आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई नए चेहरों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री समीर खान ने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और काबिल, ईमानदार एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं।
प्रदेश संगठन द्वारा जिन प्रमुख जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, वे इस प्रकार हैं:
- बस्तर जिला – दांती राम पोयम
- बीजापुर जिला – सतीश मांडवी
- नारायणपुर जिला – परमिट दुग्गा
- दंतेवाड़ा जिला – रामेश्वर यादव
- कोंडागांव जिला – सुकु नाग़ जी
- सुकमा जिला – सुरेश कवासी
समीर खान ने कहा कि “यह जिम्मेदारियाँ उन लोगों को दी गई हैं जो पिछले समय से लगातार पार्टी के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे थे। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में युवाओं को नेतृत्व देना पार्टी की प्राथमिकता है।”
आम आदमी पार्टी का मानना है कि एक साफ-सुथरी और जवाबदेह राजनीति से ही प्रदेश में बदलाव लाया जा सकता है। आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूती से सभी सीटों पर उतरने के लिए तैयार है।

