*बीजापुर जिले की रेहाना खान बनीं ,छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर*
बीजापुर,
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ (पंजीयन क्रमांक 409) में बीजापुर जिले को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
बीजापुर की जानी-मानी और ऊर्जावान कार्यकर्ता रेहाना खान को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस दायित्व के मिलने से पूरे जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में हर्षोल्लास का माहौल है।
संघ से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों का मानना है कि उनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने से संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रांतीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।
*शुभकामनाओं का तांता*
रेहाना खान के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेशाध्यक्ष सहित पद्दाधिकारी, कार्यकर्ता सहायिकाओं और तमाम पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाइयां दी हैं।
समर्थकों ने इसे ‘बीजापुर की आन, बान और शान’ की जीत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कार्यकाल की सफलता की कामना की है।

