HomeUncategorizedमहासमुंद जिले मे भारी बारिस से जन जीवन अस्त व्यस्त

महासमुंद जिले मे भारी बारिस से जन जीवन अस्त व्यस्त

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले मे लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है अंडरब्रिज जलमग्न हो गया है…डैम ओवरफ्लो..गांव से नगर का संपर्क सड़के डूब गयी है..और जर्जर स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो गयी है…

महासमुंद जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। बागबाहरा विकासखंड के कसहीबाहरा तथा नगर के वार्ड क्रमांक-09 स्थित रेलवे अंडरब्रिज में भारी जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अंडरब्रिज मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रेलवे कर्मचारी जल निकासी में जुटे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य किया जा सके..इधर, लगातार बारिश के कारण कलमीदादर डैम भी ओवरफ्लो हो गया है। डैम का अतिरिक्त पानी सड़क पर बहने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है..इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

वही बागबाहरा ब्लॉक के सेवाती में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति,सड़क टूट जाने से आवागमन संपर्क ठप हो गया है..सरायपली मे भी बारिश के पानी ने ओवर ब्रिज निचे यातायात को काफी प्रभावित कर दिया है..बारिश का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा है…पड़रापाली ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बेलडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की जर्जर इमारत में छत से पानी टपकने और कक्षाओं में पानी भर जाने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने करीब 50 विद्यार्थियों की कक्षाएं अस्थायी रूप से गांव के सामुदायिक भवन में संचालित करना शुरू कर दिया है..ऐसे ही एक तस्वीर ग्राम पंचायत बंसुला के डीपा प्राथमिल स्कुल का सामने आया है जहाँ स्कुल प्रांगण पूरी तरह पानी से डूब गया है मानो तालाब के अंदर स्कुल है यहां बच्चो की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है..।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने लोगों से जलभराव वाले मार्गों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बारिश के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है…।

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES