Homeजगदलपुरबस्तर संभाग के शिक्षकों की मांग पर शासन ने जे डी को...

बस्तर संभाग के शिक्षकों की मांग पर शासन ने जे डी को हटाया।

(जगदलपुर)_ बस्तर के शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जे डी को हटाने की एक सूत्रीय मांग पर अड़े बस्तर संभाग के सारे शिक्षकों ने सर्व शैक्षिक संगठन बस्तर संभाग के नेतृत्व में प्रस्तावित 7 नवंबर 2025 के एकदिवसीय संभाग स्तरीय आंदोलन को देखते हुए आखिरकार सरकार ने विवादास्पद जे डी की विदाई बस्तर से कर दी। तथा नए जे डी के रूप में श्री एच आर सोम की पदस्थापना कर दी है। जिससे संभाग भर के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी ।

कल संध्या 6:00 बजे स्थानीय कर्मचारी भवन कलेक्ट्रेड रोड जगदलपुर में सर्व शैक्षिक संगठन जगदलपुर की आपात बैठक बुलाकर जे डी हटाओ आंदोलन की समीक्षा करते हुए कुछ तथाकथित गिनती के शिक्षक संगठन के द्वारा जे डी के पक्ष में किए गए प्रचार की कड़ी शब्दों में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बस्तर के शिक्षा जगत में भय एवं डर का वातावरण निर्मित करने तथा शिक्षकों से दुर्व्यवहार करने वाले जे डी को बस्तर से हटाने जाने पर माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, माननीय मंत्री केदार कश्यप, माननीय भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव तथा माननीय सांसद महेश कश्यप एवं समस्त जनप्रतिनिधियों का सर्व शैक्षिक संगठन जगदलपुर ने हृदय से आभार व्यक्त किया है । तथा सर्वसम्मति से दिनांक 7 नवंबर को प्रस्तावित बस्तर संभाग स्तरीय शिक्षकों के आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की गई।

आज की बैठक में सर्व श्री गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, देवराज खूंटे, अजय श्रीवास्तव, आर डी तिवारी, पी जी राव, डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, डॉ लूदरसन कश्यप,चंद्रप्रकाश देवांगन, देवदास कश्यप, अनिल गुप्ता, गणेश्वर नायक ,तुलादास मानिकपुरी, राजेंद्र पांडे, मोहम्मद ताहिर शेख, मनीष ठाकुर, भूपेश पाणिग्रही आदि समस्त शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष तथा प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

 गजेंद्र श्रीवास्तव

    प्रदेश महामंत्री

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES