रेशम पालन में अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञाप
रेशम पालन (सेरीकल्चर) विभाग में हो रही अनियमितताओं और किसानों की समस्याओं को लेकर बस्तर युवा कांग्रेस ने विभाग को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में सेरीकल्चर विभाग,जगदलपुर के अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख मुद्दे:
- 1.ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविरों की संख्या सीमित व जानकारी का अभाव।
- 2.लाभार्थियों को रेशम बीज, पौधे एवं तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध नहीं।
- 3.विभागीय उदासीनता से किसानों को आर्थिक नुकसान।
- 4.योजनाओं का लाभ पात्र किसानों व युवाओं तक नहीं पहुँच रहा।
युवा कांग्रेस की प्रमुख माँगें:
- 1.योजनाओं की जानकारी पारदर्शी रूप से दी जाए।
- 2.प्रत्येक ब्लॉक में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित हों।
- 3.गुणवत्तापूर्ण बीज व पौधे समय पर उपलब्ध कराए जाएँ।
- 4.योजनाओं की निगरानी हेतु स्वतंत्र समिति का गठन हो।
- युवा कांग्रेस ने आशा व्यक्त की है कि विभाग शीघ्र कार्रवाई करेगा ताकि किसानों और युवाओं को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
- इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला सचिव विजय भारती, रामचंद्र एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

