*मददेड जोन में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘बस्तर ओलंपिक’: विजेता प्रतिभागी मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित*
*बीजापुर, भोपाल पटनम मददेड*
बस्तर की स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता’ के मददेड जोन का रोमांचक मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
इस आयोजन का मुख्य ध्येय “खेल से होगा विकास, बस्तर का उत्कर्ष” और “खेल है पहचान, बस्तर की शान” रहा, जिसके तहत ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिला।
,भव्य उद्घाटन के साथ हुआ था आगाज,
इससे पूर्व, मददेड जोन स्तरीय इस महाकुंभ का भव्य उद्घाटन समारोह 01 नवंबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया गया था।
इस दौरान समस्त ग्राम पंचायत मददेड जोन जनपद पंचायत भोपालपटनम, के संयुक्त तत्वावधान में अंचल के खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ था।
विजेता खिलाड़ी का सम्मानित, गरिमामयी माहौल में हुआ समापन,
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में दिनांक 02 नवंबर 2026 को समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मददेड जोन की समस्त ग्राम पंचायतों की ओर से सम्मिलित हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
मद्देड़ जोन के अंतर्गत मद्देड़ पंचायत की सराहना की गई कि व्यवस्था, खान पान बहुत बढ़िया ओर सुन्दर ढंग से मद्देड़ पंचायत के साथ साथ सभी पंचायतों ने भी सहयोग किया।
विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समस्त प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘बस्तर ओलंपिक’ के मददेड जोन स्तरीय आयोजन के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।
आयोजकों और क्षेत्रवासियों ने सभी विजयी एवं भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

