकुल में आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में संकुल के विजेता टीम एवं विजेता खिलाड़ी अपने-अपने विधानसभा में शामिल होंगे। सांसद खेल महोत्सव में सामूहिक खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष तथा व्यक्तिगत खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष, 18 से 20 वर्ष एवं 21 से 24 वर्ष के बालक एवं बालिका शामिल होंगे। सामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल तथा व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गेड़ी दौड़ संकुल स्तर पर आयोजित होंगे। आयोजन की तैयारियों के विषय में सांसद लोकसभा महासमुंद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द हेमंत नंदनवार, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे को आयोजन को सफल बनाने में प्रशासनिक आवश्यकताओं को लेकर तीनों चरणों के आयोजन को सफल बनाया जाना है, जिनके माध्यम से आयोजन में आवश्यक संसाधन, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, परिवहन, भोजन, आवश्यक सामग्री एवं संपूर्ण व्यवस्था पर चर्चा कर आयोजन को सफल बनाया जा रहा हैं।
संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15 से 16 अक्टूबर को 3 स्थानों में आयोजित होंगे। जिसमें नगर पालिका परिषद सरायपाली का आयोजन खेल मैदान सरायपाली में होगा। जिसमें शहरी क्षेत्र के पंजीकृत खिलाड़ी शामिल होंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौद बागबाहरा में आयोजित होगा, जिसमें कमरौद संकुल के अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत एवं विद्यालय के खिलाड़ी शामिल होंगे। झलप संकुल का आयोजन शासकीय मिडिल स्कूल झलप महासमुन्द में किया जाएगा। जिसमें संकुल अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत एवं विद्यालय के पंजीकृत खिलाड़ी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संकुल नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद एवं बागबाहरा तथा नगर पालिका परिषद सरायपाली को आयोजन की तैयारी कर आयोजन को सफल बनाने हेतु निर्देश दिए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली, बागबाहरा एवं महासमुंद को आवश्यक तैयारी हेतु संबंधित विभागों शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, उद्यानिकी आदि से समन्वय करने कहा गया है। आयोजन में अतिथि सांसद महासमुंद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी शामिल होंगे।

मगेदा के युवाओं ने पेश की मिसाल — गांव वालों से चंदा जुटाकर खुद कर डाली सड़क की मरम्मत!

0

ग्रामीणों की परेशानी देख युवाओं ने उठाया सराहनीय कदम — प्रशासन के इंतज़ार में नहीं गंवाई एक और बरसात

 मांकड़ी ~ कोंडागांव जिला के विकासखंड माकडी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मगेदा के युवाओं ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए गांव की जर्जर सड़क को अपने निजी खर्च और ग्रामीणों से जुटाए चंदे से दुरुस्त कर दिया है।

गम्हरी से मगेंदा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क बीते कई वर्षों से खराब हालत में थी। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और पुल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना ग्रामीणों के लिए बेहद मुश्किल हो गया था।

सरपंच प्रतिनिधि बसमन नेताम ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। कई बार प्रशासन को इसकी मरम्मत के लिए अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ऐसे में गांव के युवाओं ने खुद आगे आकर सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया। उन्होंने घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान व सामूहिक प्रयासों से सड़क को सुचारु बनाया।

ग्रामीण देवेन्द्र नाग ने कहा — “बरसों से पक्की सड़क की मांग की जा रही थी, पर अब तक पूरी नहीं हुई। मगर युवाओं ने हार नहीं मानी और अपने संसाधनों से ही मरम्मत कर दी। अब बारिश में आना-जाना आसान हो गया है।”

वहीं ग्रामीण रमेश नेताम ने बताया कि “पहले इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती थी। युवाओं की इस पहल से गांव को बड़ी राहत मिली है। शासन को अब जल्द ही इसका डामरीकरण कार्य करवाना चाहिए।”

ग्राम पंचायत के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। दूसरी पंचायतें भी इसे एक अनुकरणीय उदाहरण के रूप में देख रही हैं।

इस मौके पर सरपंच राजन नेताम, सरपंच प्रतिनिधि बसमन नेताम, देवेन्द्र नाग, मनेश नेताम, रमेश नेताम, विरदेव नेताम, हरिलाल मरकाम, सीलिंग नेताम, चमरू नेताम, सोनाऊ नेताम, दिलीप मरकाम, बुधमन नेताम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर तत्कालिन कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को किया गया गुमराह।

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

वाटसप चैट में अमृत दास साहू द्वारा रंजीत सिंह के विरूद्ध शणयंत्र कर नौकरी के बाहर निकलवाने की योजना के बाद एक और बड़ा खुलासा सामने आया है।

मामला है अमृत दास साहू द्वारा अन्य कार्यालयीन कर्मचारियों को अपने झासे में लेकर रंजीत सिंह के विरूद्ध कलेक्टर जिला बाजापुर से फर्जी षिकायत किया गया था। जिला पंचायत मे आवक पत्र 2839 08.07.2020 के साथ संलग्न किये गये दस्तावेजों के आधार पर स्पश्ट होता है कि सभी दस्तावेज कार्यालय से ही चोरी कर, वहीं फोटोकापी किया गया था। इस कृत्य के लिये अमृत दास साहू को पत्र क्र. 1394/स्था/जि.प./200-.21 बीजापुर 06.08.2020 द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसमें संबंधित से पूछा गया था की भर्ती संबंधित षासकीय दस्तावेज आपको कहॉ से प्राप्त हुई तथा आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के पीछे कार्यायल जिला पंचायत बीजापुर का बजट तथा आय-व्यय की जानकारी थी । साथ ही षासीकय दस्तावेज का गलत उपयोग किये जाने हेतु सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिये वह स्वयं व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें।

अमृत दास द्वारा इस संबंध में 11.08.2020 को दिये गये उत्तर से खुलासा हुआ है कि उक्त दस्तावेज उन्हें बीजापुर के श्री नंद किषोर राणा से प्राप्त हुई है जो पर्वू में सूचना के अधिकार के अंतर्गत उन्होंने प्राप्त किया था।

अब सबसे बड़ा सवाल यह कि कौन सही है ?

अमृत दास साहू सही बोल रहे है या उनके द्वारा दिया गया उत्तर पूर्णतः झूठ है ?

नंद किषोर राणा ने आर.टी.आई. में यदि कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर से रंजीत सिंह के भर्ती संबंधित दस्तावेज प्राप्त किये थे तो स्वयं षिकायत क्यों नहीं किये ?

नंद किषोर राणा ने क्या सही में अमृत दास साहू को रंजीत सिंह के भर्ती संबंधी दस्तावेज दिये थे ?

इस विशय की पुनः जॉच की जानी चाहिये। मिडिया के पास पुख्ता प्रमाण है कि उपरोक्त संलग्न दस्तावेजों जो अमृत दास ने कलेक्टर को षिकायत में लायागे थे उनमें विभाग के किसी भी अधिकारी के हस्ताक्षर एवं सत्य प्रतिलिपि की माहेर नहीं लगी हुई थी ?

इससे स्पश्ट हो कि रंजीत सिंह को पद से हटाने के लिये अमृत दास साहू ही खिलाड़ी है जिससे षासनए प्रषासन को गुमराह कर यह पूरा खेल रचा एवं एक निर्दोश अधिकारी को रास्ते के हटाने के लिये कूटरचना की । प्रषासन से मांग है कि अमृत दास साहू को तत्काल सेवा से बरखास्त करए अविलम्ब वैधानिक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ करें तथा निर्दोश व्यक्ति की पुनः सेवा बहाली की जावे।

सूचना के अधिकार कानून की 20वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता: PCC चीफ बैज बोले- डबल इंजन की सरकार जनता से सच छिपाने का कर रही प्रयास, पूर्व CM बघेल ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें आरटीआई (सूचना का अधिकार) कानून की 20वीं वर्षगांठ और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “यूपीए सरकार द्वारा लाए गए सूचना का अधिकार कानून को आज 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह कानून आम जनता को शासन-प्रशासन से जुड़ी जानकारी तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।” उन्होंने याद दिलाया कि 12 अक्टूबर 2005 को आरटीआई कानून लागू हुआ था, जिसके बाद यूपीए सरकार ने 2005 में मनरेगा, 2006 में वन अधिकार अधिनियम, 2009 में शिक्षा का अधिकार और 2013 में भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा कानून जैसे कई ऐतिहासिक कानून लागू किए।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि “जबसे भाजपा की सरकार आई है, सूचना के अधिकार को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचनाओं को अब ‘निजी जानकारी’ बताकर छुपाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार जनता से सच छिपाने का प्रयास कर रही है।”
भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला: “फैसला पहले से लिखा होता है, अदालत में सफाई देने का क्या मतलब?”
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में जांच एजेंसियां निष्पक्ष नहीं रह गई हैं। “अब तो फैसला पहले से लिखा होता है, बस औपचारिकता पूरी की जाती है। अदालत में सफाई देने का क्या अर्थ रह गया है जब सज़ा पहले तय कर दी जाती है।”
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जांच एजेंसियां झूठे साक्ष्य गढ़ रही हैं, जिससे न्याय व्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है। “लोकतंत्र का ढांचा डगमगा गया है। जांच एजेंसियां अब अदालत की कार्रवाई को प्रभावित कर रही हैं। पहले जो ‘कलमबंद बयान’ अदालत की निगरानी में होता था, अब उनमें भी छेड़छाड़ की जा रही है।”
उन्होंने कोयला घोटाले के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ तैयार कलमबंद बयान, जो न्यायाधीश के समक्ष ही खोला जाना चाहिए था, उसे सरकारी अधिकारियों ने पहले ही खोल लिया। “और जब कॉपी मीडिया हाउस तक पहुँची, तो उसमें अलग-अलग फॉन्ट पाए गए। दो दिनों में 25 पन्नों के बयान कैसे दर्ज कर लिए गए?
बघेल ने मीडिया से भी सवाल किया कि “जब लिफाफा बंद बयान अदालत में पहुँचने से पहले मीडिया के पास पहुँच गया, तब किसी मीडिया संस्थान ने यह सवाल क्यों नहीं उठाया कि यह दस्तावेज़ हमारे पास आया कैसे?
उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। “ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, शिकायतें भी दर्ज की गईं, लेकिन हालात जस के तस हैं। इसका मतलब साफ है कि ACB और EOW को न तो कानून का भय है, न ही न्यायालय का।”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा शासन में पारदर्शिता की बात केवल भाषणों तक सीमित रह गई है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की कि आरटीआई कानून को फिर से मजबूत बनाया जाए और एजेंसियों की जवाबदेही तय हो।

महासमुंद : छात्राओं की चीखें दब गईं फाइलों में — बसना छात्रावास में जांच पूरी, पर इंसाफ़ लापता अधिकारी अब भी मौन..

0

महासमुंद : छात्राओं की चीखें दब गईं फाइलों में — बसना छात्रावास में जांच पूरी, पर इंसाफ़ लापता अधिकारी अब भी मौन..

बसना ब्लॉक छात्रावास विवाद: छात्राओं से अश्लील वीडियो दिखाने व टॉर्चर का आरोप, जांच पूरी लेकिन कानूनी कार्रवाई अब भी लंबित महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में पदस्थ शिक्षिका एवं छात्रावास प्रभारी गीता पटेल पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगे थे। छात्राओं ने अधीक्षिका पर अश्लील वीडियो दिखाने, जबरन मालिश कराने, कपड़ों से सफाई करवाने और मानसिक व शारीरिक टॉर्चर जैसे कृत्यों का आरोप लगाया था।

यह शिकायत पालको ने सीधे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को सौंपी गई थी। मामला मीडिया में आने के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच के आदेश जारी किए गए।

विभागीय जांच पूरी, लेकिन कार्रवाई वहीं की वहीं जांच का जिम्मा जिला छात्रावास विभाग की ज़िला अधिकारी शिल्पा साय को सौंपा गया था।

खण्ड प्रभारी रोहित पटेल के साथ गठित टीम ने छात्रावास का दौरा किया, छात्राओं से बयान लिए और रिपोर्ट में आरोपों को गंभीर व प्रमाणिक माना गया।

परिणामस्वरूप गीता पटेल को बसना ब्लॉक के खोखसा छात्रावास से हटाकर मूल शाला में पदस्थ कर दिया गया।

लेकिन यह कार्रवाई केवल स्थानांतरण तक सीमित रही — न तो FIR दर्ज हुई, न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी।

महीनों बाद भी अधिकारी चुप

जांच पूरी हुए अब कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामला वहीं अटका हुआ है।

विभागीय अधिकारी अब बयान देने से बच रहे हैं।

ट्रायबल विभाग की प्रभारी शिल्पा साय, जिन्होंने जांच की थी, अब फोन तक नहीं उठा रही हैं।

स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि —

> “मामले को धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जबकि इसमें नाबालिग छात्राओं की गरिमा का सवाल जुड़ा है।”

शिक्षा विभाग ने जिम्मेदारी टाल दी

जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने पहले कहा था,

> “यह मामला छात्रावास से संबंधित है, इसलिए कार्रवाई का अधिकार आदिम जाति कल्याण विभाग का है।”

हालांकि अब ट्रायबल विभाग भी मौन है।

विधायक चातुरी नंद का बयान

सरायपाली विधायक चातुरी नंद

> “यदि आरोप सही हैं तो केवल तबादला पर्याप्त नहीं। यह POCSO एक्ट और आईटी एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”

जनता और समाज में आक्रोश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वकीलों और समाजसेवियों ने कहा है कि –

> “सरकार ऐसे मामलों में केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है। छात्राओं से जुड़े इस प्रकार के मामले में विभागीय जांच नहीं बल्कि पुलिस FIR जरूरी है।”

न्याय की राह पर प्रशासन मौन

बसना छात्रावास प्रकरण आज भी न्याय की प्रतीक्षा में है।

कई महीनों के बाद भी कोई कानूनी प्रगति नहीं हुई, और विभागीय अधिकारी लगातार मौन हैं।

यह मौन अब प्रशासनिक लापरवाही से आगे बढ़कर संवेदनशीलता की कमी बनता जा रहा है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में न्याय दिलाने के लिए आगे आता है या यह मामला अन्य फाइलों की तरह रफ्ता-रफ्ता गुमशुदा हो जाएगा।

कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक पुलिस की हिरासत में लिए गए

0

एमपी। जानलेवा ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स (SRESAN MEDICALS) के मालिक रंगनाथन (RANGANATHAN) को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने के बाद रंगनाथन से इस पूरे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है. इससे पहले, मध्य प्रदेश पुलिस ने इस गंभीर मामले को देखते हुए श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित किया था. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी. इसके साथ ही, कंपनी के फरार मालिकों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष एसआईटी (SIT) टीम का भी गठन किया गया था, जिसका परिणाम रंगनाथन की हिरासत के रूप में सामने आया है.

सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं महेश गागड़ा – बसंत राव ताटी 

0

सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं महेश गागड़ा – बसंत राव ताटी

भोपालपटनम।पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 63 में हुए गड्ढों को भरने वाली तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री द्वारा अपनी ही डबल इंजन सरकार में सड़क के गड्ढों को भरना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।यह दृश्य देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इस सुशासन की सरकार में भाजपा नेताओं की बात सुनने वाला कोई नहीं है।

ताटी ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की साय सरकार में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर हों या फिर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के इन कद्दावर नेताओं को किस तरह अपनी ही सरकार में जलील होना पड़ रहा है, यह सर्वविदित है। पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य ने कहा कि एक तरफ पूर्व वन मंत्री स्वयं ट्रेक्टर में सवार होकर सड़क में बने गड्ढे भरने का काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस ओर से आँख मूँदकर आराम फरमाना साय सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा की अभ्यास परीक्षा बस्तर ब्लॉक में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

0

बस्तर 

राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) की अभ्यास परीक्षा बस्तर ब्लॉक में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए बस्तर ब्लॉक को 14 जोनों में विभाजित किया गया था, जिसमें कुल 3147 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई – प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक। इस अभ्यास परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के स्वरूप और परीक्षा प्रक्रिया की समझ विकसित करना है, जिससे वे मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

हायर सेकेंडरी स्कूल बालेंगा केंद्र में कुल 141 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र का संचालन केंद्र प्रभारी श्री आशीष कुमार श्रीवास एवं सह केंद्राध्यक्ष श्री कैलाश विश्वकर्मा के निर्देशन में हुआ।

परीक्षा के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक अलका पांडे, कृष्णा सिंह ठाकुर, देवेंद्र सोनी, गजेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीधर पांडे, फगनूराम नाग, अजय देवांगन, गोविंद प्रसाद, विष्णु यादव, प्रदीप विश्वास व सभी समन्वयकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने परीक्षा की समुचित व्यवस्था, अनुशासन और सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी तथा बीआरसी अजम्बर कोरार्म ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को आगामी मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य सभी वर्ग के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, ताकि सभी छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

सरायपाली : पैतृक जमीन के पैसों के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

0

सरायपाली/ ग्राम लिमऊगुड़ा निवासी एक युवक को पैतृक जमीन के पैसों के विवाद में अपने ही भतीजे की मारपीट का शिकार होना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और कक्षा आठवीं तक शिक्षित है। लगभग छह माह पूर्व उसके पिता एवं बड़े पिता परसराम निषाद ने मिलकर गांव के दुर्लभ साहू को करीब 30 डिसमिल पैतृक भूमि 3 लाख 50 हजार रुपये में बेची थी।
पीड़ित के अनुसार, उसके बड़े पिता का पुत्र लकेश्वर निषाद जमीन खरीददार से 3,50,000 रुपये ले आया था। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने 10 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे लकेश्वर से इस संबंध में बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लकेश्वर निषाद ने गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से चाचा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वह मौके पर गिर गया। घटना को गांव के ही सुरेश निषाद, मुकेश निषाद और पीड़ित की बुआ परसमोती ने देखा और बीच-बचाव किया।
घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली भेजा गया। उपचार के बाद पीड़ित ने 11 अक्टूबर 2025 को थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज nकराई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कोटा विधानसभा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, कोटा क्षेत्र के विकास की अनदेखी पर जताई गहरी चिंता

0

आज आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा कोटा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने संगठन को हर ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर खान ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ सरकार जानबूझकर विकास से दूर रख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर मामले दर्ज हैं और वे जेल में हैं, इसके बावजूद सरकार की डबल इंजन की नीति यहां के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की राज्य सरकार कोटा अपने एजेंडे से बाहर कर चुकी है।

 

सड़क, बिजली, पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है

समीर खान ने कहा कि आज आम जनता सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। जगदलपुर से कोटा जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल स्थिति में है और विकास का कोई अता-पता नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति इतनी खराब है कि लोग इलाज के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

 

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक निष्क्रियता का आरोप

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोटा विधानसभा में कॉंग्रेस विधायक के जेल जाने के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है। ऐसा लगता है कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और विकास के सभी कार्य जानबूझकर रोक दिए गए हैं।

 

जल्द होगा आंदोलन, भ्रष्टाचार का करेंगे पर्दाफाश

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की कि अगर जनसमस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो पार्टी सड़क पर उतरकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ आंदोलन करेगी। साथ ही जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं की भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने खोली जाएगी।

 

सुकमा मुख्यालय में भी स्थिति गंभीर

समीर खान ने बताया कि सुकमा में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर हैं। सरकार भले ही नक्सलवाद के खात्मे के दावे कर रही हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बदहाल हैं और लोग इलाज व रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।

 

आम आदमी पार्टी की मांग

आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि सरकार स्थानीय लोगों के लिए ऐसी योजनाएं लाए जिससे उन्हें बाहर पलायन न करना पड़े और क्षेत्र में वास्तविक विकास हो।

मीटिंग में उपस्थित थे..प्रदेश संघटन मंत्री, समीर खान, विधानसभा प्रभारी दांती राम , बलू भवानी, ,राजाराम कश्यप, बुधराम पुजारी, हरीश नाग ,गोदाम पुजारी, और भी कार्यकर्ता उपस्थित थे…

सिंघोड़ा : घर के सामने से बोलेरो वाहन चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

0

सिंघोड़ा। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैकिन निवासी सुब्रत कुमार पंडा पिता श्रीवत्स पंडा उम्र 39 वर्ष ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने खड़ी बोलेरो प्लस वाहन (क्रमांक OD17 A 3856, सफेद रंग) को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 10 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि में वाहन उनके घर के सामने खड़ी थी, लेकिन सुबह उठने पर वाहन गायब मिली। चोरी गई बोलेरो की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है।

थाना सिंघोड़ा पुलिस ने आवेदन के आधार पर अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है।पुलिस वाहन चोरी के इस प्रकरण में आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज और संभावित संदिग्धों की जांच में जुट गई है।

सरायपाली – बोर खनन के भुगतान हेतु 20 हजार की घूस मांगने का आरोप सरपंच व पंचों ने सीईओ से की शिकायत

0

ग्राम पंचायत प्रेतनडीह में पंचायत कार्यों में सचिव के पति की दखलंदाजी और गोपनीय जानकारी पूर्व सरपंच को देने तथा सचिव द्वारा बोर खनन की राशि के भुगतान हेतु 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सरपंच व पंचों ने सीईओ जनपद से की है। विज्ञप्ति में प्रेतनडीह सरपंच दीपक ओगरे ने बताया कि गत 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, जिसके उपरांत बैठक में विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें एक बोर खनन हेतु 85000 रूपये के भुगतान का प्रस्ताव भी पारित हुआ। सचिव द्वारा बिल देखकर प्रस्ताव लिखा गया और सर्वसम्मति से पास हुआ। कुछ देर बाद ही सचिव के पति पंचायत भवन के भीतर आए और बिल व प्रस्ताव का फोटो खींचकर सभी जानकारी पूर्व सरपंच को दे दी। पश्चात सचिव ने डी एस सी भुगतान करने से मना कर दिया। सचिव से सभी पंच एवं सरपंच द्वारा जब भुगतान न करने का कारण पूछा गया, तो वे टालमटोल करने लगीं बाद में सरपंच से अकेले में सचिव और सचिव के पति द्वारा 20000 रूपये घूस की मांग की गई। साथ ही जब तक 10000 एडवांस और बाकी भुगतान के बाद नहीं दोगे तो, भुगतान नहीं करने की बात उन्होंने कही और भुगतान नहीं किया। इससे पहले भी सचिव पर पंचायत के सभी कामों में 40 प्रतिशत घूस मांगने का आरोप लगा था। सीईओ द्वारा सचिव के ट्रांसफर के लिए जिला पंचायत सीईओ को पत्र प्रेषित किया गया था। किंतु अभी तक ट्रांसफर की कार्रवाई नहीं हुई है। 6 माह से पंचायत के सभी लोग सचिव के हस्ताक्षर या अन्य कार्य के लिए परेशान रहते हैं। सरपंच ने यह भी बताया कि सचिव पंचायत भवन सिर्फ बैठक के लिए आती हैं। उनका वर पंचायत से 25 किलोमीटर दूर है। छोटे छोटे कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को उनके घर जाना पड़ता है। यही नहीं मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, सामान्य राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए भी 200 से 500 रू प्रति आवेदन में सचिव द्वारा मांगे जाने का आरोप है। इन सभी विषयों की शिकायत पंच, सरपंच ने सीईओ से की है।

आश्रम छात्रावास पंजी संधारण पर कार्यशाला सम्पन्न,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

आश्रम छात्रावास पंजी संधारण पर कार्यशाला सम्पन्न,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

भोपालपटनम।,,,,,,,,,,,, 10 अक्टूबर 2025 को सहायक आयुक्त महोदय के आदेशानुसार आश्रम छात्रावासों के सुव्यवस्थित पंजी संधारण कार्य को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में श्री शामदेव कश्यप, कनिष्ठ लेखा अधिकारी, ने प्रतिभागियों को पंजी संधारण (रजिस्टर मेंटेनेंस) से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विभिन्न पंजीयों के रख-रखाव, लेखा संधारण एवं दस्तावेजीकरण की सटीक प्रक्रिया पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर श्री विजय कोरम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं श्री नंद कुमार मारकोंडा, मंडल संयोजक भोपालपटनम, की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से कार्यशाला का महत्व और भी बढ़ गया।

कार्यशाला में उपस्थित सभी अधीक्षकों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर अपने-अपने छात्रावासों के कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया।

> इस आयोजन ने न केवल पंजी संधारण के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि छात्रावास संचालन में दक्षता और जवाबदेही की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी सिद्ध हुआ।

*बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने संभागायुक्त ने ली वर्चुअल बैठक*,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने संभागायुक्त ने ली वर्चुअल बैठक*,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,/बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने, उन्हे अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से “बस्तर ओलंपिक 2025” आयोजन किया जाना निहित है। बीजापुर जिले के अधिक से अधिक प्रतिभागियों के सहभागिता के लिए बस्तर संभाग आयुक्त द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में बस्तर ओलंपिक में प्रतिभागियों के प्रचार-प्रसार, प्रतिभागियों के पंजीयन प्रगति एवं कलस्टर स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन की तिथि आयोजन स्थल का समीक्षा किया गया। इस विडियों कॉन्फ्रेंस में जिले के सभी जनपद पंचायतों में सरपंचगणों / जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति से संवाद करते हुए बस्तर ओलंपिक में अपने निर्वाचित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता में सहयोग करने की अपील की।

बस्तर ओलंपिक के इस विडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे, अनुविभागीय अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री एन.पी. गवेल तथा समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: बीजापुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जिला अध्यक्ष का चयन की तैयारी शुरू

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बीजापुर में कांग्रेस का भाजपा पर हमला: आदिवासियों के अधिकारों और वोट चोरी की साजिश का आरोप

शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक अज़्मतुल्लाह हुसैनी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक कुंवर सिंह निषाद (गुंडरदेही), विधायक रामकुमार यादव (चंद्रपुर) और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस, बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

नेताओं ने बताया कि AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार, कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है। इसी के तहत पार्टी संगठन के चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ, मंडल, ब्लॉक, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। जिला अध्यक्ष के चयन में अनुभव, पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और सर्वमान्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। यह निर्णय AICC अध्यक्ष द्वारा लिया जाएगा।

AICC पर्यवेक्षक अज़्मतुल्लाह हुसैनी ने कहा कि बीजापुर जिला कांग्रेस संगठन पहले से ही मजबूत है और इसे बूथ स्तर तक और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और आदिवासियों व गरीबों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में लगभग 250 मतदान केंद्रों में से 50 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां मतदान नहीं होता। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा इन केंद्रों पर वोट चोरी की कोशिश कर सकती है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने की हिदायत दी गई।

हुसैनी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा मिलकर बस्तर संभाग के खनिज संसाधनों को अपने उद्योगपति मित्रों, विशेष रूप से अडानी समूह, को सौंपने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बस्तर में आदिवासियों के बीच धर्म, जाति और अन्य आधारों पर फूट डालने का प्रयास कर रही है, जबकि आदिवासी समुदाय सदियों से एकजुट होकर रहता आया है।

हुसैनी ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जिले के नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से लड़ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस संगठन को और मजबूत कर विधायक मंडावी का साथ दिया जाएगा।

आने वाले चरणों में ब्लॉक स्तर पर जाकर बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरेगी और अगली बार सत्ता में वापसी करेगी।

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ज्योति कुमार, पुरुषोत्तम खत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजेश जैन 

मीडिया प्रभारी 

जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर

बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे नारायणपुर में जनहित को लेकर जनता कांग्रेस ने लगाई हुंकार

0

नारायणपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कहा 7 दिनों के अंदर खस्ता हाल मुख्य मार्गो की शुरू हो मरम्मत नहीं, जनता के साथ मुक्ति मौर्चा-जोगी कांग्रेस के नेता निक्को-बी एस पी लौह परिवहन करेंगे प्रतिबंध

जनता कांग्रेस ने कहा क्षेत्र की जनता को छोड़ विधायक राजधानी और जगदलपुर में रहते हैं व्यस्त

नारायणपुर।स्वास्थ्य सड़क बिजली जैसे बुनियादी सुविधाओं को लेकरअव्यवस्था दुर्दशा और समस्याओं के बीच अपेक्षित नारायणपुर में जन समस्याओं के लिए आवाज उठाते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला अध्यक्ष श्री बलराम कचराम एवं नारायणपुर प्रभारी जिला मंत्री श्री संतोष सिंह ने अनविभागीय अधिकारी बीएसपी प्रबंधन एवं परियोजना प्रबंधक निक्को के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिनों के अंदर खस्ताहाल मुख्य सड़कों के मरम्मत शुरू करने के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक खनिज परिवहन बंद करने की मांग की है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद के निर्देशन पर नारायणपुर जिला अध्यक्ष श्री बलराम एवं नारायणपुर जिला प्रभारी श्री संतोष सिंह एवं नारायणपुर नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नारायणपुर का दुख तकलीफ को सामने रखते हुए बताया है कि यह नारायणपुर के जनता का दुर्भाग्य की जिन्हें अपना वोट देकर विधायक बनाया वही क्षेत्र से गायब रहते हैं, नारायणपुर के दुर्दशा का जिस विधायक महोदय को दर्द समझना चाहिए वही या तो राजधानी में होते हैं या फिर जगदलपुर आखिरकार राजनीति से ऊपर उठकर कब जनता का सुधरेंगे सरकार में बैठे ऐसे जनप्रतिनिधि?

तीनो युवा नेताओं ने कहा कि ओरछा, कोंडागांव, अंतागढ़ मुख्य मार्ग मार्ग अत्यंत जर्जर है । जनता कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि 7 दिनों के अंदर निर्माण कार्य शुरू किया जाए एवं जब तक कार्य न पूरा हो लोह अयस्क आवागमन को बंद रखा जाए ।समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो जनता कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आवागमन को बाधित करने विवश होगी ? जिला अध्यक्ष श्री कचलाम ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज तक नारायणपुर में बिजली की सुविधा उचित रूप से नहीं है लोग यहां अंधेरे में रहने मजबूर हैं। 

जनता कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता प्रभारी श्री संतोष सिंह, श्री देवांगन ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था ठप्प है कहीं दवाइयां नहीं है कहीं बुनियादी सुविधाएं नदारद है आखिर जनता जाए तो जाए कहा क्षेत्र के विधायक क्षेत्र से मुंह फेर कर अपनी राजनीति में व्यस्त हैं?

जनता कांग्रेस ने कहा कि हमने नारायणपुर अनुविभागी अधिकारी बीएसपी परियोजना प्रबंधक एवं निक्को परियोजना प्रबंधक से इस विषय में अपनी बात रखी है विश्वास है सड़क मरम्मत के साथ नारायणपुर में स्वास्थ्य एवं सड़क बिजली संबंधित समस्याएं शीघ्र दूर हो जाएगी।

विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से सरायपाली को मिली ₹140 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति

0

 

अमृत मिशन 2.0 के तहत नगर के समग्र विकास की योजनाओं को मिली तकनीकी मंजूरी

– विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और विभागीय सचिव से लगातार की थी मांग

सरायपाली क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। क्षेत्र की सक्रिय विधायक चातुरी नंद के निरंतर प्रयासों और सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप लगभग ₹140 करोड़ की बड़ी राशि को केंद्र सरकार की अमृत मिशन 2.0 (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है।

राज्य शहरी विकास अभिकरण, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र के लिए तकनीकी रूप से स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति के साथ नगर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को उन्नत बनाने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने कहा: “यह स्वीकृति सरायपाली की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर को स्वच्छ जल, हर गली को बेहतर सड़क और हर नागरिक को आधुनिक सुविधाएं मिले। यह राशि केवल विकास की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरायपाली क्षेत्र के विकास हेतु मैं लगातार सदन से लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही हूं जिसका नतीजा है कि एक बड़ी सौगात क्षेत्र को मिली है। विधायक नंद इसी बड़ी सफलता बताते हुए इसे जनता का श्रेय दिया।

विधायक ने कहा कि उनका विज़न “समृद्ध और स्मार्ट सरायपाली” का है। इस परियोजना की स्वीकृति से यह विजन अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरायपाली को प्रदेश के मॉडल नगर के रूप में विकसित करना मेरा सपना है। हर नागरिक को बेहतर जीवन-स्तर मिले, यही मेरी प्राथमिकता है।

स्वीकृति मिलने से अब इन कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

1. जल आपूर्ति प्रणाली का विस्तार — हर घर तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।

2. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन — आधुनिक डस्टबिन, ट्रेंचिंग ग्राउंड और रीसाइक्लिंग यूनिट।

3. नाली एवं सड़क निर्माण — वार्ड-वार्ड में जल निकासी व सड़क सुधार कार्य।

4. तालाबों का सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण योजना।

5. शहरी हरियाली एवं पार्क विकास।

6. सार्वजनिक सुविधा केंद्रों और नई ड्रेनेज लाइन का निर्माण

राज्य शासन से मिली तकनीकी स्वीकृति

राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की 20वीं बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार यह राशि मंजूर की गई है। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि कार्यों का निष्पादन नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा किया जाएगा तथा वित्तीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी।

जनता में हर्ष की लहर

इस स्वीकृति के बाद सरायपाली नगर में उत्साह का माहौल है। नगर के वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारी संगठनों, महिला समूहों और सामाजिक संस्थाओं ने विधायक चातुरी नंद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। नगर के कमल अग्रवाल, भरत मेश्राम, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, वर्तमान पार्षद रमीज रजा ने इसे क्षेत्र के “अब तक का सबसे बड़ा विकास पैकेज” बताया है। सभी ने एक स्वर में विधायक के प्रति आभार जताते हुए विधायक चातुरी नंद को विकास का प्रतीक बताया है।

ग्राम गढ़िया के भरत कश्यप बने बस्तर जिला स्तरीय गौ सेवा समिति के सदस्य

0

⏩नियुक्ति के लिए सभी वरिष्ठ, मार्गदर्शकों सहयोगियों का जताया आभार कहा हृदय से धन्यवाद

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग मंत्रालय द्वारा गौ संरक्षण संवर्धन उत्पाद के साथ इस विषय में महत्वपूर्ण कार्य एवं उद्देश्य जागरूकता को लेकर विधिवत जिला ब्लॉक स्तर में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस घोषित नियुक्ति क्रम में लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम गढ़िया के भरत कश्यप को बस्तर जिला स्तरीय समिति सदस्य के रूप में नियुक्ति प्रदान किया गया है। ज्ञात होगी भरत कश्यप ग्राम गढ़िया के सरपंच है जिन्हें अपने कार्यशैली के साथ क्षेत्र में समाज सेवक के रूप में भी जाना जाता है। अपनी इस नियुक्ति को लेकर कश्यप ने कहा है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ वे अपना कर्तव्य करेंगे। उन्होंने इसके लिए अपने सभी वरिष्ठ जनों, मार्गदर्शकों,सहयोगियों का आभार जताते हुए,उनका हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा है कि मुझे विश्वास है कि सबका स्नेह एवं आशीर्वाद इसी तरह आगे भी बना रहेगा

ग्राम पंचायत मधोता 02 कुंडगुड़ा में पोषण माह का आयोजन

0

बस्तर

ग्राम पंचायत मधोता 02 कुंडगुड़ा में पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ईस्पर मंडावी शामिल हुए। उन्होंने पोषण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ आहार और पोषण के अभाव में बच्चों का भविष्य अधूरा है।

सरपंच ईस्पर मंडावी ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यमुना ठाकुर ने पोषण माह की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बच्चों को स्वस्थ आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें पौष्टिक आहार का महत्व समझाया जा रहा है।

पोषण ट्रैकर ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह ऐप आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा वितरण और गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, 0-6 साल के बच्चों के लिए संपूर्ण लाभार्थी प्रबंधन का 360-डिग्री दृश्य प्रदान करता है। यह ऐप पोषण संबंधी आंकड़ों के संग्रह और विश्लेषण में सुधार करता है, जिससे रुझानों की पहचान करना और लक्षित हस्तक्षेप करना संभव हो जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच ईस्पर मंडावी, यमुना ठाकुर, गोमती बघेल, सोमारी कश्यप,गीता नाग आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

मत्स्य पालकों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस की पहल

0

बस्तर/जगदलपुर 

मत्स्य विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने आज मत्स्य विभाग अधिकारी, जगदलपुर को ज्ञापन सौंपा।

जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन की मुख्य बातें:

  • बस्तर जिले के कई ग्राम पंचायतों में मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं, अनुदान और ऋण सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
  • मछली बीज, आहार वितरण, तालाब निर्माण व मरम्मत कार्यों में पारदर्शिता का अभाव देखा गया है।
  • इन समस्याओं के कारण मत्स्य पालन करने वाले ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मुख्य माँगें:

  • 1️⃣ योजनाओं का लाभ सभी पात्र मत्स्य पालकों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ मिले।
  • 2️⃣ मछली बीज व आहार आपूर्ति में अनियमितताओं को दूर किया जाए।
  • 3️⃣ तालाब निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जाए।
  • 4️⃣ विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए ग्रामीण स्तर पर विशेष शिविर आयोजित हों।

मत्स्य विभाग के उप संचालक मोहन राणा ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी माँगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 हेमंत कश्यप ने कहा —

> “युवा कांग्रेस मत्स्य पालन से जुड़े प्रत्येक हितग्राही की आवाज़ बुलंद करती रहेगी, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।”

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाड़ी, मोहनिस नाग, विजय भारती एवं भुनेश्वर कश्यप उपस्थित रहे।

महासमुंद जिले में आयोजित 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोक सभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी थी..

0

राहुल भोई-महासमुंद….

महासमुंद जिले में आयोजित 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी थी । मिनी स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय ( 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक ) इस प्रतियोगिता मे पांच जोन ( बस्तर , बिलासपुर, दुर्ग , रायपुर , सरगुजा) के 320 खिलाडियों ने कबड्डी , हैण्डबाल एवं रग्बी फुटबॉल खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई । कबड्डी 19 वर्ष बालक के फाइनल मैच में बिलासपुर प्रथम , दुर्ग द्वितीय एवं रायपुर तृतीय स्थान पर रहा । 19 वर्ष बालिका कबड्डी के फाइनल में बिलासपुर की टीम प्रथम , दुर्ग की टीम द्वितीय एवं बस्तर की टीम तृतीय रही । हैण्डबाल 17 वर्ष बालक फाइनल मैच में रायपुर प्रथम , बस्तर द्वितीय एवं बिलासपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही । इसी प्रकार रग्बी फुटबॉल 17 वर्ष बालक के फाइनल मैच में बिलासपुर प्रथम , बस्तर द्वितीय एवं रायपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही एवं रग्बी फुटबॉल17 वर्ष बालिका के फाइनल मैच में बिलासपुर प्रथम , बस्तर द्वितीय एवं रायपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही । चार दिवसीय प्रतियोगिता मे ओवर आल चैम्पियन बिलासपुर जोन रहा । सांसद ने कहा कि खेल में कोई हारता नही है बल्कि कोई अच्छा प्रदर्शन करता है ,तो कोई अति अच्छा प्रदर्शन करता है । ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली बिलासपुर की टीम के खिलाड़ी का कहना कि महासमुंद में खेल बहुत अच्छा रहा । अब हम लोग हरियाणा नेशनल गेम खेलेगे और मैच जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगे ।

जगदलपुर विकासखंड के ग्राम चितापदर के एक दंपत्ति जिन्होंने ईसाई धर्म अपनाया था वे पुनः अपने मूल हिन्दू धर्म में की घर वापसी

0

बस्तर/जगदलपुर 

ग्राम चितापदर विकासखंड जगदलपुर बस्तर सुबाय बघेल 45 वर्ष वीरेंद्र बघेल 20 वर्ष यह 18 वर्ष से ईसाई धर्म अपनाए थे जिन्होंने अपने मूल रूढ़िवादी प्रथा एवं हिन्दू धर्म में घर वापसी किए 

कचरा पाठी परगना के द्वारा अपने रीति रिवाज से घर वापसी किया गया 

कचरा पाठी परगना अध्यक्ष – श्री धनुजय बघेल 

संरक्षक – प्रेम चालकी

 नाइक पाईक 

 नाइक संपत जी नाइक धबलु जी नाइक मदन जी नाइक सुरेंद्र

परगना सियान लक्ष्मण,बघेल शियारी लाल, तुला कश्यप रामदेव, नारायण,शामु अन्य

माहरा समाज पदाधिकारी 

भूतपूर्व संभाग अध्यक्ष 

श्री विनय सोना जी

संभाग उपाध्यक्ष 

श्री प्रकाश नागेश जी 

जिला उपाध्यक्ष 

 श्री आकाश कश्यप जी 

श्री अमल बैस 

श्री मनोरथ चालकी 

आकाश कश्यप ने कहा समाज के कई लोगों ने आज अपने रीति रिवाज रूढ़िवादी परंपरा को छोड़ अन्य धर्मों को अपनाए हुए है जिससे अपने रीति रिवाज संस्कृति आज खतरे में है अपने समाज के लोगों से अपील करता हु की हमारे पूर्वज द्वारा सिखाया गए रीति रिवाज संस्कृति रूढ़िवादी देवी देवता को अपनाए और अपने मूल धर्म में घर वापसी करे जिससे हमारे समाज की संस्कृति बनी रहेगी ओर आने वाली पीढ़ी अपनी परंपरा व संस्कृति से जुड़ी रहे

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मेयर सिंह वट्टी जी को मिला बस्तर संभाग का लोकसभा प्रभारी का दायित्व

0

बस्तर के आठों विधानसभा में संगठन मजबूती की जिम्मेदारी श्री मेयर सिंह वट्टी

आम आदमी पार्टी बस्तर संभाग छत्तीसगढ़,

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक व राज्य सभा सासंद जी , सह प्रभारी मुकेश अहलावत जी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने , मेयर सिंह वट्टी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ बस्तर लोकसभा प्रभारी का भी जिम्मेदारी दी है।

यह जिम्मेदारी उन्हें बस्तर के आठों विधानसभा में पार्टी को मज़बूत बनाने की जिमेदारी सौपी हैं ,ज्ञात हो गा की आम आदमी पार्टी अपने संगठन विस्तार के तहत पहले चरण में विधानसभा प्रभारी नियुक्त की है, वही दूसरी चरण में जिला प्रभारी की घोषणा की थी एवम तीसरे चरण में नए जिला अध्यक्षों को और व अन्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त के साथ साथ लोक सभा प्रभारियों की भी घोषणा की है।

जिसमें मेयर सिंह वट्टी जी को बस्तर संभाग का प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

आगे मेयर सिंह वट्टी जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त जताया है।

वट्टी जी ने कहा इससे बस्तर के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर हैं ।

इस दौरान मेयर सिंह वट्टी जी ने प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक सह प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी एवम प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी एवम पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया हैं साथ ही भरोसा दिलाया कि आपने जो जिमेदारी दिया हैं उस पर अपना जी जान लगा कर अपने सारे कर्तव्यों का सच्ची निष्ठा समर्पण के साथ काम करूंगा बस्तर में पार्टी को मजबूत करूंगा एवम आठों विधानसभा में जीत हासिल करेंगे।

बीजापुर जिले के मिंनगाचल ग्राम में हो रही है अवैध रेत की चोरी खनिज विभाग मौन

0

बीजापुर

जिला मुख्यालय के सबसे करीब नदी मिंनगाचल में सुबह से ही लगी रहती है अवैध रेत चोरी के लिए वाहनों की लाइन कई दिनों से यह चोरी शुरू है विभाग को फोन पर पहले सूचना भी दी जा चुकी है परंतु आज पर्यंत तक खनिज विभाग मुख्य दर्शन बन देख रहे हैं वही रोजाना नदी में उतरकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के द्वारा रेत की खुदाई की जा रही है जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर ही मिनगाछल नदी है ।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले सत्र में मिले टेंडर के बाद ग्राम पंचायत गदामली के द्वारा उत्खनन किया जा रहा था । जैसे ही बारिश का मौसम आया नदी से उत्खनन का कार्य और रेत बेचने का काम 15 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था परंतु विभाग की अनदेखी और मोन सहमति रोजाना कई गाड़ियां नदी में उतरकर रेत की चोरी करती हैं। इस संबंध में कुछ दिन पहले मीडिया ने सूचना भी दी थी विभाग को उसके उपरांत भी चोरी बंद नहीं होती है खनिज विभाग में निरीक्षक के द्वारा फील्ड जाकर काम करने की बात सामने आती है और इस तरह की रेत चोरी बताती है कि वह कितना काम फील्ड पर चल रहा है । विभाग बेखबर सड़कों पर रेत की कई गाड़ियां दौड़ती हैं रोजना बावजूद उस विभाग ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की मीडिया के सूचना देने के बाद भी कार्यवाही ना होना । मौके की फोटो उपलब्ध हैं ।

ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में ग्राम सभा का किया गया आयोजन

0

बस्तर

बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम सभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन से ग्राम सभा के उद्देश्य को विस्तृत रूप से सभा में उपस्थित सभी लोगों के समक्ष रखते हुए कार्यवाही शुरू की।

इस अवसर पर सरपंच ईस्पर मंडावी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 के कार्य योजना की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामवासी उठा सकते हैं।

सचिव ललित बघेल ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं आपके लिए बनाया गया है, आप सभी ग्राम वासी योजना का लाभ लें जिससे गांव के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकें।

ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में अधूरे स्कूल भवन व शौचालय का निर्माण किया जाएगा।खैरगुड़ा वार्ड क्रमांक 08 में सीसी सड़क नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट मरमत की मांग की गई। मुंडकटिया पारा में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग। भालुगुड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन, वायरिंग करने की मांग खैरगुड़ा में नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 खैरगुड़ा में बेड़ा कोंटा सड़क और खालेपारा में सड़क हेडपंप का निर्माण करने ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों ने मांग की है।

इसके अलावा वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। श्रमिक संघ के पदाधिकारियों द्वारा श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड व संचालित योजनाएं के बारे में बताया गया। बस्तर सेवक मंडल द्वारा डबरी, मुर्गी सेड, बकरी सेड, सुअर सेड, पशु सेड का निर्माण किया जाएगा। पंचायत के संसाधन नदी से निकलने वाली गौण खनिज रेत समिति का गठन कर रेती के लिए कर निर्धारण किया जाएगा।

सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत में गिरदावरी खसरा खतौनी का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है सुधार करा सकते हैं जिसमें हमारे साथ हल्का पटवारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने खसरा खतौनी की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारने के लिए ग्राम पंचायत से संपर्क करें।

ग्राम सभा के अंत में सरपंच ईस्पर मंडावी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों के जीवन में सुधार लाना है और हमें उम्मीद है कि आप सभी का सहयोग और समर्थन हमें मिलता रहेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे ग्राम पंचायत की योजनाओं का लाभ उठाएं और गांव के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 के सरपंच ईस्पर मंडावी, उपसरपंच सामबती ठाकुर, जनपद सदस्य समली कश्यप, सचिव ललित बघेल, सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, ग्राम पटेल उर्धश्वर ठाकुर, कोटवार श्यामलाल मंडावी, सुरेश पोयाम,गदा राम नाग,सुखराम मंडावी, कंशुला पोयाम, लच्छन मंडावी, सम्पत मंडावी, लखमु नाग,तुला पोयाम ,गोमती कश्यप, शोशी, हरि, हुरदो ,मुरली, जोगेश, जयदास, सोनसाय, बलदेव, पंडरू कश्यप ,मंगल और अन्य ग्रामवासी शामिल थे।

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न

0

बस्तर

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत आज हायर सेकेंडरी स्कूल एवं मिडिल स्कूल चपका में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती जयंती कश्यप, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राकेश कुमार खापर्डे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शालाओं की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर अधिकारियों के टीम ने सामान्य ज्ञान गणित विज्ञान एवं पठन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे और अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारीगण बच्चों के साथ न्योता भोज में सम्मिलित हुए और आत्मीय वातावरण में भोजन किया।

संकुल खड़का–कुंडगुड़ा में सामाजिक अंकेक्षण संपन्न

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के तहत संकुल खड़का–कुंडगुड़ा क्षेत्र की शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण संपन्न हुआ। नोडल अधिकारियों की टीम ने विभिन्न शालाओं में पहुंचकर बच्चों से सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं पठन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे।

संकुल खड़का के अंतर्गत प्राथमिक शालाएँ मधोता माटापारा, रोतमापारा, टिकापारा, गागरापारा, मुंडकटियापारा, माध्यमिक शाला मुंडकटियापारा और हाई स्कूल मधोता शामिल रहीं। वहीं संकुल कुंडगुड़ा के अंतर्गत प्राथमिक शाला खैरगुड़ा, खड़का, कुंडगुड़ा, कन्या आश्रम मधोता, भालूगुड़ा तथा माध्यमिक शाला मधोता और भालूगुड़ा में अंकेक्षण किया गया।

नोडल अधिकारियों में प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के लिए रेखा मरकाम, भालुगुड़ा के लिए रामनिवास देहारी, मंगलुराम मा.शा मधोता के लिए लोकेश्वर यदू, प्राशा खड़का के लिए इंदूमती, प्राशा माटापारा के लिए मीना भद्रे और माशा मुंडकटिया के लिए राजु बघेल नोडल अधिकारी बनाए गए थे।

अंकेक्षण कार्य सरपंच उपसरपंच व जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कई शालाओं में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत न्यौता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अधिकारियों ने बच्चों के शैक्षणिक स्तर का किया आकलन

अधिकारियों द्वारा बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। नोडल अधिकारियों ने बच्चों की उत्तर देने की क्षमता की सराहना की, वहीं कुछ शालाओं में शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सीखने की गति में सुधार लाने हेतु सुझाव दिए गए।

संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम एवं संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर द्वारा सभी शालाओं का सतत अवलोकन कर विस्तृत जानकारी एकत्र की गई और इसे कार्यालय को प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 सरपंच ईस्पर मंडावी, उप सरपंच सामबती ठाकुर, जनपद सदस्य समली कश्यप, राजपाल सिंह ठाकुर, ग्राम पटेल उर्धश्वर ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, सोनसाय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, केशव ठाकुर, उपेन्द्र केदार, देवा कश्यप, चैतन ठाकुर, बिटलु बघेल, भूमिता ठाकुर, यशोदा ठाकुर, निकिता ठाकुर, बालमती ठाकुर, प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विजयदशमी *पर संघ* *शताब्दी वर्ष का पथ संचलन* *सम्पन्न**,,,

0

 

*विजयदशमी *पर संघ* *शताब्दी वर्ष का पथ संचलन* *सम्पन्न**

केशकाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड विश्वरामपुरी द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी शस्त्रपूजन उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विश्रामपुरी में किया गया।
*कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी,* *पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम जी* स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

*मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक श्री अमय जी कुम्भकार* ने कहा कि संघ के 100 वर्षों की यह यात्रा राष्ट्रहित, अनुशासन और समर्पण की प्रतीक है। संघ का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना का संचार करना है।

विजयादशमी के इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे नगर में ध्वज वंदन और देशभक्ति से गूंज उठा।

। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पथ संचलन में भाग लेकर संघ शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक क्षण को साक्षी बनाया।

नारायणपुर क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 70 लाख ईनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….

0

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले में 70 लाख के कुल ईनामी राशि वाले 16 सक्रिय नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। जानकारी के मुताबिक 9 पुरुष और 7 महिला नक्सलियों ने आज नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक डिप्टी कमांडर स्तर का नक्सली भी शामिल है, जो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं, जिनमें सुरक्षा बलों पर हमले आईईडी विस्फोट और ग्रामीणों को धमकाने जैसी घटनाएं शामिल हैं।नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है और बताया कि यह सफलता सुरक्षा बलों की लगातार चल रही विनम्रता, विश्वास और दबाव की संयुक्त रणनीति का नतीजा है। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत सहायता और पुनर्वास लाभ दिया जायेगा।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा कदम

0

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई नए चेहरों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री समीर खान ने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और काबिल, ईमानदार एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं।

प्रदेश संगठन द्वारा जिन प्रमुख जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, वे इस प्रकार हैं:

  • बस्तर जिला – दांती राम पोयम
  • बीजापुर जिला – सतीश मांडवी
  • नारायणपुर जिला – परमिट दुग्गा 
  • दंतेवाड़ा जिला – रामेश्वर यादव
  • कोंडागांव जिला – सुकु नाग़ जी
  • सुकमा जिला – सुरेश कवासी

समीर खान ने कहा कि “यह जिम्मेदारियाँ उन लोगों को दी गई हैं जो पिछले समय से लगातार पार्टी के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे थे। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में युवाओं को नेतृत्व देना पार्टी की प्राथमिकता है।”

आम आदमी पार्टी का मानना है कि एक साफ-सुथरी और जवाबदेह राजनीति से ही प्रदेश में बदलाव लाया जा सकता है। आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूती से सभी सीटों पर उतरने के लिए तैयार है।

आम आदमी पार्टी की रणनीति अब अलग, जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए नए जिला प्रभारियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिया गया है – सतीश मंडावी

0

“बीजापुर”

आम आदमी पार्टी बीजापुर के वरिष्ठ युवा नेता श्री सतीश मंडावी को बीजापुर जिले से पार्टी प्रदेश शीर्ष नेत्तृत्व पर जिला अध्यक्ष का प्रभार नियुक्त किया गया है, मंडावी ने पार्टी शीर्ष नेत्तृत्व व वरिष्ठ नेताओं पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। और आगे कहा कि इस बार पार्टी ने नए सिरे से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से नए जिम्मेदारी दी जा रही है।

संदीप पाठक जी ,राज्य सभा सांसद, सहप्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी , विधायक दिल्ली, AAP प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभारवक्त जताया है।

आगे मंडावी ने बताया कि प्रदेश में अगले विधानसभा चुनावों में अभी 3 साल से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन हमारी पार्टी का संगठन विस्तार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और पार्टी ने अभी से ही प्रदेश की सभी 90 विधानसभा के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। तथा नए जिला प्रभारियों व प्रदेश शीर्ष नेत्तृत्व पर भी कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपा गया है, प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को जमीन पर काम करने के लिए लगाया गया है और इसके लिए व्यापक तैयारी भी की गई है प्रदेश के सहप्रभारी व दिल्ली सुल्तानपुर मांजरा के विधायक मुकेश अहलावत ने लगातार कई जिलों में दौरा भी कर रहे हैं,प्रदेश के पदाधिकारियों की बार बार बैठक किया जा रहा है,जिसमें उन्होंने अलग रणनीति पर चर्चा की जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता उक्त रणनीति पर कार्य करने की सहमति बनायें।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मे जिला, विधानसभा, ब्लॉक स्तर, वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार करने की रुपरेखा तैयार कर नए साथियों को जिम्मेदारी देने की बात कई हैं, पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा जाएगा ।सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर आम जनता के अधिकार के तौर पर फोकस किया है, छत्तीसगढ़ में भी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। विधानसभा के प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।सभी 90 विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र जनहित मुद्दों पर जनता के हक अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। सतीश मंडावी जिला अध्यक्ष नियुक्त होते ही।

भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की बात, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, जिनमें प्रमुख 5 मुद्दों पर बातें रखी है।

  • 1. बढ़ती बिजली दामों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
  • 2. तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर स्थानीय युवाओं को लेने की मांग , व बेरोजगार भत्ता देने हेतु सरकार से आवाज उठाएंगे।
  • 3. नगर में खुलेआम शराब बिक्री पर रोक लगाने की शासन प्रशासन से मांग रखेंगे।
  • 4. किसानों को , लाल पानी से फसलों पर हो रहे नुक्सान को लेकर आवाज उठाएंगे।
  • 5. निर्दोष आदिवासियों को जबरन पकड़कर नक्सली के नाम पर जेल ना भेजने की मांग रखेंगे। मंडावी ने आगे कहा कि पार्टी का संगठन और तेजी से बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर पार्टी को मजबूती की ओर आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे।

 

महासमुंद मे भालूओ ने 3 ग्रामीणों पर किया हमला…वन विभाग घायलों को करा रही ईलाज..भालूओ से दूर रहने की जा रही अपील…।

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले मे कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में भालूओ के एक दल ने 3 लोगो पर आज सुबह अचानक हमला कर दिया जिससे पुरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया..भालूओ के हमले से 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं..ग्रामीणों को सर, हाथ और कमर के निचे गंभीर चोटे आयी है…बताया जा रहा है भालू 4 की संख्या मे थे जिसमे 2 शावक भालू भी शामिल है…बता दे की सुबह करीब 7 बजे दान बाई ठाकुर (60) और सावित्री ठाकुर (40 ) जब तालाब किनारे कचरा फेंकने गई थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया..हमले में उनके सिर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं…वहीं, छबिलाल साहू (55) पिता फगवा राम साहू जब अपने खेत बाइक से जा रहे थे, तभी भालू ने उन पर भी हमला कर दिया..भालू के वार से उनके कमर के निचे का हिस्सा बुरी तरह से नोचा लिया गया है…तीनो घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जिसके बाद तीनो घायलों महासमुंद मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है जहाँ इनका ईलाज जारी है.. मामले पर बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारी लोकनाथ ध्रुव ने बताया की घायलों को उपचार हेतु तात्कालिक सहायता राशि 500-500 रूपये दिए गए है बाद ज़ब पुरे ईलाज का बिल आएगा उसका भुगतान वन विभाग के द्वारा किया जायेगा..वही ग्रामीणों को भालूओ से दूर रहने व रात के समय जंगल नहीं जाने की अपील बार बार की जा रही है..।

महासमुंद मे कोमखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा मे भालू के हमले से 2 ग्रामीण बुरी तरह हुए घायल… वन विभाग की टीम मौके पर हुई रवाना..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में मंगलवार सुबह भालू के हमले से दहशत फैल गई। यहां दो ग्रामीणों पर भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे दान बाई ठाकुर (60) पति भारत ठाकुर जब तालाब किनारे कचरा फेंकने गई थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, छबिलाल साहू (55) पिता फगवा राम साहू जब अपने खेत बाइक से जा रहे थे, तभी भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। भालू के वार से उनके कूल्हे में गंभीर चोट लगी है।दोनों घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में लगभग 5 भालुओं का झुंड देखा गया है, जिनके साथ छोटे बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी भालुओं ने बच्चों को दौड़ाया था, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है, हालांकि विभागीय टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया वही ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और भालुओं को पकड़ने की मांग की है।