Home Blog Page 38

फेडरेशन ने गैर शिक्षकीय एवं ऑनलाइन कार्यों के विरोध में शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आज जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से भेंट कर विरोध दर्ज किया। बस्तर जिले में शिक्षकों से नित नए गैर शिक्षकीय कार्य कराया जा रहा है जिससे शिक्षकों को अपने मूल कार्य बच्चों के शिक्षण एवं गुणवत्ता संबंधी कार्य करने में अत्यंत परेशानी हो रही है। अभी शिक्षक बीएलओ कार्य कर रहे हैं ।इसी बीच में जाति प्रमाण पत्र बनाना, राशन कार्ड की जानकारी एकत्र करना, आयुष्मान कार्ड न बने छात्रों की पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाना। इस तरह से गैर शिक्षक के कार्य बहुत ज्यादा कराया जाने के कारण शिक्षक मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं । जबकि शिक्षामंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बैठक लेकर बच्चों की गुणवत्ता पर फोकस करने कहा गया है एवं शिक्षकों से गैर शिक्षकीय एक भी कार्य न करवाने की बात कही गई है ।इसके बावजूद हमारे जिले में इस प्रकार से शिक्षकों को अन्य विभाग के कार्य करवाकर बच्चों की गुणवत्ता तो खराब किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों की छवि भी धूमिल हो रही है। जबकि उक्त कार्यों के लिए उन विभागों में कर्मचारी नियुक्त है। उनसे काम लिया जाना चाहिए जो नहीं लिया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन अधिकारियों की इस अन्याय पूर्ण आदेशों के कारण आक्रोशित हैं एवं गैर शिक्षकीय कार्य कराना बंद नहीं किया गया तो “बच्चों कों पढ़ाने दो” की मांग कों लेकर आगे उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे।

आज के भेंट कार्यक्रम देवराज खूंटे जिला अध्यक्ष, गणेश्वर नायक जिला सचिव, काशीनाथ बघेल प्रदेश महामंत्री, , एस एस जान जिला सह सचिव, संतोष सोनवानी जिला कोषाध्यक्ष,अधीन सोरी ब्लॉक अध्यक्ष, ओंकार कंवर एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

 

सरायपाली – 2015 में अमृत पटेल के नेतृत्व में सर्वदलीय मंंच ने पहली बार की थी जिले की मांग।  

0

सरायपाली को जिला बनाने की मांग एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में है। प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में यह विषय नया नहीं, बल्कि एक दशक पुराना है। पहली बार इस मांग को वर्ष 2015 में तत्कालीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमृत पटेल ने उठाया था। उस समय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पद पर थे।

अमृत पटेल ने सरायपाली को जिला घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें सभी वर्गों ने सहमति जताई थी इस दौरान उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। उनका कहना था कि सरायपाली का भौगोलिक क्षेत्रफल, जनसंख्या, प्रशासनिक सुविधा और जनभावनाएं जिला गठन के पूर्ण मापदंडों को पूरा करती हैं।

हालांकि उस समय भाजपा सरकार ने इस मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा को भी यह मांग याद आई। वर्ष 2021 में, जब प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार थी, तब भाजपा ने सरायपाली को जिला बनाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

अब वर्ष 2025 में, एक बार फिर से भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश का प्रशासन चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने भी सरायपाली को जिला बनाए जाने की पुरजोर मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता का मानना है कि सरायपाली को जिला बनाए जाने से प्रशासनिक सुविधा में तेजी, विकास कार्यों में गति और जनता को सीधी पहुंच मिलेगी। सरायपाली से जुड़े गांवों को अब दूरस्थ महासमुंद या अन्य जिलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अब जबकि सभी प्रमुख दल इस मांग पर एकमत हैं, सरकार को चाहिए कि वह सरायपाली को जिला बनाने की दिशा में ठोस निर्णय ले।

स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि सरायपाली की ऐतिहासिक, भौगोलिक और जनसांख्यिकीय विशेषताएं इसे जिला बनाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाती हैं। अब नजरें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर टिकी हैं कि क्या वे इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेंगे या नहीं।

गौरतलब है कि यदि सरायपाली को जिला का दर्जा मिलता है, तो यहां के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, स्थानीय स्तर पर विकास योजनाएं लागू होंगी, और क्षेत्र का आर्थिक व सामाजिक विकास भी तेज़ी से संभव होगा।

➡️वर्ष 2015 में तत्कालीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सरायपाली अध्यक्ष अमृत पटेल ने सर्वदलीय मंच से सरायपाली को जिला बनाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली को ज्ञापन सौंपा, तथा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पुरा जोरशोर से किया गया था।

➡️वर्ष 2021 में भाजपा सरायपाली के द्वारा सरायपाली को जिला बनाने हेतु एक दिवसीय प्रदर्शन किया था।

➡️वर्ष 2025 में वर्तमान विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सरायपाली को जिला बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा था।

सरायपाली -विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया बिजली कार्यालय सरायपाली का घेराव एवं तालाबंदी

0

बिजली बिल हाफ योजना बंद करने, बढ़े दरों और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

सरायपाली : प्रदेश में लगातार बढ़ते बिजली दरों, अघोषित कटौती और “बिजली बिल हाफ योजना” को बंद करने के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरायपाली में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली द्वारा बिजली विभाग कार्यालय सरायपाली का घेराव एवं तालाबंदी किया गया।

सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और आमजन बड़ी संख्या में सुबह जयस्तंभ चौक में एकत्र हुए, जहां से बिजली विभाग तक पदयात्रा (मार्च) निकाली गई।

मार्च के दौरान “बिजली बिल हाफ करो – जनता से अन्याय बंद करो”, “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” और “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों से पूरा सरायपाली गुंजायमान रहा।

कांग्रेसी बड़ी संख्या में बिजली विभाग पहुंचकर बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान विधायक चातुरी नंद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अघोषित बिजली कटौती सहित कई मुद्दों पर जमकर फटकार लगाई।

इस दौरान कांग्रेसियों में बिजली विभाग में ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से बंद की गई बिजली बिल हाफ योजना को तत्काल पुनः प्रारंभ करने, बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस करने एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती तत्काल रोकने की मांग की।

जय स्तंभ चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए गए वादों को तोड़ दिया है। ‘बिजली बिल हाफ योजना’ जो आम जनता को राहत देती थी, उसे बंद कर दिया गया। अब हर घर बढ़ते बिलों से त्रस्त है। किसान परेशान हैं, व्यापारी और छोटे उद्योग प्रभावित हैं, और अघोषित बिजली कटौती ने हालात को और बदतर बना दिया है। कांग्रेस जनता के हक और हक़ीक़त की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी, विधानसभा में लड़ेगी, जब तक जनहित की योजनाएं बहाल नहीं होतीं, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के हित में काम कर रही हैं। जनता की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस हर गांव, हर वार्ड में जन आंदोलन चलाएगी और जनता की आवाज बुलंद करेगी।”

बिजली ऑफिस सरायपाली के घेराव कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, तेजराम पटेल, जनपद सदस्य घसिया सिदार, कमल अग्रवाल, रतन बंजारे, केशव चौधरी, परमानंद नायक, गोपाल अग्रवाल, विजय यादव, विधायक प्रतिनिधि डॉ बिरांची बेताल, भरत मेश्राम, सुरेश भोई, तन्मय पंडा, दीपक साहू, भगत राम पटेल, नीलांबर सोनी, विजय शंकर पटेल, सुरेश पटेल, प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, दयाराम चौहान, चित्रसेन नायक, हेतराम पटेल, नीलांबर सोनी, श्रवण पटेल, सत्या भोई, विक्की वैष्णव, संजय पंडा, सूर्या पटेल,दुर्योधन चौहान, यूंका विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, टोपचंद पटेल, निर्मल बढ़ई, अनिल पटेल, केशव अग्रवाल, मयंक यादव, जावेद खान, चतर्भुज डड़सेना, कृष्णा सेठ, चंद्रभानु बारीक, नसीब खान, विवेक अग्रवाल, सौरभ सतपथी, अजहर खान, कुशल चौहान, अनस खान, भावेश पटेल, निखिल बंछोर, प्रखर शर्मा, प्रत्युमन शर्मा, आकाश अग्रवाल, इकराम खान, अजय यादव, शरद यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में ग्रामीणों के सवालों पर चुप्पी – परंपरा और संवेदनशीलता की अनदेखी कर केंद्रीय गृह मंत्री ने क्या नही किया मुरिया दरबार की परंपरा का अपमान?– राजेश चौधरी

0

बस्तर/जगदलपुर

प्रेस विज्ञप्ति में राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर में बताया कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा त्योहार, जो 75 दिनों तक चलता है, पूरे देश तथा विदेशों में अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं और आदिवासी सहभागिता के लिए जाना जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि बस्तर की आत्मा, उसकी परंपरा और जनसंवाद का भी उत्सव है

मां दंतेश्वरी के प्रांगण में प्रतिवर्ष सैकड़ों देवी-देवताओं की उपस्थिति, और अंचल भर के समाजों द्वारा निभाई जाने वाली पारंपरिक रस्में जैसे डेरी गढ़ाई से लेकर माता की विदाई तक। इस महापर्व को विशेष बनाते हैं। दशहरा त्योहार पर माता जी की विदाई के पूर्व मुरिया दरबार होता है, जो बस्तर के ग्रामीणों के लिए जनसुनवाई और समस्याओं के तत्काल निराकरण का एक ऐतिहासिक मंच रहा है।

किन्तु इस वर्ष, दशहरा इतिहास में पहली बार एक बेहद चिंताजनक घटना घटी। बोधघाट परियोजना से प्रभावित करेकटा परगना के मंगलू मांझी ने मुरिया दरबार में अपनी पीड़ा और विस्थापन की आशंका को लेकर सवाल उठाए। कि “बोधघाट परियोजना के कारण जब हमें गांव से हटाया जाएगा, तो हमें कहां बसाया जाएगा?”

यह अत्यंत दुखद है कि मुरिया दरबार जैसी परंपरागत जनसुनवाई की गरिमामयी सभा में इन प्रश्नों का न तो कोई जवाब मिला और न ही कोई संतोषजनक आश्वासन।

जबकि इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रीगण, बस्तर सांसद, विधायकगण बस्तर महाराजा के वंशज और कई आदिवासी नेता स्वयं उपस्थित थे, उनके मौन ने यह दर्शाया कि वे बस्तरवासियों की पीड़ा के प्रति कितने असंवेदनशील हैं। यह बस्तरवासियों के विश्वास और परंपरा के साथ अन्याय है।

मुरिया दरबार का मूल उद्देश्य ही रहा है ग्रामीणों की बात सुनना, उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल करना और न्याय देना। आज जब इस परंपरा का इस प्रकार से निरादर हुआ है, तो यह केवल सवालों का अनुत्तरित रह जाना नहीं है, बल्कि यह बस्तर की आत्मा को चोट पहुंचाने जैसा है। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर के आसपास के क्षेत्र में प्रतिवर्ष सुदूरांचल क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा पसरा बाजार लगाकर विभिन्न प्रकार के औजार घरेलू उपयोग के समान तथा वन संपदा से बने कई उपयोगी औषधि,कपड़ों,मिष्ठान आदि का व्यापार भी सदियों से करते आ रहे हैं परंतु यह भी पहली बार हुआ की केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति के कारण से उन ग्रामीणों के तथा शहर वासियों की व्यापार को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया तथा आर्थिक रूप से उन्हें हानि पहुंचाई गई जो की बस्तर की जनता के साथ सरासर अन्याय है। शहर की कई सड़कों को कई गलियों को बैरिकेटिंग करके घंटों बंद किया गया जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो उठे थे! कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई हमारे बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मेहमान आ रहे हैं बल्कि ऐसा प्रतीत हो रहा था की शहर में कर्फ्यू का माहौल है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बस्तरवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास की स्पष्ट योजना ग्रामीणों के समक्ष सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

मुरिया दरबार की परंपरा और गरिमा की रक्षा करना चाहिए, ताकि बस्तर के लोगों का विश्वास हमेशा बना रहे।

यह बस्तर की जनता की आवाज़ है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। बस्तर केवल एक भू-भाग नहीं, एक जीवंत संस्कृति है और उसे कोई खामोश नहीं कर सकता।

 

       राजेश चौधरी

         नेताप्रतिपक्ष 

          नगर निगम जगदलपुर

बस्तर दशहरा में सुरक्षा के झूठे दावों की खुली पोल, गुंडागर्दी और हत्या कहां है जिम्मेदार – नवनीत चांद

0

बस्तर/जगदलपुर  

बस्तर दशहरे के पावन आयोजन के दौरान सुरक्षा को लेकर चूक मुक्ति मोर्चा संयोजक ने उठाए सवाल

जगदलपुर।बस्तर दशहरे के दौरान प्रशासन और पुलिस की तैयारियों के बड़े-बड़े दावे धाराशायी हो गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान युवक की निर्मम हत्या एवं दशहरे कार्यक्रम स्थल के आसपास खुलेआम मारपीट,गुंडागर्दी ने बस्तर जगदलपुर में लॉ एंड ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया सुरक्षा और सुविधा के बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सब झूठे निकले क्या पुलिस प्रशासन केवल बड़े लोगों के लिए हैं?

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष ने उक्त गंभीर सवाल उठाते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक विनायक गोयल के कार्यालय के समक्ष ही खुलेआम गुंडागर्दी की बात भी सामने रखी और कहा कि युवाओं की मारपीट हुई है सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि यह घटना पुलिस कंट्रोल रूम की नाक के ठीक नीचे अंजाम दी गई परंतु यह सब रोक नहीं जा सका आखिरकार कमी कहां रह गई सुरक्षा में यह कौन देखेगा? 

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद बड़ समीक्षा और सबक जरूरी है सबसे गंभीर और शर्मनाक घटना तब सामने आई, जब देश के गृहमंत्री से लेकर राज्य के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तक बस्तर में मौजूद थे, उसी दौरान पुराने तहसील कार्यालय परिसर में एक निर्दोष युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आज तक हत्यारा पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह स्थिति सरकार की असफलता का जीता-जागता सबूत है।

यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि बस्तर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सरकारी उदासीनता का चित्रण है।

मिली भगत से जमीन दलालों के षडयंत्र पूर्वक खेल से पीड़ित ग्रामीणों ने नवनीत के नेतृत्व में तहसीलदार के सामने रखी अपनी पीड़ा

0

बस्तर/जगदलपुर 

ग्रामीणों की जमीन पर दलालों की नजर फर्जी तरीके से हो रही है रजिस्ट्री जमीन पर कब्जा बिठाया जा रहा है नक्शा यह जागने का समय है- नवनीत चांद

जगदलपुर। भोले भाले ग्रामीण आदिवासियों को उनके ही जमीन से हटाने के लगातार षड्यंत्र के खिलाफ बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे व बस्तर के जननेता नवनीत चाँद के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा के पदाधिकारीयों एवं ग्राम पंचायत कुरंदी -2 तथा ग्राम चिलकुटी के सैकड़ों ग्रामवासियों ने जगदलपुर तहसीलदार से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात किया । श्री नवनीत चांद ने कहा कि जगदलपुर से 5 किलोमीटर दायरे के आसपास जमीन दलाल मिली भगत से दशकों से रह रहे ग्रामीणों की जमीन छीनने लगे हैं यह गंभीर और तुरंत कार्यवाही एवं जांच का विषय है? 

उन्होंने कहा कि भू माफियाओं के उक्त ग्राम पंचायतों में 50 वर्ष से अधिक जमीनों पर कब्जा करके घर बना कर रह रहे आदिवासियों को बेघर करने की साजिश ,फर्जी तरीके से पट्टा बनाकर, सरकारी जमीनों पर नक्शा बैठाने का कार्य बड़े पैमाने में किया जा रहा है! 

मुक्ति मोर्चा ने कहा कि ग्रा मवासियों आज आवेदन देकर संपूर्ण प्रकरण का जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी गई!

सवाल उठाते हुए मुक्ति मोर्चा के संयोजक ने कहा कि भू माफिया के द्वारा, सत्ता के राजनीतिक संरक्षण एवं राजस्व अधिकारियों से मिली भगत कर क्षेत्र के ग्राम वासियों के साथ जमीन का धोखाधड़ी लगातार किया जा रहा है जिसकी शिकायतें समय पर जिला कलेक्टर और कानों में दर्ज कराई जा रही है परंतु इस विषय पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की गंभीरता न होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है! प्रशासन की और असंवेदनशीलता, भू माफियाओ की हिम्मत को बढ़ा रहा है! यदि समय रहते क्षेत्र के मूल निवासियों को न्याय नहीं मिला, तो क्षेत्र के निवासियों के साथ, हर जिम्मेदार के कार्यालय का घेराव बस्तर मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी के रूप में मोतीराम गोयल समनलू कश्यप बकतूराम गोयल भारत गोयल सुदर्शन बघेल धनर बघेल शंकर बघेल रामू गोयल खागूराम गोयल डमरू धार किरण कश्यप सगनी राम बघेल हेमधर बघेल बुद्रु गोयल कमलोचन गोयल भान सिंह गोयल धनी गोयल गुरुवार गोयल कलावती कश्यप महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया यादव शहर मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह शहर महामंत्री सुरेश कुमार नाग आकाश जॉन कमल बघेल निहारिका बघेल इरफान हुसैन अंजू हुसैन सूरज गायकवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में आकर बस्तर की जनता के सामने अपनी सरकार की झूठी तारीफ करके गये–दीपक बैज

0

बस्तर/जगदलपुर 

आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शहर के ग्रैंड शिल्पी इंटरनेशनल होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने संबोधित किया… प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में आकर बस्तर की जनता के सामने अपनी सरकार की झूठी तारीफ करके गये है,अमित शाह कह रहे थे साय सरकार में शिक्षा पर बड़ा काम हुआ है, युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10,400 से अधिक स्कूल बंद हो गये, शायद अमित शाह को इसकी जानकारी नहीं थी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने बताया अमित शाह कह रहे थे स्वास्थ्य के मामले में साय सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है लेकिन वे भूल रहे थे कि सरकारी जमीन पर बने तथा एनएमडीसी के सीएसआर फंड के पैसे से बने सुपर स्पेश्लिटी हॉस्पिटल को हैदराबाद की निजी कंपनी को चलाने दे दिया, जहां गरीबों का इलाज होना था वहां पर अब स्वास्थ्य का व्यापार होगा।

         शाह बस्तर ओलंपिक की बात कर रहे थे, बस्तर ओलंपिक के नाम पर किये गये भ्रष्टाचार पर क्यों चुप रहे? 1400 का ट्रेक सूट 2500 में खरीदा गया, इस पर कुछ नहीं बोल।*साय सरकार के भ्रष्टाचार 400 का जग 32000 में खरीदा गया। 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदी गई। 60 हजार की रोटी मशीन 8 लाख में खरीदी गयी। 100 का चप्पल 1200 में खरीदा गया, इस पर अमित शाह चुप थे।

श्री दीपक बैज ने कहा बस्तर की जनता की तरफ से हमने अमित शाह से 8 सवाल पूछे थे लेकिन अमित शाह ने उनका जवाब नहीं दिया। अमित शाह के पास इन सवालों का जवाब था ही नहीं, उनमें से कुछ सवाल उनकी सरकार की बदनीयती को उजागर करते थे, इसलिए वे उनका जवाब देना ही नहीं चाहते थे।

हमने पूछा था

  • 1.क्या शाह इस बात की गारंटी देंगे कि बस्तर वासियों की मंशा के खिलाफ बस्तर में अडानी या अन्य उद्योगपतियों की इंट्री नहीं होगी?
  • 2. एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर क्यों नहीं आ रहा?
  • 3. केंद्र नंदराज पर्वत की लीज रद्द क्यों नहीं कर रहा?
  • 4.नगर नार इस्पात संयत्र नहीं बिकेगा क्या इसकी गारंटी देंगे?
  • 5.बस्तर में आदिवासियों का फर्जी एन काउंटर अब नहीं होगा, इसी की गारंटी देंगे?
  • 6.आरक्षण संशोधन विधेयक कब तक लंबित रहेगा?
  • 7.बस्तर की तीन खदानों बैलाडीला 1ए, 1बी, 1सी को मित्तल समूह और कांकेर की हाहालदी को रूंगटा को क्यों बेचा क्या इसका जवाब अमित शाह जी देंगे?
  • 8.मोदी सरकार ने आदिवासियों को संरक्षण देने वाले 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया?

  …क्या अमित शाह छत्तीसगढ़ बस्तर की जनता की ओर से पूछे गए इन सवालों का जवाब नहीं दे पाये?

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से संगठन सृजन प्रभारी सप्तगिरि उल्का, सहप्रभारी प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रेमचंद जायसी, नोवेल वर्मा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,जतिन जायसवाल आदि मौजूद रहे..

ग्राम हरवेल में दशहरा एवं रावणभाठा में रामलीला का हुआ भव्य आयोजन

0

“कोंडागांव”

कोंडागांव जिले में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा रामलीला का आयोजन बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है खासकर दशहरा के लगभग दो या तीन दिनों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में इसका आयोजन किया जाता है इसकी 

तैयारी एक सप्ताह पहले से की जाती है इसी तरह विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित दशहरा रावणभाठा में शनिवार 4 अक्टूबर को हर साल की भांति इस वर्ष भी रामलीला रावण वध का आयोजन किया गया था जिसमें सबसे पहले विधि विधान पूर्वक पुजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ इस बार शनिवार होने के चलते काफी भीड़ देखने को मिली आस-पास के ग्राम के सभी देखने को पहुंचे ग्रामीण अंचलों में रामलीला की धूम दशहरा के आसपास देखी जाती है, जहाँ स्थानीय कलाकार रामायण के प्रसंगों का अभिनय करते हैं, जिससे यह सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव पूरे गाँव को एक साथ लाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक मर्यादा श्रीराम और उनकी सेना ने रावण की सेना पर विजय हासिल की और एक के बाद एक सभी राक्षसों का अंत कर दिया।भगवान राम के हाथों रावण का वध होते देख दर्शक रोमांचित होकर जय श्रीराम का जयघोष करने लगे। सभी ने अलग अलग वेषभूषा में नजर आए किसी ने राम , लक्ष्मण, हनुमान, सिता, कुंभकर्ण, रावण, वानर सेना और अलग अलग 

नजर आए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धन्नुराम पटेल, भुनेश्वर नेताम ,राघव मरकाम, सोपसिंह नेताम, बलराम मंडावी, सुकमन पटेल, चैतु मंडावी, लच्छु मंडावी, सरपंच महेश नेताम , जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश मरकाम, उपसरपंच प्रतिनिधि घड़वा राम मंडावी, शिवराम पांडे, हेमलाल मंडावी,हरी मंडावी, संतोष मंडावी, पंच्छु राम मंडावी, धनसाय मंडावी मनीष मंडावी कचरू नेताम, और बड़ी संख्या ग्रामवासी मौजूद रहे|

6 सितम्बर को होगी रात्रि में मया के छांव…. दशहरा देखने आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होते हैं।

0

6 सितम्बर को होगी रात्रि में मया के छांव…. दशहरा देखने आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होते हैं।

*ग्राम बरगांव में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन कल*

दुर्गूकोंदल,

ग्राम बरगांव में 06 अक्टूबर सोमवार को दशहरा का आयोजन किया जाएगा।हर वर्ष की तरह इस बार भी बरगांव के पावन भूमि में परंपरागत रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।रात्रि में मया के छांव जबकसा (मानपुर), मोहला की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। आयोजन समिति के सदस्य पंकज ,राम रावटे,रूद्रदेव पांडे,भूषण रावटे,रवि रावटे ने बताया कि दशहरा देखने आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होते हैं।

आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुवे शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

0

आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुवे शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवहन संघ दुर्गूकोदल में शोकसभा आयोजित

*पूर्व परिवहन संघ अध्यक्ष कमलसिंह कोराम और सदस्य राम गावड़े के पिता के स्वर्गीय श्री रैसूराम गावड़े के निधन पर संघ ने जताया शोक*

 

दुर्गूकोदल,

परिवहन संघ दुर्गूकोदल में आज संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलसिंह कोराम एवं परिवहन सदस्य राम गावड़े के पिता, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर श्री रैसूराम गावड़े के निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा का आयोजन परिवहन कार्यालय, दुर्गूकोदल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष जगतराम दुग्गा ने की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जगदीश दुग्गा, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम बघेल, शिवचरण सिन्हा, सुमन नाग, हेमंत नाग, सोमल जैन, महत्तम दुग्गा, रामकिशोर सिंन्हा, हरेंद्र नाग, राहुल श्रीवास्तव, तथा मनोज (बंटी) सचदेव सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने पूर्व परिवहन संघ अध्यक्ष श्री कमल सिंह कोराम एवं श्री रैसूराम गावड़े के सेवाभावी व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।

महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के 07 हैंडबॉल बालक खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।।

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के 07 हैंडबॉल बालक खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।।,,,, महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि महासमुंद में विगत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने के आधार पर महासमुंद से 07 खिलाड़ियों का चयन किया गया।। चयनित खिलाड़ियों में मयंक कोसरे दीपक बंजारे प्रतुल चंद्राकर शेलराज साहू सिद्धार्थ पंकज मयंक अवाड़े प्रवीण पटेल सभी खिलाड़ी दिनांक 06 से 09 अक्टूबर महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक 17 वर्ष प्रतियोगिता में रायपुर जोन के कोच सैयद इमरान अली नेतृत्व में महासमुंद जिला की ओर से रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे..सभी खिलाड़ियों ने महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।। इस अवसर पर माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा जी विधायक महासमुंद विधानसभा एवं प्रदीप चंद्राकर जी अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ महासमुंद ने चयनित सभी हैंडबॉल खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।। चयनित सभी खिलाड़ियों को श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी आयुक्त भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ श्री विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग महासमुंद श्री रेखराज शर्मा संचालक समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद सुश्री अंजलि बरमल सहायक जिला कीड़ा अधिकारी महासमुंद श्री लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हीना ढालेंन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डीगेशश्वर ठाकुर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ महासमुंद के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी श्री राजेश शर्मा सैयद इरफान अली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी प्रमेश खरे खेल अधिकारी रावतपुरा विवि,कपिल पेंदरिया, रूपेश महिलांग आशीष कुशवाहा कुमारी सोनिया बंदे टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर,वैभव मानिकपुरी आदित्य चंद्राकर,सोनू सोनी, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास,मतिहास दास कोनन अहमद, सिबतेंन रजा अंकुर जैन सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।।

*राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के 08 खिलाड़ी होंगे शामिल..राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन इंदौर में भोरिंग, तुमगांव के 08 खिलाड़ी शामिल होने रवाना हुए..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद – मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इंदौर मध्य प्रदेश में दिनांक 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया गया हैं। चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य से 20 खिलाड़ी एवं महासमुंद जिले के भोरिंग, तुमगांव से 08 खिलाड़ी भागीदारी करने शुक्रवार को इंदौर के लिए रवाना हुए, जिसमें अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर, अभिषेक नेहरू पिता सुनील नेहरू, जगदीश धीवर, पिता पुरन लाल धीवर, ममता धीवर पिता पुरन लाल धीवर, गीतांजलि साहू पिता अश्वनी साहू, मनीष ढीढ़ी पिता उदे श्याम ढीढ़ी , निवेश मन्नाडे पिता हीरा लाल मन्नाडे, आर्यन प्रधान पिता वीरेंद्र प्रधान एवं प्रशिक्षक सुनील पॉल व दिलीप विश्वकर्मा शामिल होंगे। नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन में शामिल होने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, रवि धनगर, हर्ष शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, राकेश प्रधान, टी. निंगराज रेड्डी, दिनेश तांडी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद समस्त जिला संघ एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

धारा 161/ धारा 120(ख), II(ख) ACT आरोपीयों को भेजा गया जेल।

0

धारा 161/ धारा 120(ख), II(ख) ACT आरोपीयों को भेजा गया जेल।

*भानुप्रतापपुर*

*अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले आरोपियों को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने भेजा जेल*

 

*अपराध क्रमांक 161/2025- धारा 120(ख), II(ख) ACT आरोपी:-(1) छबिलाल जुर्री पिता स्वर्गीय अशोक कुमार जुर्री उम्र 26 वर्ष निवासी पुडोमिचगांव थाना दुर्गूकोंदल जिला कांकेर*

 

*(2) हितेंद्र कुमार ठाकुर पिता बलू ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गुरिया थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर हाल – छोटे कापसी थाना पखांजूर जिला कांकेर (3) अभय दास पिता जददू दास उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम छोटे कापसी PV 07 दत्तापारा थाना पखांजूर जिला कांकेर छत्तीसगढ़,*

*मामले का संक्षिप्त विवरण श्रीमान उमनि- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला IPS के दिशानिर्देशन में समय-समय पर थाना क्षेत्र के अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्री श्रीमाल IPS दिशा निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम दिनांक 02.10.2025 को जुर्म जरायम पतासाजी एवं कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नारायणपुर खंडी नदी स्टॉप डैम के पास में 03 व्यक्तियो द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहे है, की सूचना पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को घेराबंदी कर गवाह के समक्ष पूछताछ करने पर आरोपिगण अपना नाम :-(1) छबिलाल जुर्री पिता स्वर्गीय अशोक कुमार जुर्री उम्र 26 वर्ष निवासी पुडोमिचगांव थाना दुर्गूकोंदल जिला कांकेर (2) हितेंद्र कुमार ठाकुर पिता बलू ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गुरिया थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर हाल – छोटे कापसी थाना पखांजूर जिला कांकेर (3) अभय दास पिता जददू दास उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम छोटे कापसी PV 07 दत्तापारा थाना पखांजूर जिला कांकेर छत्तीसगढ़,होना बताये आरोपियो के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 240 ग्राम कीमती 10300 रुपए, पाए जाने से आरोपियो के विरुद्ध थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 161/2025- धारा 120(ख), II(ख) NDPS ACT कायम कर आरोपिगण को जेल भेजा गया है, थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध गतिविधि की रोकथाम हेतु लगातार दबीश देकर कार्रवाई की जा रही है, थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा गठित टीम, उपनिरीक्षक रामप्रसाद सिंहा, प्रधान आरक्षक 589 प्रीतम लाठिया, आरक्षक 21 टोमन साहू आरक्षक क्रमांक 1088 कोमल नुरुटी, आरक्षक क्रमांक 409 अमृत उयके आरक्षक क्रमांक 721 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 1385 प्रणव यादव, आरक्षक क्रमांक 722 विमल कांगे, आरक्षक क्रमांक 970 रामदास कुंजाम के द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान रहा है*।

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मचा हड़कंप: राजस्थान-मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी बैन की तैयारी

0

देशभर में “कोल्ड्रिफ कफ सिरप” को लेकर हड़कंप मच गया है। इस सिरप के सेवन से राजस्थान और मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मध्यप्रदेश और तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित”श्रीसन फार्मा” कंपनी द्वारा तैयार की जाती है। जांच में इस दवा में अत्यधिक मात्रा में “डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG)” नामक जहरीला केमिकल पाया गया है, जो बच्चों की मौत का कारण बना।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में इस कंपनी की सिरप की सप्लाई नहीं है, लेकिन जनता में भ्रम और दहशत न फैले इसलिए इसे छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंधित करने की तैयारी चल रही है।

दवा कारोबारी अश्विनी विग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में न तो इस कंपनी का कोई गोदाम है और न ही इसकी सप्लाई की जाती है। इसके बावजूद, पड़ोसी राज्यों में बच्चों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सिरप की तस्वीरें वायरल होने से लोगों में दहशत फैल गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत..

0

बस्तर/जगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ,बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और डी जी पी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी.,कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।

केंद्र में डी.ए.बढ़ने के बाद बिहार, राजस्थान ने भी बढ़ाया। छत्तीसगढ़ में भी कर्मियों ने 3% डी.ए.बढ़ाने की मांग तेज

0

बस्तर/जगदलपुर 

दीपावली के महापर्व के पूर्व केंद्रीय कर्मियों के डी ए में 3% की वृद्धि होने के बाद बिहार तथा राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मियों के डी ए में 3% वृद्धि को मंजूरी दे दी गई है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में भी सरकारी कर्मियों ने विष्णु देव सरकार से डी ए बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान तथा अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को भी केंद्र के सामान डी ए देने का अपना वादा पूरा करें। जिससे छत्तीसगढ़ के कर्मी भी सह परिवार दीपावली का महापर्व खुशी-खुशी के साथ मना सके।

 इसी के साथ दोनों कर्मचारी नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने किए वादे के अनुरूप वर्ष 2019 से अब तक लगभग 79 माह से अधिक की महंगाई भत्ता के एरियर्स राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने का आदेश जारी कर मोदी की गारंटी को पूरा करें।

 गजेंद्र श्रीवास्तव

 अध्यक्ष

 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर संभाग जगदलपुर

ग्राम मददेड में 21 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर हर्षौल्लास से मनाया गया दशहरा

0

बीजापुर/मद्देड़ 

बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत मद्देड़ में विजय दशमी के शुभ अवसर पर ग्राम में भव्य रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित कर हर्षौल्लास से मनाया गया दशहरा

मद्देड़ ग्राम के समीप स्थित गेर्रागुडा के हनुमान मंदिर के पास मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं समेत भक्तगण उपस्थित रही।

ग्राम पंचायत मददेड के समीप स्थित गैररागुड़ा के हनुमान मंदिर के मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देर शाम करीब सात बजे राम मन्दिर प्रांगण से राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी की प्रतिमा मेन रोड होते हुए बीच बस्ती से हनुमान मंदिर गैर्रागुडा के मैदान में लाया गया, जहां राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की आरती पश्चात रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया गया।

गैररागुड़ा मैदान में आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में घंटों तक भव्य आतिशबाजी की गई, जिसके पश्चात लगभग 21 फीट के रावण के पुतले को जलाया गया। रावण दहन कार्यक्रम को स्वरूप देने के लिए सीताराम शिवालय समिती भक्त गण, युवा मंच, ने अपनी पूरी मेहनत एवं लगन के साथ 21 फीट की रावण तैयार किया गया। 

रावण दहन कार्यक्रम में मददेड क्षेत्र अन्तर्गत सहित आसपास के दूर दराज से हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीताराम शिवालय समिती, भक्त गण ग्राम की महिला पुरुष समेत समस्त ग्राम वासी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मंच एवं अन्य सहयोगियों के विशेष योगदान रहा। 

इस पूरे कार्यक्रम में सीताराम शिवालय समिती के भक्त गणों व सदस्यों का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

युवा कांग्रेस का हल्ला बोल बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रोश,,,,

0

युवा कांग्रेस का हल्ला बोल बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रोश

युवा कांग्रेस ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे जोश के साथ उतर आई है
फरसगांव ब्लाक अंतर्गत बड़ेडोंगर में युवा कांग्रेस ने बिजली दफ्तर पर हल्ला बोल जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है
बढ़ते बिजली बिलों से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है खासकर गरीब मजदूर और किसान वर्ग के लिए या मुश्किलें कड़ी कर रहा है

युवा कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह आम जनता की जेब काटकर सीधा पूंजीपतियों को राहत दे रही है
पूरे प्रदेश में बिजली के दामों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन सरकार के कान में गुंज तक नहीं रेंग रही है हमारे आंदोलन की शुरुआत है

यह आंदोलन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री ललित सलाम के नेतृत्व में किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विजय लांगड़े कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री जयलाल नाग जिला पंचायत सदस्य
श्री श्री शिवलाल मांडवी पूर्व जनपद सदस्य श्री लखन राणा मंडल अध्यक्ष बड़ेडोंगर श्री उमाशंकर देहारी जिला महासचिव श्री सोमनाथ पोटाई जनपद सदस्य श्री विक्की दास श्री रानू देवांगन श्री प्रेम माडावी श्री डुलु मडावी श्री बीरसिंह नाग श्री योगेश वड्डे श्री छुकुम शेट्टी श्री संदीप पांडे श्री अजय माडावी श्री सोहन श्री बुदराम श्री दुकारु नेताम श्री दुलमसिंह नाग श्री सुकलू मरकाम श्री शिव पांडे महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरतीय पांडे श्री मोहन नाग सनउ नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ग्राम पंचायत पुसावण्ड के सचिव को किया गया निलंबित* *कोंडागांव, 03 अक्टूबर 2025/* ग्राम पंचायत पुसावण्ड के सचिव श्री ललित सेठिया द्वारा ग्रामसभा में नशापान कर पहुंचने पर और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें निलंबित किया है,,,,

0

*ग्राम पंचायत पुसावण्ड के सचिव को किया गया निलंबित*
*कोंडागांव, 03 अक्टूबर 2025/* ग्राम पंचायत पुसावण्ड के सचिव श्री ललित सेठिया द्वारा ग्रामसभा में नशापान कर पहुंचने पर और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें निलंबित किया है।

ग्राम पंचायत पुसावण्ड में ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। ग्राम पंचायत पुसावण्ड के ग्रामवासी पंच, सरपंच, नोडल अधिकारी सभी उपस्थित थे व ग्राम सभा को विधिवत् शुभारम्भ किए जाने की प्रक्रिया किया जा रहा था। जिसमें चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम सभा अध्यक्ष गाँव में उपस्थित नहीं हुए व उपाध्यक्ष का भी चयन नहीं हुआ था। इसके बाद ग्रामवासियों द्वारा ग्राम सभा के पूर्व चर्चा करते हुए सचिव से जानकारी चाही गई परन्तु सचिव श्री ललित सेठिया के द्वारा नशापान कर ग्राम सभा में उपस्थित हुए थे और ग्रामवासियों द्वारा चाही गई जानकारी को बता पाने में असमर्थ थे। जिला अस्पताल कोण्डागांव के चिकित्सक के द्वारा मेडिकल जांच डॉक्टरी परीक्षण सम्बंधी टिप्पणी दिया दिया गया जिसमें नशापान की पुष्टि की गई है।

जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेशानुसार श्री ललित सेठिया सचिव का उक्त कृत्य को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 नियम 4 के तहत् श्री ललित सेठिया, सचिव ग्राम पंचायत पुसावण्ड, जनपद पंचायत कोण्डागांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री ललित सेठिया सचिव, ग्राम पंचायत पुसावण्ड जनपद पंचायत कोण्डागांव का मुख्यालय कोण्डागांव निर्धारित किया जाता है।

श्री नवल नेताम सचिव ग्राम पंचायत बोलबोला जनपद पंचायत कोण्डागांव को आगामी आदेश पर्यन्त ग्राम पंचायत पुसावण्ड जनपद पंचायत कोण्डागांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भारी बारिश से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बना टापू..व्यवस्थाओ पर उठ रहे सवाल..।

0

राहुल भोई महासमुंद..

बीती गुरुवार रात जब पूरा जिला गहरी नींद में था, उसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली। देर रात महासमुंद समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चली। बताया जा रहा है कि इस मानसून की यह अब तक की सबसे अधिक बारिश थी।

तेज़ बारिश के कारण तालाब, कुएं और नदियां लबालब हो गईं। वहीं शहर में जगह-जगह पानी भर गया। जिला मुख्यालय महासमुंद का नज़ारा तो और भी चौंकाने वाला रहा..

बारिश के चलते ज़िला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का पूरा कैंपस तालाब में तब्दील हो गया। कैंपस में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा..

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति केवल बारिश की वजह से नहीं, बल्कि पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने से भी बनी है। गौरव पथ के लिए बन रही नाली का निर्माण कार्य भी जलभराव का बड़ा कारण बताया जा रहा है।

महासमुंद में ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की यह तस्वीर कहीं न कहीं प्रशासन की तैयारी और कामकाज पर सवाल खड़े करती है। जब खुद अधिकारियों का कार्यालय ही जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, तब जिले के स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति में सुधार की उम्मीद करना कितना उचित होगा?

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर जिम्मेदार विभाग अपने ही दफ्तर का हाल नहीं देख पा रहे, तो बच्चों के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे?

एक ओर जहां यह बारिश लोगों को गर्मी से राहत देती दिखी, वहीं दूसरी ओर जलभराव और अव्यवस्था ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह होगा कि इस पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।

CG Weather Update : प्रदेश में अगले 2 दिन तक बारिश की संभावना, रायपुर, बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

0
Oplus_16908288

रायपुर. राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक यानी शुक्रवार और शनिवार को वर्षा संबंधित गतिविधियां जारी रहेंगी. इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की स्थिति निर्मित नहीं होगी. हल्की से मध्यम बारिश अथवा बूंदाबांदी की स्थिति ही रहेगी. 10 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन होने के साथ मानसून की विदाई संभावित है.

हवा की दिशा पश्चिमी अथवा दक्षिण-पश्चिम होने के स्थान पर जब उत्तर-पूर्व की ओर होगी, तब मानसूनी गतिविधियां थम जाएंगी. इसके पूर्व लगभग एक सप्ताह तक छग में मानसूनी असर देखने को मिलेगा.

इन इलाकों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

01 करोड़ 06 लाख 30 हजार रूपये के 103 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे ।*,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

01 करोड़ 06 लाख 30 हजार रूपये के 103 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे ।*,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

माओवादी संगठन लगातार टूटता हुआ*

जनताना सरकार सदस्यों ने बड़ी संख्या में किया आत्मसमर्पण, नक्सलियों का जनाधार लगातार हो रहा खत्म*

बीजापुर,,,,,,,,

यह सिर्फ़ आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि उस विचारधारा की हार है, जो बरसों तक हिंसा और भ्रम के सहारे टिकी रही।*

*समर्पण करने वालों में डीव्हीसीएम -01,पीपीसीएम- 04, एसीएम-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 कुल 106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण ।*

समर्पण करने वालों में आरपीसी सदस्यों की संख्या अधिक, वर्तमान समय में संगठन के शीर्ष नेतृत्वकर्ता माओवादी संगठन छोड़कर समर्पण करने एवं मुठभेड़ में शीर्ष नेताओं के लगातार मारे जाने से मुख्यधारा में लौटने का किया फैसला ।*

अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादियो का संगठन से मोहभंग हुआ है ।*

संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते किये आत्मसमर्पण ।*

01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 137 माओवादी मारे गए है । इस प्रकार 01 जनवरी 2024 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 924 माओवादी गिरफ्तार हुए, 599 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 195 माओवादी मारे गए है ।*

आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया ।*

छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार की मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन हेतु जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति, साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर डीव्हीसीएम -01,पीपीसीएम- 04, एसीएम-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 कुल 106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने आज दिनांक 02/10/2025 को उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 199 बटालियन केरिपु श्री आनंद कुमार, कमांडेंट 168 बटालियन केरिपु श्री आर0एस0जंगीर, कमांडेंट 85 बटालियन केरिपु श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट 222 बटालियन केरिपु श्री विजेन्द्र सिंह, कमांडेंट 22 बटालियन केरिपु श्री मोहित कुमार, कमांडेंट 201 कोबरा श्री अमित कुमार चौधरी, कमांडेंट 202 कोबरा श्री अमित कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा श्री पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा श्री अशोक कुमार अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार झा, अति0पुलिस अधीक्षक श्री यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहुजा के समक्ष आत्मसमर्पण किये ।

*आत्मसमर्पित माओवादी के नाम एवं पद :-*
1. लच्छु पूनेम ऊर्फ संतोष पिता सुक्कू पूनेम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसबाका थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम डीव्हीसीएम दक्षिण सब जोनल ब्यूरो क्म्युनिकेशन कमाण्डर, ईनाम – 08.00 लाख रूपये
2. गुड्डू फरसा उर्फ विजय पिता स्व. मोंगडू फरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन छोटेपल्ली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 10 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि – 08 लाख रूपये ,
3. भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह उर्फ सुखदेव पिता हुर्रा सोढी उम्र 45 वर्ष जाति दोरला साकिन पुन्नूर स्कूलपारा थाना आवापल्ली जिला बीजापुर छ0ग0, पद पीपीसीएम/सीसी दलम सुरक्षा गार्ड कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-08 लाख रूपये
4. हिडमे फरसा उर्फ मीना पति गुड्डू फरसा उर्फ विजय उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पोलमपल्ली थाना बासागुडा जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 10 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि – 08 लाख रूपये ,
5. सुखमती ओयाम पिता बुधू ओयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन उतला लक्कापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 01 पार्टी सदस्या/डॉक्टर टीम सदस्या, घोषित ईनाम राशि – 08 लाख रूपये ,
6. अर्जुन माडवी उर्फ मनीराम पिता भीमा माडवी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईशुलनार स्कूलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-एओबी अन्तर्गत गालीकोण्डा एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
7. मुका कुंजाम उर्फ रोशन पिता भीमा कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोमटपल्ली स्कूलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद-चेरला एरिया कमेटी सदस्य/ चेरला एरिया कमेटी कम्युनिकेषन टीम कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
8. पाकली पुनेम पिता सन्नू पुनेम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद -माड़ डिवीजन सदस्या (एसीएम)/सप्लाई टीम कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
9. सुकली सोढी उर्फ नवता पति भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह उर्फ सुखदेव उम्र 40 वर्ष जाति दोरला साकिन पुन्नूर स्कूलपारा थाना आवापल्ली जिला बीजापुर छ0ग0, पद-इन्द्रावती एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
10. हिडमे मोडियम उर्फ अनुशा पति सुखराम मोडियम उर्फ मंतू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा मिण्ड्रीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद दरभा डीविजन अन्तर्गत प्लाटून न0 31 पार्टी सदस्या/ डॉक्टर टीम सदस्या, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
11. बोमडू बारसा पिता गुड्डी बारसा उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन मरकापाल गोंडपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद बेलनार आरपीसी जीपीसी सदस्य/ डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
12. लालू कुंजाम उर्फ पोदिया पिता हुंगा कुंजाम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कोरचोली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
13. गागरू ओयाम पिता स्व. पोरिया ओयाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/ डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
14. रामचन्द्र अटामी पिता स्व. सुखराम अटामी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोटपाल स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
15. बक्सू अटामी पिता स्व. भीमा अटामी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोटपाल स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
16. मुडे कश्यप पिता स्व. आयतू कश्यप उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड हेमलापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद ताकीलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
17. मोटू कड़ियम पिता स्व0रघु उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ, पदनाम- उतला आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम 02.00 लाख रूपये
18. ज्योति कोरसा उर्फ बोदी पिता सुकलू कोरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/केएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
19. बुधरी ओयाम ऊर्फ डेंगी पति स्व0 राजकुमार ओयाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी धरमा स्कूल पारा थाना भैरमगढ़, पदनाम- धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/केएएमएस अध्यक्ष, जनसंपर्क शाखा
20. घासीराम वेको उर्फ बुरसा पिता अंदो वेको उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद ताकीलोड आरपीसी मिलिषिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
21. बुधराम मड़कम पिता हिडमा मडकम उर्फ गुरू उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा जूहूपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
22. लच्छू ओयाम पिता स्व. सन्नू ओयाम उम्र 43 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली बाटीपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद बडेपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
23. मीनूराम अटामी पिता बोड्डा अटामी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद बेलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
24. मंगूराम कड़ियाम पिता बुधराम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पदनाम – उतला आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर , ईनाम 02.00 लाख रूपये
25. सोमलूराम बारसा पिता स्व. टोंडा उम्र 55 वर्ष जाति मुरिया साकिन झिल्ली गोंगलापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद उतला आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
26. राजूराम पोयाम पिता स्व. सन्नू पोयाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली किसकेपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
27. रामसिंह ओयाम उर्फ रामसू पिता बुधराम उर्फ बुधरू उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली हिरियापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद कुतुल एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/सोनपुर जनमिलिशिया सदस्य, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
28. सोमारू फरसा पिता सन्नू फरसा उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल मिडकोपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन अर्न्तगत पार्टी सदस्य/प्रेस टीम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
29. घेना राम भोगामी पिता स्व. कोदू भोगामी उम्र 41 वर्ष जाति कलार साकिन धरमा पटेलपारा थाना भैरमगढ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
30. बुधरी पोटाम उर्फ आयती पिता स्व. गुट्टा उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
31. मीनूराम जुर्री पिता बिल्ला जुर्री उम्र 33 वर्ष जाति गोंड साकिन बांगोली बडेपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद बेलनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
32. शामली उरसा पिता लच्छू उरसा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडगा पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
33. पाकली कोरसा पिता आयतू कोरसा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
34. पाकली ओयाम पिता सन्नू ओयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडगा पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिविजन अन्तर्गत पार्टी सदस्या (डीव्हीसीएम सपनक्का का सुरक्षा गार्ड सदस्या), घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
35. पिलसाय वेट्टी पिता कुम्मा वेट्टी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
36. आयतू मड़कम पिता स्व. हिडमा मडकम उर्फ सुइका उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड नदीपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-ताकीलोड आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
37. सोनारू भास्कर पिता आयतू राम भास्कर उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद ताकीलोड आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
38. मुंगडू माडवी पिता कोसा माडवी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडगा ओडसापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद बोडगा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
39. दलसाय जुर्री उर्फ दल्ली पिता कोयाराम जुर्री उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद बेलनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
40. सोनूराम कश्यप पिता सोमलू कश्यप उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद -बेलनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
41. कमला लेकाम पिता स्व. सोनारू लेकाम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार गुण्डेमाडीपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद -बेलनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
42. सोनू पुनेम उर्फ सुरूम पिता लखमू पुनेम उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा तुरमुपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
43. रमेश अटामी पिता बदरू अटामी उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
44. बामनराम वेको पिता स्व. बोमडा वेको उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
45. जमली मोडियम उर्फ डोग्गूम पिता साईयो मोडियम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा तुरमुरपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद -पेद्दाकोरमा आरपीसी सीएनएम सदस्या, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
46. बिच्छेम कोरसा उर्फ तुर्रीगुटटा पिता लच्छू कोरसा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद -पेद्दकोरमा आरपीसी सीएनएम उपाघ्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
47. सुक्कू कोरसा उर्फ सलाम सुक्कू पिता स्व. लक्खू कोरसा उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/सांस्कृति शाखा अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-10 हजार,
48. मंगू कोरसा उर्फ डुम्मा पिता बोज्जा कोरसा उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद -पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-10 हजार,
49. राजू कोरसा उर्फ डेंगा पिता स्व. सुक्कू कोरसा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, घोषित ईनाम राशि-10 हजार,
50. बीजो कुंजाम उर्फ जन्नी पति लालसाय कुंजाम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया सािकन बेलनार कसावेडापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
51. अर्जुन कोरसा उर्फ सोमा पिता बदरू कोरसा उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष
52. मोनूराम किसके उर्फ मोंगडू पिता अंदो किसके उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
53. कमलेश उरसा उर्फ पायकू पिता स्व. हुंगा उरसा उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार रामापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कोरचोली आरपीसी जीपीसी सदस्य/ जनताना सरकार उपाध्यक्ष
54. भीमा कुंजाम उर्फ मोरका पिता पाण्डू कुंजाम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार एर्रापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कोरचोली आरपीसी जनताना सदस्य/जंगल षाखा अध्यक्ष
55. मोटू कुंजाम उर्फ बाकू पिता सुक्कू कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार एर्रापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कोरचोली आरपीसी मिलिषिया प्लाटून बी सेक्षन डिप्टी कमाण्डर
56. जिला पुनेम उर्फ गुडिया पिता बुधरू पुनेम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार रामापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद- कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
57. राजू कुंजाम पिता आयतू कुंजाम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कोरचोली आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
58. अर्जुन पुनेम उर्फ अरजू पिता पिता बुडता पुनेम जाति मुरिया साकिन ईतावार रामापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद- कोरचोली आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
59. सन्नू पुनेम पिता गुड्डी उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया साकिन बुरजी सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बुरजी आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
60. सुदरू हपका उर्फ कुक्कल पिता सोमलू हपका उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा बंजारीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
61. भीमो वेको पति लक्ष्मण वेको उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन मर्रामेट्टा गायतापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
62. गोपी कुंजाम पिता स्व. कोसा कुंजाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन बैल पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
63. सोमलू वेको पिता लिंगा वेको उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष
64. सुखलाल पुजारी उर्फ अजय पिता स्व. मनधर पुजारी उम्र 40 वर्ष जाति तेलगा साकिन बैल पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
65. पाली ओयाम पति स्व. सोमलू ओयाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन धरमा पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/जंगल शाखा अध्यक्ष
66. चैती जुर्री पति राजूराम जुर्री उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/कृषि शाखा अध्यक्ष
67. आशाराम कुंजाम पिता पण्डरू कुंजाम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन बैल गायतापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
68. पण्डरू पोयाम पिता स्व. लखमा पोयाम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-उतला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/जंगल शाखा अध्यक्ष
69. सुदरू फरसा पिता स्व. दामा फरसा उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
70. जग्गूराम ओयाम पिता सोमा ओयाम उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली मासापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/जंगल शाखा अध्यक्ष
71. रंदू राम फरसा पिता स्व. आयतू फरसा उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
72. बोमडा फरसा पिता लच्छू फरसा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल मिडकोपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर
73. पोदिया फरसा पिता स्व. दामा फरसा उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
74. राजू फरसा पिता स्व. सुकलू फरसा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी डीएकेएएमएस उपाध्यक्ष
75. हड़मा ओयाम उर्फ मनकू पिता स्व. दामा ओयाम फरसा उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष
76. राजूराम फरसा पिता स्व. कुल्ले फरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल मिडकोपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
77. लक्ष्मण कोवासी उर्फ टोटी पिता स्व. जोगा कोवासी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन धरमा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद- धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
78. ललिता ओयाम पिता विज्जा ओयाम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन धरमा पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया सदस्या
79. परमेश माडवी पिता मनकू माडवी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर,
80. बीजू लेकाम पिता मारा लेकाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
81. मुन्ना तामो उर्फ मोकोड उर्फ मोदी पिता स्व. लक्खू तामो उम्र 40 वर्ष साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-ताकीलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
82. राजमन लेकाम पिता हिकमी लेकाम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर
83. विनोद अत्रा उर्फ बोड्डा पिता स्व. जोगा अत्रा उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड टोटापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-ताकीलोड आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
84. सुखराम कर्मा उर्फ पाते पिता दोंदा कर्मा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
85. मंगल कोरसा पिता सुकलू कोरसा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
86. लायसूराम अटामी पिता स्व. सुदराम अटामी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोटपाल छिंदपारा थाना भैरमगढ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
87. बचलू कडियम पिता कुम्मा कडियम उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडगा ओडसापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीाजापुर छ0ग0, पद-बोडगा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष
88. सामो कोरसा पिता सुकडा कोरसा उम्र 50 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार गुण्डेमाडीपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्या
89. बुधराम वेको उर्फ लच्छू उर्फ दोसोल पिता स्व. पाण्डू वेको उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
90. सोनारू भोगाम पिता स्व. कोहला उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार कोडेमपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
91. लक्ष्मण पोयाम उर्फ बण्डे पिता स्व. सोमारू पोयाम उम्र 53 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलनार पटेलपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
92. मीटू हपका पिता स्व. सुकडा हपका उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन बांगोली पटेलपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर, पद-बेलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
93. मेहतर मांझी उर्फ बोटी पिता लखमूराम उम्र 20 वर्ष जाति तेलगा साकिन मरकापाल मुण्डीपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य
94. रीता कड़ती पिता पोदियों कड़ती उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया सदस्या
95. बुधरू फरसा पिता सुकलू फरसा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बडेपल्ली आरपीसी जीपीसी सचिव
96. छोटू हेमला पिता अर्जुन हेमला उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन डोडीतुमनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-ग्राम-डोडीतुमनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य
97. जुगलो सोढी पिता बदरू सोढी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया सदस्या
98. मनेश यादव पिता देवचंद यादव उम्र 18 वर्ष जाति राउत साकिन मरकापाल डोंगाघाटपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-बेलनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य
99. सुरेश कुमार वेको पिता ध्रुवाराम वेको उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन झिल्ली गोंगलापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-उतला आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
100. शिवनाथ बारसा उर्फ शिव पिता बण्डू बारसा उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन झिल्ली गोंगलापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-उतला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
101. सीताराम पुनेम उर्फ ठेकेदार उर्फ मुंशी पिता मंगू पुनेम उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली तातीपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद- बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
102. सुक्कू कोडमे उर्फ टोक्की पिता स्व. पाण्डू कोडमे उम्र 49 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार सरपंचपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी जीपीसी सदस्य
103. मासा कुरसम उर्फ सन्नू पिता स्व. बुधरू कुरसम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोकरा बोरिंगपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी

माओवादी संगठन में टूट की प्रवृत्ति तेज, आरपीसी सदस्य बड़ी संख्या में कर रहे समर्पण : हाल के महीनों में मुठभेड़ों में कई वरिष्ठ माओवादी नेताओं के मारे जाने एवं संगठन छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल होने से संगठन की रणनीतिक क्षमता पर गहरा असर पड़ा है । विशेष रूप से रेवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (RPC) के सदस्य बड़ी संख्या में मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं । संगठन में नेतृत्वहीनता और दिशाहीनता, सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति, पुनर्वास नीति की पारदर्शिता और भरोसेमंद क्रियान्वयन और परिवार और समाज से पुनः जुड़ने की इच्छा ने इन्हे मुख्यधारा में लौटने की दिशा दी है ।

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना:- शांति और विकास की ओर एक कदम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही, नक्सल हिंसा से प्रभावित आम नागरिकों के लिए भी राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।

* आत्मसमर्पण के प्रमुख कारण:-*
बीजापुर सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के आत्मसमर्पण के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण सामने आए हैं :-

⭕विकास कार्यों की तीव्र गति: सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच ने माओवादियों को गहराई से प्रभावित किया है।
⭕संगठन से मोहभंग: अपेक्षित परिवर्तन न आने, आंतरिक कलह, मतभेद और विश्वास की कमी ने माओवादियों को आत्ममंथन के लिए बाध्य किया।
⭕संगठन के शीर्ष नेतृत्वकर्ता माओवादी के संगठन छोड़कर समर्पण करने एवं मुठभेड़ में शीर्ष नेताओं के लगातार मारे जाने से मुख्यधारा में लौटने का किया फैसला ।
⭕अनिश्चित भविष्य की चिंता: संगठन के भीतर शोषण और क्रूर व्यवहार से त्रस्त होकर कई माओवादी समाज की मुख्यधारा में लौटने को तैयार हुए हैं।
⭕सुरक्षा बलों की सक्रियता: आत्मसमर्पण करने मे डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, केरिपु 22, केरिपु 85, केरिपु 168, केरिपु 199, केरिपु 222, और कोबरा 201, 202, 206, 210 का विशेष योगदान रहा है।

* पुनर्वास नीति की विशेषताएं :-*
छत्तीसगढ़ शासन की नवीन पुनर्वास नीति ने माओवादियों को एक नई आशा दी है :
⭕आत्मसमर्पण करने वालों को ₹50,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
⭕पुनर्वास के तहत रोजगार, शिक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जाती है।
⭕ आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिलता है।

* समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील:-*
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील की है कि वे शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि—

*”सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है। आत्मसमर्पण करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिये और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।” उन्होंने माओवादियों से आग्रह किया कि वे भ्रामक विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें।*

विजया दशमी के अवसर पर विहिप बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

0

बस्तर

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बस्तर प्रखंड में विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री श्री रवि ब्रह्मचारी जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के परम्परा में हमारे चारों युगों में शास्त्र और शस्त्र का उल्लेख मिलता है जब सारी विश्व में स्कूल नहीं थे तब हमारे भारत में गुरुकुल हुआ करती थी गुरुकुल में जब विद्या अर्जन के लिए जाते थे तब गुरुकुल में शास्त्र के साथ साथ शस्त्र विद्या भी दी जाती थी। क्योंकि विधर्मी सभी युगों में पाए गए इसलिए अपनी रक्षा अपनी संस्कृति, गौ, गंगा ,गीता की रक्षा के लिए शस्त्र अति आवश्यक है एवं शस्त्र उठानी पड़े तो उठानी चाहिए । विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा बजरंग दल पूरे देश भर में प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन का आयोजन अपने सभी जिला केंद्रों एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम करता है।जिसका उद्देश्य अपने अंदर के पुरुषत्व को जगाने एवं अपनी सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम करता है ,इसलिए बजरंग दल पूरे देश भर में अपने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा देता है यह कलियुग है कलियुग की शक्ति सिर्फ संगठन है इसलिए हमे संगठित रहना चाहिए । विहिप बजरंग का कार्य ही हिंदुओं को संगठित करना है क्यों कि संगठित हिंदू सशक्त भारत का निर्माण करेगा।प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने विहीप बजरंगदल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जितने भी देवी देवता हैं ,सभी के हाथों में शस्त्र है ,इसलिए हम सभी सनातनी हिंदुओं के घरों में एक कोई भी शस्त्र रखनी चाहिए हिंसा के लिए नहीं अपितु अपनी सुरक्षा की दृष्टि से रखनी चाहिए। आज पूरे देश भर में मीडिया के माध्यम से सुनने को मिलता है विधर्मियो ने सनातन संस्कृति को मिटाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे है इसलिए हमे भी अपने पूजा स्थल में शस्त्र रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपने पारंपरिक शस्त्रों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया । शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विभाग मंत्री श्री रवि ब्रह्मचारी जी, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री शंकर नाग, धर्म प्रसार प्रमुख शंकर बघेल,मंत्री शिवा नाग ,संयोजक नेहरूलाल, सुरक्षा प्रमुख जैमन, अखाड़ा प्रमुख दिनेश बघेल, गौ रक्षा प्रमुख मानसिंह, सेवा प्रमुख दसी पटेल,विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण, मैथ्यू, प्रचार प्रमुख पवन, राजा , हरिदास,तिलु, नगर बस्तर प्रखंड के सभी पदाधिकारिगण एवं विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने सादगीपूर्ण मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

0

जगदलपुर/बस्तर 

आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई..इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया…

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा महात्मा गांधी जी”सत्याग्रह” और “अहिंसा” को जीवन का आधार मानते थे। आज गांधी जयंती न केवल एक राष्ट्रीय अवकाश है, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और उन पर अमल करने का भी अवसर है।स्वच्छता, सादगी, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति गांधी जी के जीवन के प्रमुख संदेश थे। गांधीजी के विचारों ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में लोगों को प्रेरित किया।

वही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका अडिग रही। 1921 से ही वे कांग्रेस से जुड़े और गांधीजी के नमक सत्याग्रह (1930) में सक्रिय भागीदारी की। ब्रिटिश जेलों में कुल नौ वर्ष बिताए, जहां उन्होंने पश्चिमी दार्शनिकों, क्रांतिकारियों और समाज सुधारकों की किताबें पढ़कर अपने विचारों को समृद्ध किया। जेल से बाहर आकर उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी देशभक्ति का प्रमाण यह था कि वे कभी पद या सत्ता के भूखे न रहे, बल्कि जनसेवा को अपना धर्म मानते थे।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा आज ही के दिन आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था और उन्होंने भारत की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई थी। जिसे हम गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है और इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। गांधीजी ने अपना जीवन भेदभाव मिटाने और देश को आज़ाद कराने के लिए समर्पित कर दिया। उनके कुछ प्रेरक नारे और शब्द आज भी देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं।

प्रेमशंकर शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। उनका कार्यकाल मात्र 19 माह का था, लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध छिड़ गया। सीमाओं पर सैनिकों की वीरता और खाद्य संकट के बीच शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया, जो आज भी प्रासंगिक है,इस नारे ने सेना का मनोबल बढ़ाया और किसानों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।युद्ध के दौरान उन्होंने गेहूं उत्पादन बढ़ाने के लिए हरित क्रांति की नींव रखी, उनका जीवन छोटे-छोटे कार्यों में भी नैतिकता और पारदर्शिता का प्रतीक था।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,चंपा ठाकुर, नरेंद्र तिवारी,अंगद प्रशाद त्रिपाठी,गौरनाथ नाग,पार्षद सूर्या पानी,रविशंकर तिवारी,मोईन खान,अंजना नाग,एस नीला,सलीम जफ़र अली,शहज़ाद हुसैन,उस्मान रज़ा,राजेंद्र पटवा,लक्मण कर्तन,दुर्योधन कश्यप,मंगड़ू मरकाम,मोंटू मंडावी आदि मौजूद रहे..

100 साल की ‘उपलब्धि’ पर RSS का गैजेट – लेकिन तिरंगे की गैरमौजूदगी क्यों?

0

देश के सम्मान से बड़ा कोई संगठन नहीं हो सकता – समीर खान,प्रदेश सह संगठन मंत्री,आम आदमी पार्टी बस्तर जोन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी किए गए विशेष गैजेट में भारत के गौरव और अस्मिता के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को स्थान न देना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि यह पूरे देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।

आजादी के आंदोलन में भगत सिंह, अशफाकउल्ला खान, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उस तिरंगे को नजरअंदाज करना एक साधारण ‘डिज़ाइन चूक नहीं मानी जा सकती।

क्या यह सवाल उठाना ग़लत है कि

आखिर RSS को तिरंगे से क्या परहेज़ है?

क्या एक सदी पुराना संगठन आज भी तिरंगे को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर सका?

क्या ‘राष्ट्रभक्ति’ किसी विचारधारा की बपौती है?

इतिहास गवाह है कि जब पूरा देश आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने अपने स्वयंसेवकों को उस संघर्ष से दूर रहने को कहा।

2002 में भी जब नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराने की माँग उठी, तो संघ ने इसका विरोध किया और मामला अदालत तक पहुँच गया।

समीर खान, आम आदमी पार्टी बस्तर संभाग प्रभारी ने कहा तिरंगे की छाया में खड़ा होता है, किसी संगठन की विचारधारा की छाया में नहीं। तिरंगे का अपमान, देश के शहीदों का अपमान है। अगर संघ को आज भी तिरंगे से परहेज़ है, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि राष्ट्र से ऊपर उनके लिए क्या है?”

आम आदमी पार्टी यह सवाल RSS प्रमुख मोहन भागवत जी से पूछना चाहती है:

जब आप 100 वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहे हैं, तो क्या राष्ट्रध्वज की अनदेखी जानबूझकर की गई?

क्या यह संगठन अब भी अपने पुराने विचारों में जकड़ा हुआ है, जहाँ तिरंगे के लिए कोई जगह नहीं है?

और देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर खामोश क्यों है?

आज जब हर स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्था और आम नागरिक गर्व से तिरंगा लहराता है, तब RSS जैसे प्रभावशाली संगठन द्वारा उसे नजरअंदाज करना एक गहरी चिंता का विषय है”तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। यह देश की शान है, औरइसकी अनदेखी किसी भी संगठन को शोभा नहीं देती।”

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि RSS इस विषय में स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब दे, और तिरंगे को उसके उचित सम्मान के साथ अपनी हर गतिविधि और प्रतीक में स्थान दे।

*मोहला —-पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह ने की विजयादशमी पर्व में शस्त्र व वाहन पूजा*

0

मनीष कौशिक

मोहला—विजयादशमी पर्व पर परम्परागत पुलिस लाईन मोहला में शस्त्र पूजा कार्यक्रम आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह (भापुसे) सपरिवार शस्त्र पूजा में सम्मिलित होकर विधिविधान से पुलिस शस्त्रागार में उपलब्ध शस्त्रों एवं वाहनों की पूजा अर्चना किए। शस्त्र पूजा में उप पुलिस अधीक्षक  ताजेश्वर दीवान, रक्षित निरीक्षक  भुनेश्वर कश्यप, थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा थाना मोहला, थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप टोप्पो थाना गोटाटोला, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक राजीव तिवारी, थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी थाना चिलहाटी, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव चौकी पाटनखास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी व रक्षित केंद्र मोहला के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए l

अग्रवाल नर्सिंग होम मे 05 अक्टूबर को किया जायेगा निशुल्क दंत चिकत्सा शिविर का आयोजन..निशुल्क परामर्श. जाँच एक्स रे अन्य ट्रीटमेंट पर दी जाएगी विशेष छूट..सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर..।

0

शिविर मे उपलब्ध ईलाज

दांतो की दर्द, सांस मे बदबू, मसूड़ों से खून, टेड़े मेडे दाँत, टुटा दाँत, दांतो मे कीड़ा, पान तम्बाकू के दाग़, जबडे की समस्या, मुँह के कैंसर. अल्सर का ईलाज।

पता- अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना जिला महासमुंद

07770868473, 9165266994, 9893153699

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में महासमुन्द जिले के 13 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक…राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुन्द के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने जीता 13 गोल्ड़ मेडल। 

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद – राज्य स्तरीय लॉन टेनिस एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई दुर्ग में दिनांक 25 से 28 सितंबर तक अंडर 14,17,19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें रायपुर संभाग से बागबाहरा एवं महासमुंद के लॉन टेनिस में 13 खिलाड़ी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 02 खिलाडी शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम – 14 वर्ष में नूर सागर पटेल पिता मुरलीधर पटेल सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, अमन साहू पिता संतोष साहू सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, ओजश यादव पिता रोहित यादव सेजेस अंग्रेजी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, रिया साहू पिता नरेंद्र साहू सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, सिद्रा पिता सम्मीउलहक सिद्धिकी गुड सेफर्ड स्कूल महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, 17 वर्ष में आशीष देवांगन पिता विष्णू सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता केशव साहू पिता नरेन्द्र साहू सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, उमेश्वरी विश्वकर्मा पिता लीलाधर विश्वकर्मा सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, मुस्कान निषाद पिता पवन निषाद सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, 19 वर्ष में नवीन यादव पिता रोहित यादव सेजेस अंगेजी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, महफूज सिद्धिकी पिता सम्मीउलहक सिद्धिकी गुड़ शेफर्ड महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, गौतम साहू पिता मनोज साहू सेजेस हिन्दी विद्यालय महासमुन्द ने स्वर्ण पदक जीता, टीकेश्वरी साहू पिता मनोज साहू परसूली बागबाहरा ने स्वर्ण पदक जीता। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के 14 वर्ष में बालिका वर्ग में सेजेस हिन्दी विद्याालय महासमुन्द के खिलाड़ी चारु सिंह बेलदार एवं ओमिशा पटेल की भागीदारी रहीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के महासमुंद जिले ने लॉन टेनिस प्रतियोगिता के टीम इवेंट में 13 गोल्ड़ मेडल जीता, विजेता खिलाड़ियों को विधायक महासमुन्द योगेश्वर राजू सिन्हा, येतराम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द निखिल कान्त साहू नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे सहायक क्रीड़ा अधिकारी, अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य आदर्श विद्यालय हेमेंद्र आचार्य, चमन चंद्राकर, समस्त व्यायाम शिक्षक अंजनी साहू डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. सेवन मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू रोशनी ध्रुव, चारूलता गजपाल, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा कामता साहू, वेदराम महासमुंद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नारायणपुर की दुर्दशा को लेकर मुक्ति मोर्चा -जोगी कांग्रेस ने दिया धरना, दिया नारा अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है

0

नारायणपुर 

नारायणपुर का चारों तरफ का सड़क, का निर्माण नहीं, तो मुक्ति मोर्चा -जोगी कांग्रेस, नारायणपुर वासियो के साथ निक्को-बी एस पी सड़क लौह ट्रांसपोर्टेशन करेंगे बंद-मुक्ति मौर्चा-जोगी कांग्रेस

बस्तर के नेता जिनके बदौलत सत्ता में है उन्हें भूल गए हैं परंतु उनकी त तानाशाही नहीं चलेगी- नवनीत चांद

नारायणपुर।नारायणपुर पहुंचे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज बस्तर नारायणपुर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर धरना दिया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा है ।इस दौरान अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है जैसे जोश से भरे नारे हवाओं में गूंजते रहे।विकास से वंचित नारायणपुर के अधिकार को लेकर मोर्चा के संयोजक के साथ उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी ।

 श्री नवनीत ने कहा कि बस्तर की चुने जनप्रतिनिधि सत्ता में पहुंचने के बाद जनता को भूल गए नारायणपुर का हाल भी इसीलिए है यह नारायणपुर के साथ धोखा है परंतु यह तानाशाही नहीं चलेगी।

मुक्ति मोर्चा के संयोजक ने कहा कि यहां अस्पताल की दुर्दशा बहुत ही दुखद है खनिज संपदा की लूट का असर बस्तर में महसूस किया जा सकता है आदिवासियों के अधिकारों का हनन हो रहा है,धार्मिक अस्थिरता आर्टिकल 25 का उल्लंघन यहां विचारणीय और अफसोसजनक है। 

बस्तर बेटा अपने आगे कहा कि नारायणपुर की जनता गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं यहां बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है यहां के जनता के बदौलत सत्ता में पहुंचकर लोगों को राजनीति से फुर्सत नहीं है । यहां लोग पानी बिजली सड़क के लिए तरस रहे हैं। नारायणपुर क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए मुक्ति मोर्चा ने इस तरह से अपनी मांगों को सामने रखा है: – 

  • 1. सड़क की दयनीय स्थिति – क्षेत्र की अधिकांश सड़कें अत्यधिक जर्जर एवं गड्ढों से भरी हुई हैं। आवागमन में कठिनाई, दुर्घटनाओं का खतरा और बरसात में स्थिति और विकट हो जाती है।
  • 2. बिजली की समस्या – बार-बार बिजली गुल होना और वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्र प्रभावित हैं। छात्रों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और व्यवसाय सभी पर असर पड़ता है।
  • 3. खनिज खदानों का दुष्प्रभाव – खदानों से निकलने वाला लाल पानी किसानों की ज़मीन तक पहुँच रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं और भूमि की उर्वरकता घट रही है।
  • 4. स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी – अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त डॉक्टर, दवाइयाँ व उपकरण नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा।
  • 5. शिक्षा व्यवस्था कमजोर– कई विद्यालय भवन जर्जर हैं और शिक्षकों की भारी कमी है। बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
  • 6. पेयजल संकट – गर्मियों में कई गाँवों में पीने के पानी की भारी किल्लत हो जाती है। हैंडपंप और टैंकर पर्याप्त नहीं हैं।
  • 7. रोजगार के अवसरों की कमी – युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हैं। स्वरोजगार योजनाएँ भी ज़मीनी स्तर पर ठीक से लागू नहीं हो रही हैं।
  • 8. ग्रामीण विकास योजनाओं का क्रियान्वयन – शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर नहीं पहुँच पाता। कई योजनाएँ कागज़ों तक ही सीमित हैं। इस दौरान इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के रूप मेंबसंत मुरेठी राजमान मुरेठी बुधराम ज्वेलरी सुखमण गोटा दिनेश कोरमा सुकुडू ध्रुव सोनवा राम नूरेठी सोमनाथ कुटाई अशोक गावडे राजूराम कचोलाम संपत को अच्छी श्याम सिंह नूरेती श्यामलाल नूरेती सुरेश कवाची जितेश सलाम परशुराम मूरति रईस मांडवी सुखमण कोरमा गुड्डू राम सलाम सोनू राम बर्डे गुल्लू कुमेडी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

*कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने भोपालपटनम ब्लॉक में नव स्थापित सुरक्षा कैम्प चिल्लामरका का लिया जायजा*,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने भोपालपटनम ब्लॉक में नव स्थापित सुरक्षा कैम्प चिल्लामरका का लिया जायजा*,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*सुरक्षा कैम्प की स्थापना से नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों में विकास कार्यों में आएगी तेजी*

*दूरस्थ अंचल के इन गांवों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का ग्रामीणों को मिलेगा लाभ*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने भोपालपटनम ब्लॉक के सुदूर गांव चिल्लामरका में हाल ही में स्थापित सुरक्षा कैम्प का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे मे आवश्यक चर्चा की।

चिल्लामरका में सुरक्षा कैम्प की स्थापना से नियद नेल्लानार योजना के तहत शामिल गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी और शासन की योजनाएं अब इन क्षेत्रों तक आसानी से पहुँच सकेंगी। इससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा से वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक शाला चिल्लामरका का औचक निरीक्षण किया और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उल्लूर से चिल्लामरका तक सड़क निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना, काण्डलारपरती में विद्युतीकरण, मोबाइल टावर के लिए सर्वे और ट्रैक्टर के माध्यम से खाद्यान्न आपूर्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने चिल्लामरका में नवीन आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति भी प्रदान की, जिससे स्थानीय बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर एसडीएम श्री वाय.के. नाग, एसडीओपी श्री घनश्याम कामड़े, तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया, सीईओ श्री संतोष देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे

*त्योहारों से पहले केंद्र ने छत्तीसगढ़ को जारी किए 3,462 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर आवंटन*,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*त्योहारों से पहले केंद्र ने छत्तीसगढ़ को जारी किए 3,462 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर आवंटन*,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,


बीजापुर,,,,,,,,,,,,

आगामी त्योहारों को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत खर्च तेज़ करने तथा विकास और कल्याण संबंधी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार को 3,462 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर आवंटन जारी किया है। यह राशि सामान्य मासिक कर आवंटन के अतिरिक्त है, जो 10 अक्टूबर, 2025 को जारी होने वाला था। इस अतिरिक्त आवंटन से राज्य सरकार अपने विकास और कल्याण योजनाओं में तेजी ला सकेगी और प्रमुख परियोजनाओं में निवेश कर सकेगी।

केंद्र सरकार ने कुल ₹1,01,603 करोड़ का अतिरिक्त कर आवंटन सभी राज्यों को जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ को इसकी हिस्सेदारी 3,462 करोड़ रुपये मिली है। अन्य राज्यों में अंध्र प्रदेश को 4,112 करोड़, अरुणाचल प्रदेश को 1,785 करोड़, असम को 3,178 करोड़, बिहार को 10,219 करोड़, गोवा को 392 करोड़, गुजरात को 3,534 करोड़, हरियाणा को 1,111 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 843 करोड़, झारखंड को 3,360 करोड़, कर्नाटक को 3,705 करोड़, केरल को 1,956 करोड़, मध्य प्रदेश को 7,976 करोड़, महाराष्ट्र को 6,418 करोड़, मणिपुर को 727 करोड़, मेघालय को 779 करोड़, मिजोरम को 508 करोड़, नागालैंड को 578 करोड़, ओड़िशा को 4,601 करोड़, पंजाब को 1,836 करोड़, राजस्थान को 6,123 करोड़, सिक्किम को 394 करोड़, तमिल नाडु को 4,144 करोड़, तेलंगाना को 2,136 करोड़, त्रिपुरा को 719 करोड़, उत्तर प्रदेश को 18,227 करोड़, उत्तराखंड को 1,136 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 7,644 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार का यह कदम राज्यों को उनके विकासात्मक और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस राशि का उपयोग राज्य के विभिन्न योजनाओं और पूंजीगत परियोजनाओं में तेजी से निवेश करने के लिए करने की योजना बनाई है, ताकि विकास और कल्याण कार्यों को त्योहारों से पहले गति मिल सके।

कांकेर में 100-100 के कुल- 5300 रूपये मूल्य के 53 नग जाली नोट बरामद।

0

कांकेर पुलिस द्वारा नकली नोट खपाने के फिराक में लगे 02 विधि से संघर्षरत बालकों क़ो पकड़ा गया।

 

*विधि से संघर्षरत बालकों से 100-100 के कुल- 5300 रूपये मूल्य के 53 नोट बरामद।*

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.25 को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति काला नीला रंग का पुराना टी शर्ट पहने हुये व्यक्ति 100-100 रूपये के नकली नोट रखकर सामान खरीदने के लिये दुकान-दुकान घुम रहे है की सूचना प्राप्त हुई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलीसेला (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा की निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मोहसिन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस स्टॉफ मौके पहुंचकर रेड कार्यवाही कर विधि से संर्घषरत बालकों का तलासी के नियमो का पालन करते हुये विधिवत तलासी लिया गया। तलासी दौरान 1.विधि से संर्घषरत बालक के पहने हुये काला रंग के लोवर के दाहिने जेब में रखे 100-100 रूपये कुल 18 जाली नोट एव 2.विधि से संर्घषरत बालक के पहने नीला रंग के जींस के बायें जेब में रखे 100-100 के 28 जाली नोट कुल जुमला 4600 रूपये का जाली नोट एवं मेमोरण्डम लेने पर मौके से 07 जाली नोट और इस तरह कुल 53 जाली नोट संदेही विधि से संर्घषरत बालकों से बरामद किया गया.उक्त विधि से संर्घषरत बालकों का कृत्य पर थाना कांकेर में धारा 179,180 बीएनएस अपराध दर्ज किया गया है एवं घर में घुसकर चोरी करने की नियत से होने के कृत्य पर धारा 305, 331(4) बीएनएस जोड़ी गई जो थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 179, 180,3(5) 305, 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लेकर विधि से संर्घषरत बालकों आज दिनांक 01.10.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उपनिरी.दयालु राम साहू प्रआर.जीवधन यादव, आर.राधेश्याम कुजांम, राजकुमार नेताम का अहम भूमिका रहा

पहले बिजली मंहगी की अब गैस सिलेंडर भाजपा ने मंहगाई कम करने के नाम पर जनता को ठगा ….नमन जैन

0

भाजपा ने मंहगाई कम करने के नाम पर जनता को ठगा :नमन जैन

 

 

पहले बिजली मंहगी की अब गैस सिलेंडर

 

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-

कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत भानुप्रतापपुर एल्डरमैन नमन जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 2 साल में विष्णु देव की डबल इंजन सरकार ने जनता को महंगाई के नाम में ठगने का काम किया एक तरफ पूर्व की कांग्रेस सरकार में 400 यूनिट तक बिजली हाफ योजना को बंद करते हुए जनता पर डबल बोझ डाला*।

 

*भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में ₹500 सिलेंडर देने का वादा किया गया था परंतु आज 2 साल बाद भी ₹500 के सिलेंडर को तो छोड़िए लगातार गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो रही है आज पुनः 1 तारीख से गैस सिलेंडर के रेट बढ़ा दी गई है जबकि आने वाले समय में त्यौहार है जिससे लोगों को महंगाई की डबल मार पड़ेगी एक तरफ बचत उत्सव मनाने की बात कही जाती है परंतु छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का कार्य कर रही है जनता महंगाई से परेशान हो चुकी है*

पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन प्रतियोगिता में विजेता आलोर और उपविजेता संगम की टीम रही।

0

तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

दुर्गूकोंदल। चिखली में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन और 23 टीमों ने भाग लिए

प्रतियोगिता में विजेता आलोर और उपविजेता संगम की टीम रही।

जिसमें भूतपूर्व सरपंच संदेरसिंह उसारे ने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, साथ ही उनमें टीम वर्क, नेतृत्व कौशल, और खेल भावना का विकास करती हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और तनाव कम होता है। प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और रणनीतियाँ बनाने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कई सामाजिक और व्यक्तिगत कौशल सीखे जाते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनुराम गावड़े, रामप्रसाद तेता, चैनुराम गावड़े, मानुराम कोवाची विशेष अतिथि क्रम में कड़ियामी ध्रुव, दुर्जन दर्रो, राजेश गोटा, बिसरू तेता, मंगलराम गावड़े, बृजलाल मंडावी, विष्णु कोवाची, सुनील तेता, तिजलाल यादव, मंतु ध्रुव, नवीन टेकाम एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बड़ेडोंगर मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह दीदियों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल*,,,,

0

*बड़ेडोंगर मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह दीदियों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल*

राजमन ,नाग

जिले के विकासखण्ड फरसगांव से 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर में स्थित मां दन्तेश्वरी मंदिर के प्रांगण में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर टेंट लगाकर पूजा सामग्री एवं धार्मिक सामग्रियों की बिक्री कर एक नई आर्थिक सफलता हासिल की है।
इस गतिविधि के तहत तीन स्व-सहायता समूहों में मां पार्वती समूह की श्रीमती बिमला पुजारी, भैरव स्व-सहायता समूह की श्रीमती आयशा बानो एवं महादेव स्व-सहायता समूह की श्रीमती रसीता यादव ने मंदिर प्रांगण में पूजा सामग्री और धार्मिक सामानों की दुकान लगाई। नवरात्रि के आठ दिनों के दौरान इन दीदियों ने लगभग 48,000 से 55,000 रुपये की सामग्रियों की बिक्री कर लगभग 17,000 से 19,000 रुपये का लाभ अर्जित किया। यह आर्थिक लाभ समूह की दीदियों के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ है।
स्व-सहायता समूहों की यह पहल न केवल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का भी एक उदाहरण है। समूह की दीदियों ने अपने प्रयासों से न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सामाजिक सम्मान को बढ़ाने में भी सहायक होती हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह ने समूह की दीदियों को इसी प्रकार आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया। बड़ेडोंगर क्लस्टर की पीआरपी सुश्री सागर सेटी ने भी दीदियों के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।

*मोहला:–मां दुर्गा सेवा संस्थान द्वारा दशहरा पर्व महोत्सव में होगा भव्य रावण दहन और सुनील सोनी नाइट स्टार का धमाकेदार कार्यक्रम*

0

मनीष कौशिक

मोहला:—- मां दुर्गा सेवा संस्थान के तत्वाधान में इस वर्ष दशहरा पर्व महोत्सव को और भी खास बनाया जा रहा है। पर्व की परंपरागत झांकी व भावपूर्ण रावण दहन के पश्चात मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मशहूर कलाकार सुनील सोनी अपनी प्रस्तुति से रात को यादगार बना देंगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष कन्हैया सिंह राजपूत ने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण जनभागीदारी होगी। भव्य रावण दहन के पश्चात जब मंच पर सुनील सोनी का “नाइट स्टार शो” आरंभ होगा तो पूरा मैदान तालियों और जयघोष से गूंज उठेगा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि लोगों को बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस बार का दशहरा पर्व महोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था बल्कि सांस्कृतिक रंगों से भी सराबोर होगा।

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर विधायक के नेतृत्व में मां दंतेश्वरी के दरबार बड़ेडोंगर में खीर प्रसाद वितरण किया गया,,,,,,,

0

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर विधायक के नेतृत्व में मां दंतेश्वरी के दरबार बड़ेडोंगर में खीर प्रसाद वितरण किया गया

राजमन नाग

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर, मां दंतेश्वरी के दरबार बड़ेडोंगर में भक्तों को खीर प्रसाद वितरित किया गया।
मां दंतेश्वरी की पूजा करने श्रद्धालुओं ने दूर- दूर से मां के दरबार पहुंचे हुए थे, अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दंतेश्वरी की दर्शन और आशीर्वाद लेने मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी
: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी।
मां दंतेश्वरी का दरबार, बड़ेडोंगर मे केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व एवं भाजपा मंडल बड़ेडोंगर के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद का वितरण किया गया
: यह महाअष्टमी मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित होता है, और खीर, हलवा-पूरी जैसे प्रसाद विशेष होता है
मां दंतेश्वरी के दरबार में खीर प्रसाद का वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हेमचंद देवांगन ,मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सलाम ,मंडल महामंत्री श्री जयदेव नाग, युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री भानु राम नाग ,जनपद सदस्य श्री मंगू नेताम, बंगोली सरपंच श्री हीरालाल नेताम,कोरई सरपंच श्री सिदराय गावडे , छिंदली सरपंच श्री चंदू करंगा ,श्री कृष्ण शार्दुल, श्री देवेंद्र सेठिया, श्री रूप शराम बैध ,श्री सुरेंद्र बघेल ,श्री पवन कड़ियाम,श्री राजमन नाग,श्री सहादेव मंडावी सहित समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।

*मोहला:–कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने की वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि रहें मौजूद*

0

मनीष कौशिक

मोहला:– भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार  कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज माडिंग पीड़िंग स्थित वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कि राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम का लॉक खुलवाया गया। साथ ही मोहला-मानपुर विधानसभा क्रमांक 78 के ईव्हीएम एवं वीवीपैट का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई के साथ विद्युत व्यवस्था बेहतर की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से अमित श्रीवास्तव, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से सुरजीत सिंह ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से छबिलाल माहेश्वरी अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

 

विधायक ने नवरात्रि महाअष्टमी पर दिया युवाओं को खेल और शिक्षा में संतुलन का संदेश।

0

विधायक सावित्री मण्डावी ने आमागढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

 

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने शिवलिंग हेतु ₹1 लाख और टीना सेट के लिए ₹5 लाख की घोषणा की

 

नवरात्रि महाअष्टमी पर दिया युवाओं को खेल और शिक्षा में संतुलन का संदेश

 

दुर्गूकोंदल,

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी ने अपने ब्लॉक दुर्गूकोंदल प्रवास के दौरान ग्राम आमागढ़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मण्डावी ने सभी को महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “नवरात्रि का यह पर्व शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में कठिनाइयों से जूझते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते बल्कि टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने कार्यक्रम के मंच से दो बड़ी घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने शिवलिंग हेतु ₹1,00,000 तथा ग्रामवासियों को टीना सेट के लिए ₹5,00,000 की राशि देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गोपी बढाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिह आचला, भानुप्रतापपुर जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कबड्डी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों को ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद सदस्य सविता उयके, सोमदेव कोरोटी, पुनाउराम पोटाई, रजमन कोवाची, दिनदयाल गन्नू राम सहित कई पदाधिकारी, ग्रामीणजन और महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और जयकारों के बीच हुआ। ग्रामीणों ने विधायक मण्डावी के इस पहल और घोषणाओं को क्षेत्र के विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, मुख्य सचिव पद पर विकास शील का स्वागत

0

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय, दिव्यांगजनों और शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा लाभ

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, मुख्य सचिव पद पर विकास शील का स्वागत*

 

 

 

रायपुर, 30 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के शासकीय सेवकों, दिव्यांगजनों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मंत्रिपरिषद ने शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं से वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। पात्र पाए जाने वाले बैंकों/संस्थाओं के साथ एमओयू करने के प्रारूप को भी अनुमोदित किया गया।

बैठक में दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24.50 करोड़ एकमुश्त चुकाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा के लिए न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए मंत्रिपरिषद ने स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के नियमों में एक बार के लिए छूट प्रदान की। शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 को शिथिल करते हुए 100 स्पेशल एजुकेटर पदों पर सीधी भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी। सामान्य प्रक्रिया के बजाय चयन परीक्षा से छूट दी गई है।

बैठक के अंत में मंत्रिपरिषद ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को उनकी सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी। साथ ही 1994 बैच के आईएएस अधिकारी श्री विकास शील का मुख्य सचिव पद पर स्वागत किया गया।

इन निर्णयों को राज्य के विकास, प्रशासनिक सुगमता और सामाजिक हितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रंग लाई विधायक चातुरी नंद की पहल सरायपाली को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू

0

*विधायक चातुरी नंद ने सीएम से भेंट कर की थी मांग*… *राज्य शासन ने कलेक्टर से मांगी विस्तृत रिपोर्ट*

सरायपाली : वर्षों से सरायपाली क्षेत्र की जनता जिस मांग को लेकर संघर्ष कर रही थी, वह अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ शासन ने सरायपाली को जिला घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विधायक चातुरी नंद की मांग के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने कार्यवाही शुरू कर दी है। सीएम सचिवालय के पत्र के बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए कलेक्टर महासमुंद को निर्देशित किया है कि सरायपाली को जिला बनाने हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर शासन को भेजा जाए।

विधायक चातुरी नंद का ने इस संबंध में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि “यह सरायपाली की जनता के लिए ऐतिहासिक क्षण है। क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रही थी। मैंने विधानसभा में, मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर और पत्राचार के माध्यम से लगातार इस विषय को उठाया। सरायपाली भौगोलिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जिला बनने योग्य है।”

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि जिला बनने से यहां की जनता को छोटी-छोटी प्रशासनिक सेवाओं के लिए महासमुंद नहीं जाना पड़ेगा। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों की सेवाएं लोगों को घर के पास ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरायपाली को जिला बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम आने वाले वर्षों में क्षेत्र के विकास की रफ्तार को दोगुना करेगा। यह पहल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

सरायपाली विधायक नंद ने यह भी कहा कि यह अभी शुरुआत है, हम जिला बनने तक क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन करते रहेंगे। जिला बनने की लड़ाई हम सदन से सड़क तक लड़ते रहेंगे।

विदित हो कि 11 अगस्त 2025 को विधायक चातुरी डिगीलाल नंद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरायपाली को जिला घोषित करने का अनुरोध किया था। विधायक चातुरी नंद के पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद विभाग ने औपचारिक पत्र जारी कर कलेक्टर महासमुंद से प्रतिवेदन मांगा है।

*शासन ने मांगी यह जानकारी*

सरायपाली को जिला बनाने के लिए शासन ने कलेक्टर महासमुंद से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है –

1. भौगोलिक स्थिति
2. जनसंख्या
3. प्रशासनिक संरचना (तहसीलें, उपतहसीलें)
4. प्रस्तावित जिले में सम्मिलित होने वाली तहसीलों की सूची
5. मानचित्र – नए जिले की परिभाषित सीमा व क्षेत्र
6. अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक विवरण

*क्यों जरूरी है सरायपाली जिला*

सरायपाली क्षेत्र का क्षेत्रफल व जनसंख्या काफी बड़ी है। वर्तमान में लोगों को छोटी-छोटी प्रशासनिक सेवाओं के लिए महासमुंद तक जाना पड़ता है। जिला बनने से आम जनता को प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी।साथ ही योजनाओं और विकास कार्यों की गति तेज होगी।इसके अलावा सांस्कृतिक व भौगोलिक रूप से अलग पहचान को मजबूती मिलेगी।

*क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल*
सरायपाली को जिला बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सरायपाली के पूर्व पार्षद एवं व्यापारी सुरेश भोई ने कहा कि यह क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से विकास का नया दौर शुरू होगा। इसके साथ ही केंदुआ निवासी तेजराम पटेल ने कहा कि सरायपाली को जिला बनाने की मांग वर्षों पुरानी है, विधायक की पहल से जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है जो कि एक अच्छी शुरुआत है। जिला बनने से फुलझर अंचल को नई पहचान मिलेगी।

प्रशासन में जब खलबली मची और तीन घंटे के अंतराल में इंजीनियर को तालाबंदी से भारमुक्त किया गया। पढे पुरी खबर…..।आर, एल, कुलदीप की खबर।

0

प्रशासन में जब खलबली मची और तीन घंटे के अंतराल में इंजीनियर को तालाबंदी डर से भारमुक्त किया गया। पढे पुरी खबर…..।आर, एल, कुलदीप की खबर।

 

दुर्गूकोंदल:-

बता दू कि दुर्गूकोंदल ब्लॉक में कर्मचारी की कमी के चलते पंचायतो के कार्य प्रभावित हो रहे थे तब

वहीं सरपंच संघ ने अल्टीमेट दिया गया था कि अगर आज दिनांक को जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में उक्त कर्मचारी के द्वारा ज्वाइन नही किया जाता है तो कार्यालय को ताला जडा जायेगा और साथ ही अंदोलन भी जरी रहेगा। तब प्रशासन हडबडा कर तालाबंदी के डर से उक्त कर्मचारी को तत्काल भार मुक्त कर दिया है अब देखना यह है कि आज क्या उक्त कर्मचारी के द्वारा समय पर ज्वाइनिंग किया जाता है या नही।

 

 

तालाबंदी चेतावनी के 3घंटे बाद ही इंजीनियर हुए भारमुक्त।

 

 

इंजीनियर की मांग को लेकर विकासखंड दुर्गूकोंदल के सरपंचों ने तहसीलदार और सीईओ ज्ञापन सौंपकर 30सितंबर को जनपद पंचायत कार्यालय दुर्गूकोंदल में तालाबंदी करने की चेतावनी दिया।

 

दुर्गूकोंदल के सरपंचों की चेतावनी के 3घंटे में इंजीनियर विनय कुमार देवांगन को सीईओ जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर ने दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के लिए भारमुक्त कर दिया है।

 

 

इंजीनियर विनय ड्यूटी ज्वाइन किये तो दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत में दो इंजीनियर होंगे। और निर्माण कार्यों में भी तेजी आई।

माहरा समाज पदाधिकारीयों ने शासन प्रशासन एवं मुख्यमंत्री जी का व्यक्त किया आभार

0

बस्तर/जगदलपुर 

संभागीय माहरा समाज भवन उद्घाटन/लोकार्पण के पश्चात भवन में पहली संभागीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संभागीय एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे

आकाश कश्यप ने कहा समाज के बैठक करने करने के लिए पहले निश्चित जगह नहीं था समाज को बहुत परेशानी होती थी अब सामाजिक भवन होने से समाज के विकास में बहुत मदद मिलेगी माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद 

बैठक में उपस्थित आदि पदाधिकारी 

संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल,विनय सोना,संतोष,प्रकाश नागेश,फूल सिंग बघेल,भरत चालकी,भुवने,मंगलू राम,राजू मेहरा,राजेन्द्र बघेल,कन्या सोना,आकाश कश्यप,अमल बैस,डीकेश, गणेश नागवंशी,गोपाल नाग,एवं पदाधिकारी उपस्थित थे 

*मोहला:—जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति,जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर सहित अधिकारियों ने दुर्गा पंडाल पहुंच कर पूजा अर्चना की है*

0

मनीष कौशिक

मोहला:—मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में पहुंच कर आज सोमवार की शाम लगभग 7 बजे जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति,जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर,डिप्टी कलेक्टर जी आर मरकाम , SDM डॉक्टर हेमेंद्र भूआर्य ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों की खुशहाली की कामना की है। वही दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष सहित सदस्यों से कलेक्टर सहित जिले के अधिकारी ने विसर्जन और दशहरा उत्सव को लेकर चर्चा परिचर्चा की है।

अब कल होगी ताला बंदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का आदेश का अवहेलना सरपंच संघ नाराज।

0

अब कल होगी ताला बंदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का आदेश का अवहेलना सरपंच संघ नाराज।

 

*इंजीनियर की ज्वाइनिंग नहीं होने से नाराज सरपंचों का विरोध प्रदर्शन, विकास कार्य ठप*

दुर्गूकोंदल,

जिला पंचायत सीईओ के आदेश के बावजूद इंजीनियर विनय कुमार देवांगन ने अब तक जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में ज्वाइन नहीं किया है, जिससे विकासखंड के सरपंचों में नाराजगी बढ़ गई है। नाराज सरपंचों ने घोषणा की है कि 30 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सरपंच संघ के सचिव मुकेश गावड़े, सरपंच कुबेर दर्रो, मुकेश नरेटी, तुलसी मातलाम, नंदकुमार खरे, शिवलाल ध्रुव, सोमनाथ नेताम, हरिषा मंडावी, रमशीला कोमरा, रमुला नरेटी ने बताया कि जनपद पंचायत में इंजीनियर के 3 पद स्वीकृत हैं, परंतु वर्तमान में केवल 1 इंजीनियर पदस्थ है। एक ही इंजीनियर के भरोसे 44 पंचायतों का कामकाज संचालित नहीं हो पा रहा है, जिससे निर्माण कार्यों के मूल्यांकन और स्वीकृति में देरी हो रही है।

सरपंच संघ का कहना है कि भानुप्रतापपुर से इंजीनियर को दुर्गूकोंदल में पदस्थ करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सरपंच संघ ने सीईओ जनपद पंचायत एवं तहसीलदार दुर्गूकोंदल को लिखित सूचना देकर तालाबंदी की जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही इंजीनियर को ज्वाइन नहीं कराया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जायागा।

ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इंजीनियरों की कमी के कारण सड़क, पुल-पुलिया, हैंडपंप मरम्मत जैसे कई विकास कार्य रुके पड़े हैं। 30 सितम्बर को होने वाली तालाबंदी में बड़ी संख्या में सरपंच और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

हाहालददी के बंजारी माता मंदिर में अष्टमी पर्व पर विशेष अनुष्ठान, भक्तों की उमड़ेगी भीड़

0

हाहालददी के बंजारी माता मंदिर में अष्टमी पर्व पर विशेष अनुष्ठान, भक्तों की उमड़ेगी भीड़

 

*हवन, भजन-कीर्तन और प्रसाद भंडारे से गूंजेगा मंदिर परिसर, समिति ने की भव्य तैयारियां*

 

दुर्गूकोंदल, 29 सितम्बर 2025।

शारदीय नवरात्र का पर्व इन दिनों पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का अद्भुत वातावरण बना रहा है। विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम हाहालददी स्थित आदि शक्ति बंजारी माता मंदिर में अष्टमी पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठान और भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी पंडित तामेश्वर प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अष्टमी पर्व पर दो महत्वपूर्ण अनुष्ठान होंगे। *प्रातः 11:00 बजे पहाड़ा वाली मंदिर में हवन-पूजन तथा दोपहर 1:30 बजे बंजारी माता मंदिर परिसर में हवन-पूजन किया जाएगा*। इन विशेष अनुष्ठानों में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक रोशनी और ताजे फूलों से सजाया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंहा, उपाध्यक्ष सावंत राम साहू, सचिव भूपेंद्र सिंहा, सह-सचिव गोवर्धन नरेटी, सदस्य सोहनलाल सिंहा, अनिल सिंहा, सुखचंद प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, प्रसाद वितरण एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती पाठ, विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा। समिति ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक प्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने की अपील की है। ग्राम में इन दिनों महिलाओं और युवाओं द्वारा गरबा, भजन संध्या और जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

ग्राम हाहालददी सहित आसपास के गांवों में अष्टमी पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर माता के दरबार पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। कल अष्टमी के दिन मां के जयकारों और घंटियों की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाएगा।

लैम्प्स में वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 2025-26 का बजट अनुमोदित।

0

लैम्प्स में वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 2025-26 का बजट अनुमोदित

 

 

*किसानों और समिति सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*

 

दुर्गूकोंदल, 29 सितम्बर 2025।

आदिम जाति सहकारी समिति लैम्प्स दुर्गूकोंदल में आज वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

सभा में प्राधिकृत अधिकारी एवं लैम्प्स अध्यक्ष श्री जोहन गावडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्गूकोंदल की ब्रांच मैनेजर श्रीमती शाहीन खान, भूतपूर्व उपाध्यक्ष छबिलाल जैन, समिति प्रबंधक रवि कुमार वर्मा, भूतपूर्व समिति प्रबंधक बी.बी. गोस्वामी तथा समिति के कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू, जागेश्वर कुमार साहू, देवेंद्र राणा, संदीप कोरचे, हेमंत कुमार साहू, कंचन टोप्पो, शशि जाड़े, संजय कावडे उपस्थित रहे।

सभा में वर्षभर की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष के लिए किसानों के हित में नई योजनाओं और क्रियान्वयन रणनीतियों पर चर्चा हुई। किसानों को खाद-बीज वितरण, ऋण सुविधा, समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी और सहकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सभा में उपस्थित किसानों ने समिति की गतिविधियों पर अपने सुझाव दिए और मांग की कि समय पर खाद-बीज की उपलब्धता और उपज खरीदी की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जाए। प्राधिकृत अधिकारी ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।

लैम्प्स समिति की इस वार्षिक आमसभा में दुर्गूकोंदल अंतर्गत आश्रित ग्रामों के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देकर सभा का समापन किया गया।

बीजापुर में बथुकम्मा उत्सव की रंगारंग धूम: विधायक विक्रम मंडावी ने बिखेरा उत्साह,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

बीजापुर में बथुकम्मा उत्सव की रंगारंग धूम: विधायक विक्रम मंडावी ने बिखेरा उत्साह,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

“माँ बथुकम्मा हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक” – विक्रम मंडावी

बीजापुर,,,,,,,,
29 सितंबर 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ बथुकम्मा उत्सव ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। इस बार उत्सव को और खास बनाया बीजापुर के लोकप्रिय विधायक विक्रम मंडावी ने, जिन्होंने अपने दो दिवसीय भोपालपटनम दौरे में 80 गाँवों के 250 से अधिक माँ बथुकम्मा पूजा स्थलों का दौरा किया। उन्होंने माँ बथुकम्मा का आशीर्वाद लिया और समुदाय के साथ उत्सव की खुशियों में शरीक हुए।
तेलंगाना की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माँ बथुकम्मा उत्सव अब बीजापुर की पहचान बन चुका है। इस उत्सव में महिलाएँ और युवतियाँ पारंपरिक परिधानों में सजकर गुनुगु, तंगेडु और चमंती जैसे रंग-बिरंगे जंगली फूलों से माँ बथुकम्मा की खूबसूरत रचनाएँ बनाती हैं। ये शंकु आकार की रचनाएँ प्रकृति और जीवन की देवी माँ बथुकम्मा को समर्पित होती हैं। गाँव की गलियों में लोकगीतों और तालियों की थाप के साथ सामूहिक नृत्य ने उत्सव को जीवंत किया। महिलाओं और युवतियों ने विधायक मंडावी का आरती उतारकर स्वागत किया, जिससे उत्सव की रौनक दोगुनी हो गई।
विधायक मंडावी ने अपने दौरे में हर गाँव में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने माँ बथुकम्मा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा,
“माँ बथुकम्मा उत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को दर्शाता है। बीजापुर में इस उत्सव का बढ़ता दायरा हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।”
माँ बथुकम्मा उत्सव में हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पुरुष, महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने मिलकर इसे यादगार बनाया। फूलों से सजी बथुकम्मा को जलाशयों में विसर्जित करने की परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान और जीवन के चक्रीय स्वरूप को दर्शाती है। भोपालपटनम क्षेत्र में कई गाँवों में देर रात तक गीत और नृत्य का दौर चला।
बीजापुर में माँ बथुकम्मा का बढ़ता प्रभाव तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक मेलजोल का शानदार उदाहरण है। विधायक विक्रम मंडावी के सक्रिय योगदान ने इस उत्सव को और व्यापक बनाया है। यह उत्सव स्थानीय समुदायों को एकजुट करने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को भी समृद्ध कर रहा है।
इस दौरे में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, सुरेंद्र चापा, कामेश्वर गौतम, सरिता चापा, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, रमेश पामभोई, तलांडी इस्तारी, के.जी. सत्यम, सुरेंद्र सोड़ी, मोहित चौहान, सुनील उद्दे, अरुण वासम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा, टेकलगुड़ा नाला पर आवागमन बाधित,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा, टेकलगुड़ा नाला पर आवागमन बाधित,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

तारलागुड़ा मार्ग से यदि आप तेलंगाना जाना चाहते हैं तो तुरंत अपनी मार्ग चेंज करें।

बीजापुर, 29 सितम्बर 2025 भोपालपटनम कल से नेशनल हाईवे 163 पर जलमग्न होने के कारण बंद है
गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने से बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित टेकलगुड़ा नाला में पानी का बहाव तेज हो गया है। नाला पुल पर पानी लगभग 5 फीट ऊपर से बह रहा है, जिससे तरलागुड़ा–A2 नगरम मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग से आवागमन न करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।