HomeUncategorizedबस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज: जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने किया...

बस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज: जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने किया उद्घाटन

बस्तर

मधोता में जोन स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज हुआ। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 शंकुतला कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बस्तर ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जनपद सदस्य समली कश्यप, बस्तर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, मधोता 01 सरपंच कलावती नाग, मधोता 02 सरपंच ईस्पर मंडावी ,चमरू यादव, नड़गु नाग, जयदेव यादव, बड़े चकवा उपसरपंच पुरन कश्यप और संकुल समन्वयक प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बस्तर ओलंपिक मधोता जोन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत बोदरा, भैंसगाव, रोतमा, खोटलापाल, बडेचकवा नदी सागर, बोडनपाल-1, झारतरई, लामकेर, मधोता, कुंडगुडा, सालेमेटा और भोंड के प्रतिभागी व ग्रामीण प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।ओलंपिक खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क की भावना भी सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

शंकुतला कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं में कई विधाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है और खेल एक माध्यम है जो व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ नाम कमाने और रोजगार के अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।

ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

ओलंपिक के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES