सामुदायिक भवन के आवंटन पर विवाद तेज
शिव मंदिर समिति ने निरस्तीकरण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,,, नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 15 स्थित सामुदायिक भवन के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय शिव मंदिर समिति ने इस भवन को छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को पांच वर्षों की अवधि के लिए कार्यालय उपयोग हेतु दिए जाने का विरोध करते हुए इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। समिति ने कलेक्टर बीजापुर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आवंटन रद्द करने की मांग की।
समिति ने बताया कि यह सामुदायिक भवन नगरवासियों के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए वर्षों से उपयोग में है। भवन निर्माण उस भूमि पर हुआ है, जिसे शिव मंदिर समिति ने स्वयं सामाजिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया था। राजस्व अभिलेखों में दर्ज खसरा नंबर 249/2, रकबा 0.51 डिसमिल की जमीन शिव मंदिर समिति की स्वामित्व भूमि है, जिसे जनहित में दिया गया था।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भवन के निकट स्थित शिव मंदिर परिसर में आगामी समय में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की भी योजना है। ऐसे में सामुदायिक भवन को सरकारी कार्यालय के रूप में बदल देना स्थानीय धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक हित के विपरीत है।समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम ने कहा कि यह भवन नगर का एकमात्र सामुदायिक आयोजन स्थल है। शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन सहित अन्य सामाजिक गतिविधियाँ यहीं आयोजित होती हैं। कार्यालय संचालन की स्थिति में आमजन के लिए स्थान का अभाव हो जाएगा।समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश वापस नहीं लिए जाने पर नगरवासी संगठित होकर आंदोलन की राह अपनाने के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम, उमेश गुज्जा, पी. आनंद, जी. मुरलीधर, आनकारी सुधाकर, तेजनारायण सिंह, गट्टू. सुधाकर, के. श्रीनिवास, राजाराम सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

