Homeजगदलपुरलगातार बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

लगातार बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

जगदलपुर। बढ़ते बिजली बिलों और सरकार की जनविरोधी बिजली नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने दंतेश्वरी मंदिर के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार से जवाब मांगा।

समीर खान ने कहा कि 400 यूनिट मुफ़्त बिजली की नीति को समाप्त कर विष्णु देव सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर अब सरकार ने बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि “जब खाने-पीने की चीज़ें, पेट्रोल, गैस और दूध पहले ही महंगे हैं, तो आम जनता बढ़ते बिजली बिल कैसे चुका पाएगा? क्या यही दिन देखने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार को चुना था?”

जिला अध्यक्ष दनती पोयम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में गरीब जनता पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है। सब्सिडी बंद होने से बिजली बिल दोगुना-तीगुना हो गया है। गरीब परिवार कई-कई महीने बिल नहीं चुका पा रहे हैं और ऊपर से बिजली कटौती की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल बिजली सब्सिडी पुनः लागू करे और जनता को राहत दे।

धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान, अस्तुरम मंडावी, प्रेम सिंह पांडे,

दनती राम पोयम, आरती पटनायक, हरिश्चंद्र नाग, राकेश कश्यप, उमा कश्यप,खीरपति बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर पांडे, हीरा सिंह कश्यप नीलुराम मांडवी, सोनू, आशुतोष शुक्ला मुकेश लहरें, महेंद्र बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी, जिला बस्तर जगदलपुर

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES