HomeUncategorizedशतरंज प्रतियोगिता पिथौरा में दीपांशु ने प्रथम एवं प्रियांशु पटले ने द्वितीय...

शतरंज प्रतियोगिता पिथौरा में दीपांशु ने प्रथम एवं प्रियांशु पटले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।*

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद – जी एस रायसोनी एवं जिला शतरंज संघ महासमुंद के तत्वाधान में एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन उजाला पैलेस पिथौरा में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया महासमुंद जिसमें मचेवा महासमुंद के प्रियांशु पटले ने 6 अंकों में से 5.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें ट्रॉफी व 7100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदाय किया गया वहीं दीपांशु पटले ने अंडर 15 वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रियांशु पटले एन आई टी रायपुर से बी टेक की पढ़ाई कर रहे है एवं दीपांशु पटले केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में नवमी कक्षा में अध्यनरत है। प्रियांशु व दीपांशु दोनों ही खिलाड़ी नेशनल आर्बिटर एवं ब्रिलिएंट चेश अकादमी के संचालक संदीप पटले एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद की कर्मचारी पूनम पटले के पुत्र हैं। बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में स्थान बनाने पर जिले के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद राठी, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, फीडे आर्बिटर राकी देवांगन, कमलकांत लोधी, सपना, अंकुर मेश्राम, संगीता, नीलेश सोनपिपरे, तिलक साव, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्या चंद्रिका विश्वकर्मा, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य व समस्त शिक्षक आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दीं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES