HomeUncategorizedसिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण* अनुसूचित जनजाति...

सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण* अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

*सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण*

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

* सेन्ट्रल इंस्टिटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सिपेट) द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से कोर्स मशीन आपरेटर- प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मोल्डिंग इत्यादि कोर्सेस में हैदराबाद में 6 महीने के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उच्च अनुभवी विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा विभिन्न ऑडियो, वीडियो और नवीनतम तकनीक के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसमें 8 वीं पास अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो उक्त प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध रहेगी एवं हितग्राहियों को कोर्स से संबंधित सामग्री जैसे यूनिफॉर्म, एप्रन, पैंट, शर्ट, सुरक्षा जूते इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु 20 नवम्बर 2025 तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा रोड डोंगरीपारा कोण्डागांव में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
अतः इच्छुक हितग्राही अपने समस्त दस्तावेज (योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण) की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नंबर 7974131453 पर संपर्क कर सकते हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES