HomeUncategorizedकोटा विधानसभा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, कोटा क्षेत्र के...

कोटा विधानसभा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, कोटा क्षेत्र के विकास की अनदेखी पर जताई गहरी चिंता

आज आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा कोटा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने संगठन को हर ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर खान ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ सरकार जानबूझकर विकास से दूर रख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर मामले दर्ज हैं और वे जेल में हैं, इसके बावजूद सरकार की डबल इंजन की नीति यहां के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की राज्य सरकार कोटा अपने एजेंडे से बाहर कर चुकी है।

 

सड़क, बिजली, पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है

समीर खान ने कहा कि आज आम जनता सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। जगदलपुर से कोटा जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल स्थिति में है और विकास का कोई अता-पता नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति इतनी खराब है कि लोग इलाज के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

 

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक निष्क्रियता का आरोप

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोटा विधानसभा में कॉंग्रेस विधायक के जेल जाने के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है। ऐसा लगता है कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और विकास के सभी कार्य जानबूझकर रोक दिए गए हैं।

 

जल्द होगा आंदोलन, भ्रष्टाचार का करेंगे पर्दाफाश

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की कि अगर जनसमस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो पार्टी सड़क पर उतरकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ आंदोलन करेगी। साथ ही जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं की भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने खोली जाएगी।

 

सुकमा मुख्यालय में भी स्थिति गंभीर

समीर खान ने बताया कि सुकमा में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर हैं। सरकार भले ही नक्सलवाद के खात्मे के दावे कर रही हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बदहाल हैं और लोग इलाज व रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।

 

आम आदमी पार्टी की मांग

आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि सरकार स्थानीय लोगों के लिए ऐसी योजनाएं लाए जिससे उन्हें बाहर पलायन न करना पड़े और क्षेत्र में वास्तविक विकास हो।

मीटिंग में उपस्थित थे..प्रदेश संघटन मंत्री, समीर खान, विधानसभा प्रभारी दांती राम , बलू भवानी, ,राजाराम कश्यप, बुधराम पुजारी, हरीश नाग ,गोदाम पुजारी, और भी कार्यकर्ता उपस्थित थे…

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES