नारायणपुर/मर्दापाल
आज मर्दापाल ब्लॉक, जिला नारायणपुर में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती एवं क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से नारायणपुर जिले की जर्जर सड़कों, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता की उपेक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई गई
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री श्री समीर खान ने कहा कि “नारायणपुर जैसे अबूझमाड़ क्षेत्र में शासन-प्रशासन की पकड़ कमजोर होती जा रही है। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं, और सरकार आंख मूंदे बैठी है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि उन पर चलना जोखिम भरा हो गया है।” उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से निष्पक्ष जांच कराए और दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
लोकसभा अध्यक्ष बस्तर श्री नरेंद्र नाग ने कहा कि “पिछले दो वर्षों से नारायणपुर से गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें खस्ताहाल हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक और मंत्री केदार कश्यप इस ओर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। यह जनता के साथ सीधा धोखा है।”
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बल्लू भवानी ने कहा कि “लगातार सड़कें बिगड़ती जा रही हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इसके पीछे कुछ बड़ी कंपनियों का दबाव है। जब तक इस दबाव को नहीं रोका जाएगा, सड़क निर्माण संभव नहीं है। सरकार को चाहिए कि इन कंपनियों के प्रभाव को अस्थायी रूप से रोके और सड़कें ठीक कराए।”
संगठन मंत्री श्री समीर खान ने सवाल उठाया कि “अगर इन सड़कों पर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? भाजपा की सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, आम जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।”

जिला अध्यक्ष श्री परमिट दुर्गा ने स्वास्थ्य सुविधाओं की भी बात उठाई और कहा कि “लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में व्यस्त है। यह दोहरी इंजन वाली सरकार केवल दिखावे की सरकार बनकर रह गई है।“
बैठक में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट रूप से मांग की कि:
नारायणपुर जिले की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
कंपनियों के अनावश्यक दबाव को समाप्त किया जाए।
स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता:
- श्री समीर खान (प्रदेश संगठन मंत्री)
- श्री बल्लू भवानी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
- श्री नरेंद्र नाग (लोकसभा अध्यक्ष, बस्तर)
- श्री परमिट दुर्गा (जिला अध्यक्ष, नारायणपुर)
- श्री हरीश नाग, श्री मंकू राम कश्यप
- श्री प्रदीप कुमार (ब्लॉक सचिव, मर्दापाल)
- श्री रामदेव दुर्गा (जिला सचिव)
- श्री राजाराम, श्री रामदेव, अन्य कार्यकर्ता

