Home Blog Page 34

नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ..

0

राहुल भोई महासमुंद…

नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में आज जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर नशामुक्ति के संकल्प को मजबूत बनाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने हेतु आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिला अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके अलावा स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानो में नशा मुक्ति की शपथ ली गई।

आज दिन भर विभिन्न स्तरों पर गतिविधियाँ आयोजित होंगी।इसके साथ ही जिले के सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में भी जनसामान्य की सहभागिता से नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया जाएगा, ताकि नशा उन्मूलन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। शैक्षणिक संस्थानों में भी इस दिवस को विशेष रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों, विद्यालयों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेटों की सहभागिता से चित्रकला, रंगोली, भाषण, गीत, नृत्य, नाटक, स्लोगन लेखन एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। ग्राम पंचायत स्तर पर एनआरएलएम से जुड़ी स्व-सहायता समूहों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समूहों द्वारा रैली, प्रचार-प्रसार, शपथ ग्रहण और विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के नशा मुक्ति केन्द्रों में विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा विभाग द्वारा संचालित सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में भी नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन सम्पन्न।

0

पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन सम्पन्न।

 

भानुप्रतापपुर।

ग्राम कच्चे में आगामी 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित होने वाले कथा वाचन कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़ी से जारी हैं। इसी क्रम में आज कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर आगामी सात दिवसीय कथा आयोजन के सफल संचालन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से जीतेन्द्र जायसवाल, रामबाबू जायसवाल, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

कथा कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख भी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

ग्राम कच्चे में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह कल।

0

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह कल।

रायगढ़,:-

नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर कार्यालय (समाज कल्याण शाखा) के निर्देश पर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में 18 नवम्बर को पूर्वान्ह 11:30 बजे शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में एक साथ शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

 

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महाविद्यालय प्रशासन सक्रिय है। डॉ. सुषमा पटेल ने बताया कि छात्रों को नशा मुक्ति का संदेश देने और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. सोफिया अंब्रेला ने सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी : चार संकुल समन्वयकों की हुई छुट्टी…….DMC कार्यालय ने की कार्यवाही।

0

गरियाबंद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई चार संकुल समन्वयक पद से कार्यमुक्त

सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी को लेकर सख्ती

गरियाबंद, 17 नवम्बर 2025/ शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद जिला प्रशासन ने छुरा विकासखंड के चार संकुल समन्वयकों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई एक शैक्षिक सोशल मीडिया समूह में शासन और प्रशासन के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणियाँ किए जाने पर की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला ने त्वरित जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चारों संकुल समन्वयकों सहित ग्रुप एडमिन को भी जिम्मेदार ठहराते हुए पद से मुक्त कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला गरियाबंद के संज्ञान में आने पर, उन्होंने सभी शासकीय कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री उइके ने यह भी निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी समय-सीमा का पालन करते हुए अनुशासनपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस चेतावनी ने जिले के शिक्षा तंत्र में स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी सरकारी सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। कार्यमुक्त किए गए संकुल समन्वयकों के स्थान पर अब नए, सक्रिय और जिम्मेदार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मिशन समन्वयक श्री शुक्ला ने सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे दो दिनों के भीतर योग्य एवं ऊर्जावान शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रस्ताव समन्वयक पद हेतु प्रस्तुत करें।

गजेंद्र श्रीवास्तव को फेडरेशन के बस्तर जिला संयोजक बनने पर टीचर्स एसोसिएशन ने दी बधाई।

0

एल बी संवर्ग की चार सूत्रीय मांगों को फेडरेशन में सम्मिलित करने पत्र सौंपा।

(जगदलपुर)__ 17.10 2025 कार्यालय कर्मचारी भवन जगदलपुर में आदरणीय श्री गजेंद्र श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर जिला संयोजक बनने पर छतीसगढ़ टीचर्स एसोशिएसन बस्तर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा बधाई प्रेषित करते हुए सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दी और उनके मार्गदर्शन के साथ बस्तर जिले के समस्त कर्मचारी व अधिकारी साथियों की समस्याओं को अग्रणी रखने में संगठन हर स्थिति में उनके साथ रहने हेतु आश्वस्त किया।

इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियसन बस्तर जिले ने वर्तमान में शिक्षक एवं एल बी संवर्ग से जुड़े हुए शासन और प्रशासन स्तर लंबित मांगों और समस्याओं को दूर करने और त्वरित निराकरण बाबत ज्ञापन राज्य स्तर पर फेडरेशन के माध्यम से शामिल करने सौंपा। जिसमे मुख्य रूप से निम्न बिंदु शामिल हैं:-

1-सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की वेतन विसंगति को दूर करना।

2-केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन के अधिकार प्राप्त हों।

3-शिक्षक एल बी संवर्ग को सोना साहू प्रकरण की तरह सभी को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान हेतु जनरल आर्डर पारित करने किये जाने की बात रखी गयी।

4- TET अनिवार्यता समाप्त करना। 

आदि मांगों को फेडरेशन के माध्यम से रखे जाने बावत कहा गया,जिस पर श्री श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया है कि आपकी मांगों पर फेडरेशन आपके लिए सदैव साथ है और राज्य स्तर से योजना बनाकर निश्चित ही मार्ग निकाला जाएगा।

इस भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियसन के श्री प्रवीण श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष,डॉ श्री लुदरसन कश्यप जिला अध्यक्ष बस्तर जिला,डॉ श्री तुलादास मानिकपुरी,श्री अमित पॉल जिला कोषाध्यक्ष बस्तर जिला एवं मनीष ठाकुर विकासखंड अध्यक्ष जगदलपुर उपस्थित रहे।

 बाहरी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज, व्यापारी संघ ने दिया अल्टीमेटम.।

0

बाहरी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज, व्यापारी संघ ने दिया अल्टीमेटम.।

भानुप्रतापपुर।

मुख्य चौक से लेकर चारों दिशाओं में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले बाहरी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारी संघ भानुप्रतापपुर ने नगर पंचायत और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। संघ का कहना है कि बाहर से आए कई व्यापारी बिना जीएसटी, बिना आधार कार्ड और बिना किसी स्थानीय पहचान के सड़कों पर जूते-चप्पल, कपड़े, बर्तन, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर सहित अन्य सामान बेच रहे हैं, जिससे स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है।

व्यापारी संघ के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 450 दुकानें पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब 250 व्यापारी किराए की दुकान में व्यापार करते हैं और लगातार नुकसान झेल रहे हैं। दूसरी ओर, रोड पर लगाए जाने वाले अस्थायी ठेले व दुकानें न केवल अवैध हैं, बल्कि यातायात बाधित कर रही हैं। मुख्य मार्ग, सरकारी अस्पताल और सरकारी भवनों के सामने लगाए जाने वाले स्टॉल से आवागमन में भी गंभीर समस्या आ रही है।

संघ ने कहा कि इन अवैध दुकानों से शासन को किसी भी प्रकार का राजस्व प्राप्त नहीं होता, क्योंकि ये व्यापारी बिना बिल और बिना अनुमति के व्यापार करते हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे नगर पंचायत का हर संभव सहयोग करते हैं, लेकिन बाहरी व्यापारी लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

आवेदन में व्यापारी संघ ने नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रोड पर लगाए गए सभी बाहरी व्यापारियों को तुरंत हटाया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 1 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी संघ धरना देने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

क्षेत्र मे एकमात्र न्यू लाइफ हॉस्पिटल में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत,,,,,, कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट,,,

0

क्षेत्र मे एकमात्र न्यू लाइफ हॉस्पिटल में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत,,,,,, कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट,,,

कोयलीबेडा़ /

बांदे क्षेत्र में कम से कम 150 से 200 ग्राम में हजारों की संख्या एवं बड़े-बड़े 5 से 6 हाट बाजार साथ में बांदे क्षेत्र से लगा सीमावर्ती महाराष्ट्र क्षेत्र के लोग निवास करते हैं जिसमे कई आदिवासी एवं बंगाली विस्थापित परिवार निवास करते हैं, इस क्षेत्र में एकमात्र शासकीय प्राथमिक उपचार केंद्र जहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मरीजों को बाहर अपना उपचार करने जाना पड़ता है काफी आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी होती है, बांदे न्यू लाइफ हॉस्पिटल पिछले दो-तीन वर्षों में निरंतर अपनी सेवा दे रही है, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस अस्पताल के डॉक्टर एन के साहू, जनरल फिजिशियन व उनके सहयोगी स्टाफ नर्स कुशल व्यवहार के साथ बेहतर इलाज अच्छे से करते हैं साथ में दवाइयां की गुणवत्ता एवं सस्ते इलाज करते हैं, जिससे बांदे समेत सारे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलती है परंतु गंभीर रोगियों को स्थानांतरण के लिए यह वहान (एम्बुलेंस )की व्यवस्था न होने से जल्द से जल्द रोगियों को सही जगह तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, रास्ते में गंभीर दुर्घटनाग्रस्त रोगियों को सही उपचार के लिए वहान की व्यवस्था न होने से कभी-कभी अपने जान से हाथ धोना पड़ता है, जिसके चलते बांदे के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सत्यनारायण बनिक की पत्नी समाजसेवी महिला समिति की सदस्य श्रीमती सीमा बनीक के अथक प्रयास से एक एंबुलेंस प्रदाय किया गया जिसे सारे क्षेत्र के दुर्घटना एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को जल्द से जल्द बड़े सुविधा वाले अस्पताल में पहुंचने का कार्य किया जाए जिससे उसकी जान बचा सके, इस नेक ओर सहरीनीय कार्य के लिए साथ में महिला समिति के सदस्य श्रीमती सुनीता सरकार, रिंकू हालदार, सागरिका सिकदार, दीपा दास, सत्यनारायण बनीक, बांदे भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष उत्तम बनिक, विशाल राय, भाजपा युवा नेता प्रकाश कर्मकार ने मिलकर एंबुलेंस की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई,

इस क्षेत्र में न्यू लाइफ हॉस्पिटल बांदे के डॉक्टर एन, के साहू द्वारा हेल्प नंबर-7805087683,8103804657 जारी किया गया है जिससे समस्त क्षेत्र के जनता से अपील किये,कि किसी प्रकार का कोई दुर्घटना एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की सेवा के लिए इस नंबर से संपर्क कर रोगियों की जान बचाई जा सके!

अडानी के बाद छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए अब विदेशी कम्पनी कॉर्पोरेट दिग्गज अर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील की एंट्री – नवनीत चाँद

0

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें और बस्तर मुक्ति मौर्चा का बड़ा आरोप, मोदी की गारंटी, अडानी-मित्तल की एंट्री

अमित जोगी ने 13 नवंबर को किया बड़ा खुलासा छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1.5 लाख करोड़ रुपए का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला

बस्तर संभाग के सभी जिले में, बस्तर के बेटे नवनीत चांद के आवाहन पर, मुक्ति मोर्चा और जोगी कांग्रेस के द्वारा, जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंप- बस्तर के स्टील के स्टील प्लाट के निजीकरण और खनीज संसाधन षडयंत्र पूर्वक 1.5 लाख करोड़ के घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी ई डी और सीबीआई करवाए जाने की रखी मांग

घोटाले के मूल्य का विवरण:
1. नगरनार स्टील प्लांट: 26,000 करोड़ रुपये
2. बैलाडिला लौह अयस्क खदानें: 85,000 करोड़ रुपये
3. भविष्य के राजस्व की हानि: 40,000 करोड़ रुपये
4. अवसंरचना और सहायक: 40,000 करोड़ रुपये

   (कुल: 1.5 लाख करोड़ रुपये)

प्रधानमंत्री श्री मोदी के कथनी और करनी में अंतर, मोदी के घोषणा के विपरीत नगरनर प्लांट को निजीकरण करने की तैयारी

छत्तीसगढ़ के इतिहासिक 1.5 लाख करोड़ वित्तीय घोटाले के CBI-ED से जाँच की माँग – अमित

जगदलपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 13/11/2025। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने आज प्रेस वार्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक 1.5 लाख करोड़ रुपये का घोटाला का का उजागर किया गया, जो राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा बस्तर के हितों की विरुद्ध किया जा रहा षड्यंत्र है! इस विषय को लेकर बस्तर के बेटे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जी के संभाग के बस्तर अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद के आव्हान पर आज बस्तर संभाग के सभी जिलों में, छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट के लिए बस्तर संभाग के सभी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंप इस बड़े घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई एवं ई डी से करने की मांग रखी गई, बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट तीन राज्यों, तीन मंत्रालयों ने साज़िश है उन्होंने कहा “छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला” है जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने के लिए तीन राज्य सरकारों, तीन केंद्रीय मंत्रालयों और कॉर्पोरेट दिग्गज अर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील की सुनियोजित साजिश शामिल है।

नवनीत चाँद ने बताया की पार्टी द्वारा पिछले दिनों इस एतिहासिक घोटाले के परत दर परत खोलते हुए बताया –

घोटाले की संरचना: विश्वासघात का त्रिकोण

1. साजिश की कालक्रम:

· 7 फरवरी 2020: छत्तीसगढ़ सरकार ने एनएमडीसी को महज 27.69 करोड़ रुपये में 1,845.80 एकड़ जमीन बेची, भूमि स्वामित्व की सुरक्षा समाप्त की

· 2022: बैलाडिला-4 और बैलाडिला-5 लौह अयस्क खदानें अर्सेलरमित्तल को आवंटित

· 3 अक्टूबर 2023: नगरनार में पीएम मोदी का सार्वजनिक आश्वासन: “प्लांट का निजीकरण नहीं होगा”

· 24 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ ने अर्सेलरमित्तल को कोयला ब्लॉक आवंटन की सिफारिश की
· दिसंबर 2024: आंध्र प्रदेश ने अनकापल्ली में अर्सेलरमित्तल के 17 एमटीपीए प्लांट की घोषणा की

· 29 अक्टूबर 2025: एनएमडीसी स्टील की वार्षिक रिपोर्ट ने पीएम के वादे को खारिज किया, “विनिवेश जारी” की पुष्टि की

· 7 नवंबर 2025: इस्पात मंत्रालय ने किरंदुल-अनकापल्ली स्लरी पाइपलाइन को मंजूरी दी
· 9 नवंबर 2025: तीन राज्यों में भूमि अधिग्रहण के लिए राजपत्रित अधिसूचना

2. वित्तीय तोड़-फोड़ के सबूत:

· पहली तिमाही वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जून): नगरनार प्लांट ने 26 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया

· दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 2024-25 (जुलाई-सितंबर): अर्सेलरमित्तल डील के साथ ही रहस्यमय घाटा

· 120 करोड़ रुपये का कोयला आयात घोटाला: छत्तीसगढ़ में कोयला भंडार के बावजूद गैर-मौजूद अमेरिकी कंपनी को अनुबंध

· पीसीए और पीईएमए उल्लंघन: एनएमडीसी स्टील प्रबंधन द्वारा स्पष्ट कानूनी उल्लंघन

3. हिस्सेदारी में हेराफेरी का गणित:

· वर्तमान हिस्सेदारी: एनएमडीसी (60.79%), संस्थान (39.21%)

· प्रस्तावित बिक्री: अर्सेलरमित्तल को अतिरिक्त 50.79%

· अंतिम परिणाम: एनएमडीसी 10% तक सीमित, अर्सेलरमित्तल को 50.79% (बहुमत नियंत्रण)

साजिशकर्ताओं की भूमिकाएं:

छत्तीसगढ़ सरकार:

· भूमि हस्तांतरण सक्षम किया (2020)

· खदान आवंटन की सिफारिश की (2024)

· राज्य के हितों की रक्षा करने में विफल

आंध्र प्रदेश सरकार:

· अर्सेलरमित्तल के मेगा प्लांट के लिए जमीन प्रदान की (2024)
· भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की (2025)

· छत्तीसगढ़ के संसाधनों की स्वेच्छाकारी प्राप्तकर्ता बनी

ओडिशा सरकार:

· मलकानगिरी में भूमि अधिग्रहण को अधिकृत किया (2025)
· संसाधन हस्तांतरण के लिए महत्वपूर्ण पारगमन मार्ग प्रदान किया

केंद्र सरकार की संलिप्तता:

पर्यावरण मंत्रालय:

· पर्यावरणीय मंजूरी त्वरित की
· अंतर-राज्यीय पर्यावरणीय प्रभाव की अनदेखी की

खान मंत्रालय:

· 85,000 करोड़ रुपये मूल्य की खदान आवंटन सुविधाजनक बनाई (2022)
· राज्य के खनिज अधिकारों की अनदेखी की

इस्पात मंत्रालय:

· रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दी
· स्लरी पाइपलाइन को मंजूरी दी (7 नवंबर 2025)
· निजीकरण एजेंडा आगे बढ़ाया

प्रधानमंत्री कार्यालय:

· वादे (2023) और कार्रवाई के बीच सीधा विरोधाभास
· भारत की सबसे बड़ी संसाधन लूट के मूक दर्शक

घोटाले के मूल्य का विवरण:

1. नगरनार स्टील प्लांट: 26,000 करोड़ रुपये

2. बैलाडिला लौह अयस्क खदानें: 85,000 करोड़ रुपये

3. भविष्य के राजस्व की हानि: 40,000 करोड़ रुपये

4. अवसंरचना और सहायक: 40,000 करोड़ रुपये

   कुल: 1.5 लाख करोड़ रुपये

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की मांगें:

1. तत्काल सीबीआई जांच निम्नलिखित मामलों में:
   · 1.5 लाख करोड़ रुपये का बहु-राज्यीय घोटाला
   · 120 करोड़ रुपये का कोयला आयात धोखाधड़ी
   · पीसीए और पीईएमए उल्लंघन
   · बहु-मंत्रालयीन साजिश
2. अर्सेलरमित्तल को दी गई सभी मंजूरियों को रद्द करना:
   · बैलाडिला खदान आवंटन
   · स्लरी पाइपलाइन मंजूरी
   · भूमि अधिग्रहण अधिसूचनाएं
3. 50.79% हिस्सेदारी बिक्री प्रस्ताव की पूर्ण वापसी
4. नगरनार को स्थायी पीएसयू घोषित करने की कानूनी गारंटी
5. जिम्मेदार मंत्रियों और अधिकारियों का इस्तीफा

अल्टीमेटम और चेतावनी:

श्री अमित जोगी ने घोषणा की: “हम 15-दिवसीय अल्टीमेटम जारी करते हैं। विनिवेश योजना वापस लिए जाने तक एनएमडीसी स्टील के सीएमडी को बस्तर में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम बस्तर के हर जिले में एक ऐतिहासिक जन आंदोलन शुरू करेंगे।”

“यह सिर्फ एक स्टील प्लांट के बारे में नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की आत्मा के लिए लड़ाई है, अजीत जोगी जी की विरासत को पुनः प्राप्त करने और हमारे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का संघर्ष है इस दौरान, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में, जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष मेहताब सिंह, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, जगदलपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया यादव, जिला प्रवक्ता अलका नादान, शहर महामंत्री निहारिका सिंह, शहर सचिव अंजुम हुसैन, शहर उपाध्यक्ष धन सिंह बघेल, बकावंड मंडल अध्यक्ष नोबी निषाद, लकी बघेल, गुप्ता, जनता दरबार कार्यालय प्रभारी जॉन आकाश आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे

जिले में अवैध परिवहन किए जा रहे 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त..

0

राहुल भोई महासमुंद..

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही जिले में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक 37 प्रकरणों में लगभग 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से जिले में आने वाले धान को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती राज्य एवं जिलों में 16 चेकपोस्ट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।

मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर के अवधि में सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान में सर्वाधिक महासमुंद जिले में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए लगातार कार्रवाईयाँ की जा रही है। जिले में 16 चेकपोस्ट के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। इसके अलावा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसके तहत 111 उपार्जन केन्द्रों में ग्राम पंचायत सचिवों को प्रभारी बनाया गया है। धान खरीदी में लापरवाही के चलते एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 9 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस और तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में 130 समिति के 182 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। आज सोमवार के लिए कुल 536 किसानों का टोकन कट गया है। जिसके तहत 32237 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।

अंतागढ़ के हीमोडा पुल पर दो ट्रकों की दुर्घटना, बड़ा हादसा टला….मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

0

अंतागढ़ के हीमोडा पुल पर दो ट्रकों की दुर्घटना, बड़ा हादसा टला….मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

अंतागढ़।

बीती रात अंतागढ़ थाना क्षेत्र के हीमोडा पुल के ऊपर एक के बाद एक दो ट्रक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार मेटा बोदेली से लौह अयस्क लेकर गिधाली की ओर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में अचानक अनियंत्रित होकर पुल पर ही पलट गया।

 

पहले ट्रक के पलटने के बाद कुछ देर में एक दूसरा ट्रक भी पुल से गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस ट्रक की हेडलाइट कम थी, जिसके चलते चालक को आगे पलटी हुई ट्रक दिखाई नहीं दी और वाहन सीधे उसी से जा भिड़ा।

गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया तथा यातायात बहाल करवाया। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*प्रधानमंत्री ने किया 90 करोड़ के दो एकलव्य विद्यालयों का लोकार्पण*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन नवोदय विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े और देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बिरसा मुंडा जी के बलिदान, उनके संघर्ष और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमिट योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया।

*बीजापुर को मिली बड़ी सौगात—90 करोड़ की लागत से दो एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण*

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए बीजापुर जिले में 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
लोकार्पित संस्थान—

बालक एवं बालिका एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, आवापल्ली

बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोपालपटनम

इन विद्यालयों से जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दीं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

प्रधानमंत्री के संबोधन को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजूर, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा,अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री देवेंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निक्को जायसवाल कंपनी व्दारा सीएसआर मद अंतर्गत कराए गये विभिन्र निर्माण कार्यों की होगी जाँच_…कोयलीबेडा से…..लक्ष्मण दर्रो की खबर_

0

निक्को जायसवाल कंपनी व्दारा सीएसआर मद अंतर्गत कराए गये विभिन्र निर्माण कार्यों की होगी जाँच_…कोयलीबेडा से…..लक्ष्मण दर्रो की खबर_

 

 

कोयलीबेडा़ / मेटाबोदेली चारगाँव माइंस क्षेत्र में CSR मद के उपयोग में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद अब पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच होगी। निक्को कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये के CSR फंड में बंदरबांट किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

जिला कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। निर्देशानुसार अंतागढ़ के अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति गठित की गई है, जो पूरे खर्च, कार्यों की प्रगति तथा वास्तविक उपयोग की विस्तृत पड़ताल करेगी।

 

जाँच टीम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के गायता-पटेल एवं प्रभावित गांवों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में साइट निरीक्षण भी करेगी, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रशासन का कहना है कि जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी।…..

अंतागढ़ अनुविभागीय अधिकारी (एस डी एम) का पद लंबे समय से रिक्त होना क्षेत्र के प्रति प्रशासनिक उदासीनता का बेहतरीन उदाहरण,, अनूप नाग,,,,,,अंतागढ़ ब्यूरो मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

0

अंतागढ़ अनुविभागीय अधिकारी (एस डी एम) का पद लंबे समय से रिक्त होना क्षेत्र के प्रति प्रशासनिक उदासीनता का बेहतरीन उदाहरण,, अनूप नाग,,,,,,अंतागढ़ ब्यूरो मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

*अंतागढ़ परलकोट को जिला बनाने का सार्थक प्रयास करे*

अंतागढ़।। अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अनूप नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अंतागढ़ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में जहां लम्बे अरसे से एस.डी.एम जैसे महत्वपूर्ण पद का रिक्त होना क्षेत्र के प्रति प्रशासनिक उदासीनता का अच्छा उदाहरण इन दिनों देखने को मिल रहा है। उक्त महत्वपूर्ण पद का फिलहाल अंतागढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर प्रभार मे है, उक्त वक्तव्य है अनूप नाग ने कहा है कि जिले में अंतागढ़ क्षेत्र को प्रशासन कितना महत्व देती है, ये इसी से स्पष्ट हो गया कि अंतागढ़ अनुभाग मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (एस.डी.एम.) जैसे महत्वपूर्ण पद पर दूसरे अधिकारी को प्रभार मे देकर काम चलाया जा रहा है। जबकि इस ओर स्थानीय सांसद और विधायक कितना गंभीर है इसका अच्छा उदाहरण है जबकि वर्तमान में धान खरीदी, मतदाता पुनरीक्षण एवं अन्य जनता एवं प्रशासन से जुड़े कई कार्य चल रहा है। ऐसे में अंतागढ़ अनुविभाग मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (एस.डी.एम.) अलग से पदस्थ होना अति आवश्यक है। इसी तरह कुछ अन्य विभागों का भी यही हाल है यदि शासन प्रशासन निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के बात को महत्व नहीं दे रही है तो मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है कि एक की जगह दो निम्बू काटकर पद की नियुक्ति कराना चाहिए। पूर्व विधायक अनूप नाग ने प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा है कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेण्डी स्थानीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ दिल्ली जाकर परिवहन मंत्री से भेंट मुलाकात कर सड़क, पुलिया की मांग की है इसके लिए साधुवाद, परन्तु उक्त रोड, पुलिया के निर्माण क्षेत्रवासियों को इंतजार रहेगा। क्योंकि कोटरी नदी के बेचा घाट में पुलिया निर्माण का प्रयास मेरे द्वारा भी किया गया था तात्कालिन कांग्रेस की सरकार के सी.एम. भूपेश बघेल के द्वारा वित्तीय स्वीकृती प्रदान किया गया था। कार्य एजेंसी सेतू निगम रायपुर को बनाया गया था तथा 16 महीने में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किया गया था तथा इसके लिए सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. भी जारी की गई थी, परन्तु उन दिनों में यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील होने से सड़क, पुलिया निर्माण प्रारंभ नही किया जा सका। करीब डेढ़ वर्षों तक अनजान क्षेत्रों से तथा नारायणपुर, दुर्गुकोन्दल जैसे क्षेत्रों से भोले भाले ग्रामवासियों के द्वारा विरोध कराया जाता रहा। वर्षा ऋतु आ जाने एवं आचार सांहिता लग जाने के कारण कांग्रेस शासन काल में पुलिया निर्माण नहीं किया जा सका। आगे अनूप नाग यह भी बात प्रेष विज्ञप्ति में उल्लेख किए है कि विधायक, सांसद तथा साथ गए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आमाबेड़ा और पंखाजूर को पृथक विकासखण्ड बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इन्ही के द्वारा विकासखण्ड बनाने की बात लम्बे अरसे भोली भाली जनता को झूठी तसल्ली देते रहते है। तसल्ली देना बंद करें और भविष्य में विकासखण्ड आमाबेड़ा एवं पखांजूर को पृथक से विकासखण्ड का दर्जा दिलाकर अंतागढ-परलकोट नाम से जिला बनाने का सार्थक प्रयास करें।

*धान खरीदी महापर्व का भव्य शुभारंभ*,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*धान खरीदी महापर्व का भव्य शुभारंभ*,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*धान बेचने आए किसानों का जनप्रतिनिधियों ने की आत्मीय स्वागत*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में आज से धान खरीदी के महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिले के 30 उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम नैमेड़ के धान खरीदी केंद्र में आयोजित किया गया, जहाँ सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति में खरीदी की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजूर, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल, जिला खाद्य अधिकारी श्री दिलीप उइके सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने सभी किसानों से जल्द टोकन कटवाने तथा समय पर धान लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किसानों का धान सुगमता से खरीदा जाएगा और भुगतान भी समय पर सुनिश्चित होगा। जिले में धान खरीदी को सरल और पारदर्शी बनाने तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री दिलीप उइके ने बताया कि पिछले वर्ष 20,643 पंजीकृत किसानों में से 87.36% अर्थात 18,033 किसानों ने 11,07,888 क्विंटल धान बेचा था, जिसके बदले में 275 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था।
इस वर्ष 18,978 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनका कुल रकबा 40,528.42 हेक्टेयर है। 24 समितियों और 30 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से आज से खरीदी प्रारंभ हो चुकी है।

सभी उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम, ’टोकन तुहर दुआर’ सुविधा, तथा सतर्क एप के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र के लिए नोडल/प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति तथा चेक पोस्ट पर निगरानी को भी मजबूत किया है।

*20 क्विंटल धान लेकर सदावीर सलाम ने की खरीदी की बोहनी*

शुभारंभ कार्यक्रम में नैमेड़ निवासी किसान सदावीर सलाम 20 क्विंटल धान लेकर पहुंचे और खरीदी की बोहनी की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया।

किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बेचकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने लिए उत्सव जैसा बताया।

सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी भूमि सुरक्षा कानून, ग्राम सभा को अधिकार, DMF व TSP राशि के सीधे हस्तांतरण तथा अबूझमाड़ में बाहरी बसावट पर रोक की मांग उठी

भैरमगढ़/,,,,,,,,,,,,, बीजापुर। सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को भैरमगढ़ में एक विशाल रैली निकाल कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम विस्तृत मांग पत्र सौंपा। समाज ने पाँचवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुरूप आदिवासी क्षेत्रों में कानूनी, प्रशासनिक और आर्थिक सुधार तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई। जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने TAC की बैठक जल्द बुलाने, आदिवासी भूमि सुरक्षा कानून, ग्राम सभा को अधिकार, DMF व TSP राशि के सीधे हस्तांतरण तथा अबूझमाड़ में बाहरी बसावट पर रोक जैसी प्रमुख मांगें रखीं। समाज ने कहा कि इन सुधारों से बस्तर में शांति और न्याय सुनिश्चित होगा।
…..
भगवान बिरसा ने पारंपरिक हक को कानूनी संरक्षण दिया – विक्रम मंडावी

ज्ञापन सौंपे जाने से पूर्व भैरमगढ़ के पुराने बाजार स्थल पर आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने सभा को संबोधित करते कहा कि बिरसा मुंडा ने उस समय आवाज उठाई, जब अंग्रेज सरकार, साहूकारों और जमींदारों द्वारा आदिवासियों की जमीन छिनी जा रही थी। उन्होंने कहा कि “अबुआ दिसुम, अबुआ राज”, अर्थात हमारी धरती पर हमारा ही अधिकार होना चाहिए। बिरसा का मानना था कि जमीन केवल आर्थिक साधन नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन, संस्कृति और अस्तित्व की आधारशिला है।
उनके नेतृत्व में चला उलगुलान (महाविद्रोह) आदिवासी समाज की भूमि और स्वाभिमान की रक्षा का ऐतिहासिक आंदोलन बन गया। इसी संघर्ष का परिणाम था कि अंग्रेज सरकार को छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 लागू करना पड़ा, जिसने आदिवासियों की जमीन पर बाहरी लोगों के कब्जे को रोक दिया और पारंपरिक हक को कानूनी संरक्षण दिया।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने सभा में कहा कि बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी जमीन, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष आवश्यक है। वे केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं।

समाज के ब्लाक अध्यक्ष सीताराम मांझी ने कहा कि हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनकी विचारधारा धरती की रक्षा, संस्कृति की रक्षा और जनअधिकारों की रक्षा को आगे बढ़ाएँगे।
सभा को दशरथ कुंजाम, बलदेव अतरा, रानू सोरी, रतन कश्यप, सत्य प्रेम वेंजम, रामलाल यादव, शिव पुनेम, भावसिंह भास्कर, दसमत पोडियामी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य सीएस नेताम, कमलेश पैंकरा, बुधराम गावड़े, सरजू भास्कर, सोहन भोगामी, मुर्रा वेट्टी, जोगा माड़वी, दुल्ला कश्यप, रामलाल यादव, चैतुराम हपका, विशु इच्छम, मनधर नाग, सुनील एर्पुडे, मोटू वेट्टी, श्रवण सैंड्रा आदि समाज प्रमुख मौजूद थे।

0

सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी भूमि सुरक्षा कानून, ग्राम सभा को अधिकार, DMF व TSP राशि के सीधे हस्तांतरण तथा अबूझमाड़ में बाहरी बसावट पर रोक की मांग उठी

भैरमगढ़/ बीजापुर,,,,,,,,,, सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को भैरमगढ़ में एक विशाल रैली निकाल कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम विस्तृत मांग पत्र सौंपा। समाज ने पाँचवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुरूप आदिवासी क्षेत्रों में कानूनी, प्रशासनिक और आर्थिक सुधार तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई। जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने TAC की बैठक जल्द बुलाने, आदिवासी भूमि सुरक्षा कानून, ग्राम सभा को अधिकार, DMF व TSP राशि के सीधे हस्तांतरण तथा अबूझमाड़ में बाहरी बसावट पर रोक जैसी प्रमुख मांगें रखीं। समाज ने कहा कि इन सुधारों से बस्तर में शांति और न्याय सुनिश्चित होगा।
…..
भगवान बिरसा ने पारंपरिक हक को कानूनी संरक्षण दिया – विक्रम मंडावी

ज्ञापन सौंपे जाने से पूर्व भैरमगढ़ के पुराने बाजार स्थल पर आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने सभा को संबोधित करते कहा कि बिरसा मुंडा ने उस समय आवाज उठाई, जब अंग्रेज सरकार, साहूकारों और जमींदारों द्वारा आदिवासियों की जमीन छिनी जा रही थी। उन्होंने कहा कि “अबुआ दिसुम, अबुआ राज”, अर्थात हमारी धरती पर हमारा ही अधिकार होना चाहिए। बिरसा का मानना था कि जमीन केवल आर्थिक साधन नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन, संस्कृति और अस्तित्व की आधारशिला है।
उनके नेतृत्व में चला उलगुलान (महाविद्रोह) आदिवासी समाज की भूमि और स्वाभिमान की रक्षा का ऐतिहासिक आंदोलन बन गया। इसी संघर्ष का परिणाम था कि अंग्रेज सरकार को छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 लागू करना पड़ा, जिसने आदिवासियों की जमीन पर बाहरी लोगों के कब्जे को रोक दिया और पारंपरिक हक को कानूनी संरक्षण दिया।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने सभा में कहा कि बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी जमीन, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष आवश्यक है। वे केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं।

समाज के ब्लाक अध्यक्ष सीताराम मांझी ने कहा कि हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनकी विचारधारा धरती की रक्षा, संस्कृति की रक्षा और जनअधिकारों की रक्षा को आगे बढ़ाएँगे।
सभा को दशरथ कुंजाम, बलदेव अतरा, रानू सोरी, रतन कश्यप, सत्य प्रेम वेंजम, रामलाल यादव, शिव पुनेम, भावसिंह भास्कर, दसमत पोडियामी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य सीएस नेताम, कमलेश पैंकरा, बुधराम गावड़े, सरजू भास्कर, सोहन भोगामी, मुर्रा वेट्टी, जोगा माड़वी, दुल्ला कश्यप, रामलाल यादव, चैतुराम हपका, विशु इच्छम, मनधर नाग, सुनील एर्पुडे, मोटू वेट्टी, श्रवण सैंड्रा आदि समाज प्रमुख मौजूद थे।

अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट CCTV और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत,छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू।

0

अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट CCTV और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत,छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू।

रायपुर/छत्तीसगढ़:-

*प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी जाएगी धान*

*3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी धान*

*राज्यभर के 2739 केंद्र तैयार, किसानों के लिए बारदाना, पेयजल, शेड और माइक्रो ATM की व्यवस्था पूरी*

*अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट CCTV और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत*

*15 नवंबर से 31 जनवरी तक होगी धान की खरीदी*

आप ने किया कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा – किसानों की अनुदान वाली पाइपें 6–7 महीनों से छुपाकर रखने का आरोप….. मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

0

आप ने किया कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा – किसानों की अनुदान वाली पाइपें 6–7 महीनों से छुपाकर रखने का आरोप….

कोयलीबेडा से मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

 

कोयलीबेडा:-

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष बारसू हुपेंडी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेटाबोदेली और चारगांव क्षेत्र में किसानों को अनुदान के तहत मिलने वाली पाइपों को जानबूझकर 6–7 महीनों से छुपाकर रखा गया है। बारसू हुपेंडी का कहना है कि इस पूरे मामले में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत साफ तौर पर दिख रही है, जो भ्रष्टाचार और निजी लाभ की ओर इशारा करता है।

 

ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेंद्र कड़ियाम ने कहा कि यदि पाइपों का वितरण ईमानदारी और पारदर्शिता से किया गया होता तो पात्र किसानों को अब तक उनका हक मिल चुका होता। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने पाइपों को छिपाकर किसानों को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी कुछ व्यापारियों के साथ मिलकर इन पाइपों की अवैध बिक्री की तैयारी में थे।

 

आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सभी पात्र किसानों को उनकी अनुदान की पाइपें तत्काल उपलब्ध कराई जाएँ।

 

आप नेता सुरेश उईके ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर पांच दिवस अंदर माइनिंग प्रभावित क्षेत्र में वितरण नहीं होता है आम आदमी पार्टी कृषि मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने बाध्य होगी।इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और जीत की खुशी में शरीक हुए

जनता का विश्वास, सदैव भाजपा के साथ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

बिहार विधानसभा के घोषित चुनाव परिणाम में एनडीए और भाजपा की शानदार विजय पर आज दोपहर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। जबरदस्त आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और जीत की खुशियाँ एक दूसरे से साझा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री देव ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर बधाइयाँ दी और भाजपा की चुनावी विजय की खुशियों में शरीक हुये।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार देश के सतत विकास व जनता की सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रही है। बिहार की सम्मानीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व जनसेवा के कार्यो पर मुहर लगाया है।

सरायपाली- पदमपुर रोड पर दिल दहला देने वाली टक्कर! सब्जी मार्केट से लौट रहे युवक की क्रेन से दर्दनाक मौत

0

सरायपाली। महलपारा वार्ड नंबर 02 निवासी एक युवक की सरायपाली सब्जी मार्केट क्षेत्र में उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब वह पैदल घर लौट रहा था। घटना 13 नवंबर 2025 की शाम करीब 4:20 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष यादव  सब्जी मार्केट से लौटते समय पदमपुर रोड दुर्गा मंदिर के पास पहुँचा ही था कि उसी दौरान कुटेला चौक की ओर से आ रही क्रेन वाहन क्रमांक CG 06 GQ 5113 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही संदीप सहिस एवं अन्य साथी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने शाम 5:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, क्रेन चालक की लापरवाही से हुई टक्कर में लगी चोटों के कारण ही संतोष यादव की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवम्बर को 50 एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास, 42 विद्यालयों का होगा उद्घाटन।

0

प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवम्बर को 50 एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास, 42 विद्यालयों का होगा उद्घाटन

 

कांकेर

जिले के दुर्गूकोंदल भंडारडिगी एवं नरहरपुर सुरही में स्थित ईएमआरएस उद्घाटन सूची में शामिल*

 

दुर्गूकोंदल/कांकेर, 14 नवम्बर 2025।

जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) योजना के तहत देशभर में नए विद्यालयों के संचालन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। देश के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को दोपहर 1:00 वर्चुअल माध्यम से देश के 50 ईएमआरएस विद्यालयों का शिलान्यास तथा 42 ईएमआरएस विद्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। जिला कलेक्टर कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी केअनुसार इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले के दो विद्यालय भी शामिल हैं।

कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम भंडारडिगी तथा नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सुरही स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय इस उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम पूरी तरह वन-वे लाइव प्रसारण के माध्यम से होगा, जिसके लिए संबंधित स्थलों पर आवश्यक तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था, स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का सामूहिक उत्सव मनाया जा सके।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय बहुल क्षेत्रों में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खानपान, खेल एवं व्यक्तित्व विकास हेतु आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्थापित किए जाते हैं। इन विद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक संसाधन, आईटी प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं खेल मैदान की सुव्यवस्थित व्यवस्था रहती है।

दुर्गूकोंदल और नरहरपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में इस उद्घाटन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन विद्यालयों के संचालित होने से क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर अपने ही जिले में उपलब्ध होगा, जिससे शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” का प्रथम चरण बस्तर से प्रारंभ

0

बस्तर की संस्कृति, संसाधन और आदिवासी हक़ की रक्षा के लिए आप की ऐतिहासिक पहल

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ 15 तारीख से “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा का प्रथम चरण बस्तर संभाग से प्रारंभ होगा। यात्रा का शुभारंभ कुंडा गांव, जिला बस्तर से किया जाएगा, जबकि प्रथम चरण का समापन जगदलपुर में होगा।

आप नेता समीर खान ने जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा बस्तर की संस्कृति, धरोहर, जंगल, जल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र की भाजपा सरकार बस्तर और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों के हाथ बेचने की लगातार कोशिश कर रही है, उसके विरोध में यह जनयात्रा एक मजबूत आवाज होगी।

प्रमुख उद्देश्य

बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और धरोहर की रक्षा

जंगल–जमीन–जल पर आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा

युवा रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद

भाजपा की नफ़रत की राजनीति और जनविरोधी नीतियों का विरोध

लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए जनजागरण

यात्रा का स्वरूप

यह यात्रा जनसभा, पदयात्रा और ग्राम संवाद के रूप में पूरे बस्तर संभाग के हर जिला और हर विधानसभा में पहुंचेगी।

प्रत्येक गाँव और शहर में आम आदमी पार्टी के नेता लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा और जनहितकारी संकल्पों से अवगत कराएंगे।

नेताओं की उपस्थिति

इस यात्रा में प्रदेश स्तरीय नेतृत्व, संभाग के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

विशेष रूप से –

समीर खान (आप नेता)

बल्लू भवानी (उपाध्यक्ष, आप छत्तीसगढ़), नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल जी , प्रदेश महा सचिव वदूद आलम, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश संगठन महासचिव,देव लाल नरेटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु चंद्रा, मेहर सिंग भटी,, साथ में 10विंग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे 

दोनों नेताओं ने कहा कि “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” बस्तर के लोगों की आवाज बनेगी और भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय को हर मंच पर उजागर करेगी।

समापन

आप नेता समीर खान ने कहा—

“बस्तर बचाबो, छत्तीसगढ़ बचाबो हमारा संकल्प है।

यह यात्रा लोगों को जोड़ने, जागरूक करने और उनके हक की लड़ाई लड़ने का ऐतिहासिक अभियान बनेगी।”

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत, नक्सलियों का ‘भव्य स्मारक’ ध्वस्त, जाटलूर में खुला नया सुरक्षा कैम्प

0

नारायणपुर, छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज (14 नवंबर 2025) एक बड़ी रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष बल DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर, और केंद्रीय अर्धसैनिक बल ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए जाटलूर में नक्सलियों द्वारा स्थापित एक भव्य और लंबे समय से उपयोग किए जा रहे स्मारक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत, नक्सलियों का ‘भव्य स्मारक’ ध्वस्त, जाटलूर में खुला नया सुरक्षा कैम्प

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत, नक्सलियों का ‘भव्य स्मारक’ ध्वस्त, जाटलूर में खुला नया सुरक्षा कैम्प

नारायणपुर, छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज (14 नवंबर 2025) एक बड़ी रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष बल DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर, और केंद्रीय अर्धसैनिक बल ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए जाटलूर में नक्सलियों द्वारा स्थापित एक भव्य और लंबे समय से उपयोग किए जा रहे स्मारक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

नक्सली गतिविधियों का प्रतीक हुआ जमींदोज

यह स्मारक अबूझमाड़ में नक्सली गतिविधियों और उनके प्रभुत्व का एक महत्वपूर्ण प्रतीक था। इसे ध्वस्त करने को क्षेत्र में कानूनी और संवैधानिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

सफलता की कुंजी: सुरक्षा बलों की सटीक योजना और स्थानीय खुफिया तंत्र का प्रभावी उपयोग।

रणनीतिक महत्व: इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर गहरा आघात लगा है, और यह क्षेत्र में सुरक्षा बलों के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है।

जाटलूर में नया सुरक्षा कैम्प स्थापित: विकास की नई राह

स्मारक को ध्वस्त करने के तुरंत बाद, उसी स्थान पर जाटलूर में एक नया सुरक्षा कैम्प स्थापित कर दिया गया है। यह कैम्प केवल एक सैन्य अड्डा नहीं है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक ‘जन सुविधा केंद्र’ के रूप में भी कार्य करेगा।

एक वर्ष में 16 कैम्प: अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में कुल 16 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं।

कैम्प का दोहरा लक्ष्य:

नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना।

स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना।

स्थानीय लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

जाटलूर का यह नया कैम्प स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा:

स्वास्थ्य सुविधाएँ: प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं।

आपातकालीन सहायता: किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित मदद।

संपर्क सुविधा: संचार और संपर्क के साधन।

स्वर्गीय मनोज मंडावी के जयंती पर भोजन व फल वितरण किया।

0

स्वर्गीय मनोज मंडावी के जयंती पर भोजन व फल वितरण किया

भानुप्रतापपुर:-

आज दिनांक 14 11.2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भानुप्रतापपुर के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी जी की जयंती पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व बच्चों को भोजन व फल,बिस्किट वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबल पाढ़ी ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता ,वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत संचेती ,मोहन मांडवी गोपाल राठी,कांग्रेस आई टी सेल के अध्यक्ष नमन जैन ,विजय धामेचा,संजू नेताम, नरेंद्र कुलदीप, भगवान सिंह कुंजाम, निकेश ठाकुर, रवि दुग्गा व कार्यकर्ता उपस्थित हुवे साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के bmo डॉक्टर गोटा व स्टाफ भी उपस्थित थे* ।

कैबिनेट की बैठक कुछ देर में होगी शुरू, हाफ बिजली योजना पर हो सकता है फैसला, धान खरीदी, गौरव दिवस, विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर होगी चर्चा

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कुछ देर बाद मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। आज की बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही बिजली बिल हाफ योजना के फैसले पर मुहर लगने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक बैठक में मुख्य रूप से आज से शुरू हो रहे धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा खरीदी केंद्रों की तैयारियां, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया की प्रगति पर भी रिपोर्ट पेश की जा सकती है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी।

अधिकारियों के मुताबिक यह सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार की अलग-अलग विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट बैठक में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। उनके कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग से जुड़ी कुछ प्रस्तावित नीतियों, ग्रामीण विकास योजनाओं और शिक्षा विभाग से संबंधित फैसलों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

24 बच्चों की मौत के आरोपी डाक्टर को SIT ने रिमांड पर लिया, पूछेगी जहरीला सिरप बाजार कैसे पहुंचा?

0

SIT Remand: श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कप सिरप के सेवन से अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है. कफ सिरप के इस्तेमाल से गुर्दे की समस्या ग्रसित बच्चों की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी और अब तक 7 लोग आरोपी बनाए गए हैं

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई एसआईटी का सिलसिला जारी है. गुरुवार को एसआईटी ने गिरफ्तार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को 3 दिन की रिमांड पर लिया है. टीम अब उनसे पूछताछ कर प्रकरण से जुड़े नए साक्ष्य जुटाने में जुटेगी.

श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कप सिरप के सेवन से अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है. कफ सिरप के इस्तेमाल से गुर्दे की समस्या ग्रसित बच्चों की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी और अब तक 7 लोग आरोपी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-करोड़ों की कमाई को त्याग बेटा-बेटी के साथ ओसवाल परिवार लेगा संन्यास, 16 जनवरी को लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा!

परासिया पुलिस टीम छिंदवाड़ा जेल पहुंची और डॉ. सोनी को अपने साथ ले गई

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार दोपहर परासिया पुलिस टीम छिंदवाड़ा जेल पहुंची और डॉ. सोनी को अपने साथ ले गई. अगले तीन दिनों तक उनसे लगातार पूछताछ की जाएगी. माना जा रहा है कि जांच टीम दवा वितरण, मरीजों के इलाज और सैंपल रिपोर्ट से जुड़े कई अहम सवाल पूछेगी

एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीला सिरप बाजार तक कैसे पहुंचा?

एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीला सिरप बाजार तक कैसे पहुंचा, इसके निर्माण और वितरण की प्रक्रिया में किन लोगों की सीधी भूमिका थी. डॉ. सोनी से पूछताछ के दौरान दवा सप्लाई चैन, सैंपल रिपोर्ट, और इलाज के दौरान दी गई दवाओं की जानकारी पर फोकस रहेगा.

ये भी पढ़ें-चिल्लर पार्टी चला रहा था रंगदारी गिरोह, रईस घरों के बच्चों को बनाते थे निशाना, गैंग सरगना भेजा गया जेल 

जहरीले कप सिरप केस में अब तक कुल 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं. डा. प्रवीन सोनी की फरार पत्नी को भी सह आरोपी है. गिरफ्तार होने वालों में जी. रंगनाथन, राजेश सोनी न्यू अपना फार्मा. सौरभ जैन अपना मेडिकल फार्मासिस्ट, महिला फार्मासिस्ट के माहेश्वरी कांचीपुरा भी शामिल हैं.

SIT ने डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को भी बनाया है सह आरोपी

गौरतलब है SIT ने डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को सह आरोपी बनाया है. आरोप है कि चाइल्ड विशेषज्ञ डा. प्रवीण सोनी के मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी पर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है, जो पति की गिरफ्तारी के बाद से फरार थी.एसआईटी पुलिस मामले में अब तक श्रीसन फार्मा के संचालक समेत कुल 7 लोग आरोपी बना चुकी है

जिला बस्तर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक का चुनाव 15 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय जगदलपुर में

0

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 120 कर्मचारी संगठनों का महागठबंधन “छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन” के जिला बस्तर का प्रतिष्ठा पूर्ण “जिला संयोजक” का चुनाव दिनांक 15.11. 2025 (शनिवार) को संध्या 4:00 बजे कार्यालय पशु चिकित्सा विभाग, टाउन हॉल के सामने जगदलपुर में संपन्न होने जा रहा है।

 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान तथा प्रांतीय प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता ने बस्तर जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों को दिनांक 15.11.2025 को संध्या 4:00 बजे कार्यालय पशु चिकित्सा विभाग टाउन हॉल के सामने जगदलपुर में उपस्थित होने, बैठक की सूचना जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के संयोजक श्री आर डी तिवारी अपनी अधिवर्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो चुके हैं। जिसके फलस्वरुप “जिला संयोजक” के इस प्रतिष्ठापूर्ण पद पर नए जिला संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। अतः सभी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि इसे सर्व प्राथमिकता देते हुए चुनाव की बैठक में अवश्य उपस्थित होंगे।

आम आदमी पार्टी बीजापुर के द्वारा धान खरीदी को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से, राज्य के माननीय कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व माननीय मुख्यमंत्री श्री सायं जी के नाम को आवेदन दिया

0

किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रखे, गिरदावरी में गलती से अपात्र में सुधार कर किसानों की परेशानी दूर करे सरकार-सतीश मंडावी जिला अध्यक्ष ब आम आदमी पार्टी बीजापुर छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के नेता जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने कहा है कि सरकार की लापरवाही से प्रदेश में किसान परेशान है। बीजापुर जिले में एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जिस कारण किसान धान ना बिकने की समस्या से चिंतित हैं। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जायेंगे।अब तक सरकार द्वारा जो गिरदावरी में आवेदन लिया गया है उसमें किसान की भूमि, खसरा–खतौनी, फसल आदि का डेटा राजस्व अभिलेखों से मिलान नहीं हो रहा है,और कई जगह पुराना रिकॉर्ड है,नाम गलत हैं,

भूमि विवादित या बँटी हुई है। इससे पोर्टल पर दर्ज जानकारी सही मैच नहीं हो रही है इस कारण प्रदेश के लगभग 7 लाख किसान परेशान हैं।

आगे आप नेता श्री प्रवीण उयका ने भी कहा कि धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है और अन्य कारणों से किसानों को बड़ी समस्या होती है।

आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहे। गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। साथ ही प्रदेश में जारी समिति प्रबंधको की हड़ताल से 15 नवम्बर से धान खरीदी नहीं हो पायेगी। सरकार को इस बारे में उचित व्यवस्था करनी चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।

आज बीजापुर के किसानो के हितो को ध्यान मे रखते हुये ज्ञापन सोपने वालो मे प्रमुख रूप से आप जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी, श्री प्रवीण उयका व अन्य साथी उपस्थित थे

*मोहला —नशे में बर्बाद हो रहा है जिला , मुंह मांगा रकम लेकर आबकारी अधिकारी दे रहा संरक्षण*

0

मनीष कौशिक मोहला

मोहला—-मोहला -मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के गांव गांव में बिक रहे अवैध शराब के चलते इस अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण बदहाली के कगार में पहुंच चुके हैं युवा पीढ़ी नशे के आगोश में है। धड़ल्ले से चल रहे नशे के अवैध कारोबार से बर्बादी की ओर बढ़ रहे इस जिले मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर एस भांडेकर कि संदिग्ध कार्यप्रणाली को लेकर बेहद चौंकाने वाला भंडाफोड़ हुआ है, जिले के नगर ,गांव,गली मोहल्ले में अवैध शराब बेचने के एवज में मोटा रकम लिया जा रहा है शिकायत में सामने आया है कि संबंधित आबकारी अधिकारी के लिए वसूली का काम विभाग के आरक्षक तथा सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर महिनो से करते आ रहे हैं।

उल्लेखनीय की आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर एस भांडेकर अंबागढ़ चौकी नगर के एक घर मे दलबद के साथ घुसे इधर कुछ समय बाद अंबागढ़ चौकी नगर कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आबकारी अधिकारी भाडेकर अपने सहयोगियों के साथ उसके घर में दाखिल होकर शराब बेचने के एवज में 50 हजार रुपए महीना की मांग करते हुए महिला और परिवार के साथ बदसलूकी करने के आरोपो मे अंबागढ़चौकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अधीनस्थ कर्मचारियों से करवाता है वसूली-आरोपो के मुताबिक साहयक जिला आबकारी अधिकारी भाडेकर अवैध शराब बेचने तथा होटल में शराब पीने पिलवाने के एवज मे महीना फिक्स है भाडेकर अपने अधीनस्थ कर्मचारी एवं सरकारी शराब दुकान में काम कर रहे सुपरवाइजरों को घर दुकान भेजकर वसूली करवाते हैं इस दौरान वे अनाप-शनाप पैसों की मांग करते हैं।महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल्स, मोबाइल रिकॉर्डिंग ,वीडियो और फोटो साक्ष्य भी सौंपे हैं।

की जा रही है मामले की जांच -एक महिला ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ अवैध वसूली तथा बदसलूकी की लिखीत शिकायत की है उक्त मामले में गहन जांच किया जा रहा है। अश्वनी राठौर थाना प्रभारी अंबागढ चौकी

दीपावली से पहले हुई शिकायत- गौरतलब है कि दिपावली से पहले भी लगातार आबकारी विभाग के अधिकारी भांडेकर पर शराब तस्करी को संरक्षण देने और पैसे लेकर अवैध शराब कारोबार को मनमाने तौर पर अनुमति देने के साथ साथ लाखों रुपए का अवैध वसूली करने का आरोप लग चुका हैं। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भी इस मामले को भाजपा के शीर्ष नेताओं तक कार्रवाई के लिए पहुंचाया है।

बर्बाद हो रहा है जिला-मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के नगर सहित गांव गांव के गली मोहल्ले में बेधड़क अवैध शराब धड़ले से बिक रहा है जिसके चलते आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीण परिवार तबाह हो रहा है वहीं युवा पीढ़ी नशे के आगोश में है , जिले में लगातार हो रही बेतहाशा एक्सीडेंट और लगातार बढ़ रहे मौतो का ग्राफ का मुख्य कारण भी नशाखोरी को माना जा रहा है।

माध्यभारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हॉस्पिटल एम. एम. आई के वरिष्ठ डाक्टर्स की टीम अब 15 नवंबर 2025 शनिवार को बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे होंगे उपलब्ध.

0

डॉ अनुपम महापात्रा

MBBS. MD. DM(Gastroenterology)

पेट लिवर एवं आंत (गैस्ट्रो ) रोग विशेषज्ञ एवं डॉ दिपेश मस्के

MBBS. MD. DM (Pulmonology)

छाती,दमा एवं स्वांस रोग विशेषज्ञ सुबह 11 बजे से देंगे अपनी सेवाएं..

नोट -बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड द्वारा ईलाज की सुविधा एवं एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध होंगी..।

 

संपर्क -अग्रवाल नर्सिंग होम बसना -महासमुंद 

फोन -84618-110007 7708-68473

77730-86100

सरायपाली में ‘स्व. प्रताप स्वाई स्मृति’ और ‘द लेजेंड्स’ फुटबॉल टूर्नामेंट का महासंग्राम

0

सरायपाली, (13 नवंबर 2025): खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। फुलझर फुटबॉल समिति, सरायपाली, इस सप्ताह के अंत में दो प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। सरायपाली के मिनी स्टेडियम (हाई स्कूल मैदान) में स्व. प्रताप स्वाई स्मृति एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और प्रतिष्ठित ‘द लेजेंड्स फुटबॉल टूर्नामेंट’ में क्षेत्र की कई दमदार टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

यह आयोजन स्थानीय फुटबॉल प्रतिभा को बढ़ावा देने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पहला दिनः स्व. प्रताप स्वाई स्मृति प्रतियोगिता (15 नवंबर 2025)

 

शनिवार, 15 नवंबर 2025 को होने वाली एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। यह दिन तेज-तर्रार नॉकआउट मुकाबलों से भरा रहेगा।

सुबह 10:00 बजे छूहीपाली बनाम सरायपाली

सुबह 11:00 बजे बरमढ़ा बनाम धेंस

दोपहर 12:00 बजे नवापारा बनाम डभा

दोपहर 01:00 बजे भालेस्वर बनाम सम्बलपुरी

इन मैचों के बाद दिन का ‘फाइनल’ मुकाबला खेला जाएगा।

दूसरा दिनः द लेजेंड्स फुटबॉल टूर्नामेंट (16 नवंबर 2025)

रविवार, 16 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाला ‘द लेजेंड्स फुटबॉल टूर्नामेंट’ आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इसमें भी आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

सुबह 10:30 बजे पदमपुर (दहेता) FC बनाम घनामाल FC

सुबह 11:30 बजे बरगड़ युनाइटेड बनाम बरपाली FC

दोपहर 12:30 बजे बलांगीर FC बनाम सरायपाली FC

दोपहर 01:30 बजे बुर्ला MCL बनाम पाटनागढ़ FC

इन मैचों के बाद ‘फाइनल’ मुकाबला खेला जाएगा

स्थानः मिनी स्टेडियम (हाई स्कूल मैदान) सरायपाली

आयोजकः फुलझर फुटबॉल समिति, सरायपाली आयोजकों ने सभी फुटबॉल प्रशंसकों से मिनी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और खेल भावना का समर्थन करने की अपील की है। दोनों दिन के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रखे, गिरदावरी में गलती से अपात्र में सुधार कर किसानों की परेशानी दूर करे सरकार-आप जिला महासचिव शिव पोटाई। मिथलेश उसेंडी का खास खबर।

0

किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रखे, गिरदावरी में गलती से अपात्र में सुधार कर किसानों की परेशानी दूर करे सरकार-आप जिला महासचिव शिव पोटाई।

कांकेर/कोयलीबेडा:-

आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश सगठन मंत्री राजू सलाम ने कहा है कि सरकार की लापरवाही से प्रदेश में किसान परेशान है। कोयलीबेडा ब्लॉक में एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जिस कारण किसान धान ना बिकने की समस्या से चिंतित हैं। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जायेंगे।अब तक सरकार द्वारा जो गिरदावरी में आवेदन लिया गया है उसमें किसान की भूमि, खसरा–खतौनी, फसल आदि का डेटा राजस्व अभिलेखों से मिलान नहीं हो रहा है,और कई जगह पुराना रिकॉर्ड है,नाम गलत हैं,

भूमि विवादित या बँटी हुई है। इससे पोर्टल पर दर्ज जानकारी सही मैच नहीं हो रही है इस कारण प्रदेश के लगभग 7 लाख किसान परेशान हैं।

 

ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार कोमरा का कहना है कि साथ ही धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है कोयलीबेडा में वर्षो से जिला सरकारी बैंक की मांग की जा रहीं है अब तक पूरी नही हुई तत्काल जिला सरकारी बैंक खोला जाए और अन्य कारणों से किसानों को बड़ी समस्या होती है।

 

आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहे। गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। साथ ही प्रदेश में जारी समिति प्रबंधको की हड़ताल से 15 नवम्बर से धान खरीदी नहीं हो पायेगी। सरकार को इस बारे में उचित व्यवस्था करनी चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए आज के कार्यक्रम उपस्थिति नवनियुक्त जिला महा सचिव शिव पोटाई, ब्लॉक उपध्यक्ष सुरेंद्र कड़ियाम, बारसु हुपेंडी, मगिया दुग्गा रुपेश बघेल, मीडिया प्रभारी सनाऊ नेताम, रामू उसेंडी, रामकुमार धुर्वा, एवं आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे.!

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत महासमुंद के तीन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है…ये कार्रवाई योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 03 माह के लिये निलंबित किया गया है..!

0

राहुल भोई महासमुंद…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है.

योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें. साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है…

 

*चिल्हाटी—कोरचाटोला बाजार चौक में नेशनल हाईवे जाम करने वाले आरोपी किए गए गिरफ्तार*

0

मनीष कौशिक

चिल्हाटी —-थाना चिल्हाटी अंतर्गत ग्राम कोरचाटोला बाजार चौक में दिनांक 07-07-2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम कोरचाटोला के नाबालिग छात्र-छात्राओं को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उकसाकर अं0चौकी से कोरची महाराष्ट्र जाने वाली मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करते हुए चक्का जाम किया गया था । प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार बच्चों को समझाइस दिया जा रहा था परंतु वहाँ उपस्थित अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हे रास्ते से हटने नहीं दिया जा रहा था एवं उन्हे लगातार उकसाकर एवं दुष्प्रेरित कर भारी बारिश के बीच भी च क्का जाम करने बीच रोड मे खड़ा रखा गया था । चक्काजाम में उपस्थित अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल को जाम समाप्त करने के कार्य में बाधा पहुंचाते हुए समझाईस देने के रोका जा रहा था व नाबालिग छात्र-छात्राओं को चक्का जाम करने उत्प्रेरित करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ नारा बाजी कराया जा रहा था । लगातार समझाईस देने के बाद भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छात्र-छात्राओं को चक्का जाम समाप्त करने नही दे रहे थे। मौके पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मौके पर उपस्थित आए । जिनके द्वारा भी नाबालिग छात्र-छात्राओं को समझाईस दिया गया पुलिस, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार समझाईस देने के बाद भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चक्का जाम को समाप्त नही करने के लिए लगातार नाबालिग छात्रा-छात्राओं को उत्प्रेरित एवं दुष्प्रेरित करते रहे और उपस्थित अधिकारियों की बात को न मानकर भी आदेश की अवज्ञा कर मार्ग बाधित रखे जिससे अं0 चौकी से कोरची महाराष्ट्र जाने वाला मुख्य मार्ग लगभग 02 घण्टा बाधित रहा जिससे उक्त मार्ग पर आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा व लोगों में आक्रोश ब्याप्त हो गया जिसको पुलिस के द्वारा समझाईस देकर शांत कराया गया इस तरह से उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नाबालिग छात्र-छात्राओं को चक्का जाम के लिए दुष्प्रेरित कर घण्टो चक्का जाम करते हुए यातायात बाधित कर समझाईस हेतु उपस्थित पुलिस एवं प्रशासन के आदेशों का अवहेलना करते हुए शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भय दिखाते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाए जाने का अपराध धारा- 126(2), 190, 121(2), 221, 223 (ख), 132, 45 बीएनएस एवं 83 (2) जुवएनाइल जस्टिस एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था अग्रिम विवेचना पश्चात घटना स्थल पर उपस्थित आसपास के ग्रामीणों, दुकानदार, नाबालिक छात्र छात्राओं से विस्तृत पूछताछ की गई. पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की गई. पहचाने गए आरोपियों द्वारा नाबालिक स्कूली बच्चों को बहलाकर दुष्प्रेरित कर सामने रखकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर चक्का जाम करने मे स्पष्ट भूमिका पाए जाने पर 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*मोहला—थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही बैंक के कर्मचारियों ने लोन के पैसे में की धोखाधड़ी,मोहला पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

मनीष कौशिक

मोहला—हर्बल उम्बरकर यूनिट मैनेजर भारत फाइनेंस इन्क्लुजन लिमिटेड कि रिपोर्ट पर 1. संगम मैनेजर युवराज देवहारे 2. संगम मैनेजर अभिषेक नाथ योगी 3.संगम मैनेजर मोनेश अहिरवार के विरुद्ध महिला समूह के हितग्राही लोगों से लोन की वसूली,लोन वितरण करना एवं नए सदस्य बनाते थे। जो कि आरोपीगणों द्वारा अपने कार्य के दौरान 85 हितग्राहियों के लोन वसूली गई 1419558/– को कंपनी में जमा न कर फ्राड किया गया है।

जो कि आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहला के अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 420, 409, 34

भादवि का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक वॉय. पी. सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नोहर लाल मंडावी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर तीनों आरोपी 1. युवराज देवहारे पिता रमेश देवहारे जाति हल्बा उम्र 23 साल निवासी ग्राम साल्हे थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव 2. अभिषेक नाथ योगी पिता देवपाल नाथ योगी जाति योगी उम्र 23 साल निवासी ग्राम गेंदाटोला थाना मोहला जिला राजनांदगांव 3. मोनेश अहिरवार पिता दयालू राम अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुढ़िया मोहारा चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव से पूछताछ किया गया जिन्होने जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 11.11.2025 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नवल साव, सउनि लाल ताज खान, सउन गुनेश निषाद प्र.आर.22 ओंकार सिंह, प्र.आर.91 बिसेलाल भुआर्य, आर. 410 प्रभुराम, आर.क्र. 399 विरेन्द्र रजक की भूमिका सराहनीय रही।

सांसद खेल महोत्सव’ का भव्य समापन: डॉ. संपत अग्रवाल ने विजेताओं को किया सम्मानित करते हुए कहा खेल सिर्फ़ प्रतियोगिता नहीं, जीवन की दिशा देने वाला माध्यम है.. I

0

राहुल भोई महासमुंद…

सांसद खेल महोत्सव’ का भव्य समापन: डॉ. संपत अग्रवाल ने विजेताओं को किया सम्मानित करते हुए कहा खेल सिर्फ़ प्रतियोगिता नहीं, जीवन की दिशा देने वाला माध्यम है…

युवा शक्ति को समर्पित ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शानदार आयोजन बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा नगर स्थित शहीद भगत सिंह खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस खेल महाकुंभ में क्षेत्र के युवाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण समापन समारोह के मुख्य अतिथि बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया और खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया।..

समारोह की शुरुआत में, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत् रूप से पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ सरस्वती और खेल के देवताओं का आह्वान करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य और सफल प्रदर्शन की कामना की।..

यह ‘सांसद खेल महोत्सव’ महज़ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह हमारे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का एक सफल मंच साबित हुआ है। खेल हमें अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री जी की मंशा पर ज़ोर देते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि हमारा युवा स्वस्थ रहे और खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करे..

छिपी प्रतिभाओं को मिला मंच

समारोह की शुरुआत में, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत् रूप से पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ सरस्वती और खेल के देवताओं का आह्वान करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य और सफल प्रदर्शन की कामना की।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि:

“यह ‘सांसद खेल महोत्सव’ महज़ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह हमारे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का एक सफल मंच साबित हुआ है। खेल हमें अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री जी की मंशा पर ज़ोर देते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि हमारा युवा स्वस्थ रहे और खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करे।

समापन के अवसर पर खिलाड़ियों से मुखातिब होते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा:

“आप सभी खिलाड़ी सिर्फ़ अपने क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे देश का भविष्य हैं। खेल के मैदान में हार-जीत मायने नहीं रखती, बल्कि आपका प्रयास, आपकी मेहनत और आपकी स्पोर्ट्समैनशिप सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। आप पूरी ऊर्जा और सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरे, यह सराहनीय है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन युवाओं में से कई आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

सम्मान और प्रोत्साहन..

इस दौरान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

उपस्थित गणमान्य अतिथि:

* नगर पंचायत अध्यक्ष देव सिंह निषाद

* पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल और हरप्रसाद पटेल (अंबू पटेल)

* पार्षद मन्नू ठाकुर

* सहकरी समिति अध्यक्ष विजय नायक

* जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय पटेल

* विधायक प्रतिनिधि मनमीत सिंह, दिलीप निषाद, और अनूप अग्रवाल

* CMO सोनू वेद

* BRC नरेश पटेल

* युवा नेता घनश्याम पटेल और सुधीर प्रधान

स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया और इस समारोह को और भी यादगार बना दिया।

कलेक्टर के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रशासन हुआ सख्त…देर रात हुई कार्रवाई, अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कसी लगाम.. 1025 कट्टा अवैध धान किया गया जप्त..

0

राहुल भोई महासमुंद…

धान खरीदी के पूर्व जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात तक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जप्त किया है।

तहसील सराईपाली के ग्राम बालसी में देर रात अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य निरीक्षक और मंडी सचिव की संयुक्त टीम द्वारा मंडी अधिनियम के तहत की गई।इसी प्रकार, ओड़िशा सीमा से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 80 कट्टा धान को नायब तहसीलदार प्रकृति एवं मंडी टीम द्वारा जब्त किया गया।एक अन्य कारवाई में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम छोटे लोरम में साहेब लाल पटेल के गोदाम से 600 बोरी, ग्राम लालमाटी में बीसीकेशन पिता रूपसाय के घर से 200 बोरी, तथा गोमती पति गंगाराम के घर से 100 बोरी अवैध धान प्रशासनिक टीम ने जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में की गई तथा मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, स्थानीय भर्ती की मांग

0

जगदलपुर।युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर नगरनार, एनएमडीसी किरंदूल-बचेली एवं बस्तर के शासकीय कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती किए जाने की मांग की है। उन्होंने जिला कलेक्टर, बस्तर के माध्यम से यह पत्र सौंपा है।

हेमंत कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में एनएमडीसी नगरनार, किरंदूल, बचेली सहित विभिन्न शासकीय एवं अर्ध-शासकीय संस्थानों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर बाहरी व्यक्तियों की नियुक्तियाँ की जा रही हैं, जबकि स्थानीय योग्य युवक-युवतियाँ बेरोजगारी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बस्तर के युवाओं के साथ अन्याय है और इसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है।

उन्होंने मांग की है कि नगरनार, एनएमडीसी किरंदूल, बचेली एवं बस्तर के अन्य सरकारी संस्थानों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डिमरापाल में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति स्थानीय भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जाए, और स्थानीय भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार आरक्षण नीति लागू की जाए।

हेमंत कश्यप ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने से न केवल उनका जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने शासन से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र ठोस निर्णय लेने की मांग की है।

दुर्गूकोंदल से बडी खबर शिकायत पर अब तक जवाब नही।आर, एल, कुलदीप की खबर….। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे को ये भी नही पता कि पंचायतो में कितने योजनाएं चलाये जा रहे है।आर, एल, कुलदीप की खास खबर।

0

दुर्गूकोंदल से बडी खबर शिकायत पर अब तक जवाब नही।आर, एल, कुलदीप की खबर….।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे को ये भी नही पता कि पंचायतो में कितने योजनाएं चलाये जा रहे है।

वे शिकायत कर्ता से ही पुछते है कितना योजना चलाये जा रहे है और कौन सी योजना में भ्रष्टाचार हुआ है।

सचिव सरपंच को पुछना चाहिए कि शिकायत है कि आप लोग शासन प्रशासन की योजनाओं के राशि को विकास के आड में अपने फायदे के लिए अपने परिजनो के नाम से पांच वर्षो में लाखो का भ्रष्टाचार किये हो जांच करनी चाहिए।

लेकिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे उल्टा शिकायत कर्ता से ही सवाल करते है…..।

पहले उनसे सवाल किजिऐ सर

मेरा शिकायत आवेदन आपके कार्यलय को 24/09/2025 को दिया गया है लेकिन जांच अभी तक नही….. क्यों….?

मेरा शिकायत आवेदन है कि सचिव और सरपंच पिछले पांच वर्षीय कार्यकाल में अपने पिता भाई के नाम से लाखो का राशि आहरण किया गया है…. इसकी सुक्षम जांच होनी चाहिए और दोषियों पर उचित कार्यवाही हो।

लेकिन आप तो…. उल्टे शिकायत कर्ता से ही सवाल करते है….

जवाब आपको मिलेगा साहब लेकिन पहले आप शिकायत कर्ता के अनुसार

जांच कर जांच प्रतिवेदन शिकायत कर्ता को उपलब्ध करावे।

तब शिकायत कर्ता से सवाल करना की कहाँ भ्रष्टाचार हुआ है खुद शिकायत कर्ता आपको फाईल पकडा देगा लेकिन आपका काम आप सही तरिका से करने में सक्षम नजर नही आ रहे है अगर ऐसा है तो शिकायतकर्ता उच्चाधिकारीयों के पास जाने तत्पर होगा।

 

 

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, केशकाल में 65 बोरी धान जब्त*

0

*अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, केशकाल में 65 बोरी धान जब्त*

*कोंडागांव, 11 नवम्बर 2025/* कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने केशकाल क्षेत्र में वाहनों की जांच की, जिसमें एक वाहन में नियम विरुद्ध 65 बोरी धान परिवहन करते पाया गया। जिसे जांच के बाद मंडी अधिनियम के अंतर्गत कुल 65 बोरी धान को जप्त की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान के अवैध परिवहन, भंडारण और विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीकृत धान निर्धारित उपार्जन केंद्रों में ही बेचें।

स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल: एक विश्वसनीय मार्गदर्शक, जो CGPSC अभ्यर्थियों के सपनों को दे रहा है पंख।

0

स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल: एक विश्वसनीय मार्गदर्शक, जो CGPSC अभ्यर्थियों के सपनों को दे रहा है पंख।

काँकेर:-

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा पास कर चुके प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए सफलता का अंतिम पड़ाव यानी साक्षात्कार चयन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित निःशुल्क मॉक इंटरव्यू सत्र इसकी सशक्त बानगी पेश कर रहे हैं।स्वामी विवेकानंद जी के Be and Make के आदर्श से प्रेरित होकर वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सदानंद कुमार के मार्गदर्शन और संस्था के संयोजक करुणानिधि यादव एवं सह-संयोजक संजय वस्त्रकार के प्रयास और सेवाभावी प्रशासनिक अधिकारियों व प्रबुद्घ जनों के सहयोग से चलने वाली यह पहल उन अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है, जो राज्य सेवा में अपना स्थान बनाने का सपना देख रहे हैं।

एक अनुभवी संस्था का विश्वास: 2013 से शिक्षा की अलख जगाते हुए।

इस आयोजन की विश्वसनीयता इसके इतिहास में निहित है।स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी और तब से लेकर आज तक यह संस्था छत्तीसगढ़ के युवाओं का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मार्गदर्शन करने का एक विश्वसनीय स्तंभ बनी हुई है। संस्था ने वरिष्ठ IPS अधिकारी श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन व सेवाभावी प्रशासनिक अधिकारियों व प्रबुद्घ जनों के सहयोग से वर्ष 2018 से राॺपुर में लगातार CGPSC के नि:शुल्क Online व Offline मार्गदर्शन कक्षाएं, मॉक इंटरव्यू आयोजित करने की जो परंपरा शुरू की, वह आज एक सशक्त अभियान बन चुकी है। इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इससे लाभान्वित होकर छत्तीसगढ़ के कई युवा आज राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रशासनिक सेवा दे रहे हैं। यह तथ्य संस्था के प्रयासों की सार्थकता और प्रभावकारिता को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है।

स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल के संयोजन में, इस मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभवी पैनल द्वारा अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। यह मार्गदर्शन निश्चित रूप से अभ्यर्थियों के चयन का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन अनुभवी विषय विशेषज्ञ अधिकारियों के सुझाव और फीडबैक अभ्यर्थियों को न केवल अपनी कमजोरियों को पहचानने में बल्कि उन्हें दूर करने में भी सहायता कर रहे हैं।

 

सकारात्मक प्रतिक्रिया और जबरदस्त भागीदारी।

 

विगत शनिवार और रविवार को आयोजित इस सत्र में 30 अभ्यर्थियों ने भाग लेकर इसकी सफलता सिद्ध की। अभ्यर्थियों ने न केवल निःशुल्क मॉक इंटरव्यू में उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि इसके बाद हुई शंका समाधान सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। Mock Interview और मार्गदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया . यहाँ उन्होंने वास्तविक साक्षात्कार जैसा माहौल अनुभव किया और अपनी तैयारी को और परिष्कृत करने का अवसर प्राप्त किया।

स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल का यह निःशुल्क प्रयास केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सफलता की एक सतत प्रक्रिया है, जिसकी पुष्टि राज्य सेवा में कार्यरत इसके पूर्व विद्यार्थी कर चुके हैं। इस तरह के कार्यक्रम न केवल अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें वास्तविक साक्षात्कार की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार भी करते हैं। यह पहल छत्तीसगढ़ के युवाओं को सार्वजनिक सेवाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित और सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। भविष्य में होने वाले ऐसे सत्रों से और भी अधिक अभ्यर्थियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। सदानंद कुमार,डा.जी.के. दास,वीरेन्द्र जायसवाल,विनोद कुमार लाल ,अभास सिंह ठाकुर ,आर. कृष्णादास के सक्रिय सहयोग व मार्गदर्शन तथा करुणानिधि और संजय के संयोजन से स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल द्वारा नि:स्वार्थ भाव से चलाये जा रहे इस अभिनव व सार्थक पहल की अभ्यर्थियों ने सराहना करते हुए कहा कि विवेकानंद स्टडी सर्कल निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कलेक्टर ने बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंड का किया दौरा..घर-घर सत्यापन का लिया जायजा, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट टेमरी का किया निरीक्षण..!

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने आज बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंण्ड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एवं विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत घर-घर सत्यापन का जायजा लिया। उन्होंने बागबाहरा के मंडी में बीएलओ से जानकारी ली और गणना प्रपत्र में आवश्यक विवरण पूर्ण रूप से भरकर संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में तेजी देखी जा रही है। महासमुंद जिले में 8 लाख 86 हजार 422 पंजीकृत मतदाता हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा आवश्यक दस्तावेज संकलित कर रहे हैं। जिले में एक हजार 83 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) मतदान केंद्र स्तर पर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से कार्यरत हैं।

दौरे के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार के धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने बागबाहरा विकासखण्ड के टेमरी अंतर्राज्यीय नाका एवं सीमावर्ती नाकों का भी निरीक्षण किया। साथ ही पिथौरा अंतर्गत लारीपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध धान परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए गठित टीमों से जानकारी ली और सख्त निगरानी के निर्देश दिए। जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों में नियंत्रण हेतु कुल 16 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिनमें राजस्व, मंडी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक केन्द्र में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य 182 उपार्जन केंद्रों में प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बागबाहरा एसडीएम नमिता मारकोले एवं पिथौरा एसडीएम श्री बजरंग वर्मा, तहसीलदार एवं बीएलओ मौजूद थे।

श्रमिक यश कुमार को मिला 9 माह का वेतन एवं पुनः रोजगार..कलेक्टर जनदर्शन में दिए गए आवेदन पर त्वरित पहल..!

0

राहुल भोई महासमुंद…

जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा श्रमिक हित संरक्षण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए एक मानवीय पहल की गई है। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भोरिंग निवासी श्रीमती सरोज बाई एवं यश कुमार साहू द्वारा जनदर्शन में 19 अगस्त को प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार मानवीय दृष्टिकोण से त्वरित कार्यवाही की गई।

आवेदन में उल्लेख किया गया था कि श्री यश कुमार साहू, जो कि करणी कृपा पावर प्रा. लि., कौंआझर में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे, 26 जून 2024 को कार्य के दौरान कीलन भट्टी में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना उपरांत परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिस पर आवेदक द्वारा मुआवजा राशि एवं पुनः रोजगार प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर इस संबंध में दोनों पक्षों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रशासनिक मध्यस्थता एवं समझौते के अंतर्गत कंपनी प्रबंधन द्वारा 9 माह का वेतन राशि 79 हजार रुपए चेक के माध्यम से आवेदक को प्रदान किया गया। साथ ही यह भी सहमति दी गई कि श्री यश कुमार साहू को पुनः कार्य पर रखा जाएगा। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की उत्पादन इकाई के कर्णधार है। उनकी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की प्रथम प्राथमिकता है। हर पीड़ित परिवार को न्याय मिले, यही सुशासन का उद्देश्य है। श्री यश कुमार साहू को पुनः रोजगार मिलने से उनके परिवार को आर्थिक स्थिरता एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। श्रम पदाधिकारी श्री पात्र ने कहा है कि भविष्य में ऐसे प्रकरणों में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ग्राम भीरावाही निवासी पुसऊराम दुग्गा की रात्रि में अचानक मौत।

0

पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ग्राम भीरावाही निवासी पुसऊराम दुग्गा की रात्रि में अचानक मौत।

 

 

अटैक आने पर जलते अलाव में गिर पड़ा कांग्रेस नेता, अलावा जलने से हुई मौत, गांव हुआ गमगीन।

 

दुर्गूकोंदल।

*पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ग्राम भीरावाही निवासी पुसऊराम दुग्गा की रात्रि में मौत हो गई है। बताया जा रहा है, पुसऊराम दुग्गा रात्रि में अलाव जलाकर सोया हुआ था, और अटैक आने से जलते हुए अलाव में गिर पड़ा। जिससे पूरी तरह से जल गया। और दर्दनाक मौत हो गई। इनके निधन से पूरा गांव गमगीन हो गया है। इनके निधन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंग आचला ने शोक व्यक्त किया है। शोपसिंग आचला ने बताया पुसऊराम दुग्गा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता थे, मेरे वे भी जनपद सदस्य थे। इनका मौत होना हम सबके लिए बड़ी क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी ईश्वर सहन शक्ति दे। और मृत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे।*

कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी को लेकर ग्राम मसौरा का किया दौरा ,,,,,,,राजमन,नाग

0

*कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी को लेकर ग्राम मसौरा का किया दौरा ,,,,,,,राजमन,नाग

*किसानों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत धान खरीदी की तैयारी को लेकर ग्राम पंचायत मसौरा में किसानों के पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया और पंजीयन में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवन में किसानों से चर्चा की और मौके पर पंजीयन कार्य में आ रही समस्याओं को बारीकी से चेक कर निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही ऑनलाइन पंजीयन के चरणों में तकनीकी दिक्कतें आने पर शासन स्तर के टेक्निकल टीम से इसका निराकरण करवाने हेतु उन समस्याओं को सूची बनाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव, डीएमओ श्री लोकेश देवांगन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने नव पदस्थ संयुक्त संचालक को दी शुभकामनाएं…..

0

स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन, 1998-99 से कार्यरत एल.वी. संवर्ग शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी निवारण की मांग…..

जगदलपुर। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बस्तर संभाग में नव पदस्थ संयुक्त संचालक (शिक्षा) श्री एच.आर. सोम से सौजन्य भेंट कर उन्हें बुके भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं एवं स्थानीय शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं प्रदेश महासचिव डेंसनाथ पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 1998-99 से कार्यरत एल.वी. संवर्ग शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक शिक्षकों की सर्विस बुक का संभागीय कोषालय में संधारण नहीं हुआ है, तथा एनपीएस एवं ओपीएस राशि की प्रविष्टियाँ पासबुक में दर्ज नहीं की गई हैं, जिससे शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन ने मांग की कि प्रधान पाठक मिडिल स्कूल पदोन्नति प्रक्रिया पारदर्शी रूप से काउंसलिंग के माध्यम से की जाए और वरिष्ठता सूची में दर्ज दावा-आपत्तियों का सूक्ष्म परीक्षण कर ही अंतिम रूप दिया जाए। इसके साथ ही, पूर्व संयुक्त संचालक द्वारा शिक्षकों पर की गई असवैधानिक कार्यवाहियों को निरस्त करने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

संयुक्त संचालक श्री सोम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और शिक्षकों से आग्रह किया कि शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से योगदान दें। संघ के पदाधिकारियों ने भी विश्वास दिलाया कि वे बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

संकुल बैठक में शिक्षकों ने की महत्वपूर्ण चर्चा

0

बस्तर। संकुल कुंडगुडा एवं खड़का के प्राचार्य और शिक्षकों की बैठक हाई स्कूल मधोता में आयोजित की गई। बैठक में बस्तर बीआरसी अजम्बर कोरार्म, संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम, और संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर सहित दोनों संकुल के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

बैठक में विद्यार्थियों के जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति, आधार कार्ड में त्रुटियाँ, अपार आई डी, राशन कार्ड, तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित संख्यात्मक जानकारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा, शासन द्वारा प्राप्त नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई।

बैठक में वीरगाथा 5.0 का शत-प्रतिशत एंट्री और अपलोड करने, बिनोबा ऐप में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने, और मुख्यमंत्री शनिवार सुरक्षा सप्ताह व बैगलेस डे के आयोजन पर भी चर्चा हुई। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिया गया आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई।

कांकेर विधायक श्री नेताम ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन

0

कांकेर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से डाईट कांकेर में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा आज किया गया। उन्होंने कांकेर, धमतरी एवं नारायणपुर जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जोन स्तरीय बाल मेला में नारायणपुर जिले से 11 तथा धमतरी एवं कांकेर जिले से 46-46 स्कूली बच्चों द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी किया गया। सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिक, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर आधारित इस विज्ञान मेला का विधायक श्री नेताम ने तारीफ की तथा लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अनुसंधान और विज्ञान को लगातार आगे बढ़ाते रहे, ताकि समाज को नई दिशा मिले। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम को श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डाईट के उप प्राचार्य भुवन जैन, विज्ञान मेला के नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।