Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized सुकमा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 में केशकाल विधायक माननीय...

सुकमा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 में केशकाल विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव को नमन किया।,,

0
72

सुकमा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 में केशकाल विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव को नमन किया।

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य व रंगीन वेशभूषा ने मंच की शोभा बढ़ाई और वातावरण को छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर प्रियदर्शिनी प्रदर्शनी पंडाल का अवलोकन किया गया, जहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, ग्रामीण आत्मनिर्भरता, और जनकल्याणकारी योजनाओं की सजीव झलक देखने को मिली।
कृषि यंत्र, पशुपालन, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन विभाग के लघु वनोपज, तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखकर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर गर्व की अनुभूति हुई।

️ *माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी का उद्बोधन:*
माननीय श्री टेकाम जी ने अपने उद्बोधन में कहा —
“राज्योत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, परंपरा और प्रगति की जीवंत मिसाल है।
आज हमारे जनजातीय अंचल की संस्कृति, लोककला और ग्राम्य जीवन की झलक देखकर गर्व होता है।
हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव आत्मनिर्भर बने, हर किसान सशक्त हो और हर युवा को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।
जहाँ कभी संघर्ष की आवाजें थीं, वहाँ आज शिक्षा, संस्कृति और विकास की गूंज सुनाई देती है — यही नया बस्तर है, यही नया छत्तीसगढ़ है।”
️ राज्योत्सव के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, वन धन योजना सहित अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई — जो आमजन के जीवन में नई रोशनी ला रही हैं।
बस्तर अब विकास की नई राह पर अग्रसर है — जहाँ कभी लाल आतंक की गूंज थी, वहाँ आज शिक्षा, संस्कृति और रोजगार की आवाज़ सुनाई दे रही है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे जी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती दीपिका शोरी जी, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम जी, श्री विश्वराज सिंह चौहान जी, सहित सभी जनप्रतिनिधि, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here